*एक साल बाद घर लौटा बेटा, हंटरगंज पुलिस ने मिलाया बिछड़ा परिवार* *मां की डांट के बाद घर छोड़कर चला गया था 15 वर्षीय किशोर,* *पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विपिन कुमार व एसआई वीर बहादुर सिंह की सक्रियता से सकुशल हुई घर वापसी,* *परिजनों ने जताया आभार* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बहेरी गांव से एक भावुक और सुखद खबर सामने आई है। करीब एक वर्ष पहले पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़ने वाला 15 वर्षीय किशोर विकास कुमार आखिरकार सकुशल अपने परिवार के बीच लौट आया। बेटे को सामने देखकर माता-पिता की आंखें खुशी से नम हो गईं और पूरे परिवार में जश्न जैसा माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, बहेरी गांव निवासी राजदेव यादव का पुत्र विकास कुमार 15 जुलाई 2025 को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार थक-हारकर उन्होंने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कराई। उनके निर्देशन में एसआई वीर बहादुर सिंह ने लगातार तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता और लगातार प्रयासों का ही परिणाम रहा कि किशोर का सुरक्षित पता लगाकर उसे सकुशल बरामद कर लिया गया और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।करीब एक साल बाद बेटे के घर लौटने से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। माता-पिता ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे के मिलने की उम्मीद लगभग टूट चुकी थी, लेकिन हंटरगंज पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और अथक प्रयासों ने उनके परिवार को फिर से एक कर दिया।इस सफलता के बाद क्षेत्र में भी हंटरगंज पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने केवल एक लापता किशोर को बरामद नहीं किया, बल्कि एक बिखरे हुए परिवार की खुशियां भी वापस लौटा दीं। थाना प्रभारी विपिन कुमार और एसआई वीर बहादुर सिंह की सक्रिय भूमिका लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

- भारतीय संस्कृति में गुरु ही वह दिव्य शक्ति हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर ने स्थानीय श्री रामानुज मठ में पहुंचकर पूज्य स्वामी जी वेंकटेश प्रर स्वामी जी को अंगवस्त्र, भगवान बुद्ध का स्मृति चिन्ह एबं बैग कलम डायरी देकर सम्मान किया तथा चरण स्पर्शकरआशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थितसभीकार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व को स्मरण करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही वह दिव्य शक्ति हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि संसार में गुरु से बढ़कर कोई श्रेष्ठ नहीं है, क्योंकि गुरु ही मनुष्य को सही मार्ग दिखाकर उसके व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन का निर्माण करते हैं। गुरु के सान्निध्य से व्यक्ति संस्कारवान,कर्तव्यनिष्ठ और राष्ट्रभक्त बनता है।उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। भगवान श्रीकृष्ण से लेकर महर्षि वेदव्यास तक, हमारे ऋषि-मुनियों ने ज्ञान और संस्कृति के संरक्षण में अतुलनीय योगदान दिया है। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदानकरताहैउपस्थित लोगों ने पूज्य स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज में नैतिक मूल्यों, सेवा, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर बबलू गुप्ता मंटू कुमार1
- बोधगया में बिना नंबर प्लेट दौड़ रहीं नगर परिषद की कचरा गाड़ियां! नियमों पर उठे सवाल, कार्यपालक पदाधिकारी की चुप्पी चर्चा में ट्रेंडिंग #1
- पांकी को मिली आधुनिक थाना भवन की सौगात। नवनिर्मित भवन का विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने किया उद्घाटन। डीआईजी किशोर कौशल व एसपी कपिल चौधरी ने भवन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । **#पांकी #पलामू #झारखंड #जनसंवादन्यूज #Police #JharkhandPolice #BreakingNews**1
- dghhhjvvjjjhfghugfgjjgvhjhgfgjjvcvfggjkkjgfghnbvfjbbcvg1
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करना चाहता हूं कि जिस असंसदीय शब्द का प्रयोग विपक्ष के नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करना चाहता हूं कि जिस असंसदीय शब्द का प्रयोग विपक्ष के नेता (LoP) द्वारा किया गया है उसे कार्यवाही से हटा दिया जाए और मैं अपनी तरफ के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और उन्हें सुनें।"1
- बनारसी बिगहा से स्कूटी छोड़ भागा शराब तस्कर, 24.90 लीटर देशी शराब जब्त; पुलिस की दबिश तेज नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बनारसी बिगहा गांव के समीप छापेमारी कर स्कूटी पर लदी 24.90 लीटर देशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गया। माली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूटी के माध्यम से अवैध देशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बनारसी बिगहा के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई देख तस्कर स्कूटी छोड़कर भाग निकला। तलाशी के दौरान स्कूटी पर रखी 24.90 लीटर देशी शराब बरामद हुई, जिसे स्कूटी सहित जब्त कर लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में तस्कर की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि इस मामले में माली थाना कांड संख्या 133/26 दर्ज कर लिया गया है। जब्त शराब और स्कूटी को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। #HuchTags #Aurangabad #Nabinagar #MaliThana #LiquorSmuggling #DesiSharab #BiharPolice #PoliceAction #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews1
- लाटों यादव इंटर विद्यालय मेसकौर पहुंचे बीजेपी एमलसी डॉक्टर नवल किशोर यादव, शिक्षकों ने किया जोरदार स्वागत मेसकौर (नवादा) बुधवार को प्रखंड अंतर्गत स्थित लाटों यादव इंटर विद्यालय मेसकौर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रोफेसर डॉक्टर नवल किशोर यादव अक्टूबर 2026 को होने वाले शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर पहुंचे जहां शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया बतादे कि लाटों यादव इंटर विद्यालय का उद्घाटन भी एमएलसी प्रोफेसर डॉक्टर नवल किशोर यादव के द्वारा ही किया गया था कार्यक्रम में पहुंचे तमाम शिक्षकगणों ने एमएलसी महोदय के कार्यकाल की सराहना की और सभी से आगामी शिक्षक निर्वाचन चुनाव में फिर से मौका देने की अपील की मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव,प्रभारी प्रधानाध्यापक संपूर्णानंद, रियासद अली अंजुम, राजीव कुमार, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार,मेसकौर डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य बबलू कुमार, रमाकांत सिंह, आशीष कुमार , बसंत यादव सहित सैकड़ों शिक्षकगण मौजूद रहे2
- *औरंगाबाद से बड़ी खबर* औरंगाबाद मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, थानाध्यक्ष की हालत गंभीर औरंगाबाद।जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गांव में किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान एक पक्ष उग्र हो गया और अचानक पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता, एसआई अजय खरवार, दारोगा पुष्प कुमारी और एक महिला सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1