Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju Yadav
More news from Prayagraj and nearby areas
- Post by Raju Yadav1
- कच्चे चावल से गर्म हुआ विवाद मारपीट के बाद अब गिरफ्तारी की मांग तक पहुंचा* कच्चे चावल से गर्म हुआ विवाद मारपीट के बाद अब गिरफ्तारी की मांग तक पहुंचा* *अधिवक्ता हो या कोई भी आम आदमी,रेस्टोरेंट मे खाना खाने जाता हैँ मार खाने नहीं* प्रयागराज। रेस्टोरेंट में खाना खाते समय अगर चावल कच्चा निकल जाए तो कोई भी रेस्टोरेंट संचालक इस मामले को प्यार मोहब्बत से निपटा लेते है। लेकिन इस मामले मे रेस्टोरेंट मालिक ने चावल भी कच्चा दिया,उसके बाद उसकी शिकायत करने पर मारपीट पर भी उतर आये। अधिवक्ता के साथ रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारियों के द्वारा हुयी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वीडियो देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा हैँ की जैसे रेस्टोरेंट के रूप मे गुंडा फैक्ट्री चल रही हैँ। *क्या था पूरा मामला* प्रयागराज में कुछ अधिवक्ताओं के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान कच्चे चावल को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ चुका है। आरोप है कि खाना परोसे जाने के बाद चावल कच्चा होने को लेकर आपत्ति जताई गई,जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालकों और वहां मौजूद लोगों ने अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु पाण्डेय के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर अधिवक्ताओं को वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता समाज अब खुलकर सामने आ गया है। कच्चे चावल से शुरू हुआ विवाद अब धरना प्रदर्शन और गिरफ्तारी की मांग तक पहुंच चुका है। इसी मामले को लेकर अधिवक्ता समाज के प्रतिनिधियों ने एडिशनल सीपी प्रयागराज अजय पाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की।1
- मेजा क्षेत्र प्रयागराज में मौसम हुआ सुहाना बारिश से किसानों में खुशी धान की खेती के लिए हुआ रामबाण प्रयागराज में मौसम हुआ सुहाना बारिश से किसानों में खुशी धान की खेती के लिए हुआ रामबाण1
- ब्राह्मणों को लेकर क्या बोले ज्ञानपुर के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा सुनिये आप सब।।1
- अज्ञात ट्रक ने पिता-पुत्री की बाइक में मारी टक्कर, दोनों गंभीर मेजा रोड बाजार से आगे मिर्जापुर मार्ग पर हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जिला अस्पताल रेफर मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजा रोड बाजार के मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार शाम अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मांडा थाना क्षेत्र के नहवाई गांव निवासी पंकज तिवारी अपनी बेटी साक्षी के साथ मंगलवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही मेजा रोड बाजार से आगे मिर्जापुर मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्री बाइक से छिटककर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मेडिकल संचालित करने वाले युवा समाजसेवी सैफ कादरी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर क्रिटिकल कॉरिडोर प्रभारी सचिन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी रही।1
- प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र मे सोहम आश्रम के पास गंगा नदी में समाये दो छात्र,गोताखोरों ने बाहर निकाला,मौत प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र मे सोहम आश्रम के पास गंगा नदी में समाये दो छात्र,गोताखोरों ने बाहर निकाला,मौत1
- मोता गांव में हनी ट्रैप का जाल बिछाने के मामले में पिछले एक साल से फरार आरोपी को बरडोली ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोता गांव में हनी ट्रैप का जाल बिछाने के मामले में पिछले एक साल से फरार आरोपी को बरडोली ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरत संभाग, सूरत पुलिस स्टेशन के पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेम वीर सिंह के मार्गदर्शन में, सूरत ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश गढिया ने सूरत ग्रामीण जिले के क्षेत्र में फरार/वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया है, जिसके अनुसार संभागीय पुलिस अधिकारी श्री एच.एल. राठौड़, बारदोली संभाग, बारडोली पुलिस स्टेशन के निर्देशों के अनुसार, फरार/वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस निरीक्षक पी.एन. जडेजा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया है। जांच के दौरान, बारडोली ग्रामीण पुलिस ने फरार/वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए अधिकारियों/कर्मियों की एक टीम गठित की, निजी खुफिया जानकारी के आधार पर एक विशिष्ट दिशा में निगरानी रखी और बरडोली ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त पर तैनात रही। इसी दौरान, बारडोली ग्रामीण पुलिस थाना, बी. नंबर 638 के सहायक पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस अधिकारी बंकिंभाई रमेशभाई को एक निजी मुखबिर से विशिष्ट सूचना मिली कि, “बारदोली ग्रामीण पोस्ट ए-पार्ट जी.आर. नंबर 11214070260260/2026 बीएनएस धारा 127, 204, 308(5), 308(6), 3(5), 54 के आरोपी विशाल अखिलेश यादव नौ इस समय मोता एकतावन के पास है। उसने पीले रंग की काली धारीदार आधी बाजू की टी-शर्ट और कमर पर काले रंग की पैंट पहनी हुई है।” सूचना के आधार पर, बारडोली ग्रामीण पुलिस की टीम तुरंत सूचना स्थल पर पहुंची और उपरोक्त विवरण वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका नाम विशाल अखिलेश यादव है, उम्र 20 वर्ष, वह व्यवसायी और मजदूर है, और मोता गांव, श्रीविला मकान संख्या 284, बारडोली जिला, सूरत जिला का निवासी है। 1 अक्टूबर 2025 को, उसने श्रीविला सोसाइटी, मकान संख्या 85, बारडोली जिला, सूरत जिला में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से मोटा गांव में पुलिस को झूठी पहचान बताकर मुलाकात की, उनकी पिटाई की और उन्हें झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी तथा मामला दर्ज न करने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से जबरन 10,000 रुपये लेने और साथ में फरार होने की बात कबूल कर ली है, इसलिए गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी का नाम और पता +विशाल अखिलेश यादव, उम्र 20, व्यवसाय, मजदूरी, निवास, मोटागाम, श्रीविला, मकान नं. 284 तहसील बारडोली, जिला सूरत अपराध का विवरण बारडोली ग्रामीण डाकघर ए-पार्ट जी.आर. संख्या 11214070260260/2026 भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 127, 204, 308(5), 308(6), 3(5), 54 के अनुसार उपर्युक्त प्रशंसनीय और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का अतीत पी.एन. जडेजा, पुलिस सब इंस्पेक्टर > ए.एच.सी. बंकिमभाई रमेशभाई2
- प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के भौसरा नरोत्तम गांव के भैरोपुर में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, भैरोपुर निवासी अनिल कुमार (41) का मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपनी पत्नी मंजू देवी से किसी बात पर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि अनिल ने मंजू के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने से मंजू की हालत बिगड़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि अनिल की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की पहले ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पहली पत्नी से अनिल के तीन नाबालिग बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद अनिल ने मध्य प्रदेश में मंजू देवी से दूसरी शादी की थी। ग्रामीणों के अनुसार, दूसरी शादी के बाद भी पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब ऐसा क्या हुआ कि विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया और मंजू की जान चली गई, इसका साफ कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंजू के मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के भौसरा नरोत्तम गांव के भैरोपुर में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, भैरोपुर निवासी अनिल कुमार (41) का मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपनी पत्नी मंजू देवी से किसी बात पर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि अनिल ने मंजू के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने से मंजू की हालत बिगड़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि अनिल की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की पहले ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पहली पत्नी से अनिल के तीन नाबालिग बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद अनिल ने मध्य प्रदेश में मंजू देवी से दूसरी शादी की थी। ग्रामीणों के अनुसार, दूसरी शादी के बाद भी पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब ऐसा क्या हुआ कि विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया और मंजू की जान चली गई, इसका साफ कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंजू के मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है1