logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्व मामलों में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी, लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को चेतावनी तहसील सदर में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने दिए कड़े निर्देश, समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण पर जोर देवरिया। तहसील सदर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों पर सख्त नजर आए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व से संबंधित शिकायतों और वादों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने धारा 24 एवं 116 सहित विभिन्न राजस्व वादों के निस्तारण में हीलाहवाली पर नाराजगी जताते हुए राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि आवश्यकता के अनुसार प्रारंभिक पैमाइश कराकर आदेशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जनता दर्शन, तहसील एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई आवश्यक हो, उनमें दोनों विभागों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए। निस्तारण इस प्रकार हो कि फरियादी संतुष्ट रहे और मामले का निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों से पुराने धारा 24 और 116 के प्रकरणों से संबंधित पंजिका एवं पत्रावलियां मंगाकर उनका अवलोकन किया। लापरवाही मिलने पर संबंधितों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने नायब तहसीलदार से आईजीआरएस के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम शाहबाजपुर निवासी शशिकला देवी ने सिंचाई विभाग में प्रस्तुत शिकायत के भ्रामक निस्तारण का मामला जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग को मामले का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत गौरीबाजार निवासी राधाकृष्ण पांडेय ने प्राचीन मंदिर की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा हस्तक्षेप किए जाने एवं बेदखल करने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, पुरवा मेहड़ा निवासी सोमनाथ प्रसाद ने अवैध रूप से किए गए पट्टे को निरस्त कर भूमि अपने नाम आवंटित किए जाने की मांग की, जिस पर डीएम ने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक पंचायत अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत), अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के संचालित केंद्रों के पर्यवेक्षण एवं जांच के लिए फील्ड में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्रों का निरीक्षण करें और सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर कराएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर हर हाल में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तहसील दिवस में कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 30 प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 15, पुलिस एवं विकास विभाग से 04-04 तथा अन्य विभागों से संबंधित 09 प्रकरण शामिल रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य सहित राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

20 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार बनकटा पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई पॉक्सो एक्ट की धाराएं, आरोपी के घर से हुई गिरफ्तारी देवरिया। थाना बनकटा पुलिस ने नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना बनकटा क्षेत्र की 16 वर्षीय युवती संजू कुमारी ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में युवती की मां की तहरीर के आधार पर थाना बनकटा में मु0अ0सं0 201/26 धारा 107 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 78(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 18 अगस्त 2026 को अभियुक्त विनय कुमार प्रजापति, उम्र करीब 30 वर्ष, पुत्र रमाशंकर प्रजापति, निवासी बैदौली बुजुर्ग, थाना बनकटा, जनपद देवरिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त विनय कुमार प्रजापति, उम्र करीब 30 वर्ष, पुत्र रमाशंकर प्रजापति, निवासी बैदौली बुजुर्ग, थाना बनकटा, देवरिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य, थाना बनकटा। कांस्टेबल चन्द्रशेखर, थाना बनकटा। महिला कांस्टेबल श्रद्धा वर्मा, थाना बनकटा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
बनकटा पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई पॉक्सो एक्ट की धाराएं, आरोपी के घर से हुई गिरफ्तारी
देवरिया। थाना बनकटा पुलिस ने नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना बनकटा क्षेत्र की 16 वर्षीय युवती संजू कुमारी ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में युवती की मां की तहरीर के आधार पर थाना बनकटा में मु0अ0सं0 201/26 धारा 107 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 78(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 18 अगस्त 2026 को अभियुक्त विनय कुमार प्रजापति, उम्र करीब 30 वर्ष, पुत्र रमाशंकर प्रजापति, निवासी बैदौली बुजुर्ग, थाना बनकटा, जनपद देवरिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
विनय कुमार प्रजापति, उम्र करीब 30 वर्ष, पुत्र रमाशंकर प्रजापति, निवासी बैदौली बुजुर्ग, थाना बनकटा, देवरिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य, थाना बनकटा।
कांस्टेबल चन्द्रशेखर, थाना बनकटा।
महिला कांस्टेबल श्रद्धा वर्मा, थाना बनकटा।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • नपा परिषद द्वारा अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप देवरिया। राजकीय विद्यालय कोतवाली रोड पर खुलने वाले मोहन रोड के व्यापारियों के अतिक्रमण से आजिज आकर अंततः नगर पालिका परिषद देवरिया की नींद टूटी ही गई l मोहन रोड के समस्त व्यापारियों को आज अनाउंसमेंट के माध्यम से नगर पालिका के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 19 अगस्त दोपहर 12:00 बजे के बाद इस सड़क का अतिक्रमण नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा हटाया जाएगा l अनाउंसमेंट के माध्यम से वहां के स्थानीय व्यापारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण अभियान के दौरान, जिस किसी भी व्यापारी का सामान सड़क, फुटपाथ,नाली आदि पर पाया जाएगा उसे नगर पालिका द्वारा जब्त कर लिया जाएगा lजब्त सामान को भारी जुर्माना लेकर ही छोड़ा जाएगा l सड़क फुटपाथ एवं नाली के अलावा जिन व्यापारियों द्वारा छज्जा या पक्का चबूतरा बनवा लिया गया है उन्हें भी अपना-अपना अतिक्रमण खुद से हटाए लेने हेतु कहा गया है l मोहन रोड पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई प्राथमिक स्कूल वाले चौराहे पर पनीर वाली दुकान एवं स्कूल की बाउंड्री से सटाकर लगाई गई 5,6 लोहे की स्थाई गुमटियों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई है l क्योंकि इन्हीं गुमटियों की आड़ में लोग स्कूल की दीवार पर पेशाब भी करते हैं l जिसकी शिकायत नगर पालिका परिषद देवरिया से कई बार की जा चुकी है lआज की कार्यवाही का नेतृत्व नगर पालिका परिषद देवरिया के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा किया गया l उनके साथ नगरपालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे l
    1
    नपा परिषद द्वारा अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप

अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप
देवरिया।
राजकीय विद्यालय कोतवाली रोड पर खुलने वाले मोहन रोड के व्यापारियों के अतिक्रमण से आजिज आकर अंततः नगर पालिका परिषद देवरिया की नींद टूटी ही गई l मोहन रोड के समस्त व्यापारियों को आज अनाउंसमेंट के माध्यम से नगर पालिका के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 19 अगस्त दोपहर 12:00 बजे के बाद इस सड़क का अतिक्रमण नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा हटाया जाएगा l अनाउंसमेंट के माध्यम से वहां के स्थानीय व्यापारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण अभियान के दौरान, जिस किसी भी व्यापारी का सामान सड़क, फुटपाथ,नाली आदि पर पाया जाएगा उसे नगर पालिका द्वारा जब्त कर लिया जाएगा lजब्त सामान को भारी जुर्माना लेकर ही छोड़ा जाएगा l सड़क फुटपाथ एवं नाली के अलावा जिन व्यापारियों द्वारा छज्जा या पक्का चबूतरा बनवा लिया गया है उन्हें भी अपना-अपना अतिक्रमण खुद से हटाए लेने हेतु कहा गया है l मोहन रोड पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई प्राथमिक स्कूल वाले चौराहे पर पनीर वाली दुकान एवं स्कूल की बाउंड्री से सटाकर लगाई गई 5,6 लोहे की स्थाई गुमटियों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई है l क्योंकि इन्हीं गुमटियों की आड़ में लोग स्कूल की दीवार पर पेशाब भी करते हैं l जिसकी शिकायत नगर पालिका परिषद देवरिया से कई बार की जा चुकी है lआज की कार्यवाही का नेतृत्व नगर पालिका परिषद देवरिया के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा किया गया l उनके साथ नगरपालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे l
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कुशीनगर पहुंची संत रविदास जी की 650वीं जयंती की पावन कलश वंदन यात्रा, जयकारों से गूंजा पडरौना नगर
    1
    कुशीनगर पहुंची संत रविदास जी की 650वीं जयंती की पावन कलश वंदन यात्रा, जयकारों से गूंजा पडरौना नगर
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ताला लगाकर दूसरे घर गए, लौटे तो खुला मिला दरवाजा; जेवरात व 12 हजार रुपये चोरी सुकरौली, कुशीनगर। विकासखंड सुकरौली क्षेत्र के ग्राम सभा संखापार माफी के परसिया टोला में चोरों ने बंद घर को निशाना बना लिया। मंजित गौड़ पुत्र काशीनाथ घर में ताला लगाकर चाबी ऊपर टांगने के बाद दूसरे घर चले गए। करीब शाम पांच बजे वापस लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान के डिब्बे बिखरे हुए थे। चोरी की आशंका पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मंजित गौड़ ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देने को कहा। पीड़ित के मुताबिक, घर से चांदी की पायल, अंगूठी, ओम, चांदी की दो चेन, दो जोड़ी कान के झुमके, मंगलसूत्र, नथुनी, चांदी का कंगन और करीब 12 हजार रुपये नकद गायब हैं। इसके अलावा कुछ अन्य सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंजित गौड़ घर में ताला बंद कर दूसरे मकान पर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी खंगालकर जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शाम को घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस की जांच और पीड़ित की तहरीर के बाद चोरी गए सामान और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    ताला लगाकर दूसरे घर गए, लौटे तो खुला मिला दरवाजा; जेवरात व 12 हजार रुपये चोरी
सुकरौली, कुशीनगर। विकासखंड सुकरौली क्षेत्र के ग्राम सभा संखापार माफी के परसिया टोला में चोरों ने बंद घर को निशाना बना लिया। मंजित गौड़ पुत्र काशीनाथ घर में ताला लगाकर चाबी ऊपर टांगने के बाद दूसरे घर चले गए। करीब शाम पांच बजे वापस लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान के डिब्बे बिखरे हुए थे। चोरी की आशंका पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
मंजित गौड़ ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देने को कहा।
पीड़ित के मुताबिक, घर से चांदी की पायल, अंगूठी, ओम, चांदी की दो चेन, दो जोड़ी कान के झुमके, मंगलसूत्र, नथुनी, चांदी का कंगन और करीब 12 हजार रुपये नकद गायब हैं। इसके अलावा कुछ अन्य सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि मंजित गौड़ घर में ताला बंद कर दूसरे मकान पर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी खंगालकर जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शाम को घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई।
घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस की जांच और पीड़ित की तहरीर के बाद चोरी गए सामान और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Writing झंगहा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद बना बड़ी मारपीट! महिला के पेट में मा Writing झंगहा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद बना बड़ी मारपीट! महिला के पेट में मारने का आरोप, गंभीर चोटें
    1
    Writing
झंगहा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद बना बड़ी मारपीट! महिला के पेट में मा
Writing
झंगहा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद बना बड़ी मारपीट! महिला के पेट में मारने का आरोप, गंभीर चोटें
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • हमारे गांव विजयपुर का रोड है क्या यैसा रहता हैं क्या
    1
    हमारे गांव विजयपुर का रोड है क्या यैसा रहता हैं क्या
    user_Bhim Rao
    Bhim Rao
    खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान में हेल्पलाइन नंबरों और कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी देवरिया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को देवरिया पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, थाना सुरौली की टीम ने ग्राम सुरौली तथा थाना श्रीरामपुर की टीम ने ग्राम रामपुर मठिया में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को पम्पलेट वितरित किए। इस दौरान मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थानों और अन्य प्रमुख स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने पम्पलेट वितरित कर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और शासन की ओर से उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी। पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना रहा।
    1
    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान में हेल्पलाइन नंबरों और कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
देवरिया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को देवरिया पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, थाना सुरौली की टीम ने ग्राम सुरौली तथा थाना श्रीरामपुर की टीम ने ग्राम रामपुर मठिया में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को पम्पलेट वितरित किए। इस दौरान मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थानों और अन्य प्रमुख स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने पम्पलेट वितरित कर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और शासन की ओर से उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी।
पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना रहा।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र (कोलवा/गुमान गांव) में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद काफी गंभीर रूप ले चुका है। पीड़ितों के पक्ष में उत्तरी भीम आर्मी ​इस घटना से जुड़े प्रमुख बिंदु और स्थिति इस प्रकार है: ​घटना की वजह: शमशेर अली (70 वर्ष) और दूसरे पक्ष के विक्रमाजीत सिंह के बीच घर के सामने स्थित बंजर जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि दूसरा पक्ष ट्रैक्टर से जमीन जोतकर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। ​हिंसक झड़प व हत्या: विरोध करने पर दबंगों ने शमशेर अली पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद हुए खूनी संघर्ष और लाठी-डंडों के हमले में महिलाओं समेत करीब 9 से 10 लोग घायल हुए हैं। ​प्रशासनिक कार्रवाई व स्थिति: ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है। ​गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ​पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ​प्रशासन लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रहा है। जिला ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    1
    बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र (कोलवा/गुमान गांव) में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद काफी गंभीर रूप ले चुका है।
पीड़ितों के पक्ष में उत्तरी भीम आर्मी
​इस घटना से जुड़े प्रमुख बिंदु और स्थिति इस प्रकार है:
​घटना की वजह: शमशेर अली (70 वर्ष) और दूसरे पक्ष के विक्रमाजीत सिंह के बीच घर के सामने स्थित बंजर जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि दूसरा पक्ष ट्रैक्टर से जमीन जोतकर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था।
​हिंसक झड़प व हत्या: विरोध करने पर दबंगों ने शमशेर अली पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद हुए खूनी संघर्ष और लाठी-डंडों के हमले में महिलाओं समेत करीब 9 से 10 लोग घायल हुए हैं।
​प्रशासनिक कार्रवाई व स्थिति: 
​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है।
​गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
​पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
​प्रशासन लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रहा है।
जिला ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Chauri Chaura, Gorakhpur•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.