Shuru
Apke Nagar Ki App…
शंकरगढ़ में लावारिस मिले दो मासूम, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की शंकरगढ़ में लावारिस मिले दो मासूम, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की प्रयागराज। शंकरगढ़ में मंगलवार रात करीब 9 बजे दो मासूम बच्चे लावारिस हालत में मिले। दोनों बच्चे बाइक सवार से घर छोड़ने की मदद मांग रहे थे। पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम प्रियांशु पाल (7) और ऋतिक पाल (5) तथा पिता का नाम शुभम बताया, लेकिन पता नहीं बता सके। बाइक सवार ने बच्चों को शंकरगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने संभावित स्थानों पर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को पहचानने या उनके परिवार के बारे में जानकारी होने पर शंकरगढ़ थाने से संपर्क करें।
Rohit Sharma
शंकरगढ़ में लावारिस मिले दो मासूम, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की शंकरगढ़ में लावारिस मिले दो मासूम, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की प्रयागराज। शंकरगढ़ में मंगलवार रात करीब 9 बजे दो मासूम बच्चे लावारिस हालत में मिले। दोनों बच्चे बाइक सवार से घर छोड़ने की मदद मांग रहे थे। पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम प्रियांशु पाल (7) और ऋतिक पाल (5) तथा पिता का नाम शुभम बताया, लेकिन पता नहीं बता सके। बाइक सवार ने बच्चों को शंकरगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने संभावित स्थानों पर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को पहचानने या उनके परिवार के बारे में जानकारी होने पर शंकरगढ़ थाने से संपर्क करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शंकरगढ़ में लावारिस मिले दो मासूम, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की शंकरगढ़ में लावारिस मिले दो मासूम, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की प्रयागराज। शंकरगढ़ में मंगलवार रात करीब 9 बजे दो मासूम बच्चे लावारिस हालत में मिले। दोनों बच्चे बाइक सवार से घर छोड़ने की मदद मांग रहे थे। पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम प्रियांशु पाल (7) और ऋतिक पाल (5) तथा पिता का नाम शुभम बताया, लेकिन पता नहीं बता सके। बाइक सवार ने बच्चों को शंकरगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने संभावित स्थानों पर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को पहचानने या उनके परिवार के बारे में जानकारी होने पर शंकरगढ़ थाने से संपर्क करें।1
- ओवरटेक के दौरान दो बाइकों में भिड़ंत, युवक घायल 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी जसरा में कराया गया भर्ती ओवरटेक के दौरान दो बाइकों में भिड़ंत, युवक घायल 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी जसरा में कराया गया भर्ती घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया चौकी अंतर्गत ग्रीन फील्ड स्कूल के समीप मंगलवार को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि R15 और स्प्लेंडर बाइक सवार ओवरटेक करने के प्रयास में आपस में टकरा गए। हादसे में मोहन लाल वर्मा, निवासी गन्ने थाना बारा, घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी जसरा ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटना की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- घूरपुर नेशनल हाईवे बना पार्किंग अड्डा जगह-जगह खड़े ट्रक बस डंपर दे रहे हादसों का दावत *प्रयागराज/घूरपुर घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे की हालत बद से बदतर होती जा रही है। हाईवे पर जगह-जगह अवैध पार्किंग होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाईवे या पार्किंग स्टैंड घूरपुर, के दादूपुर, इरादतगंज से लेकर काटी तक हाईवे के दोनों किनारों पर ट्रक, डंपर,बस ट्रेलर बेतरतीब खड़े रहते हैं। ढाबों और विद्यालय के पास व पेट्रोल पंपों के सामने तो पूरी सड़क ही पार्किंग में तब्दील हो जाती है।हादसों का कारण रात के समय बिना इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर के खड़े इन वाहनों से टकराकर बाइक सवार और छोटे वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।स्थानीय लोगों ने थाना घूरपुर, ट्रैफिक पुलिस और NHAI से मांग की है कि हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्रेन से वाहनों को हटाया जाए, ताकि हादसों को रोका जा सके। जिससे लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ ना हो1
- मेजा क्षेत्र प्रयागराज में मौसम हुआ सुहाना बारिश से किसानों में खुशी धान की खेती के लिए हुआ रामबाण प्रयागराज में मौसम हुआ सुहाना बारिश से किसानों में खुशी धान की खेती के लिए हुआ रामबाण1
- अज्ञात ट्रक ने पिता-पुत्री की बाइक में मारी टक्कर, दोनों गंभीर मेजा रोड बाजार से आगे मिर्जापुर मार्ग पर हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जिला अस्पताल रेफर मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजा रोड बाजार के मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार शाम अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मांडा थाना क्षेत्र के नहवाई गांव निवासी पंकज तिवारी अपनी बेटी साक्षी के साथ मंगलवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही मेजा रोड बाजार से आगे मिर्जापुर मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्री बाइक से छिटककर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मेडिकल संचालित करने वाले युवा समाजसेवी सैफ कादरी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर क्रिटिकल कॉरिडोर प्रभारी सचिन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी रही।1
- सिरसा पंप कैनाल का बारजा हुआ तिरछा, डूबने की आशंका से किसानों में हड़कंप* *सिरसा पंप कैनाल का बारजा हुआ तिरछा, डूबने की आशंका से किसानों में हड़कंप* *मेजा, प्रयागराज।* मेजा तहसील क्षेत्र के पकरी सेवार गंगा घाट पर स्थापित सिरसा पंप कैनाल का बारजा एक तरफ झुक गया है। बताया जा रहा है कि घाट पर लगाए गए नए बारजे के दबाव के कारण पुराना बारजा करवट ले चुका है और कभी भी गंगा में डूब सकता है। इस स्थिति को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी चिंता और आक्रोश है। सिरसा पंप कैनाल हजारों एकड़ धान की फसल के लिए जीवन रेखा है। यदि बारजा डूबता है तो सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी और खड़ी धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या की सूचना विभागीय अधिकारियों को कई बार दी है, लेकिन अब तक मौके पर कोई भी अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में इसी घाट पर पंप कैनाल की एक बड़ी मशीन पानी में समा गई थी। सरकार द्वारा उसे निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन आज तक वह मशीन बाहर नहीं निकाली जा सकी। उसी घटना की पुनरावृत्ति की आशंका से किसान सहमे हुए हैं। किसानों ने जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि तत्काल मौके पर टीम भेजकर बारजे को सीधा कराया जाए और उसे सुरक्षित किया जाए, ताकि सिंचाई बाधित न हो। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।2
- असवां गांव में मकदूम्मा पहाड़ बचाने को किसानों का धरना, प्रशासन से कार्रवाई की मांग मकदूम्मा पहाड़ बचाने को किसानों का धरना, प्रशासन से कार्रवाई की मांग प्रयागराज। बारा तहसील क्षेत्र के असवां गांव में मकदूम्मा पहाड़ और राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के बैनर तले किसानों व ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और ठोस कदम उठाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि लंबे समय से मकदूम्मा पहाड़ व वहां रहने वाले मोरों के संरक्षण की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी पहल नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।1
- ओवरटेक के दौरान दो बाइकों में भिड़ंत, युवक घायल 108 एंबुलेंस से घायल को प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया चौकी अंतर्गत ग्रीन फील्ड स्कूल के समीप मंगलवार को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर15 और स्प्लेंडर बाइक सवार ओवरटेक करने के प्रयास में आपस में टकरा गए। हादसे में मोहन लाल वर्मा निवासी गन्ने, थाना बारा घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटना की जानकारी जुटाई। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।1