डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की अफवाह से पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़ बहराइच। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम करीब 5 बजे डीजल-पेट्रोल लेने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। पेट्रोल पंप पर लोग अलग-अलग बर्तनों में तेल भराते नजर आए। कोई ड्रम लेकर पहुंचा तो कोई पीपा लेकर खड़ा दिखा, वहीं कई लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराने में लगे रहे। अचानक बढ़ी भीड़ से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल भी बन गया। डीजल-पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों का कहना है कि ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी आने और आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इसी वजह से लोग पहले से ही डीजल-पेट्रोल का स्टॉक करने में जुटे हुए हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर तेल की आपूर्ति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी है। प्रशासन और जानकार लोगों ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है।
डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की अफवाह से पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़ बहराइच। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम करीब 5 बजे डीजल-पेट्रोल लेने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। पेट्रोल पंप पर लोग अलग-अलग बर्तनों
में तेल भराते नजर आए। कोई ड्रम लेकर पहुंचा तो कोई पीपा लेकर खड़ा दिखा, वहीं कई लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराने में लगे रहे। अचानक बढ़ी भीड़ से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल भी बन गया। डीजल-पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों का कहना है कि ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी आने और आपूर्ति
प्रभावित होने की आशंका है। इसी वजह से लोग पहले से ही डीजल-पेट्रोल का स्टॉक करने में जुटे हुए हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर तेल की आपूर्ति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी है। प्रशासन और जानकार लोगों ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है।
- माह रमजान के दृष्टिगत कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह वा मय पुलिस बल द्वारा नगर नानपारा पेट्रोलिंग गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich1
- बहराइच। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम करीब 5 बजे डीजल-पेट्रोल लेने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। पेट्रोल पंप पर लोग अलग-अलग बर्तनों में तेल भराते नजर आए। कोई ड्रम लेकर पहुंचा तो कोई पीपा लेकर खड़ा दिखा, वहीं कई लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराने में लगे रहे। अचानक बढ़ी भीड़ से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल भी बन गया। डीजल-पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों का कहना है कि ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी आने और आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इसी वजह से लोग पहले से ही डीजल-पेट्रोल का स्टॉक करने में जुटे हुए हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर तेल की आपूर्ति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी है। प्रशासन और जानकार लोगों ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है।3
- मूर्तिहा बहराइच जयराम राजभर पुत्र जगदीश राजभर उम्र क़रीब 45 वर्ष निवासी मधवापुर थाना कोतवाली मुर्तिहा जनपद बहराइच का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग की बात प्रकाश में आई है, जयराम को शंका थी कि वह महिला किसी अन्य व्यक्ति से भी बात करती है, जिससे झुब्ध होकर जयराम आज दिनांक 07.03.2026 को समय करीब 05.30 बजे सुबह सब्जी काटने वाली चाकू व कीटनाशक दवा लेकर महिला के घर जाकर सामने कीटनाशक दवा पीकर स्वयं को चाकू से चोट पहुँचा लिया है। बीच बचाव करते समय महिला को भी हल्की फुल्की चोटें आ गयी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी मिहींपुरवा ले जाया गया। जयराम को प्राथमिक उपचार के उपरान्त बेहतर इलाज हेतु सीएचसी मिहींपुरवा से जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है। महिला की स्थिति सामान्य है। जाँच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।1
- मोतीपुर गांव में घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख बहराइच। जिले के मोतीपुर पुलिस क्षेत्र के मोतीपुर गांव में शनिवार को एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार मोतीपुर गांव निवासी अनवर सिद्दीकी के घर में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल गई और घर के अंदर रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। अनवर सिद्दीकी ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए हड़कंप का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।1
- ईराक-अमेरिका तनाव की मार: महसी में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, अफवाहों के बीच उमड़ी भारी भीड़ बहराइच/महसी: मिडिल ईस्ट (ईराक-अमेरिका) में छिड़े युद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलते हालातों का सीधा असर जनपद बहराइच की महसी तहसील में देखने को मिल रहा है। शनिवार को क्षेत्र की पेट्रोल टंकियों पर अभूतपूर्व अफरा-तफरी का माहौल रहा। पेट्रोल और डीजल की किल्लत की खबरों के बीच उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे प्रशासन और आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अफवाहों का बाजार गर्म, जमाखोर सक्रिय युद्ध की खबरों के साथ ही क्षेत्र में यह अफवाह तेजी से फैल गई है कि आने वाले दिनों में पेट्रोलियम पदार्थों की भारी किल्लत होगी और कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। इस स्थिति का फायदा उठाने के लिए स्थानीय जमाखोर सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी कर इसे ऊंचे दामों पर बेचने की जुगत लगाई जा रही है। यदि शासन-प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए, तो माफिया आम जनता का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राजी चौराहा पर घंटों मची रही धक्का-मुक्की महसी के राजी चौराहा स्थित भगवान दास पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह से ही दोपहिया और चौपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। पेट्रोल पंप पर मौजूद मैनेजर ब्रजमोहन यादव ने बताया कि "बीते कल ही स्टॉक समाप्त हो चुका था। युद्ध की खबरों के कारण लोग भविष्य की चिंता में जरूरत से ज्यादा ईंधन संग्रह करना चाहते हैं, जिससे मांग अचानक बढ़ गई है और यह भीड़ लगी है।" प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग हजारों किलोमीटर दूर चल रहे युद्ध का असर आज महसी की गलियों में दिख रहा है, जहाँ आम जनमानस एक-एक लीटर तेल के लिए लाइन में लगने को मजबूर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अफवाह फैलाने वालों और जमाखोरी करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। तेल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ बाजार में फैले भ्रम को दूर करना अब प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।2
- *Manmohan Tiwari Son Of Uttar Pradesh* सच तक ग्रामीणों के हद तक हम आवाज उठाएंगे हम अपने ग्रामीणों के लिए दिन-रात 24 घंटे हाथ में कलम और माइक लिए नजर आएंगे। *कृपया ध्यान दीजिए #कवरेज के दौरान तूफानी मेल #को रोकने और टोकने की हिम्मत न करे नहीं तो हवा में उड़ जाना पड़ेगा* #power of villagers 63949890981
- बहराइच में तेंदुए के हमले के बाद बाजपुरवा गांव पहुंचे TFO , सर्च ऑपरेशन पे लगाया पिंजरा,खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में तेंदुए के हमले की घटना के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 DFO सुन्दरेश कुमार मौके पर पहुंचे , और घटना स्थल का निरीक्षण किया ,उन्होंने वन विभाग की टीम को सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए ,खबर के अनुसार गुरुवार शाम गांव निवासी 7 वर्ष से बालिका आफरीन पुत्री तसव्वर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ,जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ,वही TFO ने बताया कि बहराइच लखीमपुर खीरी बॉर्डर वह नदी का कसार होने के कारण तेंदुए का मूवमेंट बना रहता है, तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है इलाके में दो पिंजरे लगाए गए हैं तथा आसपास के क्षेत्र में जाल लगाकर रेस्क्यू अभियान जारी है1
- माह रमजान के दृष्टिगत कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह वा मय पुलिस बल द्वारा नगर नानपारा पेट्रोलिंग गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich1