मूंढापांडे की ग्राम पंचायत बीरपुर वीरपुर वरियार खरक में ग्राम चौपाल का आयोजन:ग्रामीणों की समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श मूंढापांडे के गांव बीरपुर वरियार खरक में ग्राम चौपाल का आयोजन, इस चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं,कार्यक्रम में कुंदरकी विधायक प्रतिनिधि जयवीर सिंह ठाकुर, नोडल अधिकारी अशोक कुमार,सचिव अजय कुमार , सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष कुमार,एडीओ समाज कल्याण अनुज कसाना,बाल विकास अधिकारी तनीषा, पंचायत सहायक आशीष, लेखपाल मुकेश कुमार, आशा बहू की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया,इस अवसर पर ग्राम प्रधान इरफान अली की सक्रिय भूमिका की विशेष सराहना की गई। उनके प्रयासों से ही ग्राम चौपाल का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। ग्रामीणों ने प्रधान की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार तत्पर रहते हैं,पेयजल, सफाई, आवास और पेंशन जैसी योजनाओं को लागू कराने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है,हालांकि, इस दौरान रोजगार सेवक अफसर की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही। ग्रामीणों ने उनकी गैर-मौजूदगी पर नाराजगी व्यक्त की।ग्राम प्रधान इरफान अली ने कहा कि गांव का समग्र विकास और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा,इस ग्राम चौपाल के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। इससे लोगों में विश्वास और सहभागिता की भावना मजबूत हुई, इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से रितिका, अमरीश यादव,भाजपा नेता चिराग अली , सरवर अली, नवी हुसैन,
मूंढापांडे की ग्राम पंचायत बीरपुर वीरपुर वरियार खरक में ग्राम चौपाल का आयोजन:ग्रामीणों की समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श मूंढापांडे के गांव बीरपुर वरियार खरक में ग्राम चौपाल का आयोजन, इस चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं,कार्यक्रम में कुंदरकी विधायक प्रतिनिधि जयवीर सिंह ठाकुर, नोडल अधिकारी अशोक कुमार,सचिव अजय कुमार , सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष कुमार,एडीओ समाज कल्याण अनुज कसाना,बाल विकास अधिकारी तनीषा, पंचायत सहायक आशीष, लेखपाल मुकेश कुमार, आशा बहू की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया,इस अवसर पर ग्राम प्रधान इरफान अली की सक्रिय भूमिका की विशेष सराहना की गई। उनके प्रयासों से ही ग्राम चौपाल का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। ग्रामीणों ने प्रधान की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे गांव
के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार तत्पर रहते हैं,पेयजल, सफाई, आवास और पेंशन जैसी योजनाओं को लागू कराने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है,हालांकि, इस दौरान रोजगार सेवक अफसर की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही। ग्रामीणों ने उनकी गैर-मौजूदगी पर नाराजगी व्यक्त की।ग्राम प्रधान इरफान अली ने कहा कि गांव का समग्र विकास और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा,इस ग्राम चौपाल के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। इससे लोगों में विश्वास और सहभागिता की भावना मजबूत हुई, इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से रितिका, अमरीश यादव,भाजपा नेता चिराग अली , सरवर अली, नवी हुसैन,
- कांठ तहसील क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए का आतंक जारी पांच स्थानों पर पिंजरे लगाने के बाद भी नही मिली सफलता कांठ तहसील क्षेत्र में आदमखोर तेंदुओं के हमले से क्षेत्र में पांच स्थानों पर पिंजरे लगाने के बाद भी वन विभाग को सफलता नहीं मिल सकी है गत रात्रि क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में कृषि कार्य कर रहे राजीव कुमार अपनी पत्नी ललिता के साथ खेत पर गेहूं की गहाई कर रहे थे। पास ही खेल रहे उनके 5 वर्षीय बालक लाव्यांश पर हमला कर अपने जबड़े में दबोच लिया था। परिवार में आसपास के लोगों ने किसी तरह से बचाया जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इससे पूर्व ग्राम मिश्रीपुर, फत्तेहपुर बिश्नोई, ग्राम दरियापुर, महदूद कलमी में बच्चों एवं बड़ों पर भी हमला कर चुका है। पिछले एक माह में यह पांचवीं घटना है जिनमें से चार अबोध बालक हैं। वन विभाग ने शुक्रवार को ग्राम सलेमपुर पहुंचकर काविंग कर पिंजरा लगा दिया है। क्षेत्र में सलेमपुर सहित मिश्रीपुर, महदूद कलमी एवं दरियापुर में दो दो स्थानों पर पिंजरे लगे होने के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा है। क्षेत्र में लगातार हो रही तेंदुओं के हमले की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का वातावरण है। डिप्टी वन रेंजर ने बताया कि कोई वृद्ध एवं बीमार तेंदुआ ही पिंजरे में फंस जाता है अन्यथा आदमखोर तेंदुआ अपना स्थान बदल देता हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सचेत रहने की हिदायत दी है। कांठ से बेबाक न्यूज ऑनलाइन के लिए मोहम्मद रफी की रिपोर्ट1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल2
- दुष्ट महिलाओं के चरित्र को कोई पढ नहीं सकता इश्क परवान चढ़ा तो कर दी पति की हत्या........ जो पुलिस के सामने मगरमच्छ के आंसू बहाती , आखिर इश्क ने ले ली निर्दोष पति की जान, थाना धनारी क्षेत्र के भीरावटी का है पूरा मामला, पुलिस ने किया खुलासा सम्भल पुलिस रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद से3
- Post by Tinku jatav king1
- अमरोहा जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, रहरा थाना क्षेत्र के पौरारा गंगा घाट पर आज दो दोस्तों की डूबने से जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बैसाखी अमावस्या के मौके पर फूलपुर गांव से 6 दोस्तों का एक ग्रुप गंगा स्नान के लिए पौरारा घाट पहुंचा था। दोपहर करीब 1:30 बजे नहाते समय अचानक 22 साल के अतुल पुत्र विजय और 17 साल के शोहित पुत्र विश्वपाल गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ आए दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते दोनों आंखों से ओझल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत और सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। रहरा थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- Post by India News1
- Post by Mohd Shahrukh1
- कांठ के सलेमपुर में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है तेंदुआ लगातार मासूम बच्चे पर हमला कर रहा था जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा1