कोतवाली पुलिस ने मोबाइल व पर्स लूट के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने मोबाइल व पर्स लूट के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार 🔹 *फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित किया गया था ईनाम, लूट की नगदी में से ₹500 बरामद* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोबाइल एवं पर्स लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 🔹*घटना का विवरण* दिनांक 14.09.2026 को फरियादी पूरनचंद पिता श्री करोडीलाल मांझी, उम्र 37 वर्ष, निवासी अमरावत कला, तहसील वाड़ी, थाना वाड़ी, जिला रायसेन, हाल गौठाना बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.09.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह मोटरसाइकिल क्रमांक MP 38 MG 4538 से रानीपुर से गौठाना बैतूल जा रहा था। चिखलार गांव से आगे भीलवाटेक के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाकर मोबाइल फोन एवं पर्स, जिसमें ₹6,000/- नगद रखे थे, लूट लिए। 🔹फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 777/2026 धारा 126(2), 115(2), 309(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*पुलिस की त्वरित कार्रवाई* विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित आरोपी राजा उर्फ निहाल को दिनांक 15.09.2026 को तथा आरोपी शिव उर्फ शिवा बानखेड़े को दिनांक 24.09.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 🔹प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी अमन उईके की पुलिस द्वारा लगातार तलाश एवं पतारसी की जा रही थी। फरार आरोपी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा ईनाम की उद्घोषणा भी की गई थी। 🔹दिनांक 29.09.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी अमन उईके रानीपुर रोड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से लूट की राशि में से ₹500/- नगद बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। आरोपी अमन उईके को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 🔹*गिरफ्तार आरोपी* अमन उईके पिता राजेश उईके, उम्र 21 वर्ष, निवासी लोहापुल के पास, खंजनपुर, बैतूल। 🔹 *जप्त सामग्री* - नगद राशि ₹500/- 🔹 *सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक 369 शिव कुमार, प्रधान आरक्षक 64 तरुण पटेल एवं आरक्षक 56 नितिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

- मुलताई थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई गौ वंश से भरे पिक अप वाहन क़ो पकड़ा1
- मोबाइल-पर्स लूट के तीसरे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार बैतूल। मोबाइल और पर्स लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी अमन उईके (21) को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की रकम में से ₹500 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर की रात चिखलार के आगे भीलवाटेक के पास तीन आरोपियों ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर मोबाइल फोन और ₹6 हजार नकद से भरा पर्स लूट लिया था। मामले में बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 309(4), 351(2), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने पहले राजा उर्फ निहाल और शिव उर्फ शिवा बानखेड़े को गिरफ्तार किया था। फरार चल रहे अमन उईके की तलाश के दौरान 29 सितंबर को सूचना पर पुलिस ने रानीपुर रोड क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- बलराम जयंती, किसान दिवस पर भारतीय किसान संघ की आमसभा सैकड़ों की संख्या में किसान टैक्टर रैली निकाल कर तहसील कार्यालय पहुंचे *अपने टीवी स्क्रीन पर TNP NEWS चैनल के खास प्रोग्राम मेरा जिला मेरी खबर बुलेटिन मे रात 9:30 बजे में देखे आमला की खबर* *बलराम जयंती, किसान दिवस पर भारतीय किसान संघ की आमसभा* *सैकड़ों की संख्या में किसान टैक्टर रैली निकाल कर तहसील कार्यालय पहुंचे* *जहां शासन प्रशासन के नाम विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन सौंपा* 👉 *आप देख सकते हो TNP न्यूज़ चैनल को अपने टीवी स्क्रीन पर* *आपके टीवी स्क्रीन पर TNP News चैनल उपलब्ध है* *टाटा स्काई - 541* *एयरटेल - 367* *जिओ टीवी -3008* *फ्री डिश - 98* *डिश टीवी - 4038* *साथ ही समस्त ओटीटी पर भी उपलब्ध है जैसे* *टाटा प्ले -541* *एयरटेल एक्सट्रीम -367* 👉 *अब आमला में लोकल डिस्क के चैनल नंबर 68 golu red tv पर उपलब्ध है* 👉 *जुड़ने के लिए सम्पर्क करें* *फेसबुक पेज #TNP News Amla को सर्च करे* *रोजाना समाचारों के अपडेट पाने के लिए* *खबर को लाईक👍,कमेंट, शेयर व facebook, X, Instaपर TNP न्यूज को 🛎️सबस्क्राइब अवश्य करे* *चैनल पर खबर, विज्ञापन आदि व अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे* *आमला सारणी विधानसभा ब्यूरो विक्की पारधी* *कार्यालय का पता* *माँ शेरावाली न्यूज एजेंसी बस स्टैंड गंज आमला जिला बैतूल (म.प्र.)*1
- सड़क बनी जलभराव का शिकार! खैरीतायगांव में गंदे पानी से ग्रामीण परेशान, पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *सरपंच-सचिव पर लापरवाही के आरोप, जलभराव से बीमारी फैलने की आशंका; स्वच्छ भारत अभियान के बीच पंचायत की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी* पांढुर्णा:-पांढुर्णा जिले के सौंसर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरीतायगांव में सड़क मार्ग पर लंबे समय से पानी जमा होने की समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश और गंदा पानी मार्ग पर जमा हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। इससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने पंचायत से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक ओर शासन स्तर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गांव की सड़क पर जमा पानी और गंदगी इन प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने पंचायत में आने वाली शासकीय योजनाओं और निधियों के उपयोग को लेकर भी जांच की मांग उठाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि विकास और जलनिकासी से संबंधित कार्यों के लिए शासकीय राशि का उपयोग किया गया है, तो मौके पर उसका प्रभाव दिखाई देना चाहिए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जलभराव की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने, जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा पंचायत द्वारा पूर्व में कराए गए संबंधित विकास कार्यों और शासकीय निधि के उपयोग की जांच कराने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन और ग्राम पंचायत इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं।2
- बैतूल: धामनगांव में दर्दनाक हादसा देढ़ वर्ष की बेटी को बचाने टांके में कुदी मां,मां बेटी की मौत बैतूल।। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया, मकान के अंदर बने पानी के टांके में देढ़ वर्षीय बच्ची खेलते खेलते गिर पड़ी। बच्ची को बचाने मां उस टांके में कुदी और मां बेटी की पानी में डूबने से मौत हो गई। पानी के टांके में लोगों ने जब यह यह मंजर देखा तो सब भावुक हो गए एक मां अपनी देढ़ वर्षीय बच्ची को गोद में लिए हुए है। उसने आखरी सांस तक बच्ची को नहीं छोड़ा। प्राप्त जानकारी अनुसार धामनगांव निवासी सुभाष वागद्रे की धर्म पत्नी दिपिका 35 वर्षीय और देढ़ वर्षीय बेटी जियांशी और दो महा का बेटा तीनों घर में अकेले ही थे बताया जा रहा है कि पति ससुर सास खेत में काम करने गये हुए थे। पड़ोसियों ने बताया कि जब झूले में दो महा का बच्चा जोर जोर से रो रहा था तब पड़ोसी महिला ने जाकर देखा तो बच्चा रो रहा है और घर में कोई नहीं है। काफी खोजबीन के बाद मां बेटी नहीं दिखाई देने पर पति सुभाष को सुचना दी गई परिजन तत्काल घर पहुंचे और खोजबीन शुरू की आखिर कार पानी के टांके को देखने पर मां बेटी दिखाई दिए। परिजनों द्वारा सुचना भैंसदेही पुलिस को दी गई वहीं पुलिस ने पानी के टांके से मां बेटी का शव बरामद किया और पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही भेजा पुलिस ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।1
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट मूलताई तहसील के छिंदी गांव में मक्का की फसल पर टिड्डी दल का हमला कई खेत प्रभावित1
- पांढुर्णा में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापना की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पांढुर्णा, जिला पांढुर्णा। महात्मा ज्योतिबा फुले माली समाज संगठन पांढुर्णा (पंजी.) ने नगर में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित करने हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के अध्यक्ष मोरेश्वर नाडेकर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पांढुर्णा नगर में मजदूर केंद्र के पास स्थित डॉ. खराडे के अस्पताल के बाजू में नजूल भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जहां पर लोग शराब पीकर गंदगी फैलाते हैं। संगठन ने मांग की है कि उक्त स्थान से अतिक्रमण हटाकर स्थान को स्वच्छ रखते हुए वहां महान समाज सुधारक एवं समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित की जाए। ज्ञापन में उल्लेख है कि उक्त नजूल स्थान पर विशेष अतिक्रमण होने के कारण प्रतिमा स्थापना हेतु आवश्यक स्थान उपलब्ध नहीं है, इसलिए जिला प्रशासन संबंधित अधिकारियों द्वारा उक्त स्थान का निरीक्षण कराकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करे और प्रतिमा स्थापना हेतु नजूल स्थान उपलब्ध कराए। ज्ञापन में कहा गया है कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने शिक्षा, सामाजिक समानता, महिला शिक्षा एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके सामाजिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर उनकी प्रतिमा स्थापित करना आवश्यक है। संगठन ने जिला प्रशासन से निवेदन किया है कि मजदूर केंद्र के पास स्थित प्रस्तावित चौक का स्थल निरीक्षण कराकर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा स्थापना हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध / आवंटन कराने की कृपा करें। ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी पांढुर्णा, तहसीलदार पांढुर्णा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपते समय भूषण गायधने , सचिव, उपाध्यक्ष, महासचिव, कार्यकारी सदस्य सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।1
- भैंस देही पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार1