राष्ट्रीय ब्रॉड गेज रेलवे संघर्ष समिति का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे कलेक्टर, कार्यालय के सामने समिति ने दिया धरना, मंडला में रेलवे सुविधाओं को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई। लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन और नए रेल मार्गों की मांग एवं अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय ब्रॉड गेज रेलवे संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन देने पहुंची। धरना स्थल से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने के बाद समिति के पदाधिकारियों ने घंटों इंतजार किया, लेकिन कलेक्टर को ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। इस पर समिति के सदस्यों में नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जनहित के मुद्दों पर प्रशासन की उदासीनता साफ नजर आ रही है। जब कलेक्टर के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने से नाराज समिति ने धरना दिया और अंततः बिना ज्ञापन सौंपे वापस लौट गई। समिति के सदस्यों के साथ उपस्थित लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से रैली निकाली और कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं माहिष्मती घाट पहुंचकर मां नर्मदा से कलेक्टर को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की और मां नर्मदा के जल पर ज्ञापन प्रवाहित किया। मंगलवार को शाम 4:00 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने जानकारी दी
राष्ट्रीय ब्रॉड गेज रेलवे संघर्ष समिति का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे कलेक्टर, कार्यालय के सामने समिति ने दिया धरना, मंडला में रेलवे सुविधाओं को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई। लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन और नए रेल मार्गों की मांग एवं अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय ब्रॉड गेज रेलवे संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन देने पहुंची। धरना स्थल से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने के बाद समिति के पदाधिकारियों ने घंटों इंतजार किया, लेकिन कलेक्टर को ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। इस पर समिति के सदस्यों में नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जनहित के मुद्दों पर प्रशासन की उदासीनता साफ नजर आ रही है। जब कलेक्टर के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने से नाराज समिति ने धरना दिया और अंततः बिना ज्ञापन सौंपे वापस लौट गई। समिति के सदस्यों के साथ उपस्थित लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से रैली निकाली और कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं माहिष्मती घाट पहुंचकर मां नर्मदा से कलेक्टर को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की और मां नर्मदा के जल पर ज्ञापन प्रवाहित किया। मंगलवार को शाम 4:00 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने जानकारी दी
- Post by Prashant Patel1
- टैंकर पलटा रस्ता जाम । परशुराम चौक मंडला ।1
- मंडला - छात्र-छात्राओं पर मधुमक्खियों का हमला,... स्कूल में अचानक मचा हड़कप... 15 छात्र-छात्राएं और शिक्षक जख़्मी.. निवास विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल का मामला1
- भुआ बिछिया में मिलन होटल के सामने एक्सीडेंट1
- - जबलपुर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव के निधन के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम ने राइट टाउन स्थित करीब 25 हजार वर्गफीट बेशकीमती जमीन को सील कर दिया है। - नगर निगम का कहना है कि यह जमीन लीज पर थी और बिना अनुमति गिफ्ट/दान किया जाना नियमों का उल्लंघन है। साथ ही कई वर्षों से लीज किराया जमा न करने और कमर्शियल उपयोग के संकेत भी मिले हैं। - कार्रवाई में वह हिस्सा भी शामिल है जिसे कथित तौर पर डॉक्टर जैन दंपति को दान किया गया था। प्रशासन ने घर और आसपास की प्रॉपर्टी पर नोटिस चस्पा कर सीलिंग की कार्रवाई की। - असिस्टेंट कमिश्नर ने 24 घंटे के भीतर लीगल दस्तावेज़ पेश करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को आधारताल एसडीएम कोर्ट में होगी। - ⚖️ संपत्ति पर कई दावे सामने आए हैं — गायत्री ट्रस्ट, निजी अस्पताल और IMA द्वारा दबाव में दस्तावेज़ साइन करवाने के आरोपों के बीच मामला जांच में है। - 📍 स्थान: राइट टाउन, जबलपुर (मध्य प्रदेश) 🗣️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़1
- 🔸*कैरियर काउंसलिंग के विद्यार्थियों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण* ➡️*गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से भूमि, पर्यावरण व स्वास्थ्य में होगा सुधार* डिण्डौरी/शहपुरा पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल बिलगांव, विकासखंड शहपुरा में कैरियर काउंसलिंग के कार्यक्रम का आयोजित अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गौवंश आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक कृषि के साथ आधुनिक, टिकाऊ एवं पर्यावरण-सम्मत खेती पद्धतियों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में नर्मदांचल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री बिहारी लाल साहू ने रासायनिक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बीच अंतर को सरल भाषा में समझाया। प्रशिक्षण के दौरान केंचुआ खाद निर्माण, बीजोपचार की वैज्ञानिक प्रक्रिया, बीज को उक्ठा जैसे रोग से बचाने के उपाय, जीवामृत, अग्नि अस्त्र के माध्यम से कीट नियंत्रण तथा मृदा परीक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री साहू ने कहा कि गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से मृदा की उर्वरता बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण होता है और मानव स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आदिवासी बहुल्य जिला डिण्डौरी जैसे क्षेत्रों में यह खेती स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन सकती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे विद्यालय के प्राचार्य श्री कन्हैया लाल साहू, शिक्षक श्री ओमप्रकाश साहू, शांति राम साहू, राहुल पाठक,अमित साहू, डिया साहू,आशा साहू तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग के 40 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण में गहरी रुचि लेते हुए भविष्य में प्राकृतिक खेती अपनाने की इच्छा व्यक्त की। यह पहल विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में दक्ष बनाने के साथ-साथ उन्हें रोजगारोन्मुखी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। दिनांक - 16 फरवरी 20265
- मंडला में रेलवे सुविधाओं को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई। लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन और नए रेल मार्गों की मांग एवं अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय ब्रॉड गेज रेलवे संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन देने पहुंची। धरना स्थल से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने के बाद समिति के पदाधिकारियों ने घंटों इंतजार किया, लेकिन कलेक्टर को ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। इस पर समिति के सदस्यों में नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जनहित के मुद्दों पर प्रशासन की उदासीनता साफ नजर आ रही है। जब कलेक्टर के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने से नाराज समिति ने धरना दिया और अंततः बिना ज्ञापन सौंपे वापस लौट गई। समिति के सदस्यों के साथ उपस्थित लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से रैली निकाली और कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं माहिष्मती घाट पहुंचकर मां नर्मदा से कलेक्टर को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की और मां नर्मदा के जल पर ज्ञापन प्रवाहित किया। मंगलवार को शाम 4:00 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने जानकारी दी1
- *14 वर्षों से निलंबित सहायक अध्यापक धनीराम मरावी सेवा में बहाल* *प्राथमिक शाला झिरिया बहरा में नई पदस्थापना, विभागीय जांच के आदेश* डिंडोरी -- कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 वर्षों से निलंबित सहायक अध्यापक धनीराम मरावी को सेवा में पुनः बहाल कर दिया गया है। उन्हें विकासखंड करंजिया के प्राथमिक शाला कुतरी से हटाकर प्राथमिक शाला झिरिया बहरा, संकुल केन्द्र गोपालपुर में समान सामर्थ्य पर पदस्थ किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मरावी को वर्ष 2011 में जनगणना प्रगणक कार्य में लापरवाही तथा समय पर अभिलेख जमा न करने के कारण तत्कालीन जिला जनगणना अधिकारी द्वारा निलंबित किया गया था। प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में विलंब से अवरोध उत्पन्न हुआ था। निलंबन के पश्चात उन्होंने निर्धारित मुख्यालय पर उपस्थिति भी नहीं दी थी। प्रकरण की विस्तृत समीक्षा के दौरान उनके विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले में न्यायालय द्वारा धारा 294(ख), 323 एवं 506 में दोषमुक्त किया गया तथा धारा 324 में दी गई सजा अपील में संशोधित होकर केवल अर्थदण्ड में परिवर्तित कर दी गई। वर्तमान में उनके विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण लंबित नहीं है। साथ ही वन्य प्राणी अधिनियम से संबंधित मामले में उनका कोई संबंध नहीं पाया गया।3
- - 👉 नाम बदलने के बदले मांग रहा था 5 हजार, लोकायुक्त ने ट्रैप में पकड़ा --- 📰 जबलपुर नगर निगम जोन-10 रांझी में पदस्थ टैक्स कलेक्टर चन्द्रभान नोनिया को लोकायुक्त पुलिस ने 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। - आरोपी नजूल मकान की टैक्स रसीद में नाम परिवर्तन के बदले 5 हजार रुपये मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मुंडी टोरिया रांझी स्थित आवेदक के घर ट्रैप कार्रवाई की और तय रकम लेते ही आरोपी को पकड़ लिया। - शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्नी के नाम मकान दर्ज कराने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। - आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। - 📍 स्थान: रांझी, जबलपुर (मध्य प्रदेश) 🗣️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा जबलपुर, 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - ⚠️ मामला जांचाधीन है - 📲 Follow / Subscribe करें Facebook • YouTube • Instagram 👉 @SachTakPatrikaNews - 👉 Instagram: @deepak_vishwakarma_891