Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांठ के सलेमपुर में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है तेंदुआ लगातार मासूम बच्चे पर हमला कर रहा था जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा कांठ के सलेमपुर में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है तेंदुआ लगातार मासूम बच्चे पर हमला कर रहा था जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
BEBAAK NEWS ONLINE
कांठ के सलेमपुर में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है तेंदुआ लगातार मासूम बच्चे पर हमला कर रहा था जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा कांठ के सलेमपुर में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है तेंदुआ लगातार मासूम बच्चे पर हमला कर रहा था जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल2
- अमरोहा/गजरौला में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, द्वारा गजरौला विधानसभा क्षेत्र के ग्रैंड प्लाजा में भव्य विधानसभा स्तरीय “अंबेडकर सम्मान विचार संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई, जिससे संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रेम सिंह सैनी, राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह जाटव, पूर्व विधायक तोताराम सिंह, जिला मंत्री राजीव अग्रवाल, जगत सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, रोहित आर्य, कपिल भड़ाना, सोम प्रकाश, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम रतन सिंह, हरचरण प्रधान, सुशील मौर्य, पूर्व प्रधान पवन, चरण सिंह प्रधान, विक्रम वासीपुर प्रधान, मंडल महामंत्री अशोक जाटव, महक पाल प्रधान, प्रेमपाल प्रधान, भजन सिंह प्रधान, आकाश बहादुर, विनोद प्रधान, नरेंद्र धनौरा, प्रिंस जाटव, नरेंद्र कटारिया, अंकित सैनी, धर्मवीर प्रधान, सोनू सलेमपुर सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।2
- एंकर:जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में हाइड्रा की मदद से मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिराई गई, डीएम और एसपी रहे मौजूद। वी/ओ:जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे गिरा दी गई। अब बुलडोजर मस्जिद के बाकी हिस्सों को तोड़ रहा है। इससे पहले, सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मस्जिद के बाहर की पांच दुकानों को तोड़ा गया। मस्जिद की मीनार तोड़ने के लिए प्रशासन ने दो हाइड्रा मशीनें बुलाईं। एक मजदूर मीनार पर चढ़कर रस्सी को बांधा, फिर उसके दूसरे सिरे को दोनों हाइड्रा मशीनों से बांधा। इसके बाद मशीनों ने खींचकर मीनार को गिरा दिया। मामला मुबारकपुर बंद गांव का है। प्रशासन के मुताबिक, 15 साल पहले सरकारी जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराया गया था। फिलहाल, डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके बिश्नोई समेत 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। गांव वाले जुटने लगे तो विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। 12 दिन पहले, यानी 5 अप्रैल को मस्जिद पर कार्रवाई होनी थी, लेकिन उस समय बुलडोजर चालक ने मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार तोड़ने से मना कर दिया था। तर्क दिया था कि मीनार उनके ऊपर गिर सकती है। हालांकि उस दिन मदरसा, पांच दुकानें और मस्जिद का गेट तोड़ दिया गया था। दुकानों का करीब 20 फीसदी हिस्सा बच गया था, जिसे आज गिराया गया। इस मामले में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संभल राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि तहसील संभल के मुबारक पुर बंद गांव में ग्राम प्रधान ने तीन महीने पहले शिकायत की थी 67 धारा में वाद दायर किया गया तहसीलदार के न्यायालय में सुनवाई की गई सुनवाई के बाद 30 दिन अपील का समय दिया गया यहां दो स्ट्रक्चर थे यहां के लोगों ने कहा कि हम स्वयं से हटा लेंगे लेकिन उनके द्वारा गिर नहीं पाया तो उनके द्वारा प्रशासन से गुहार लगाई गई कि आप लोग करवाएं यहां खेल का मैदान ओर खाद के गड्ढे की भूमि का क्षेत्रफल 600 वर्गमीटर है उसी के ऊपर कब्जा था । उन्होंने कहा कि हम लोग लैंड बैंक बनाने की कार्यवाही कर रहे हैं जिले में रिजर्व लैंड ओर सरकारी भूमि पर जो भी कब्जे है वो हटवा रहे हैं। बाइट:डॉ राजेंद्र पैंसिया, डीएम संभल2
- बिलासपुर क्रय-केंद्रों पर वारदाने की किल्लत को लेकर भाकियू नेता ने किसानों की समस्यायों को उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत)के जिला महासचिव हरिशंकर यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि वारदाने की किल्लत को लेकर किसानों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन द्वारा क्रय-केंद्रों पर किसानों के लिए किए गए वैकल्पिक व्यवस्था के दावे सिर्फ कागजों में सिपटकर रह गए हैं, हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा वारदाने की कम यह किसानों के साथ एक छल है, किसानों की फसल पूरी तरह से तैयार होने के बाद बाजार ला रहा है,और औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं,लेकिन जब वह सेंटर पर अपनी फसल लेकर आता है,तो, प्रभारी द्वारा वारदाने की कमी बताकर उसे टकरा दिया जाता है।उन्होंने कहा सेंटर पर सौ से दौ सौ किलो आ जाता है,वह भी मुश्किल से तुल जाता है।आरोप लगाया कि कुछ सेंटर पर तो, बिल्कुल ही वारदाना नही और किसानों को लूटने का कार्य किया जा रहा। उन्होंने कहा सरकार किसानों का गेहूं खरीदने में बिल्कुल विफल साबित हो रही।कहा किसानों की तो,पहले ही कमर टूट चुकी है, बे-मौसम बारिश से वह नुकसान और तंगी को दौर से गुजर रहा है। जब किसान जैसे-तैसे अपनी फसल मंडी ला रहा है,तो यहा भी लूटने का कार्य हो रहा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वारदाने की किल्लत को दूर की जाए और केंद्रों पर पेयजल जैसी वैकल्पिक व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए,वरना उनका संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।1
- संभल के जिला अस्पताल की एंबुलेंस में लगी आग आग लगने का कारण नहीं पता चला है कि खड़ी एंबुलेंस में कैसे लगी आग एम्बुलेंस में इतनी भयानक आज की चिंगारी से अस्पताल में अपरा तफरी का माहौल बन गया1
- गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर छापेमारी अभियान चलाया। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में हुई । इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल रहरा सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी और डॉ. विक्रमजीत ने रहरा स्थित भावना हॉस्पिटल और आदमपुर के अनश नर्सिंग होम की गहन जांच की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आदमपुर के अनस नर्सिंग होम में आयुर्वेदिक पंजीकरण तो पाया गया, लेकिन उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वहां मरीजों का इलाज जारी था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एलोपैथिक इलाज के लिए वहां कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जो मरीजों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा रहा है। वहीं रहरा के भावना हॉस्पिटल में भी जांच के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। टीम ने मौके पर मौजूद मरीजों को तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑपरेशन वीडियो का मामला भी संज्ञान में आया है, जिसे लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई प्रक्रियाओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी। यदि कोई लापरवाही या अवैध कार्य सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से जहां एक ओर आम लोगों में जागरूकता बढ़ी है, वहीं अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक संचालकों में डर का माहौल भी देखा जा रहा है।2
- कांठ के सलेमपुर में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है तेंदुआ लगातार मासूम बच्चे पर हमला कर रहा था जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा1
- थाना क्षेत्र के गांव तलवाड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेहूं के लाक से भरी एक ट्रॉली अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना गांव के बाहरी छोर पर उस वक्त हुई। जब किसान अपनी फसल को एक खेत से दूसरे खेत ले जा रहा था। गांव निवासी राधेश्याम पुत्र लोचन ने बताया कि ट्रॉली में लदा गेहूं ऊपर से गुजर रहे बिजली के केबल से टच हो गया। संपर्क होते ही चिंगारी निकली और देखते ही देखते सूखी फसल ने आग पकड़ ली। कुछ ही पलों में आग ने पूरी ट्रॉली को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गेहूं का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में किसान को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ढीले और नीचे लटक रहे तारों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।2
- Post by Devraj Saini1