logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन,मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति का दिया संदेश सवाई माधोपुर, 08 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026 के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने, मानसिक रोगों से जुड़े भ्रम एवं सामाजिक कलंक को दूर करने तथा नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे से “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मनोचिकित्सा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लॉयंस क्लब सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के समन्वय में डॉ. गौरव चंद्रवंशी, जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सवाई माधोपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर रहीं। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैराथन को सचिव समीक्षा गौतम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मैराथन दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर से प्रारंभ होकर फतेह ट्रॉमा हॉस्पिटल, हाउसिंग बोर्ड रोड, सवाई माधोपुर पर जाकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्मिकों, अधिकार मित्रों, लायंस क्लब के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन के दौरान नर्सिंग स्टूडेंट्स ने मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति संबंधी जागरूकता संदेश एवं नारों वाली टी-शर्ट पहनकर आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव एवं मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता तथा समय पर चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक सहायता लेने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मनोचिकित्सक डॉ. गौरव चंद्रवंशी द्वारा उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, अधिकार मित्रों एवं लॉयंस क्लब के प्रतिनिधियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, स्वयं नशे का सेवन नहीं करने तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करने और आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवा वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा द्वारा यह संदेश दिया गया कि मानसिक बीमारी किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं है, बल्कि उचित उपचार, परामर्श एवं परिवार के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रभावी रूप से समाधान किया जा सकता है। परिवार एवं समाज को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। आयोजित कार्यक्रम में मनोचिकित्सा विभाग से डॉ.अंशुल यादव, डॉ.प्रिया चौधरी, डॉ.रवींद्र यादव, लायंस क्लब से डॉ.चेतराम मीणा, डॉ.लोकेश गुप्ता, कपिल नामा, श्याम बिहारी, महेंद्र जैन एवं गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग से मुकेश मित्तल, हेमलता और आमिर शोएब उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Sudeep Kumar Gaur
Sudeep Kumar Gaur
Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन,मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति का दिया संदेश सवाई माधोपुर, 08 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026 के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने, मानसिक रोगों से जुड़े भ्रम एवं सामाजिक कलंक को दूर करने तथा नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे से “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मनोचिकित्सा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लॉयंस क्लब सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के समन्वय में डॉ. गौरव चंद्रवंशी, जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सवाई माधोपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर

20770e00-cb46-4a57-9290-79f38d5deb64

जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर रहीं। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैराथन को सचिव समीक्षा गौतम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मैराथन दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर से प्रारंभ होकर फतेह ट्रॉमा हॉस्पिटल, हाउसिंग बोर्ड रोड, सवाई माधोपुर पर जाकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्मिकों, अधिकार मित्रों, लायंस क्लब के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन के दौरान नर्सिंग स्टूडेंट्स ने मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति संबंधी जागरूकता संदेश एवं नारों वाली टी-शर्ट पहनकर आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य

fd21cc71-560d-46aa-838f-17356d2c9968

के महत्व, तनाव एवं मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता तथा समय पर चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक सहायता लेने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मनोचिकित्सक डॉ. गौरव चंद्रवंशी द्वारा उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, अधिकार मित्रों एवं लॉयंस क्लब के प्रतिनिधियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, स्वयं नशे का सेवन नहीं करने तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करने और आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवा वर्ग की भूमिका अत्यंत

36afd247-6f6f-48f5-8d89-1783677d933f

महत्वपूर्ण है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा द्वारा यह संदेश दिया गया कि मानसिक बीमारी किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं है, बल्कि उचित उपचार, परामर्श एवं परिवार के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रभावी रूप से समाधान किया जा सकता है। परिवार एवं समाज को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। आयोजित कार्यक्रम में मनोचिकित्सा विभाग से डॉ.अंशुल यादव, डॉ.प्रिया चौधरी, डॉ.रवींद्र यादव, लायंस क्लब से डॉ.चेतराम मीणा, डॉ.लोकेश गुप्ता, कपिल नामा, श्याम बिहारी, महेंद्र जैन एवं गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग से मुकेश मित्तल, हेमलता और आमिर शोएब उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन,मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति का दिया संदेश सवाई माधोपुर, 08 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026 के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने, मानसिक रोगों से जुड़े भ्रम एवं सामाजिक कलंक को दूर करने तथा नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे से “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मनोचिकित्सा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लॉयंस क्लब सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के समन्वय में डॉ. गौरव चंद्रवंशी, जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सवाई माधोपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर रहीं। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैराथन को सचिव समीक्षा गौतम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मैराथन दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर से प्रारंभ होकर फतेह ट्रॉमा हॉस्पिटल, हाउसिंग बोर्ड रोड, सवाई माधोपुर पर जाकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्मिकों, अधिकार मित्रों, लायंस क्लब के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन के दौरान नर्सिंग स्टूडेंट्स ने मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति संबंधी जागरूकता संदेश एवं नारों वाली टी-शर्ट पहनकर आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव एवं मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता तथा समय पर चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक सहायता लेने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मनोचिकित्सक डॉ. गौरव चंद्रवंशी द्वारा उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, अधिकार मित्रों एवं लॉयंस क्लब के प्रतिनिधियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, स्वयं नशे का सेवन नहीं करने तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करने और आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवा वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा द्वारा यह संदेश दिया गया कि मानसिक बीमारी किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं है, बल्कि उचित उपचार, परामर्श एवं परिवार के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रभावी रूप से समाधान किया जा सकता है। परिवार एवं समाज को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। आयोजित कार्यक्रम में मनोचिकित्सा विभाग से डॉ.अंशुल यादव, डॉ.प्रिया चौधरी, डॉ.रवींद्र यादव, लायंस क्लब से डॉ.चेतराम मीणा, डॉ.लोकेश गुप्ता, कपिल नामा, श्याम बिहारी, महेंद्र जैन एवं गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग से मुकेश मित्तल, हेमलता और आमिर शोएब उपस्थित रहे।
    4
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन,मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति का दिया संदेश
सवाई माधोपुर, 08 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026 के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने, मानसिक रोगों से जुड़े भ्रम एवं सामाजिक कलंक को दूर करने तथा नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे से “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मनोचिकित्सा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लॉयंस क्लब सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के समन्वय में डॉ. गौरव चंद्रवंशी, जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सवाई माधोपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर रहीं। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मैराथन को सचिव समीक्षा गौतम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मैराथन दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर से प्रारंभ होकर फतेह ट्रॉमा हॉस्पिटल, हाउसिंग बोर्ड रोड, सवाई माधोपुर पर जाकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्मिकों, अधिकार मित्रों, लायंस क्लब के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन के दौरान नर्सिंग स्टूडेंट्स ने मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति संबंधी जागरूकता संदेश एवं नारों वाली टी-शर्ट पहनकर आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव एवं मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता तथा समय पर चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक सहायता लेने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मनोचिकित्सक डॉ. गौरव चंद्रवंशी द्वारा उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, अधिकार मित्रों एवं लॉयंस क्लब के प्रतिनिधियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, स्वयं नशे का सेवन नहीं करने तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करने और आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवा वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा द्वारा यह संदेश दिया गया कि मानसिक बीमारी किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं है, बल्कि उचित उपचार, परामर्श एवं परिवार के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रभावी रूप से समाधान किया जा सकता है। परिवार एवं समाज को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
आयोजित कार्यक्रम में मनोचिकित्सा विभाग से डॉ.अंशुल यादव, डॉ.प्रिया चौधरी, डॉ.रवींद्र यादव, लायंस क्लब से डॉ.चेतराम मीणा, डॉ.लोकेश गुप्ता, कपिल नामा, श्याम बिहारी, महेंद्र जैन एवं गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग से मुकेश मित्तल, हेमलता और आमिर शोएब उपस्थित रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी की विधायक उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने आज पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर पीसीसी वॉर रूम जयपुर में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ। आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, AICC महासचिव श्री सचिन पायलट जी, सहप्रभारी श्री चिरंजीव राव जी, श्रीमती पूनम पासवान जी एवं श्री ऋतिक मकवाना जी उपस्थित रहे और सभी ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
    1
    गंगापुर सिटी की विधायक उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने आज पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर पीसीसी वॉर रूम जयपुर में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।

आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, AICC महासचिव श्री सचिन पायलट जी, सहप्रभारी श्री चिरंजीव राव जी, श्रीमती पूनम पासवान जी एवं श्री ऋतिक मकवाना जी उपस्थित रहे और सभी ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    37 min ago
  • चंबल नदी हादसे में भाई गणपत सैनी का शव बरामद, बहन अंतिमा की तलाश जारी झरेल के बालाजी मंदिर के पास चंबल नदी में बुधवार दोपहर नहाते समय डूबे भाई-बहन के मामले में गुरुवार सुबह एक शव बरामद कर लिया गया। सिविल डिफेंस टीम ने करीब 20 वर्षीय गणपत सैनी के शव को घटनास्थल से लगभग 30 मीटर दूर से नदी से बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गणपत सैनी और उसकी 20 वर्षीय बहन अंतिमा चंबल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद से ही सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार को तलाश के दौरान टीम को घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर गणपत का शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाल लिया गया। वहीं उसकी बहन अंतिमा की तलाश अभी भी जारी है। सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोर नदी में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। शव बरामद होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    2
    चंबल नदी हादसे में भाई गणपत सैनी का शव बरामद, बहन अंतिमा की तलाश जारी
झरेल के बालाजी मंदिर के पास चंबल नदी में बुधवार दोपहर नहाते समय डूबे भाई-बहन के मामले में गुरुवार सुबह एक शव बरामद कर लिया गया। सिविल डिफेंस टीम ने करीब 20 वर्षीय गणपत सैनी के शव को घटनास्थल से लगभग 30 मीटर दूर से नदी से बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गणपत सैनी और उसकी 20 वर्षीय बहन अंतिमा चंबल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद से ही सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
गुरुवार को तलाश के दौरान टीम को घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर गणपत का शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाल लिया गया। वहीं उसकी बहन अंतिमा की तलाश अभी भी जारी है। सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोर नदी में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।
शव बरामद होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रोमांचक मुकाबले में लालसोट दौसा नर्सिंग टीम की शानदार जीत, सवाई माधोपुर को 2 से हराया रन दौसा : लालसोट- सप्तम राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दौसा एवं सवाई माधोपुर की नर्सिंग टीमों के बीच डीडवाना बुल्स स्टेडियम नागौर में कल रात खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच का फैसला आखिरी गेंदों तक बना रहा, जिसमें दौसा नर्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सवाई माधोपुर की टीम को महज 2 रन से शिकस्त दी। दौसा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 68 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सवाई माधोपुर की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन खेल भावना और जुझारूपन का परिचय दिया।आखिरी ओवर में मुकाबला पूरी तरह कांटे का हो गया और जीत-हार का फैसला बेहद मामूली अंतर से हुआ। दौसा की टीम ने अंतिम क्षणों तक संयम बनाए रखते हुए 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इमरत लाल मीणा इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे । जीत के बाद दौसा नर्सिंग टीम के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम के कप्तान राजेश सैनी ने इस जीत को अपनी टीम की एकजुटता, मेहनत और शानदार टीमवर्क का परिणाम बताया ।मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए कोरोना वॉरियर्स की एकता और उत्साह का संदेश दिया।
    3
    रोमांचक मुकाबले में लालसोट दौसा नर्सिंग टीम की शानदार जीत, सवाई माधोपुर को 2 से हराया रन
दौसा : लालसोट- सप्तम राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दौसा एवं सवाई माधोपुर की नर्सिंग टीमों के बीच डीडवाना बुल्स स्टेडियम नागौर में कल रात खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच का फैसला आखिरी गेंदों तक बना रहा, जिसमें दौसा नर्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सवाई माधोपुर की टीम को महज 2 रन से शिकस्त दी।
दौसा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 68 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सवाई माधोपुर की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन खेल भावना और जुझारूपन का परिचय दिया।आखिरी ओवर में मुकाबला पूरी तरह कांटे का हो गया और जीत-हार का फैसला बेहद मामूली अंतर से हुआ। दौसा की टीम ने अंतिम क्षणों तक संयम बनाए रखते हुए 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इमरत लाल मीणा इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे ।
जीत के बाद दौसा नर्सिंग टीम के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम के कप्तान राजेश सैनी  ने इस जीत को अपनी टीम की एकजुटता, मेहनत और शानदार टीमवर्क का परिणाम बताया ।मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए कोरोना वॉरियर्स की एकता और उत्साह का संदेश दिया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले में दिखी बालिकाओं की प्रतिभा 213 विद्यार्थियों ने लिया भाग, रचनात्मक मॉडल व नवाचार किए प्रस्तुत लालसोट। पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन हुआ। मेले में विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 213 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विज्ञान, गणित, सामाजिक सरोकार एवं दैनिक जीवन से जुड़े रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रारंभिक श्रेणी में दिया शर्मा, लेखन्ता मीना व तमन्ना सैनी तथा माध्यमिक श्रेणी में रितिका रैगर, अल्कू बाई व गौरा राव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर सीबीईओ शीला मीना, एसीबीईओ अमित बड़ाया, संदर्भ व्यक्ति मुकेश कुमार मीणा एवं मेला संयोजक प्रधानाचार्य रत्तीराम मीना ने विजेताओं को शील्ड एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सीबीईओ ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं नवाचार की सराहना की।
    3
    ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले में दिखी बालिकाओं की प्रतिभा

213 विद्यार्थियों ने लिया भाग, रचनात्मक मॉडल व नवाचार किए प्रस्तुत
लालसोट। पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन हुआ। मेले में विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 213 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विज्ञान, गणित, सामाजिक सरोकार एवं दैनिक जीवन से जुड़े रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रारंभिक श्रेणी में दिया शर्मा, लेखन्ता मीना व तमन्ना सैनी तथा माध्यमिक श्रेणी में रितिका रैगर, अल्कू बाई व गौरा राव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन पर सीबीईओ शीला मीना, एसीबीईओ अमित बड़ाया, संदर्भ व्यक्ति मुकेश कुमार मीणा एवं मेला संयोजक प्रधानाचार्य रत्तीराम मीना ने विजेताओं को शील्ड एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सीबीईओ ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं नवाचार की सराहना की।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • किशोरी मेले में बाल प्रतिभाओं ने दिखाई रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच 213 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, विभिन्न जोन में प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल लालसोट। पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालसोट में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय लालसोट के तत्वावधान में आयोजित मेले में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रारंभिक श्रेणी कक्षा 6 से 8 तथा माध्यमिक श्रेणी कक्षा 9 से 12 के लिए तीन-तीन जोन में प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक सरोकार एवं दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर आधारित उपयोगी और नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और समस्या समाधान की क्षमता देखने को मिली। प्रारंभिक श्रेणी में ये रहे विजेता प्रथम जोन: दिया शर्मा — राउमावि राजौली द्वितीय जोन: लेखन्ता मीना — राउमावि खटूम्बर तृतीय जोन: तमन्ना सैनी — मंगांरावि धाकड़ा ढाणी, डिडवाना माध्यमिक श्रेणी में इनका रहा चयन प्रथम जोन: रितिका रैगर — राउमावि राजौली द्वितीय जोन: अल्कू बाई — राउमावि कांकरिया तृतीय जोन: गौरा राव — राउमावि महारिया विजेताओं को शील्ड, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र समापन समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती शीला मीना, एसीबीईओ द्वितीय श्री अमित बड़ाया, संदर्भ व्यक्ति श्री मुकेश कुमार मीणा तथा मेला संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री रत्तीराम मीना ने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं मेले में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए गए। सीबीईओ श्रीमती शीला मीना ने कहा कि किशोरी मेले ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और कौशल प्रदर्शित करने का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं। मेले में पूरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह और सृजनात्मकता देखने को मिली। ब्लॉक के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से कुल 213 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    4
    किशोरी मेले में बाल प्रतिभाओं ने दिखाई रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच
213 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, विभिन्न जोन में प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल
लालसोट। पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालसोट में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय लालसोट के तत्वावधान में आयोजित मेले में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार का प्रदर्शन किया।
प्रारंभिक श्रेणी कक्षा 6 से 8 तथा माध्यमिक श्रेणी कक्षा 9 से 12 के लिए तीन-तीन जोन में प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक सरोकार एवं दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर आधारित उपयोगी और नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और समस्या समाधान की क्षमता देखने को मिली।
प्रारंभिक श्रेणी में ये रहे विजेता
प्रथम जोन: दिया शर्मा — राउमावि राजौली
द्वितीय जोन: लेखन्ता मीना — राउमावि खटूम्बर
तृतीय जोन: तमन्ना सैनी — मंगांरावि धाकड़ा ढाणी, डिडवाना
माध्यमिक श्रेणी में इनका रहा चयन
प्रथम जोन: रितिका रैगर — राउमावि राजौली
द्वितीय जोन: अल्कू बाई — राउमावि कांकरिया
तृतीय जोन: गौरा राव — राउमावि महारिया
विजेताओं को शील्ड, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र
समापन समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती शीला मीना, एसीबीईओ द्वितीय श्री अमित बड़ाया, संदर्भ व्यक्ति श्री मुकेश कुमार मीणा तथा मेला संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री रत्तीराम मीना ने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं मेले में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए गए।
सीबीईओ श्रीमती शीला मीना ने कहा कि किशोरी मेले ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और कौशल प्रदर्शित करने का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं।
मेले में पूरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह और सृजनात्मकता देखने को मिली। ब्लॉक के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से कुल 213 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    user_Rakesh sharma
    Rakesh sharma
    Software Developer लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • तिमावा में तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक गुढ़ाचंद्रजी। नादौती उपखंड के समीपवर्ती गांव तिमावा स्थित प्राचीन गोपाल गुफा पर तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार देर रात देवी चौक पर गोपाल गुफा संत राधाकिशन दास महाराज की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। श्रीगोपाल धाम विकास समिति के प्रवक्ता राजेंद्र तिमावा एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि बैठक में रासलीला, सत्संग, टेंट, डेकोरेशन, आश्रम की रंगाई-पुताई, भोजन व्यवस्था, बैनर-पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक वृंदावन की रासलीला, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संतों का सत्संग-कीर्तन तथा रात 9 से 12 बजे तक रासलीला का आयोजन होगा। 26 अक्टूबर को समापन अवसर पर मां शारदा कला केंद्र, गंगापुर सिटी के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। राम जानकी मंडल गंगापुर सिटी द्वारा जीवंत झांकियां भी सजाई जाएंगी। बैठक में समिति अध्यक्ष धर्मसिंह मीणा सहित कुआड़ा, घाटौली, ठोडी और तिमावा गांव के गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    तिमावा में तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक
गुढ़ाचंद्रजी। 
नादौती उपखंड के समीपवर्ती गांव तिमावा स्थित प्राचीन गोपाल गुफा पर तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार देर रात देवी चौक पर गोपाल गुफा संत राधाकिशन दास महाराज की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई।
श्रीगोपाल धाम विकास समिति के प्रवक्ता राजेंद्र तिमावा एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि बैठक में रासलीला, सत्संग, टेंट, डेकोरेशन, आश्रम की रंगाई-पुताई, भोजन व्यवस्था, बैनर-पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक वृंदावन की रासलीला, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संतों का सत्संग-कीर्तन तथा रात 9 से 12 बजे तक रासलीला का आयोजन होगा। 26 अक्टूबर को समापन अवसर पर मां शारदा कला केंद्र, गंगापुर सिटी के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। राम जानकी मंडल गंगापुर सिटी द्वारा जीवंत झांकियां भी सजाई जाएंगी।
बैठक में समिति अध्यक्ष धर्मसिंह मीणा सहित कुआड़ा, घाटौली, ठोडी और तिमावा गांव के गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बूंदी लाखेरी स्वच्छ विकसित भारत के तहत पापड़ी में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा लाखेरी। स्वच्छ विकसित भारत अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पापड़ी के छात्र-छात्राओं ने सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली। यात्रा विद्यालय परिसर से रवाना होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, सेवा, जागरूकता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में यात्रा के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य नीतू शर्मा, अनुसूया मीणा, रेणू मीणा, बाबूलाल राठौर, अरविंद जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    बूंदी लाखेरी स्वच्छ विकसित भारत के तहत पापड़ी में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा
लाखेरी। स्वच्छ विकसित भारत अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पापड़ी के छात्र-छात्राओं ने सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली। यात्रा विद्यालय परिसर से रवाना होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, सेवा, जागरूकता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।
विद्यालय परिसर में यात्रा के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य नीतू शर्मा, अनुसूया मीणा, रेणू मीणा, बाबूलाल राठौर, अरविंद जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.