मोबाइल-पर्स लूट के तीसरे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार बैतूल। मोबाइल और पर्स लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी अमन उईके (21) को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की रकम में से ₹500 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर की रात चिखलार के आगे भीलवाटेक के पास तीन आरोपियों ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर मोबाइल फोन और ₹6 हजार नकद से भरा पर्स लूट लिया था। मामले में बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 309(4), 351(2), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने पहले राजा उर्फ निहाल और शिव उर्फ शिवा बानखेड़े को गिरफ्तार किया था। फरार चल रहे अमन उईके की तलाश के दौरान 29 सितंबर को सूचना पर पुलिस ने रानीपुर रोड क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
मोबाइल-पर्स लूट के तीसरे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार बैतूल। मोबाइल और पर्स लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी अमन उईके (21) को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की रकम में से ₹500 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर की रात चिखलार के आगे भीलवाटेक के पास तीन आरोपियों ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर मोबाइल फोन और ₹6 हजार नकद से भरा पर्स लूट लिया था। मामले में बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 309(4), 351(2), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने पहले राजा उर्फ निहाल और शिव उर्फ शिवा बानखेड़े को गिरफ्तार किया था। फरार चल रहे अमन उईके की तलाश के दौरान 29 सितंबर को सूचना पर पुलिस ने रानीपुर रोड क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
- बैतूल जिले के किसानों की समस्या के लिए सड़क पर उतरेंगे भूतपूर्व विधायक निलय डागा जी बैतूल जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष और भूतपूर्व विधायक श्री निलय विनोद डागा जी अपने विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर 30 सितंबर दिन बुधवार को एक जंगली प्रदर्शन करने जा रहे हैं उन्होंने जिले भर के किसानों से आह्वान किया है कि 30 तारीख को सभी किसान वृंदावन गार्डन में उपस्थित होकर वहां से पदयात्रा करते हुए कलेक्टर का घेराव करेंगे श्री निलय डागा ने सभी किसानों को वृंदावन गार्डन पहुंचने का आह्वान किया है वृंदावन गार्डन में एक आम सभा को श्री डागा जी संबोधित करेंगे उसके बाद किसानों के साथ एक रैली निकालकर जो मस्जिद चौक से होती हुई तांगा स्टैंड से सीधी कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेंगे जहां सभी किसान भाई लोग कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन शॉप कर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे1
- CM मोहन यादव ने शहर के विकास के लिए अपना पैतृक मकान हटाए1
- सावलमेंढा में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन जनजातीय कार्य विभाग की 19 वर्ष आयु वर्ग प्रतियोगिता में जिलेभर की टीमों ने लिया हिस्सा भैंसदेही सावलमेंढा पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावलमेंढा में जनजातीय कार्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित 19 वर्ष आयु वर्ग जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से आई विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और मैदान पर शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य, अतिथिगण एवं गणमान्य नागरिकों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। दिनभर क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, आठनेर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने सहभागिता की। इस अवसर पर पीएम श्री विद्यालय की प्राचार्य मंजुला बौरासी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम सावलमेंढा से सागर शिवहरे, डॉ. विकास खासदेव, बंटी शिवहरे, रोशन सोनी, भग्गू भराड़े एवं शैलेन्द्र सावरकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनजातीय कार्य विभाग की ओर से जिला क्रीड़ा अधिकारी विनय यादव, ब्लॉक प्रभारी जगदीश वागद्रे, हेमराज महाले, सुरेंद्र टैगोर, समीर खुरे, अशोक चढ़ोकार, रविकांत देशमुख, प्रकाश कनाठे, हेमन्त सोनी, नेहा पटेल एवं यशवंत देशमुख सहित खेल विभाग से जुड़े अधिकारी एवं खेल शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों एवं दर्शकों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन ने सावलमेंढा में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी बढ़ावा दिया।2
- पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा 21वीं सदी में पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का हनन निरंतर जारी है जिससे कि पर्यावरण हमारे जीवन में इसका दुष्प्रभाव दे रहा है विभिन्न सामाजिक संस्थाएं सरकार समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर वृक्ष रोपण पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए कार्यशाला आयोजित करती है एवं स्कूली विद्यार्थी को भी उसकी जानकारी देती है हम सभी नागरिकों का मूल कर्तव्य है कि पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए मिलजुलकर प्रयास करें आने वाली जनरेशन के लिए पर्यावरण का संतुलन होना बहुत जरूरी है1
- भारत देश का प्रिय खेल कुश्ती प्रेमी कुश्ती देखना बड़ी संख्या में एकत्रित ऐसी भीड़ आपने कहीं नहीं देखी होगी छिंदवाड़ा के इमली खेड़ा ग्राम में कुश्ती का आयोजन किया गया जिसमें देश भर के पहलवान ने जोर राजमाइश की कुश्ती के प्रेमी ग्रामीणों की भीड़ देखकर मानो ऐसा लग रहा हो जैसे लगान फिल्म का सीन हो इतनी बड़ी तादाद में लोग कुश्ती देखना दूर-दूर के ग्रामीण क्षेत्र से वहां पहुंचे थे बड़ी बात यह थी कि यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया था4
- छिंदवाड़ा जिले की जनपद पंचायत चौरई अंतर्गत ग्राम पंचायत धनोरा बारेवर के ग्रामीणों ने माचागोरा बांध से जुड़ी अपनी समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में प्रशासन के सामने अपनी बात रखी। बांध बनने के बाद पिछले करीब 10 से 12 वर्षों से डूब क्षेत्र से प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि पुनर्वास के बावजूद उनके सामने आजीविका और भरण-पोषण का संकट बना हुआ है। वहीं स्थानीय मछुआरों ने भी जलाशय में मछली पकड़ने के लिए रोजगार और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। दरअसल, चौरई क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनोरा बारेवर में माचागोरा बांध के निर्माण के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बांध बनने के बाद उन्हें अपने पुराने गांव और पारंपरिक जीवन से विस्थापित होना पड़ा। करीब एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रभावित परिवारों की आजीविका का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें जिस स्थान पर पुनर्वासित किया गया, वहां भी कई तरह की समस्याएं बनी हुई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुनर्वास स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार और भरण-पोषण के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत धनोरा के सरपंच परसराम वर्मा ने ग्रामीणों और स्थानीय मछुआरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई परिवारों का पारंपरिक और पैतृक व्यवसाय मछली पकड़ना रहा है। ऐसे परिवारों के लिए माचागोरा जलाशय रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है, लेकिन स्थानीय मछुआरों को इसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलाशय में पानी भरने के बाद मछली पकड़ने का काम तो संभव है, लेकिन स्थानीय लोगों के पास इसके लिए जरूरी साधन ही उपलब्ध नहीं हैं। कई परिवारों के पास नाव और मछली पकड़ने के लिए जाल तक नहीं है। ऐसे में वे अपने पारंपरिक व्यवसाय को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। वहीं मछुआरों के संगठन और समिति से जुड़े लोगों की संख्या को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा करीब 862 लोगों के समिति से जुड़े होने की बात कही जाती है, लेकिन इनमें ऐसे लोगों के नाम भी शामिल होने की बात सामने आ रही है जो स्थानीय निवासी नहीं हैं या वास्तव में मछली पकड़ने के काम से जुड़े नहीं हैं। स्थानीय मछुआरों की मांग है कि वास्तविक रूप से मछली पकड़ने का काम करने वाले स्थानीय परिवारों का अलग से सर्वे और पंजीकरण कराया जाए। इसके बाद पात्र मछुआरों को नाव, जाल और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे जलाशय में अपने पारंपरिक व्यवसाय के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि बांध निर्माण से प्रभावित होने के बाद उन्होंने विकास के लिए अपना क्षेत्र और अपनी जमीन छोड़ी है। ऐसे में शासन की जिम्मेदारी है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के साथ-साथ उनकी आजीविका का भी स्थाई इंतजाम किया जाए। ग्रामीणों की मांग है कि पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं का दोबारा परीक्षण किया जाए और जहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है, वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्रभावित परिवारों को रोजगार के स्थाई साधन उपलब्ध कराने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों की ओर से मांग रखी गई है कि स्थानीय मछुआरों की वास्तविक स्थिति की जांच कर पात्र लोगों का अलग से पंजीकरण किया जाए। जिन परिवारों का पुश्तैनी काम मछली पकड़ना है, उन्हें नाव और जाल उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि माचागोरा बांध से प्रभावित परिवारों और स्थानीय मछुआरों की समस्याओं को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखा जाए, बल्कि मौके पर वास्तविक स्थिति का सर्वे कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या झेल रहे परिवारों को रोजगार से जोड़ना जरूरी है। खासकर उन मछुआरा परिवारों को, जिनका पारंपरिक व्यवसाय मछली पकड़ना रहा है, जलाशय से रोजगार का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए स्थानीय मछुआरों की पहचान, पंजीकरण और उन्हें नाव-जाल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जनसुनवाई में रखी गई उनकी समस्याओं पर प्रशासन गंभीरता से विचार करेगा और प्रभावित परिवारों की आजीविका से जुड़े मुद्दों का स्थाई समाधान निकाला जाएगा। माचागोरा बांध से प्रभावित धनोरा बारेवर के ग्रामीणों ने जनसुनवाई के माध्यम से पुनर्वास, भरण-पोषण और रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रशासन के सामने रखे हैं। अब देखना होगा कि स्थानीय मछुआरों के पंजीकरण, नाव-जाल उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों की आजीविका से जुड़ी इन मांगों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।4
- कोतवाली पुलिस ने मोबाइल व पर्स लूट के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने मोबाइल व पर्स लूट के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार 🔹 *फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित किया गया था ईनाम, लूट की नगदी में से ₹500 बरामद* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोबाइल एवं पर्स लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 🔹*घटना का विवरण* दिनांक 14.09.2026 को फरियादी पूरनचंद पिता श्री करोडीलाल मांझी, उम्र 37 वर्ष, निवासी अमरावत कला, तहसील वाड़ी, थाना वाड़ी, जिला रायसेन, हाल गौठाना बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.09.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह मोटरसाइकिल क्रमांक MP 38 MG 4538 से रानीपुर से गौठाना बैतूल जा रहा था। चिखलार गांव से आगे भीलवाटेक के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाकर मोबाइल फोन एवं पर्स, जिसमें ₹6,000/- नगद रखे थे, लूट लिए। 🔹फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 777/2026 धारा 126(2), 115(2), 309(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*पुलिस की त्वरित कार्रवाई* विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित आरोपी राजा उर्फ निहाल को दिनांक 15.09.2026 को तथा आरोपी शिव उर्फ शिवा बानखेड़े को दिनांक 24.09.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 🔹प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी अमन उईके की पुलिस द्वारा लगातार तलाश एवं पतारसी की जा रही थी। फरार आरोपी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा ईनाम की उद्घोषणा भी की गई थी। 🔹दिनांक 29.09.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी अमन उईके रानीपुर रोड क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से लूट की राशि में से ₹500/- नगद बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। आरोपी अमन उईके को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 🔹*गिरफ्तार आरोपी* अमन उईके पिता राजेश उईके, उम्र 21 वर्ष, निवासी लोहापुल के पास, खंजनपुर, बैतूल। 🔹 *जप्त सामग्री* - नगद राशि ₹500/- 🔹 *सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक 369 शिव कुमार, प्रधान आरक्षक 64 तरुण पटेल एवं आरक्षक 56 नितिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।1
- इटारसी में विकास कार्यों की रफ्तार! नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया वार्डों का औचक निरीक्षण 🚧🏗️: Itarsi Development: वार्डों में विकास कार्यों का निरीक्षण! 🛣️✨ इटारसी में विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर सीधी नज़र! 🏗️✨ नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे ने आज विभिन्न वार्डों में पहुंचकर निर्माणाधीन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य बिंदु: 🛣️ वार्ड क्र. 6 (नीलकंठ कॉलोनी): 'मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना' के तहत बन रही 160 मीटर लंबी सीसी रोड का कार्यपालन यंत्री और पार्षदों के साथ जायजा लिया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण के सख्त निर्देश दिए गए। 🌊 वार्ड क्र. 8 एवं 31 (तालाब के पास): जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए निर्माणाधीन नालियों को उचित ढाल (Slope) के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। 💐 सड़क निर्माण शुरू होने पर नीलकंठ कॉलोनी के रहवासियों ने माननीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी और नपा परिषद का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 👉 शहर की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को अभी Follow करें! 📱🔔 #Itarsi #ItarsiNews #Madhya Pradesh #MPNews #ItarsiDevelopment #NagarPalikaItarsi #PankajChoure #LocalNews #Vikas #DevelopmentWork #ItarsiUpdates #FollowForMore इटारसी में विकास कार्यों की रफ्तार! नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया वार्डों का औचक निरीक्षण 🚧🏗️: Itarsi Development: वार्डों में विकास कार्यों का निरीक्षण! 🛣️✨ इटारसी में विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर सीधी नज़र! 🏗️✨ नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे ने आज विभिन्न वार्डों में पहुंचकर निर्माणाधीन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य बिंदु: 🛣️ वार्ड क्र. 6 (नीलकंठ कॉलोनी): 'मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना' के तहत बन रही 160 मीटर लंबी सीसी रोड का कार्यपालन यंत्री और पार्षदों के साथ जायजा लिया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण के सख्त निर्देश दिए गए। 🌊 वार्ड क्र. 8 एवं 31 (तालाब के पास): जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए निर्माणाधीन नालियों को उचित ढाल (Slope) के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। 💐 सड़क निर्माण शुरू होने पर नीलकंठ कॉलोनी के रहवासियों ने माननीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी और नपा परिषद का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 👉 शहर की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे पेज को अभी Follow करें! 📱🔔 #Itarsi #ItarsiNews #Madhya Pradesh #MPNews #ItarsiDevelopment #NagarPalikaItarsi #PankajChoure #LocalNews #Vikas #DevelopmentWork #ItarsiUpdates #FollowForMore1
- डोलरिया से बड़ी खबर सामने आई है। मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। एंबुलेंस में मरीज मौजूद था, लेकिन अचानक वाहन बंद होने से मरीज और परिजन परेशान हो गए। काफी देर तक मदद का इंतजार करना पड़ा और दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी। अब सवाल है—आखिर ऐसी आपातकालीन एंबुलेंस की समय पर जांच और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी किसकी है? जब मरीज की जिंदगी का सवाल हो, तो एंबुलेंस का बीच रास्ते में खराब होना बेहद गंभीर मामला है। डोलरिया से बड़ी खबर सामने आई है। मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। एंबुलेंस में मरीज मौजूद था, लेकिन अचानक वाहन बंद होने से मरीज और परिजन परेशान हो गए। काफी देर तक मदद का इंतजार करना पड़ा और दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी। अब सवाल है—आखिर ऐसी आपातकालीन एंबुलेंस की समय पर जांच और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी किसकी है? जब मरीज की जिंदगी का सवाल हो, तो एंबुलेंस का बीच रास्ते में खराब होना बेहद गंभीर मामला है।1