logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रांची में छात्रों का जोरदार धरना-प्रदर्शन, मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र.? #shorts #ranchi

15 hrs ago
user_AAM JANATA
AAM JANATA
लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
15 hrs ago

रांची में छात्रों का जोरदार धरना-प्रदर्शन, मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र.? #shorts #ranchi

More news from झारखंड and nearby areas
  • रातु थाने में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित 6 फरियादियों ने दिया आवेदन, 2 का त्वरित समाधान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रांची के निर्देश पर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रातु थाने में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण गौरव गोस्वामी व डीएसपी अजय आर्यन शामिल हुये। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन किया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। फरियादियों की ओर से थाने में कुल 6 आवेदन दिये गये। जिसमे भूमि विवाद से जुड़े 4 मामले सामने आये। 2 आवेदनों को त्वरित समाधान भी किया गया। जबकि जटिल मामलों का निपटारा अंचल कार्यालय से जांच कराने के बाद की जायेगी। जन शिकायत समाधान हर बुधवार को थाना परिसर में 11 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी थानेदार अनुरंजन कुमार ने किया। मौके पर एएसआई छोटु कुमार,विनीत कुमार, नाजरा खातून, प्रियंका कुमारी, सुनील सिंह, महेश कुमार कुशवाहा जुल्फेकार अली आदि मौजूद थे।
    1
    रातु थाने में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित
6 फरियादियों ने दिया आवेदन, 2 का त्वरित समाधान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रांची के निर्देश पर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रातु थाने में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण गौरव गोस्वामी व डीएसपी अजय आर्यन शामिल हुये। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन किया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। फरियादियों की ओर से थाने में कुल 6 आवेदन दिये गये। जिसमे भूमि विवाद से जुड़े  4 मामले सामने आये। 2 आवेदनों को त्वरित समाधान भी किया गया। जबकि जटिल मामलों का निपटारा अंचल कार्यालय से जांच कराने के बाद की जायेगी। जन शिकायत समाधान हर बुधवार को थाना परिसर में 11 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी थानेदार अनुरंजन कुमार ने किया। मौके पर एएसआई छोटु कुमार,विनीत कुमार, नाजरा खातून, प्रियंका कुमारी, सुनील सिंह, महेश कुमार कुशवाहा जुल्फेकार अली आदि मौजूद थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सस्ती दवा पर ताला! गुमला सदर अस्पताल में वर्षों से बंद जन औषधि केंद्र, मरीजों का सवाल– जिम्मेदार कौन?* गुमला। केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना का लाभ गुमला सदर अस्पताल के मरीजों को वर्षों से नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बाजार से महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जन औषधि केंद्र बंद रहने से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य अधूरा रह गया है। मरीजों और उनके परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है—अस्पताल प्रबंधन या जन औषधि केंद्र का संचालक? लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर जन औषधि केंद्र को जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं का लाभ मिल सके। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो गरीब मरीजों की परेशानी और बढ़ती जाएगी।
    1
    सस्ती दवा पर ताला! गुमला सदर अस्पताल में वर्षों से बंद जन औषधि केंद्र, मरीजों का सवाल– जिम्मेदार कौन?*
गुमला। केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना का लाभ गुमला सदर अस्पताल के मरीजों को वर्षों से नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बाजार से महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जन औषधि केंद्र बंद रहने से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य अधूरा रह गया है। मरीजों और उनके परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है—अस्पताल प्रबंधन या जन औषधि केंद्र का संचालक?
लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर जन औषधि केंद्र को जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं का लाभ मिल सके। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो गरीब मरीजों की परेशानी और बढ़ती जाएगी।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC की परीक्षाओं में धांधली के ख़िलाफ़ काफ़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे है। रांची// अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC की परीक्षाओं में धांधली के ख़िलाफ़ काफ़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे है।
    1
    अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC की परीक्षाओं में धांधली के ख़िलाफ़ काफ़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे है।
रांची// अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC की परीक्षाओं में धांधली के ख़िलाफ़ काफ़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे है।
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    18 hrs ago
  • खूंटी जिले के समस्त विधिक सेवा क्लीनिक का सचिव, डालसा खूंटी द्वारा सघन निरीक्षण जारी। शूरू ऐप न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा खूँटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूँटी द्वारा जिले में संचालित समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का सघन निरीक्षण अभियान दिनांक 25.07.2026 से प्रारम्भ किया गया है, जो निरन्तर जारी है। अभियान का नेतृत्व कमलेश बेहरा, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-सह-सचिव, डालसा खूँटी द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक क्लीनिक की वर्तमान स्थिति, कार्य-निष्पादन, आधारभूत सुविधाओं तथा वहाँ प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) की कार्य-दशा का मूल्यांकन करना है, ताकि जमीनी स्तर पर विधिक सहायता की सुलभता को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके। अभियान के अन्तर्गत अब तक बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड (JJB) एवं सदर अस्पताल, खूँटी में संचालित विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण सम्पन्न किया जा चुका है। आज दिनांक 29.07.2026 को तोरपा प्रखण्ड कार्यालय में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक तथा तोरपा प्रखण्ड के सोंदरी, जरिया, उकड़ीमारी एवं उरीकेल पंचायत भवनों में स्थापित पंचायत विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, पंजियों, आगन्तुक रजिस्टर एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा तथा वहाँ कार्यरत PLVs से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके कार्यों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का जायजा लिया गया, एवं आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। उल्लेखनीय है कि जिले के थानों में पृथक् रूप से कोई विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित नहीं है; अपितु प्रत्येक थाने में डालसा, खूँटी द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो जरूरतमन्दों- विशेषकर गिरफ्तार व्यक्तियों एवं पीड़ितों - को निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में प्रतिनियुक्त PLVs की कार्य-दशा एवं कार्य-निष्पादन का भी मूल्यांकन किया जाएगा। सचिव, डालसा खूँटी ने बताया कि जिले के समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का क्रमबद्ध रूप से निरीक्षण किया जाएगा। आमजन से अपील की जाती है कि विधिक सहायता अथवा परामर्श हेतु वे अपने निकटतम पंचायत विधिक सेवा क्लीनिक, अपने क्षेत्र के थाना में प्रतिनियुक्त PLV अथवा डालसा, खूँटी के कार्यालय से सम्पर्क करें। निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
    1
    खूंटी जिले के समस्त विधिक सेवा क्लीनिक का सचिव, डालसा खूंटी द्वारा सघन निरीक्षण जारी।
शूरू ऐप न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा खूँटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूँटी द्वारा जिले में संचालित समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का सघन निरीक्षण अभियान दिनांक 25.07.2026 से प्रारम्भ किया गया है, जो निरन्तर जारी है। अभियान का नेतृत्व कमलेश बेहरा, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-सह-सचिव, डालसा खूँटी द्वारा किया जा रहा है।
निरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक क्लीनिक की वर्तमान स्थिति, कार्य-निष्पादन, आधारभूत सुविधाओं तथा वहाँ प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) की कार्य-दशा का मूल्यांकन करना है, ताकि जमीनी स्तर पर विधिक सहायता की सुलभता को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके।
अभियान के अन्तर्गत अब तक बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड (JJB) एवं सदर अस्पताल, खूँटी में संचालित विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण सम्पन्न किया जा चुका है। आज दिनांक 29.07.2026 को तोरपा प्रखण्ड कार्यालय में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक तथा तोरपा प्रखण्ड के सोंदरी, जरिया, उकड़ीमारी एवं उरीकेल पंचायत भवनों में स्थापित पंचायत विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, पंजियों, आगन्तुक रजिस्टर एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा तथा वहाँ कार्यरत PLVs से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके कार्यों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का जायजा लिया गया, एवं आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।
उल्लेखनीय है कि जिले के थानों में पृथक् रूप से कोई विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित नहीं है; अपितु प्रत्येक थाने में डालसा, खूँटी द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो जरूरतमन्दों- विशेषकर गिरफ्तार व्यक्तियों एवं पीड़ितों - को निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में प्रतिनियुक्त PLVs की कार्य-दशा एवं कार्य-निष्पादन का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
सचिव, डालसा खूँटी ने बताया कि जिले के समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का क्रमबद्ध रूप से निरीक्षण किया जाएगा।
आमजन से अपील की जाती है कि विधिक सहायता अथवा परामर्श हेतु वे अपने निकटतम पंचायत विधिक सेवा क्लीनिक, अपने क्षेत्र के थाना में प्रतिनियुक्त PLV अथवा डालसा, खूँटी के कार्यालय से सम्पर्क करें। निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    1 hr ago
  • लंबित भुगतान, रॉयल्टी सहित अन्य मांगों को लेकर संवेदक संघ ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन काम बंद करने की चेतावनी
    1
    लंबित भुगतान, रॉयल्टी सहित अन्य मांगों को लेकर संवेदक संघ ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन काम बंद करने की चेतावनी
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • महुआडार थाना कांड संख्या 40 / 2026 के दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. महुआडांड थाना काण्ड सं0- 40/26, दिनांक- 28/07/2026, धारा- 303(2)/317(4)/3(5) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त (1) सुलेमान अंसारी, उम्र- करीब 20 वर्ष, पिता- स्व0 जसीम अंसारी @ धुँधु, ग्रा0- बाजारपारा, थाना- कुसमी, जिला- बलरामपुर (CG) एवं (2) शाकीब अंसारी, उम्र- करीब 28 वर्ष, पिता- स्व0 रहुल्ला अंसारी, ग्रा0- कुम्हार पारा, थाना- कुसमी, जिला- बलरामपुर (CG) के निशानदेही पर चोरी की घटनाकारित करने में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद एवं जप्त तथा उक्त दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा गया !
    1
    महुआडार थाना कांड संख्या 40 / 2026 के दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
महुआडांड थाना काण्ड सं0- 40/26, दिनांक- 28/07/2026, धारा- 303(2)/317(4)/3(5) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त (1) सुलेमान अंसारी, उम्र- करीब 20 वर्ष, पिता- स्व0 जसीम अंसारी @ धुँधु, ग्रा0- बाजारपारा, थाना- कुसमी, जिला- बलरामपुर (CG) एवं (2) शाकीब अंसारी, उम्र- करीब 28 वर्ष, पिता- स्व0 रहुल्ला अंसारी, ग्रा0- कुम्हार पारा, थाना- कुसमी, जिला- बलरामपुर (CG) के निशानदेही पर चोरी की घटनाकारित करने में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद एवं जप्त तथा उक्त दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा गया !
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • बुढ़मू में भारत सरकार राष्ट्रीय वयोवृद्ध योजना के तहत प्रखंड के 65 बुज़ुर्गों को व्हील चेयर, कान की मशीन और छड़ी का वितरण बुढ़मू प्रखंड सभागार भवन में बुधवार को सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा शामिल हुए. इस अवसर पर भारत सरकार राष्ट्रीय वयोवृद्ध योजना के तहत प्रखंड के 65 बुज़ुर्गों के बीच व्हील चेयर, कान की मशीन और छड़ी का वितरण विधायक श्री बैठा ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री बैठा ने कहा कि जल्द ही और जरूरतमंदों का चयन कर पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने का कार्य करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ धीरज कुमार, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, बबलू उरांव, अनूपा उरांव, उमा पांडेय, अजीत प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.
    1
    बुढ़मू में भारत सरकार राष्ट्रीय वयोवृद्ध योजना के तहत प्रखंड के 65 बुज़ुर्गों को व्हील चेयर, कान की मशीन और छड़ी का वितरण
बुढ़मू प्रखंड सभागार भवन में बुधवार को सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा शामिल हुए.  इस अवसर पर भारत सरकार राष्ट्रीय वयोवृद्ध योजना के तहत प्रखंड के 65 बुज़ुर्गों के बीच व्हील चेयर, कान की मशीन और छड़ी का वितरण विधायक श्री बैठा ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री बैठा ने कहा कि जल्द ही और जरूरतमंदों का चयन कर पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने का कार्य करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ धीरज कुमार,  विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, बबलू उरांव,  अनूपा उरांव,  उमा पांडेय,  अजीत प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
  • महर्षि में ही आश्रम व शबरी कुटिया में हर्षोल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। महर्षि मेंही आश्रम मलियादा एवं शबरी कुटिया शांतिपुरी, मुरहू में गुरु पूर्णिमा महापर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि, ईश्वर स्तुति, गुरु वंदना एवं ग्रंथ पाठ से हुआ। मुख्य वक्ता स्वामी गंगाधर ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए महर्षि वेदव्यास के जीवन एवं गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा से ही जीवन का उद्धार होता है। डॉ. डी.एन. तिवारी ने गुरु भक्ति के लिए विनम्रता और पात्रता को आवश्यक बताया। मुरलीधर बाबा, दिगंबर बाबा, गोपाल बाबा एवं सुबोध भारती बाबा ने भी गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजय सत्संगी, नंदिनी देवी, मूचीराय मुंडा, विष्णु मुंडा, ध्रुवेन्द्र भास्कर, चमरा मुंडा, रामहरि साव, रासबिहारी मुंडा, देवमन पुर्ति, सुरेश पंडित, जूरन मुंडा, हरिद्वार ठाकुर, सूरजमल प्रसाद, सुनील रजक, बीरु कुमार, अजय गुप्ता, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    महर्षि में ही आश्रम व शबरी कुटिया में हर्षोल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
महर्षि मेंही आश्रम मलियादा एवं शबरी कुटिया शांतिपुरी, मुरहू में गुरु पूर्णिमा महापर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि, ईश्वर स्तुति, गुरु वंदना एवं ग्रंथ पाठ से हुआ।
मुख्य वक्ता स्वामी गंगाधर ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए महर्षि वेदव्यास के जीवन एवं गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा से ही जीवन का उद्धार होता है। डॉ. डी.एन. तिवारी ने गुरु भक्ति के लिए विनम्रता और पात्रता को आवश्यक बताया। मुरलीधर बाबा, दिगंबर बाबा, गोपाल बाबा एवं सुबोध भारती बाबा ने भी गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजय सत्संगी, नंदिनी देवी, मूचीराय मुंडा, विष्णु मुंडा, ध्रुवेन्द्र भास्कर, चमरा मुंडा, रामहरि साव, रासबिहारी मुंडा, देवमन पुर्ति, सुरेश पंडित, जूरन मुंडा, हरिद्वार ठाकुर, सूरजमल प्रसाद, सुनील रजक, बीरु कुमार, अजय गुप्ता, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    5 hrs ago
  • ​JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी: उग्र हुए अभ्यर्थी, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक भारी विरोध प्रदर्शन। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटा नौजवानों का हुजूम; अल्बर्ट एक्का चौक तक गूंजा हक का शोर, ट्रैफिक जाम नहीं, युवाओं के सब्र का बांध टूटा है! ​रांची: कहते हैं युवा जब सड़क पर उतरता है, तो इतिहास बदल जाता है। आज रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का नजारा कुछ ऐसा ही था। JPSC और JSSC की परीक्षाओं में आए दिन लगने वाले ‘धांधली और पेपर लीक’ के ग्रहण से तंग आकर राज्यभर के हजारों अभ्यर्थी राजधानी कूच कर चुके हैं। ​बारिश की बूंदें गिर रही थीं, लेकिन छात्रों का पारा गरमाया हुआ था। स्टेडियम में भारी जुटान के बाद यह हुजूम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से सीधे अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ बढ़ा। हाथों में बैनर, जुबान पर कड़े नारे और दिल में सालों की मेहनत बेकार होने का दर्द! नतीजा? रांची की मुख्य सड़कों पर घंटों चक्का जाम रहा, लेकिन इस बार जाम गाड़ियों का नहीं, युवाओं के सब्र टूटने का था। ​युवाओं की साफ और सीधी मांगें: ​लीपापोती बंद करो, CBI लाओ: ओएमआर शीट में हेरफेर और धांधली के दावों की सीधी सीबीआई (या स्वतंत्र एजेंसी) से निष्पक्ष जांच हो। ​संदेह के घेरे वाली परीक्षाएं रद्द हों: जिन-जिन परीक्षाओं पर सवाल उठे हैं, उन्हें रद्द कर नए सिरे से, बिना किसी झोल-झाल के कराया जाए। ​आयोग की ढिलाई पर लगाम लगे: JPSC और JSSC अपनी साख बचाएं और पूरी चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाएं। ​'अब आर-पार की लड़ाई' ​चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, बैरिकेडिंग लगाई गई, लेकिन छात्रों का एक ही कहना था— "हम यहां नेतागीरी करने नहीं, अपनी बरसों की तपस्या का हिसाब मांगने आए हैं।" ​अल्बर्ट एक्का चौक पर अपनी आवाज बुलंद करने के बाद अभ्यर्थी वापस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डट गए हैं। छात्र नेताओं का साफ संदेश है—अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस और पारदर्शी फैसला नहीं लिया, तो यह धरना सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राज्य का पहिया ठप कर देगा।
    1
    ​JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी: उग्र हुए अभ्यर्थी, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक भारी विरोध प्रदर्शन।
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटा नौजवानों का हुजूम; अल्बर्ट एक्का चौक तक गूंजा हक का शोर, ट्रैफिक जाम नहीं, युवाओं के सब्र का बांध टूटा है!
​रांची:
कहते हैं युवा जब सड़क पर उतरता है, तो इतिहास बदल जाता है। आज रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का नजारा कुछ ऐसा ही था। JPSC और JSSC की परीक्षाओं में आए दिन लगने वाले ‘धांधली और पेपर लीक’ के ग्रहण से तंग आकर राज्यभर के हजारों अभ्यर्थी राजधानी कूच कर चुके हैं।
​बारिश की बूंदें गिर रही थीं, लेकिन छात्रों का पारा गरमाया हुआ था। स्टेडियम में भारी जुटान के बाद यह हुजूम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से सीधे अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ बढ़ा। हाथों में बैनर, जुबान पर कड़े नारे और दिल में सालों की मेहनत बेकार होने का दर्द! नतीजा? रांची की मुख्य सड़कों पर घंटों चक्का जाम रहा, लेकिन इस बार जाम गाड़ियों का नहीं, युवाओं के सब्र टूटने का था।
​युवाओं की साफ और सीधी मांगें:
​लीपापोती बंद करो, CBI लाओ: ओएमआर शीट में हेरफेर और धांधली के दावों की सीधी सीबीआई (या स्वतंत्र एजेंसी) से निष्पक्ष जांच हो।
​संदेह के घेरे वाली परीक्षाएं रद्द हों: जिन-जिन परीक्षाओं पर सवाल उठे हैं, उन्हें रद्द कर नए सिरे से, बिना किसी झोल-झाल के कराया जाए।
​आयोग की ढिलाई पर लगाम लगे: JPSC और JSSC अपनी साख बचाएं और पूरी चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाएं।
​'अब आर-पार की लड़ाई'
​चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, बैरिकेडिंग लगाई गई, लेकिन छात्रों का एक ही कहना था— "हम यहां नेतागीरी करने नहीं, अपनी बरसों की तपस्या का हिसाब मांगने आए हैं।"
​अल्बर्ट एक्का चौक पर अपनी आवाज बुलंद करने के बाद अभ्यर्थी वापस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डट गए हैं। छात्र नेताओं का साफ संदेश है—अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस और पारदर्शी फैसला नहीं लिया, तो यह धरना सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राज्य का पहिया ठप कर देगा।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.