प्रयागराज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क परिसर में 12 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी ने त्रिदेव (पीपल, पाकड़ और बरगद) पेड़ लगाकर इस वृक्षारोपण मुहिम की शुरुआत की। इस महत्वपूर्ण मुहिम में जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा जी, उपनियंत्रक श्री नीरज मिश्रा जी, वरिष्ठ ए डी सी श्री राकेश कुमार तिवारी जी, राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी, रवि द्विवेदी जी, आशीष बाजपेई जी, सुरेंद्र कुमार यादव, कृष्ण कुमार तिवारी जी, पूनम गुप्ता जी, अजय कुमार, रेनू श्रीवास्तव, अंजय कुशवाहा और शिशिर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इनके साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, पुलिस और सेना के जवानों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
प्रयागराज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क परिसर में 12 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी ने त्रिदेव (पीपल, पाकड़ और बरगद) पेड़ लगाकर इस वृक्षारोपण मुहिम की शुरुआत की। इस महत्वपूर्ण मुहिम में जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा जी, उपनियंत्रक श्री नीरज मिश्रा जी, वरिष्ठ ए डी सी श्री राकेश कुमार तिवारी जी, राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी, रवि द्विवेदी जी, आशीष बाजपेई जी, सुरेंद्र कुमार यादव, कृष्ण कुमार तिवारी जी, पूनम गुप्ता जी, अजय कुमार, रेनू श्रीवास्तव, अंजय कुशवाहा और शिशिर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इनके साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, पुलिस और सेना के जवानों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
- प्रयागराज के मेजा रोड स्थित बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज प्रांगण में शनिवार को क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से 51 हजार पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ ‘राजू भैया’ की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर इंद्रदेव शुक्ला ‘राजू भैया’ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का सपना जल्द साकार हो सकता है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुन्नन शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। इंद्रदेव शुक्ला ने इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक प्रयास है। आने वाले समय में पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।1
- प्रयागराज के मेजा स्थित नगर पंचायत सिरसा में तैनात एक स्थायी सफाईकर्मी अनिल कुमार हैला ने बड़े बाबू इस्तियाक अहमद पर अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। सफाईकर्मी ने इस संबंध में सिरसा पुलिस चौकी और मेजा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित सफाईकर्मी का आरोप है कि बीते 10 जुलाई 2026 को कार्यालय में काम के दौरान बड़े बाबू इस्तियाक अहमद ने उनके साथ अभद्रता की। उन्हें धक्का देकर जबरन दफ्तर से बाहर निकाल दिया गया और उनके खिलाफ अपमानजनक व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना के बाद नगर पंचायत के सफाईकर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को सफाईकर्मी एकत्रित हुए और काम का बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने की स्थिति में उनका आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी तरफ, बड़े बाबू इस्तियाक अहमद ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि सफाईकर्मी कार्यालय में पान खाकर आया था और जब उसे बाहर पान थूकने के लिए कहा गया, तो वह नाराज होकर झूठे आरोप लगाने लगा। फिलहाल पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- प्रयागराज के मेजा क्षेत्र स्थित सोनार का तारा पर 23 जून को हुई मारपीट के मामले की जांच के लिए एसीपी मेजा मौके पर पहुंचे हैं।1
- प्रयागराज के करछना अंतर्गत नैनी थाना क्षेत्र के महेवा गेट टी सी आई सी चौराहे पर आज दिनांक 12/7/26 को पीड़ित लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के करछना विधायक की मिलीभगत से उनकी दुकानों को जबरदस्ती तोड़कर वहां सौंदर्य स्थल बनाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ितों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले 70 सालों से यहां रह रहे हैं और नगर निगम को हाउस टैक्स व बिजली का बिल भी चुका रहे हैं। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाया कि जब उन्हें कोई प्रशासनिक नोटिस भी जारी नहीं किया गया, तो फिर सरकार किस बात का टैक्स वसूल रही है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब आज बिजली विभाग के संविदा कर्मियों को साथ लेकर नैनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। जब पीड़ितों ने नैनी थाना प्रभारी से इस कार्रवाई पर सवाल किया, तो उन्होंने पी डी ए का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया और कहा कि वे केवल शासन के आदेश का पालन कर रहे हैं, इसलिए लोग पी डी ए से बात करें। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि वे दलित समाज से हैं और सवाल उठाया कि क्या दलित होने के कारण सरकार उनसे उनका हक छीन लेगी और क्या उन्हें सम्मान से जीने का कोई अधिकार नहीं है। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर पीड़ित लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।1
- प्रयागराज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क परिसर में 12 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी ने त्रिदेव (पीपल, पाकड़ और बरगद) पेड़ लगाकर इस वृक्षारोपण मुहिम की शुरुआत की। इस महत्वपूर्ण मुहिम में जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा जी, उपनियंत्रक श्री नीरज मिश्रा जी, वरिष्ठ ए डी सी श्री राकेश कुमार तिवारी जी, राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी, रवि द्विवेदी जी, आशीष बाजपेई जी, सुरेंद्र कुमार यादव, कृष्ण कुमार तिवारी जी, पूनम गुप्ता जी, अजय कुमार, रेनू श्रीवास्तव, अंजय कुशवाहा और शिशिर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इनके साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, पुलिस और सेना के जवानों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।1
- प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में बेखौफ अज्ञात चोरों के एक गिरोह ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह वारदात मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव गांव के मेजारोड रेलवे स्टेशन मोहल्ला निवासी संतोष कुमार (पुत्र स्वर्गीय लल्लू) के मकान में हुई। संतोष कुमार ने अपने मुख्य घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर डाही बकचूंदा मार्ग स्थित पसियान बस्ती के पास यह मकान बना रखा है। शनिवार शाम जब वह रोज की तरह अपने इस मकान पर पहुंचे, तो दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो घर में रखी करीब 3 कुंतल सरिया, दो प्लास्टिक की कुर्सियां, दो लोहे का साह और कमरे में लगा सीएफएल गायब था। इस घटना के बाद से पीड़ित संतोष कुमार बेहद परेशान हैं। खबर लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा इस मामले में संबंधित पुलिस चौकी पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अभी महज चार दिन पहले ही सिरसा चौकी क्षेत्र में भी चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग गांवों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।1
- प्रयागराज के मेजा क्षेत्र स्थित डिघिया टू सिरसा मार्ग पर एक्साइड की 12 वोल्ट की बैटरी बिकाऊ है। इसे लेने के लिए मोबाइल नंबर 6393334387 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- वियतनाम के फु-क्वोक आइलैंड पर आज एक टूरिस्ट स्पीडबोट के पलट जाने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त इस नाव पर कुल 32 भारतीय नागरिक सवार थे।1