नपा परिषद द्वारा अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप देवरिया। राजकीय विद्यालय कोतवाली रोड पर खुलने वाले मोहन रोड के व्यापारियों के अतिक्रमण से आजिज आकर अंततः नगर पालिका परिषद देवरिया की नींद टूटी ही गई l मोहन रोड के समस्त व्यापारियों को आज अनाउंसमेंट के माध्यम से नगर पालिका के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 19 अगस्त दोपहर 12:00 बजे के बाद इस सड़क का अतिक्रमण नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा हटाया जाएगा l अनाउंसमेंट के माध्यम से वहां के स्थानीय व्यापारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण अभियान के दौरान, जिस किसी भी व्यापारी का सामान सड़क, फुटपाथ,नाली आदि पर पाया जाएगा उसे नगर पालिका द्वारा जब्त कर लिया जाएगा lजब्त सामान को भारी जुर्माना लेकर ही छोड़ा जाएगा l सड़क फुटपाथ एवं नाली के अलावा जिन व्यापारियों द्वारा छज्जा या पक्का चबूतरा बनवा लिया गया है उन्हें भी अपना-अपना अतिक्रमण खुद से हटाए लेने हेतु कहा गया है l मोहन रोड पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई प्राथमिक स्कूल वाले चौराहे पर पनीर वाली दुकान एवं स्कूल की बाउंड्री से सटाकर लगाई गई 5,6 लोहे की स्थाई गुमटियों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई है l क्योंकि इन्हीं गुमटियों की आड़ में लोग स्कूल की दीवार पर पेशाब भी करते हैं l जिसकी शिकायत नगर पालिका परिषद देवरिया से कई बार की जा चुकी है lआज की कार्यवाही का नेतृत्व नगर पालिका परिषद देवरिया के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा किया गया l उनके साथ नगरपालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे l
नपा परिषद द्वारा अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप देवरिया। राजकीय विद्यालय कोतवाली रोड पर खुलने वाले मोहन रोड के व्यापारियों के अतिक्रमण से आजिज आकर अंततः नगर पालिका परिषद देवरिया की नींद टूटी ही गई l मोहन रोड के समस्त व्यापारियों को आज अनाउंसमेंट के माध्यम से नगर पालिका के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 19 अगस्त दोपहर 12:00 बजे के बाद इस सड़क का अतिक्रमण नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा हटाया जाएगा l अनाउंसमेंट के माध्यम से वहां के स्थानीय व्यापारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण अभियान के दौरान, जिस किसी भी व्यापारी का सामान सड़क, फुटपाथ,नाली आदि पर पाया जाएगा उसे नगर पालिका द्वारा जब्त कर लिया जाएगा lजब्त सामान को भारी जुर्माना लेकर ही छोड़ा जाएगा l सड़क फुटपाथ एवं नाली के अलावा जिन व्यापारियों द्वारा छज्जा या पक्का चबूतरा बनवा लिया गया है उन्हें भी अपना-अपना अतिक्रमण खुद से हटाए लेने हेतु कहा गया है l मोहन रोड पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई प्राथमिक स्कूल वाले चौराहे पर पनीर वाली दुकान एवं स्कूल की बाउंड्री से सटाकर लगाई गई 5,6 लोहे की स्थाई गुमटियों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई है l क्योंकि इन्हीं गुमटियों की आड़ में लोग स्कूल की दीवार पर पेशाब भी करते हैं l जिसकी शिकायत नगर पालिका परिषद देवरिया से कई बार की जा चुकी है lआज की कार्यवाही का नेतृत्व नगर पालिका परिषद देवरिया के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा किया गया l उनके साथ नगरपालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे l
- नपा परिषद द्वारा अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप अतिक्रमण हटवाने के ऐलान से व्यापारियों में हड़कंप देवरिया। राजकीय विद्यालय कोतवाली रोड पर खुलने वाले मोहन रोड के व्यापारियों के अतिक्रमण से आजिज आकर अंततः नगर पालिका परिषद देवरिया की नींद टूटी ही गई l मोहन रोड के समस्त व्यापारियों को आज अनाउंसमेंट के माध्यम से नगर पालिका के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 19 अगस्त दोपहर 12:00 बजे के बाद इस सड़क का अतिक्रमण नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा हटाया जाएगा l अनाउंसमेंट के माध्यम से वहां के स्थानीय व्यापारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण अभियान के दौरान, जिस किसी भी व्यापारी का सामान सड़क, फुटपाथ,नाली आदि पर पाया जाएगा उसे नगर पालिका द्वारा जब्त कर लिया जाएगा lजब्त सामान को भारी जुर्माना लेकर ही छोड़ा जाएगा l सड़क फुटपाथ एवं नाली के अलावा जिन व्यापारियों द्वारा छज्जा या पक्का चबूतरा बनवा लिया गया है उन्हें भी अपना-अपना अतिक्रमण खुद से हटाए लेने हेतु कहा गया है l मोहन रोड पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई प्राथमिक स्कूल वाले चौराहे पर पनीर वाली दुकान एवं स्कूल की बाउंड्री से सटाकर लगाई गई 5,6 लोहे की स्थाई गुमटियों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई है l क्योंकि इन्हीं गुमटियों की आड़ में लोग स्कूल की दीवार पर पेशाब भी करते हैं l जिसकी शिकायत नगर पालिका परिषद देवरिया से कई बार की जा चुकी है lआज की कार्यवाही का नेतृत्व नगर पालिका परिषद देवरिया के कर अधीक्षक बृजेश वर्मा द्वारा किया गया l उनके साथ नगरपालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे l1
- राजस्व मामलों में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी, लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को चेतावनी तहसील सदर में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने दिए कड़े निर्देश, समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण पर जोर देवरिया। तहसील सदर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों पर सख्त नजर आए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व से संबंधित शिकायतों और वादों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने धारा 24 एवं 116 सहित विभिन्न राजस्व वादों के निस्तारण में हीलाहवाली पर नाराजगी जताते हुए राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि आवश्यकता के अनुसार प्रारंभिक पैमाइश कराकर आदेशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जनता दर्शन, तहसील एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई आवश्यक हो, उनमें दोनों विभागों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए। निस्तारण इस प्रकार हो कि फरियादी संतुष्ट रहे और मामले का निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों से पुराने धारा 24 और 116 के प्रकरणों से संबंधित पंजिका एवं पत्रावलियां मंगाकर उनका अवलोकन किया। लापरवाही मिलने पर संबंधितों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने नायब तहसीलदार से आईजीआरएस के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम शाहबाजपुर निवासी शशिकला देवी ने सिंचाई विभाग में प्रस्तुत शिकायत के भ्रामक निस्तारण का मामला जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग को मामले का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत गौरीबाजार निवासी राधाकृष्ण पांडेय ने प्राचीन मंदिर की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा हस्तक्षेप किए जाने एवं बेदखल करने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, पुरवा मेहड़ा निवासी सोमनाथ प्रसाद ने अवैध रूप से किए गए पट्टे को निरस्त कर भूमि अपने नाम आवंटित किए जाने की मांग की, जिस पर डीएम ने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक पंचायत अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत), अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के संचालित केंद्रों के पर्यवेक्षण एवं जांच के लिए फील्ड में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्रों का निरीक्षण करें और सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर कराएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर हर हाल में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तहसील दिवस में कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 30 प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 15, पुलिस एवं विकास विभाग से 04-04 तथा अन्य विभागों से संबंधित 09 प्रकरण शामिल रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य सहित राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- सोनबरसा: पंचायत भवन और विद्यालय में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि देसही देवरिया, देवरिया 15 अगस्त 2026* को *विकासखंड देसही देवरिया* की *ग्राम सभा सोनबरसा* में *स्वतंत्रता दिवस* का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। *पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय परिसर* में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामवासियों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने *देश की आजादी के लिए प्राण देने वाले वीर शहीदों* को श्रद्धांजलि दी और उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में *ग्राम प्रधान शैलेश चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य रामछात्र चौहान, नंदलाल शर्मा, उमाकांत चौहान, अरविंद यादव, राधा कृष्ण मिश्रा, बबलू मिश्रा, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, राम अवतार सिंह, बीरबल सिंह, डॉ. नितेश चौहान* सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने *देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के बलिदान* को याद करते हुए सभी से *देश की प्रगति और एकता* के लिए योगदान का संकल्प लिया।1
- कुशीनगर पहुंची संत रविदास जी की 650वीं जयंती की पावन कलश वंदन यात्रा, जयकारों से गूंजा पडरौना नगर1
- ताला लगाकर दूसरे घर गए, लौटे तो खुला मिला दरवाजा; जेवरात व 12 हजार रुपये चोरी सुकरौली, कुशीनगर। विकासखंड सुकरौली क्षेत्र के ग्राम सभा संखापार माफी के परसिया टोला में चोरों ने बंद घर को निशाना बना लिया। मंजित गौड़ पुत्र काशीनाथ घर में ताला लगाकर चाबी ऊपर टांगने के बाद दूसरे घर चले गए। करीब शाम पांच बजे वापस लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान के डिब्बे बिखरे हुए थे। चोरी की आशंका पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मंजित गौड़ ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देने को कहा। पीड़ित के मुताबिक, घर से चांदी की पायल, अंगूठी, ओम, चांदी की दो चेन, दो जोड़ी कान के झुमके, मंगलसूत्र, नथुनी, चांदी का कंगन और करीब 12 हजार रुपये नकद गायब हैं। इसके अलावा कुछ अन्य सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंजित गौड़ घर में ताला बंद कर दूसरे मकान पर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी खंगालकर जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शाम को घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस की जांच और पीड़ित की तहरीर के बाद चोरी गए सामान और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- हमारे गांव विजयपुर का रोड है क्या यैसा रहता हैं क्या1
- गर्भवती महिलाओं को मोबाईल चलाने से परहेज करनी चाहिए......... गर्भवती महिलाओं को मोबाईल फोन का इस्तमाल कम करना चाहिए या पूरी तरह प्रयोग के दौरान सावधानी रखनी चाहिए। जिससे कि उनके साथ कोई अनहोनी न हो सके।1
- बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र (कोलवा/गुमान गांव) में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद काफी गंभीर रूप ले चुका है। पीड़ितों के पक्ष में उत्तरी भीम आर्मी इस घटना से जुड़े प्रमुख बिंदु और स्थिति इस प्रकार है: घटना की वजह: शमशेर अली (70 वर्ष) और दूसरे पक्ष के विक्रमाजीत सिंह के बीच घर के सामने स्थित बंजर जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि दूसरा पक्ष ट्रैक्टर से जमीन जोतकर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। हिंसक झड़प व हत्या: विरोध करने पर दबंगों ने शमशेर अली पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद हुए खूनी संघर्ष और लाठी-डंडों के हमले में महिलाओं समेत करीब 9 से 10 लोग घायल हुए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई व स्थिति: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रशासन लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रहा है। जिला ब्यूरो चीफ रामानंद सागर1