अमरोहा जनपद में बड़ा हादसा: बैसाखी अमावस्या पर गंगा स्नान करने आए दो दोस्तों की डूबने से मौत, 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव अमरोहा जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, रहरा थाना क्षेत्र के पौरारा गंगा घाट पर आज दो दोस्तों की डूबने से जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बैसाखी अमावस्या के मौके पर फूलपुर गांव से 6 दोस्तों का एक ग्रुप गंगा स्नान के लिए पौरारा घाट पहुंचा था। दोपहर करीब 1:30 बजे नहाते समय अचानक 22 साल के अतुल पुत्र विजय और 17 साल के शोहित पुत्र विश्वपाल गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ आए दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते दोनों आंखों से ओझल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत और सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। रहरा थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अमरोहा जनपद में बड़ा हादसा: बैसाखी अमावस्या पर गंगा स्नान करने आए दो दोस्तों की डूबने से मौत, 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव अमरोहा जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, रहरा थाना क्षेत्र के पौरारा गंगा घाट पर आज दो दोस्तों की डूबने से जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बैसाखी अमावस्या के मौके पर फूलपुर गांव से 6 दोस्तों का एक ग्रुप गंगा स्नान के लिए पौरारा घाट पहुंचा था। दोपहर करीब 1:30 बजे नहाते समय अचानक 22 साल के अतुल पुत्र विजय और 17 साल के शोहित पुत्र विश्वपाल गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ आए दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते दोनों आंखों से ओझल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत और सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। रहरा थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- अमरोहा जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, रहरा थाना क्षेत्र के पौरारा गंगा घाट पर आज दो दोस्तों की डूबने से जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बैसाखी अमावस्या के मौके पर फूलपुर गांव से 6 दोस्तों का एक ग्रुप गंगा स्नान के लिए पौरारा घाट पहुंचा था। दोपहर करीब 1:30 बजे नहाते समय अचानक 22 साल के अतुल पुत्र विजय और 17 साल के शोहित पुत्र विश्वपाल गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ आए दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते दोनों आंखों से ओझल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत और सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। रहरा थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- Post by India News1
- गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर छापेमारी अभियान चलाया। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में हुई । इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल रहरा सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी और डॉ. विक्रमजीत ने रहरा स्थित भावना हॉस्पिटल और आदमपुर के अनश नर्सिंग होम की गहन जांच की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आदमपुर के अनस नर्सिंग होम में आयुर्वेदिक पंजीकरण तो पाया गया, लेकिन उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वहां मरीजों का इलाज जारी था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एलोपैथिक इलाज के लिए वहां कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जो मरीजों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा रहा है। वहीं रहरा के भावना हॉस्पिटल में भी जांच के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। टीम ने मौके पर मौजूद मरीजों को तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑपरेशन वीडियो का मामला भी संज्ञान में आया है, जिसे लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई प्रक्रियाओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी। यदि कोई लापरवाही या अवैध कार्य सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से जहां एक ओर आम लोगों में जागरूकता बढ़ी है, वहीं अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक संचालकों में डर का माहौल भी देखा जा रहा है।2
- bku नेता भानु प्रताप ओर भाजपा नेता मदन चौहान का जो पलवाड़ा सलारपुर रोड स्थित यूपी 37 टूरिस्ट ढाबे पर उद्घाटन के दौरान विवाद हुआ था उसको लेकर संगठन के सभी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष आज गढ़ मुक्तेश्वर पहुंचे जिसमें आज मदन चौहान ने भानु प्रताप से फोन माफी मांगी जिसका विवाद आज समाप्त हुआ1
- कांठ तहसील क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए का आतंक जारी पांच स्थानों पर पिंजरे लगाने के बाद भी नही मिली सफलता कांठ तहसील क्षेत्र में आदमखोर तेंदुओं के हमले से क्षेत्र में पांच स्थानों पर पिंजरे लगाने के बाद भी वन विभाग को सफलता नहीं मिल सकी है गत रात्रि क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में कृषि कार्य कर रहे राजीव कुमार अपनी पत्नी ललिता के साथ खेत पर गेहूं की गहाई कर रहे थे। पास ही खेल रहे उनके 5 वर्षीय बालक लाव्यांश पर हमला कर अपने जबड़े में दबोच लिया था। परिवार में आसपास के लोगों ने किसी तरह से बचाया जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इससे पूर्व ग्राम मिश्रीपुर, फत्तेहपुर बिश्नोई, ग्राम दरियापुर, महदूद कलमी में बच्चों एवं बड़ों पर भी हमला कर चुका है। पिछले एक माह में यह पांचवीं घटना है जिनमें से चार अबोध बालक हैं। वन विभाग ने शुक्रवार को ग्राम सलेमपुर पहुंचकर काविंग कर पिंजरा लगा दिया है। क्षेत्र में सलेमपुर सहित मिश्रीपुर, महदूद कलमी एवं दरियापुर में दो दो स्थानों पर पिंजरे लगे होने के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा है। क्षेत्र में लगातार हो रही तेंदुओं के हमले की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का वातावरण है। डिप्टी वन रेंजर ने बताया कि कोई वृद्ध एवं बीमार तेंदुआ ही पिंजरे में फंस जाता है अन्यथा आदमखोर तेंदुआ अपना स्थान बदल देता हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सचेत रहने की हिदायत दी है। कांठ से बेबाक न्यूज ऑनलाइन के लिए मोहम्मद रफी की रिपोर्ट1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल2
- दुष्ट महिलाओं के चरित्र को कोई पढ नहीं सकता इश्क परवान चढ़ा तो कर दी पति की हत्या........ जो पुलिस के सामने मगरमच्छ के आंसू बहाती , आखिर इश्क ने ले ली निर्दोष पति की जान, थाना धनारी क्षेत्र के भीरावटी का है पूरा मामला, पुलिस ने किया खुलासा सम्भल पुलिस रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद से3
- नोएडा की घटना के बाद अमरोहा जनपद में पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मजदूरों को भड़काने की कोशिश करने वाले 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे फिलहाल गहन पूछताछ जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने तुरंत पुलिस को अलर्ट कर दिया, जिसके बाद टीमों ने सक्रिय होकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि ये लोग भ्रामक संदेश और अफवाहें फैलाकर मजदूरों को उकसाने की कोशिश कर रहे थे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित तनाव और बड़ी घटना को टाल दिया गया। साथ ही पुलिस अब इन आरोपियों के सोशल मीडिया नेटवर्क और उनसे जुड़े अन्य लोगों की भी गहराई से जांच कर रही है। एहतियातन जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपी के निर्देश पर 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को फैक्ट्रियों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। पूरे जनपद में पुलिस की लगातार गश्त जारी है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी भ्रामक या संदिग्ध संदेश पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के उसे आगे न बढ़ाएं। फिलहाल अमरोहा में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में बताई जा रही है।4