न्यूज़ रिपोर्टर: विक्रम सिंह गरीब का हक बना कमाई का जरिया? आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला उजागर जावरा/मध्यप्रदेश (संवाददाता): जावरा तहसील के ग्राम पंचायत मोरया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गरीब किसान को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था, लेकिन आरोप है कि किस्त जारी करवाने के नाम पर उससे पैसों की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच प्रतिनिधि, जो कि एक राजनीतिक पद से भी जुड़े बताए जा रहे हैं, द्वारा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। वीडियो और तस्वीरों में कथित रूप से पैसे लेते हुए दृश्य भी सामने आए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गरीबों के लिए बनी योजनाओं में इस तरह का भ्रष्टाचार बेहद चिंताजनक है। अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करेगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी या नहीं।

- Post by जैविक खेती राजपुरा बी एल धाकड़1
- कुशलगढ़ में अमृत जल योजना के तहत 3 करोड़ 75 लाख रुपए की पाइपलाइन डालने का कार्य दो माह पहले शुरू हुआ, लेकिन सड़क खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया। थांदला मार्ग पर फैली मिट्टी से लगातार धूल उड़ रही है, जिससे व्यापारियों व रहवासियों को भारी परेशानी हो रही है और सामान खराब हो रहा है। सड़क पर मिट्टी के ढेरों से मार्ग संकरा होने के कारण रोज जाम लग रहा है और आवागमन बाधित हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है। जगदीश पटेल, अश्विन कोठारी, अनिल नाहटा व अशोक जोशी ने धूल, व्यापार प्रभावित होने और स्वास्थ्य खतरे की समस्या बताई। अमर सिंह ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।1
- Post by Alpesh Bhuriya2
- ताल:- ताल नगर परिषद के तत्वाधान में आयोजित नवरात्रि मेले में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा। ने भजनों की मन मोहक प्रस्तुति दी उन्होंने सर्व प्रथम सांवलिया सेठ की महिमा का बखान किया उसके बाद अन्य लोक प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी ज्ञातव्य है कि गोकुल शर्मा अपनी मधुर आवाज के लिए जाने जाते है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष राजेश परमार, मेला समिति अध्यक्ष मनीष भोला परमार सी एम ओ गौरव शर्मा सहित सभी गणमान्य उपस्थित थे।2
- *मनासा में गैस एजेंसी संचालक की मनमानी, ग्राहकों को नहीं मिल रहा केश एंड केरी का लाभ* मनासा में एक गैस एजेंसी संचालक द्वारा ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार और केश एंड केरी की छुट नहीं देने का मामला सामने आया है। एजेंसी के कर्मचारी ग्राहकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं जब वे केश एंड केरी की मांग करते हैं। इस मामले में एक वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें एजेंसी कर्मचारी की मनमानी और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार को दिखाया गया है। स्थानीय लोगों ने एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिलेंडर की किल्लत का फायदा उठा रहा एजेंसी संचालक वर्तमान में सिलेंडर की किल्लत चल रही है, जिससे ग्राहकों की मजबूरी का फायदा उठाकर एजेंसी संचालक अवैध कमाई कर रहा है। एजेंसी संचालक ग्राहकों को केश एंड केरी का लाभ नहीं दे रहा है और उनसे अधिक पैसे वसूल रहा है । सरकार ने उठाए सख्त कदम सरकार ने सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए सख्त कदम उठाए हैं।1
- Post by Bherulal Damor1
- छींच गांव के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। किसानों का आरोप है कि ब्रह्मा मंदिर विकास के लिए मिले बजट का पूरा उपयोग नहीं हो पाया, जिससे विकास कार्य अधूरे रह गए हैं। इसके साथ ही छींच-लक्ष्मीपुरा मार्ग का सड़क निर्माण कार्य पिछले एक साल से अधर में लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने गांव में गेहूं खरीद केंद्र नहीं खोले जाने और गेहूं की तुलाई नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। किसान मानेंग डांगी और किसान नेता अर्जुन सिंह मसाणी ने कहा कि किसानों की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे आम आदमी भी परेशान है। उन्होंने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।1
- ताल:- ताल नगर परिषद के तत्वाधान में आयोजित नवरात्रि मेले में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा। ने भजनों की मन मोहक प्रस्तुति दी उन्होंने सर्व प्रथम सांवलिया सेठ की महिमा का बखान किया उसके बाद अन्य लोक प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी ज्ञातव्य है कि गोकुल शर्मा अपनी मधुर आवाज के लिए जाने जाते है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष राजेश परमार, मेला समिति अध्यक्ष मनीष भोला परमार सी एम ओ गौरव शर्मा सहित सभी गणमान्य उपस्थित थे।2
- भीलूड़ा में रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुनाथ मंदिर में भव्य आयोजन डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव में रामनवमी का पर्व इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। वागड़ अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध इस गांव के प्राचीन रघुनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का समय आया, पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। प्रभु श्री रघुनाथ जी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया, वहीं मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। दोपहर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।1