तिमावा में तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक गुढ़ाचंद्रजी। नादौती उपखंड के समीपवर्ती गांव तिमावा स्थित प्राचीन गोपाल गुफा पर तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार देर रात देवी चौक पर गोपाल गुफा संत राधाकिशन दास महाराज की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। श्रीगोपाल धाम विकास समिति के प्रवक्ता राजेंद्र तिमावा एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि बैठक में रासलीला, सत्संग, टेंट, डेकोरेशन, आश्रम की रंगाई-पुताई, भोजन व्यवस्था, बैनर-पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक वृंदावन की रासलीला, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संतों का सत्संग-कीर्तन तथा रात 9 से 12 बजे तक रासलीला का आयोजन होगा। 26 अक्टूबर को समापन अवसर पर मां शारदा कला केंद्र, गंगापुर सिटी के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। राम जानकी मंडल गंगापुर सिटी द्वारा जीवंत झांकियां भी सजाई जाएंगी। बैठक में समिति अध्यक्ष धर्मसिंह मीणा सहित कुआड़ा, घाटौली, ठोडी और तिमावा गांव के गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
तिमावा में तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक गुढ़ाचंद्रजी। नादौती उपखंड के समीपवर्ती गांव तिमावा स्थित प्राचीन गोपाल गुफा पर तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार देर रात देवी चौक पर गोपाल गुफा संत राधाकिशन दास महाराज की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। श्रीगोपाल धाम विकास समिति के प्रवक्ता राजेंद्र तिमावा एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि बैठक में रासलीला, सत्संग, टेंट, डेकोरेशन, आश्रम की रंगाई-पुताई, भोजन व्यवस्था, बैनर-पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक वृंदावन की रासलीला, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संतों का सत्संग-कीर्तन तथा रात 9 से 12 बजे तक रासलीला का आयोजन होगा। 26 अक्टूबर को समापन अवसर पर मां शारदा कला केंद्र, गंगापुर सिटी के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। राम जानकी मंडल गंगापुर सिटी द्वारा जीवंत झांकियां भी सजाई जाएंगी। बैठक में समिति अध्यक्ष धर्मसिंह मीणा सहित कुआड़ा, घाटौली, ठोडी और तिमावा गांव के गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
- तिमावा में तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक गुढ़ाचंद्रजी। नादौती उपखंड के समीपवर्ती गांव तिमावा स्थित प्राचीन गोपाल गुफा पर तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार देर रात देवी चौक पर गोपाल गुफा संत राधाकिशन दास महाराज की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। श्रीगोपाल धाम विकास समिति के प्रवक्ता राजेंद्र तिमावा एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि बैठक में रासलीला, सत्संग, टेंट, डेकोरेशन, आश्रम की रंगाई-पुताई, भोजन व्यवस्था, बैनर-पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक वृंदावन की रासलीला, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संतों का सत्संग-कीर्तन तथा रात 9 से 12 बजे तक रासलीला का आयोजन होगा। 26 अक्टूबर को समापन अवसर पर मां शारदा कला केंद्र, गंगापुर सिटी के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। राम जानकी मंडल गंगापुर सिटी द्वारा जीवंत झांकियां भी सजाई जाएंगी। बैठक में समिति अध्यक्ष धर्मसिंह मीणा सहित कुआड़ा, घाटौली, ठोडी और तिमावा गांव के गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- कई घंटे लाइन में लगने के बाद किसानों को मिले दो दो कट्टे खाद के वर्तमान में किसानों को खाद की अति आवश्यकता है ऐसे में सिकराय क्षेत्र में किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं क्रय विक्रय सहकारी समिति पर खाद आया लेकिन किसानों के लिए मुसीबत बनकर आया है किसानों को परेशानियों का सामना करते हुए खाद मिल रहा है किसानों को कई घंटे लाइन में लगना पड़ता है उसके बाद दो कट्टे खाद के मिल रहे हैं2
- जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से चुनाव तैयारियों एवं डीएपी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश, डीएपी वितरण में किसानों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान जिले में कहीं भी ट्यूबवेल खुला नहीं रहे, सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित करें दौसा, 7 अक्टूबर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बुधवार को उपखंड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों, रबी सीजन के लिए डीएपी उर्वरक की वितरण व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने तथा किसानों को डीएपी उर्वरक सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पंचायती राज आम चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूरी की जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्मिकों से संबंधित तैयारियों, निर्वाचन सामग्री, कानून एवं व्यवस्था सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों की नियमित समीक्षा कर उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर व्यवस्थाओं में कमी नहीं रहे, इसके लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव तैयारियों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में सामने आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने तथा आवश्यक सूचनाओं एवं प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि पंचायती राज आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में जिला कलक्टर ने रबी सीजन में फसल बुवाई के लिए किसानों को आवश्यक डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं फील्ड में वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो तथा वितरण स्थलों पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो। इसके लिए किसानों को टोकन वितरित कर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार डीएपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने मंडावर, लालसोट, बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय क्षेत्र में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से डीएपी वितरण व्यवस्था की संबंधित उपखंड अधिकारियों से विशेष रूप से समीक्षा की तथा आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने खराब पड़े एवं खुले ट्यूबवेलों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी खराब पड़ा ट्यूबवेल खुला नहीं रहे। ऐसे ट्यूबवेलों को सुरक्षित तरीके से बंद करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना नहीं रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के अन्य उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े।1
- हिडौनसिटी गोवंश को बचाने के चक्कर में टूटा हाथ फिर भी किया इलाज गोरक्षा दल हिंडौन सिटी को फोन पर सूचना मिली कि एक नदी जिसके पैर में गंभीर चोट होने से काफी परेशान है जिसको लेकर गौ रक्षक दल की पूरी टीम कॉलोनी में पहुंची और उसका इलाज किया1
- टीका कुंड हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव 11 अक्टूबर से, तैयारियां शुरू... हिंडौन सिटी। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर में 11 अक्टूबर से आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार रात्रि को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रतिमा स्थापना, कलश यात्रा तथा नौ दिनों तक आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष विष्णु जिंदल व संयोजक शिव प्रकाश पटवा ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष 25वां (रजत जयंती) दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को मोहन नगर स्थित दुर्गा माता शीश महल से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। शहर के प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजे व डीजे की मधुर धुनों के साथ निकलने वाली यह यात्रा टीका कुंड मंदिर पहुंचेगी। नौ दिवसीय अनुष्ठान के दौरान आचार्य विकास शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई जाएगी। आयोजन स्थल पर 7 अक्टूबर से ही भव्य पंडाल और आकर्षक डेकोरेशन की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। मंदिर परिसर तथा आसपास के लगभग 500 मीटर क्षेत्र को रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइटों से सजाया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम को महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, 15 अक्टूबर को भव्य माता रानी का जागरण आयोजित होगा तथा 16 अक्टूबर को छप्पन भोग व मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। बैठक में मीडिया प्रभारी अंशु गुप्ता, विशाल चतुर्वेदी, महामंत्री सत्ते वर्मा, प्रचार मंत्री सत्येंद्र चौधरी, अनिल चतुर्वेदी, उत्कर्ष कटारा, दिनेश भारद्वाज, अशोक सहारा, विजेंद्र धाकड़, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. आशीष शर्मा, कमलेश वशिष्ठ, कौशल चौधरी, भरत छावडी, पिंटू मसान, मिथिलेश चौधरी, इंदिरा चौधरी, मोहित झाम, राजू गोयल, सुनील गुप्ता, सचिन बंसल, योगेंद्र पटवारी, गौरव जिंदल सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।2
- हर वर्ष नगर परिषद द्वारारामलीला का आयोज दिनांक: 11-10-2026शुभारम्भ: सायं 07 PMमुख आवाज SUGAN SOUND रामलीला & दहशहरा मैदान हिण्डौन सिटी #Ramleela2026 #HindaunCity #SNGNEWS LIVE RAJASTHAN SHYAM SUNDER मठसिंगला JI SNG NEWS LIVE RAJASTHAN NEWS REPORTER SHYAM SUNDER MATHSHIGLA JI1
- करौली में उत्साह के साथ निकाली गई 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा', मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प करौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन-कल्याण एवं सेवा कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को करौली शहर में 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा' का विशाल आयोजन किया गया। यह यात्रा भंवर विलास पैलेस से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सीता राम पोसवाल उपस्थित रहे। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के 'सेवा ही संगठन' के भाव को लेकर आम जनता को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राहत पहुंचाने के लिए समर्पित हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, करौली-धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व विधायक रमेश मीणा, महेन्द्र सिंह मीणा, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, धीरेंद्र बैंसला सहित सभी मंडल अध्यक्ष, स्थानीय भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के करौली जिला अध्यक्ष गोवर्धन ने कहा कि सेवा ही भारतीय जनता पार्टी का मूल संकल्प है। इसी संकल्प के साथ जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर आम जनता को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा।2
- करौली में उत्साह के साथ निकाली गई 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा', मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प... करौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन-कल्याण एवं सेवा कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को करौली शहर में 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा' का विशाल आयोजन किया गया। यह यात्रा भंवर विलास पैलेस से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सीता राम पोसवाल उपस्थित रहे। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के 'सेवा ही संगठन' के भाव को लेकर आम जनता को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राहत पहुंचाने के लिए समर्पित हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, करौली-धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व विधायक रमेश मीणा, महेन्द्र सिंह मीणा, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, धीरेंद्र बैंसला सहित सभी मंडल अध्यक्ष,स्थानीय भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के करौली जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने कहा कि सेवा ही भारतीय जनता पार्टी का मूल संकल्प है। इसी संकल्प के साथ जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर आम जनता को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा।2