logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर घायल कुशीनगर। संतकबीरनगर में सोमवार भोर एक भीषण सड़क हादसे में कुशीनगर के दो पत्रकारों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद के पास हाईवे पर हुआ, जहां गोरखपुर से लखनऊ जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक सीट पर ही फंस गया। स्थानीय लोगों और पेट्रोल पंप कर्मियों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल संतकबीरनगर भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कुशीनगर के पत्रकार धनंजय पांडेय और शंभू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमन कुमार और सुदेश मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चारों पत्रकार हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होकर कुशीनगर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना से पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

3 hrs ago
user_Pramod Rauniyar
Pramod Rauniyar
Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर घायल कुशीनगर। संतकबीरनगर में सोमवार भोर एक भीषण सड़क हादसे में कुशीनगर के दो पत्रकारों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद के पास हाईवे पर हुआ, जहां गोरखपुर से लखनऊ जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक सीट पर ही फंस गया। स्थानीय लोगों और पेट्रोल पंप कर्मियों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल संतकबीरनगर भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कुशीनगर के पत्रकार धनंजय पांडेय और शंभू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमन कुमार और सुदेश मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चारों पत्रकार हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होकर कुशीनगर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना से पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के नवल छपरा ग्राम सभा में सोमवार रात 8 बजे को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तिल की पिराई करते समय स्पेलर मशीन में हाथ फंसने से एक युवक की बाएं हाथ की दो उंगलियां कट गईं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार नवल छपरा गांव निवासी रणविजय कुशवाहा (18 वर्ष) पुत्र ब्रह्मानंद कुशवाहा अपने घर पर लगी स्पेलर मशीन में तिल की पिराई कर रहा था। इसी दौरान काम करते समय उसका ध्यान भटक गया और उसका बायां हाथ मशीन में फंस गया। हाथ फंसते ही मशीन की तेज रफ्तार चक्की में उसकी उंगलियां आ गईं, जिससे उसकी बाएं हाथ की तर्जनी और मध्यमा उंगली कटकर अलग हो गई। घटना होते ही रणविजय दर्द से चीखने-चिल्लाने लगा और छटपटाने लगा। उसकी आवाज सुनकर मौके पर मौजूद परिजन तुरंत मशीन की ओर दौड़े और किसी तरह स्पेलर मशीन को बंद किया। मशीन बंद होने के बाद उसका हाथ बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी दो उंगलियां पूरी तरह कट चुकी थीं और काफी खून बह चुका था। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रणविजय बेहोश हो गया। परिजन तत्काल घायल युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के हाथ से काफी खून बह चुका था और उसकी दो उंगलियां पूरी तरह कट गई थीं। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार रणविजय अभी अविवाहित है और पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसके पिता ब्रह्मानंद कुशवाहा किसान हैं और खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में मातम जैसा माहौल है और गांव में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गांव के लोग उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    1
    जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के नवल छपरा ग्राम सभा में सोमवार रात 8 बजे को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तिल की पिराई करते समय स्पेलर मशीन में हाथ फंसने से एक युवक की बाएं हाथ की दो उंगलियां कट गईं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नवल छपरा गांव निवासी रणविजय कुशवाहा (18 वर्ष) पुत्र ब्रह्मानंद कुशवाहा अपने घर पर लगी स्पेलर मशीन में तिल की पिराई कर रहा था। इसी दौरान काम करते समय उसका ध्यान भटक गया और उसका बायां हाथ मशीन में फंस गया। हाथ फंसते ही मशीन की तेज रफ्तार चक्की में उसकी उंगलियां आ गईं, जिससे उसकी बाएं हाथ की तर्जनी और मध्यमा उंगली कटकर अलग हो गई।
घटना होते ही रणविजय दर्द से चीखने-चिल्लाने लगा और छटपटाने लगा। उसकी आवाज सुनकर मौके पर मौजूद परिजन तुरंत मशीन की ओर दौड़े और किसी तरह स्पेलर मशीन को बंद किया। मशीन बंद होने के बाद उसका हाथ बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी दो उंगलियां पूरी तरह कट चुकी थीं और काफी खून बह चुका था। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रणविजय बेहोश हो गया।
परिजन तत्काल घायल युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के हाथ से काफी खून बह चुका था और उसकी दो उंगलियां पूरी तरह कट गई थीं। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार रणविजय अभी अविवाहित है और पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसके पिता ब्रह्मानंद कुशवाहा किसान हैं और खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में मातम जैसा माहौल है और गांव में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गांव के लोग उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    user_प्रेम चन्द्र सिंह
    प्रेम चन्द्र सिंह
    खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुशीनगर। संतकबीरनगर में सोमवार भोर एक भीषण सड़क हादसे में कुशीनगर के दो पत्रकारों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद के पास हाईवे पर हुआ, जहां गोरखपुर से लखनऊ जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक सीट पर ही फंस गया। स्थानीय लोगों और पेट्रोल पंप कर्मियों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल संतकबीरनगर भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कुशीनगर के पत्रकार धनंजय पांडेय और शंभू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमन कुमार और सुदेश मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चारों पत्रकार हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होकर कुशीनगर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना से पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    कुशीनगर। संतकबीरनगर में सोमवार भोर एक भीषण सड़क हादसे में कुशीनगर के दो पत्रकारों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद के पास हाईवे पर हुआ, जहां गोरखपुर से लखनऊ जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक सीट पर ही फंस गया। स्थानीय लोगों और पेट्रोल पंप कर्मियों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल संतकबीरनगर भेजा गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कुशीनगर के पत्रकार धनंजय पांडेय और शंभू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमन कुमार और सुदेश मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि चारों पत्रकार हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होकर कुशीनगर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना से पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Breaking - कुशीनगर - DIOS कार्यालय के अवैध कर्मचारी के खिलाफ फूटा अध्यापकों का गुस्सा - अवैध रूप से जमे सिद्धेश्वर उर्फ सोनू तिवारी की हटाने की मांग - डीआईओएस की कृपा से अवैध रूप कार्यालय में जमा है सोनू तिवारी - राजकीय जिला पुस्तकालय में आऊट सोर्सिंग कर्मचारी हैं सोनू तिवारी - डीआईओएस कार्यालय में अवैध रूप से करते हैं काम - उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन - मांग पूरी ना होने पर कॉपी मूल्याकंन के बहिष्कार की चेतावनी
    1
    Breaking - कुशीनगर 
- DIOS कार्यालय के अवैध कर्मचारी के खिलाफ फूटा अध्यापकों का गुस्सा 
- अवैध रूप से जमे सिद्धेश्वर उर्फ सोनू तिवारी की हटाने की मांग 
- डीआईओएस की कृपा से अवैध रूप कार्यालय में जमा है सोनू तिवारी 
- राजकीय जिला पुस्तकालय में आऊट सोर्सिंग कर्मचारी हैं सोनू तिवारी 
- डीआईओएस कार्यालय में अवैध रूप से करते हैं काम 
- उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन 
- मांग पूरी ना होने पर कॉपी मूल्याकंन के बहिष्कार की चेतावनी
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर का खुबसूरत जगह देखो आरटीओ कार्यालय रविन्द्रनगरधुस वाहन लाइसेंस केन्द्र देखीए कुशीनगर पडरौना रविंद्रनगरधुस में बने पर आरटीओ कार्यालय परिसर बनाए गए लाइसेंस प्रशिक्षण केंद्र प्रशिक्षण कराकर आवेदकों को दिया जाता है लाइसेंस जनहित में कुछ वीडियो आपको शेयर कर रहा हूं आप लोग हमारे खबर को शेयर करें कमेंट करें
    1
    कुशीनगर का खुबसूरत जगह देखो   आरटीओ कार्यालय रविन्द्रनगरधुस  वाहन लाइसेंस केन्द्र देखीए 
कुशीनगर पडरौना रविंद्रनगरधुस में बने पर आरटीओ कार्यालय परिसर बनाए गए लाइसेंस प्रशिक्षण केंद्र प्रशिक्षण कराकर आवेदकों को दिया जाता है लाइसेंस जनहित में कुछ वीडियो आपको शेयर कर रहा हूं आप लोग हमारे खबर को शेयर करें कमेंट करें
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by विजय यादवकुशीनगरपडरौना
    1
    Post by विजय  यादवकुशीनगरपडरौना
    user_विजय  यादवकुशीनगरपडरौना
    विजय यादवकुशीनगरपडरौना
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने जनगणना प्रशिक्षण, राजस्व वादों एवं शिकायत निस्तारणों का किया समीक्षा कुशीनगर /मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल श्री अनिल ढींगरा ने आज जनपद कुशीनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनगणना से सम्बंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर ही देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा विकास से संबंधित योजनाएँ एवं कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य एवं उसका महत्व भली-भांति समझ लेना चाहिए। यदि किसी को कोई दुविधा या असमंजस हो तो संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि जनगणना के बाद प्रत्येक प्रगणक को क्षेत्र आवंटित किया जाता है, जिसमें वे घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वे कर सभी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित होना चाहिए तथा किसी भी परिवार की जानकारी अधूरी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही जनगणना से संबंधित सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक की जाएगी। इसके पूर्व 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य 28 फरवरी 2027 तक सम्पन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में समस्त उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के साथ बैठक कर राजस्व विभाग की धारा-24, धारा-34, धारा-80 सहित अन्य राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वादों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पुराने वादों की सुनवाई कर आदेश पारित करते हुए इस माह के अंत तक अधिकतम पुराने मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी प्रतिदिन न्यायालय की कार्यवाही की स्वयं निगरानी करें। एसआईआर की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मैपिंग के बाद जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं उनसे फार्म भरवाकर पेंडेंसी समाप्त की जाए। ऐसे बूथों को चिन्हित किया जाए जहाँ 10 से कम फार्म भरे गए हैं और संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के परिवारों को भी चिन्हित करने तथा उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम मतदाता सूची से छूटने न देने के निर्देश दिए। साथ ही 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं को विशेष रूप से सूची में जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान फार्म-8, एनआरआई, ईपी रेशियो आदि की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पूर्व मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत लंबित न रहे तथा किसी भी प्रकरण में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त न हो। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न जाने पाए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने भूमि सुधार, लोकवाड़ी, संयुक्त कार्यालय, नजारत, जिला पूर्ति कार्यालय सहित अन्य पटलों का भी निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं इंडेक्स तैयार करने के निर्देश दिए। भ्रमण एवं बैठक के दौरान जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने  जनगणना प्रशिक्षण, राजस्व वादों एवं शिकायत निस्तारणों का किया समीक्षा
कुशीनगर /मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल श्री अनिल ढींगरा ने आज जनपद कुशीनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनगणना से सम्बंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर ही देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा विकास से संबंधित योजनाएँ एवं कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य एवं उसका महत्व भली-भांति समझ लेना चाहिए। यदि किसी को कोई दुविधा या असमंजस हो तो संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि जनगणना के बाद प्रत्येक प्रगणक को क्षेत्र आवंटित किया जाता है, जिसमें वे घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वे कर सभी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित होना चाहिए तथा किसी भी परिवार की जानकारी अधूरी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही जनगणना से संबंधित सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक की जाएगी। इसके पूर्व 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य 28 फरवरी 2027 तक सम्पन्न कराया जाएगा।
इसके पश्चात मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में समस्त उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के साथ बैठक कर राजस्व विभाग की धारा-24, धारा-34, धारा-80 सहित अन्य राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वादों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पुराने वादों की सुनवाई कर आदेश पारित करते हुए इस माह के अंत तक अधिकतम पुराने मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी प्रतिदिन न्यायालय की कार्यवाही की स्वयं निगरानी करें।
एसआईआर की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मैपिंग के बाद जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं उनसे फार्म भरवाकर पेंडेंसी समाप्त की जाए। ऐसे बूथों को चिन्हित किया जाए जहाँ 10 से कम फार्म भरे गए हैं और संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के परिवारों को भी चिन्हित करने तथा उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम मतदाता सूची से छूटने न देने के निर्देश दिए। साथ ही 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं को विशेष रूप से सूची में जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान फार्म-8, एनआरआई, ईपी रेशियो आदि की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके पूर्व मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत लंबित न रहे तथा किसी भी प्रकरण में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त न हो। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न जाने पाए।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने भूमि सुधार, लोकवाड़ी, संयुक्त कार्यालय, नजारत, जिला पूर्ति कार्यालय सहित अन्य पटलों का भी निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं इंडेक्स तैयार करने के निर्देश दिए।
भ्रमण एवं बैठक के दौरान जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Raju Dubey
    Raju Dubey
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    1
    Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    user_Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों का मार्ग प्रशस्त, जल्द जारी होगा शेड्यूल कुशीनगर। जनपदवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि उड़ान संचालन से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही उड़ानों की समयसारिणी (शेड्यूल) घोषित की जाएगी। इस संबंध में आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से भेंट कर कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवाएं शुरू करने के विषय पर चर्चा की गई। मंत्री ने आश्वस्त किया कि तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, अब शीघ्र ही उड़ान सेवाओं के संचालन की घोषणा की जाएगी। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू होने से पूर्वांचल के लोगों को हवाई यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही बौद्ध पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने पर क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। जनपद के लोगों ने इस पहल के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई है। ✈️
    1
    कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों का मार्ग प्रशस्त, जल्द जारी होगा शेड्यूल
कुशीनगर। जनपदवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि उड़ान संचालन से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही उड़ानों की समयसारिणी (शेड्यूल) घोषित की जाएगी।
इस संबंध में आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से भेंट कर कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवाएं शुरू करने के विषय पर चर्चा की गई। मंत्री ने आश्वस्त किया कि तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, अब शीघ्र ही उड़ान सेवाओं के संचालन की घोषणा की जाएगी।
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू होने से पूर्वांचल के लोगों को हवाई यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही बौद्ध पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने पर क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
जनपद के लोगों ने इस पहल के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई है। ✈️
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.