Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bherulal Damor
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Bherulal Damor1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का मां नर्मदा की दार्शनिक स्थलों का सीधा प्रसारण आज का बुलेटिन मां नर्मदा को समर्पित । विश्व का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल अमरकंटक जो प्रकृतिक सौंदर्य की छठ ओड हुए हैं। जन जंगल जमीन अपार भंडार होने के बाद । धिक्कार है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो केंद्र में इस समय मंत्री हैं उन पर्यटक स्थलों पर रोड़ों का निर्माण नहीं करवाया ।वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव गंगा मां के गुण गाते फिरते हैं। लेकिन पगडंडिया सीमेंटेड नहीं बनवा पा रहे हैं। वही यहां की आदिवासी सांसद का भी ध्यान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा के भक्ति है मां जमुना के भक्ति है मां नर्मदा के भक्ति है । इतने बड़े तीर्थराज को वह क्यों नहीं डवलप करवा पा रहे हैं। जैन समाज के अरबपति करोड़पति राजनेता सांसद विधायक और केंद्र में मंत्री पीयूष गोयल क्यों नहीं कर पा रहे अमरकंटक तीर्थ स्थल का प्रधानमंत्री से कहकर विकास। इस विश्व विख्यात भगवान आदिनाथ के सर्वोदय तीर्थ के और मां नर्मदा के उद्गम के और अन्य पर्यटक स्थलों को देखने के लिए उनकी रोड़ों की जर्जर हालत और उनकी पगडंडियों के सुधार के लिए।1
- डूंगरपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के अवसर पर आज पूरा डूंगरपुर शहर राममय नजर आया। डूंगरपुर शहर सहित कस्बों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। बादल महल से शुरू हुई यह शोभायात्रा पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। भगवा रंग के वस्त्र धारण किए हजारों युवा डीजे की धुन और भगवान श्री राम के भजनों पर झूमते हुए नजर आए। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान के मनमोहक स्वरूपों में सजकर सभी का मन मोह रहे थे। इस भव्य आयोजन में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे शहर की गलियां जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह कड़े बंदोबस्त किए गए थे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बादल महल पहुंचकर संपन्न हुई।1
- भीलूड़ा में रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुनाथ मंदिर में भव्य आयोजन डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव में रामनवमी का पर्व इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। वागड़ अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध इस गांव के प्राचीन रघुनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का समय आया, पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। प्रभु श्री रघुनाथ जी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया, वहीं मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। दोपहर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।1
- रामनवमी पर कोल्यारी में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह1
- Post by जैविक खेती राजपुरा बी एल धाकड़1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर में मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर में गुरुवार को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों के सानिध्य में आयोजित भव्य हवन-अनुष्ठान के साथ क्षेत्र में खुशहाली की कामना की गई। अष्टमी के विशेष अवसर पर पंडित गौतम लाल आमेटा के मुख्य सानिध्य में क्षेत्र के प्रख्यात विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव। पवित्र पावनी मां नर्मदा के चरणों में नमन करते हुए। आज सुबह हमने अपना दिन का आगाज जैन समाज के विश्व विख्यात जैन तीर्थ मंदिर सर्वोदय धाम से किया। शांति धारा का लाइव कवरेज किया। हम यहां के विश्व विख्यात मंदिरों लाइव प्रसारण कर रहे। कल हमने मां नर्मदा की की उद्गम स्थान से लेकर मंदिर परिसर का लाइव प्रसारण दिखाया। आज सुबह 6:00 बजे सर्वोदय जैन तीर्थ स्थल पहुंचे वहां हमने भगवान आदिनाथ जी की शांति धारा का लाइव प्रसारण दिखाया। इसीलिए तो हमको हमारे पाठक आंखों पर बिठा रहते हैं ।और कहते हैं सबसे तेज सबसे विश्वसनीय अगर कोई चैनल है तो राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़।1