Shuru
Apke Nagar Ki App…
पांकी को मिली आधुनिक थाना भवन की सौगात। नवनिर्मित भवन का विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने किया उद्घाटन। डीआईजी किशोर कौशल व एसपी कपिल चौधरी ने भवन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । **#पांकी #पलामू #झारखंड #जनसंवादन्यूज #Police #JharkhandPolice #BreakingNews**
पंकज प्रसून
पांकी को मिली आधुनिक थाना भवन की सौगात। नवनिर्मित भवन का विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने किया उद्घाटन। डीआईजी किशोर कौशल व एसपी कपिल चौधरी ने भवन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । **#पांकी #पलामू #झारखंड #जनसंवादन्यूज #Police #JharkhandPolice #BreakingNews**
More news from झारखंड and nearby areas
- पांकी को मिली आधुनिक थाना भवन की सौगात। नवनिर्मित भवन का विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने किया उद्घाटन। डीआईजी किशोर कौशल व एसपी कपिल चौधरी ने भवन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । **#पांकी #पलामू #झारखंड #जनसंवादन्यूज #Police #JharkhandPolice #BreakingNews**1
- आईपीएस सेवा संस्थान अनाथ आश्रम महुआडार में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बुधवार की रात 9:00 बजे से हुआ भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन। आयोजित भजन कीर्तन कार्यक्रम में अनाथ आश्रम में रहने वाले कुल 98 असहाय अनाथ बच्चों ने भाग लिया एवं भजन कीर्तन किया ।आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लातेहार जिला प्रचारक सतीश जी खंड प्रवाहक देवानंद प्रसाद पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रमुख राजन साहू ने मुख्य रूप से भाग लिया। *आरपीएस सेवा संस्थान अनाथ आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर हुआ सत्संग-कीर्तन का आयोजन* महुआडांड गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की देर शाम आरपीएस सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर महुआडांड स्थित अनाथ आश्रम में एक भव्य सत्संग-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में अनाथ आश्रम के 98 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भजनों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लातेहार जिला प्रचारक सतीश जी, महुआडांड़ के खंड कार्यवाह देवानंद प्रसाद एवं जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रमुख राजन साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को सनातन संस्कृति, संस्कारों और जीवन में गुरु के स्थान के बारे में विस्तार से बताया। इस सफल आयोजन में संस्था के अध्यक्ष कमलेश यादव, शंकर यादव, संयोजक जशवंत यादव के साथ-साथ श्रवण यादव, मुकेश यादव और जितेंद्र यादव की महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।1
- पंडवा। पलामू।"अबुआ आवास लाभुक को रोजगार कार्ड की मजदूरी नहीं मिली , बीपीओ ने कराया कार्यालयों का चक्कर" "अबुआ आवास लाभुक को रोजगार कार्ड की मजदूरी नहीं मिली , बीपीओ ने कराया कार्यालयों का चक्कर"1
- *एक साल बाद घर लौटा बेटा, हंटरगंज पुलिस ने मिलाया बिछड़ा परिवार* *मां की डांट के बाद घर छोड़कर चला गया था 15 वर्षीय किशोर,* *पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विपिन कुमार व एसआई वीर बहादुर सिंह की सक्रियता से सकुशल हुई घर वापसी,* *परिजनों ने जताया आभार* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बहेरी गांव से एक भावुक और सुखद खबर सामने आई है। करीब एक वर्ष पहले पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़ने वाला 15 वर्षीय किशोर विकास कुमार आखिरकार सकुशल अपने परिवार के बीच लौट आया। बेटे को सामने देखकर माता-पिता की आंखें खुशी से नम हो गईं और पूरे परिवार में जश्न जैसा माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, बहेरी गांव निवासी राजदेव यादव का पुत्र विकास कुमार 15 जुलाई 2025 को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार थक-हारकर उन्होंने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कराई। उनके निर्देशन में एसआई वीर बहादुर सिंह ने लगातार तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता और लगातार प्रयासों का ही परिणाम रहा कि किशोर का सुरक्षित पता लगाकर उसे सकुशल बरामद कर लिया गया और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।करीब एक साल बाद बेटे के घर लौटने से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। माता-पिता ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे के मिलने की उम्मीद लगभग टूट चुकी थी, लेकिन हंटरगंज पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और अथक प्रयासों ने उनके परिवार को फिर से एक कर दिया।इस सफलता के बाद क्षेत्र में भी हंटरगंज पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने केवल एक लापता किशोर को बरामद नहीं किया, बल्कि एक बिखरे हुए परिवार की खुशियां भी वापस लौटा दीं। थाना प्रभारी विपिन कुमार और एसआई वीर बहादुर सिंह की सक्रिय भूमिका लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- RATO POWER WEEDER+91 7667913218 address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand1
- रांची में छात्रों का जोरदार धरना-प्रदर्शन, मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र.? #shorts #ranchi1
- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरना धाम मायापुर में गूंजी गुरु महिमा की गूंज बुधवार की सुबह 11:00 बजे से । ज्ञात हो कि सरना धाम मायापुर में हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। साथ ही साथ इस अवसर पर पूरे सावन माह के कावड़ यात्रा का भी आयोजन किया जाता है। जहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।1
- *औरंगाबाद से बड़ी खबर* औरंगाबाद मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, थानाध्यक्ष की हालत गंभीर औरंगाबाद।जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गांव में किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान एक पक्ष उग्र हो गया और अचानक पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता, एसआई अजय खरवार, दारोगा पुष्प कुमारी और एक महिला सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1