अज्ञात ट्रक ने पिता-पुत्री की बाइक में मारी टक्कर, दोनों गंभीर मेजा रोड बाजार से आगे मिर्जापुर मार्ग पर हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जिला अस्पताल रेफर मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजा रोड बाजार के मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार शाम अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मांडा थाना क्षेत्र के नहवाई गांव निवासी पंकज तिवारी अपनी बेटी साक्षी के साथ मंगलवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही मेजा रोड बाजार से आगे मिर्जापुर मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्री बाइक से छिटककर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मेडिकल संचालित करने वाले युवा समाजसेवी सैफ कादरी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर क्रिटिकल कॉरिडोर प्रभारी सचिन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

- मेजा क्षेत्र प्रयागराज में मौसम हुआ सुहाना बारिश से किसानों में खुशी धान की खेती के लिए हुआ रामबाण प्रयागराज में मौसम हुआ सुहाना बारिश से किसानों में खुशी धान की खेती के लिए हुआ रामबाण1
- अज्ञात ट्रक ने पिता-पुत्री की बाइक में मारी टक्कर, दोनों गंभीर मेजा रोड बाजार से आगे मिर्जापुर मार्ग पर हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जिला अस्पताल रेफर मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजा रोड बाजार के मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार शाम अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मांडा थाना क्षेत्र के नहवाई गांव निवासी पंकज तिवारी अपनी बेटी साक्षी के साथ मंगलवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही मेजा रोड बाजार से आगे मिर्जापुर मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्री बाइक से छिटककर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मेडिकल संचालित करने वाले युवा समाजसेवी सैफ कादरी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर क्रिटिकल कॉरिडोर प्रभारी सचिन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी रही।1
- सिरसा पंप कैनाल का बारजा हुआ तिरछा, डूबने की आशंका से किसानों में हड़कंप* *सिरसा पंप कैनाल का बारजा हुआ तिरछा, डूबने की आशंका से किसानों में हड़कंप* *मेजा, प्रयागराज।* मेजा तहसील क्षेत्र के पकरी सेवार गंगा घाट पर स्थापित सिरसा पंप कैनाल का बारजा एक तरफ झुक गया है। बताया जा रहा है कि घाट पर लगाए गए नए बारजे के दबाव के कारण पुराना बारजा करवट ले चुका है और कभी भी गंगा में डूब सकता है। इस स्थिति को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी चिंता और आक्रोश है। सिरसा पंप कैनाल हजारों एकड़ धान की फसल के लिए जीवन रेखा है। यदि बारजा डूबता है तो सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी और खड़ी धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या की सूचना विभागीय अधिकारियों को कई बार दी है, लेकिन अब तक मौके पर कोई भी अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में इसी घाट पर पंप कैनाल की एक बड़ी मशीन पानी में समा गई थी। सरकार द्वारा उसे निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन आज तक वह मशीन बाहर नहीं निकाली जा सकी। उसी घटना की पुनरावृत्ति की आशंका से किसान सहमे हुए हैं। किसानों ने जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि तत्काल मौके पर टीम भेजकर बारजे को सीधा कराया जाए और उसे सुरक्षित किया जाए, ताकि सिंचाई बाधित न हो। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।2
- सवाल उठता है सिस्टम पर क्या यह नाबालिक बच्चा जहां पर बच्चे के हाथ में कलम होनी चाहिए वहां पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है दारू की बोतल कैसे देने वाले दे रहे हैं आबकारी विभाग के अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे यह सवाल पूछती है जनता चुप्पी क्यों मेजा प्रयागराज इससे पहले महिलाओं ने दुकान बंद कराके कार्रवाई की मांग करी थी आखरी शाहपुर राहुल मिश्रा की खास रिपोर्ट सवाल उठता है सिस्टम पर क्या यह नाबालिक बच्चा जहां पर बच्चे के हाथ में कलम होनी चाहिए वहां पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है दारू की बोतल कैसे देने वाले दे रहे हैं आबकारी विभाग के अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे यह सवाल पूछती है जनता चुप्पी क्यों मेजा प्रयागराज इससे पहले महिलाओं ने दुकान बंद कराके कार्रवाई की मांग करी थी आखरी शाहपुर राहुल मिश्रा की खास रिपोर्ट1
- शंकरगढ़ में लावारिस मिले दो मासूम, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की शंकरगढ़ में लावारिस मिले दो मासूम, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की प्रयागराज। शंकरगढ़ में मंगलवार रात करीब 9 बजे दो मासूम बच्चे लावारिस हालत में मिले। दोनों बच्चे बाइक सवार से घर छोड़ने की मदद मांग रहे थे। पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम प्रियांशु पाल (7) और ऋतिक पाल (5) तथा पिता का नाम शुभम बताया, लेकिन पता नहीं बता सके। बाइक सवार ने बच्चों को शंकरगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने संभावित स्थानों पर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को पहचानने या उनके परिवार के बारे में जानकारी होने पर शंकरगढ़ थाने से संपर्क करें।1
- बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपना तथा अपने बच्चों का ख्याल रखें ऐसी जगहों पर जाने से उन्हें रोक बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपना तथा अपने बच्चों का ख्याल रखें ऐसी जगहों पर जाने से उन्हें रोक1
- *मलिकुआ चौराहे पर महिला और युवक में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल* *मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के मलिकुआ चौराहे पर मंगलवार को किसी बात को लेकर महिला और युवक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों ने सड़क पर एक-दूसरे की पिटाई कर दी* *महिला ने चप्पलों से युवक को पीटा, तो युवक ने भी महिला को कई थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया* *वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है*1
- ओवरटेक के दौरान दो बाइकों में भिड़ंत, युवक घायल 108 एंबुलेंस से घायल को प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया चौकी अंतर्गत ग्रीन फील्ड स्कूल के समीप मंगलवार को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर15 और स्प्लेंडर बाइक सवार ओवरटेक करने के प्रयास में आपस में टकरा गए। हादसे में मोहन लाल वर्मा निवासी गन्ने, थाना बारा घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटना की जानकारी जुटाई। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।1