Shuru
Apke Nagar Ki App…
मासूम बच्चे को उसकी मां की आंखों के सामने से उठा ले गया तेंदूआ #मां का रो रो कर तबियत बिगड़ी *Manmohan Tiwari Son Of Uttar Pradesh* सच तक ग्रामीणों के हद तक हम आवाज उठाएंगे हम अपने ग्रामीणों के लिए दिन-रात 24 घंटे हाथ में कलम और माइक लिए नजर आएंगे। *कृपया ध्यान दीजिए #कवरेज के दौरान तूफानी मेल #को रोकने और टोकने की हिम्मत न करे नहीं तो हवा में उड़ जाना पड़ेगा* #power of villagers 6394989098
Manmohan Tiwari
मासूम बच्चे को उसकी मां की आंखों के सामने से उठा ले गया तेंदूआ #मां का रो रो कर तबियत बिगड़ी *Manmohan Tiwari Son Of Uttar Pradesh* सच तक ग्रामीणों के हद तक हम आवाज उठाएंगे हम अपने ग्रामीणों के लिए दिन-रात 24 घंटे हाथ में कलम और माइक लिए नजर आएंगे। *कृपया ध्यान दीजिए #कवरेज के दौरान तूफानी मेल #को रोकने और टोकने की हिम्मत न करे नहीं तो हवा में उड़ जाना पड़ेगा* #power of villagers 6394989098
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- माह रमजान के दृष्टिगत कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह वा मय पुलिस बल द्वारा नगर नानपारा पेट्रोलिंग गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich1
- बहराइच। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम करीब 5 बजे डीजल-पेट्रोल लेने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। पेट्रोल पंप पर लोग अलग-अलग बर्तनों में तेल भराते नजर आए। कोई ड्रम लेकर पहुंचा तो कोई पीपा लेकर खड़ा दिखा, वहीं कई लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराने में लगे रहे। अचानक बढ़ी भीड़ से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल भी बन गया। डीजल-पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों का कहना है कि ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी आने और आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इसी वजह से लोग पहले से ही डीजल-पेट्रोल का स्टॉक करने में जुटे हुए हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर तेल की आपूर्ति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी है। प्रशासन और जानकार लोगों ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है।3
- मूर्तिहा बहराइच जयराम राजभर पुत्र जगदीश राजभर उम्र क़रीब 45 वर्ष निवासी मधवापुर थाना कोतवाली मुर्तिहा जनपद बहराइच का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग की बात प्रकाश में आई है, जयराम को शंका थी कि वह महिला किसी अन्य व्यक्ति से भी बात करती है, जिससे झुब्ध होकर जयराम आज दिनांक 07.03.2026 को समय करीब 05.30 बजे सुबह सब्जी काटने वाली चाकू व कीटनाशक दवा लेकर महिला के घर जाकर सामने कीटनाशक दवा पीकर स्वयं को चाकू से चोट पहुँचा लिया है। बीच बचाव करते समय महिला को भी हल्की फुल्की चोटें आ गयी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी मिहींपुरवा ले जाया गया। जयराम को प्राथमिक उपचार के उपरान्त बेहतर इलाज हेतु सीएचसी मिहींपुरवा से जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है। महिला की स्थिति सामान्य है। जाँच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।1
- जनपद लखीमपुर खीरी निघासन क्षेत्र दक्षिण वन रेंज लुधौरी वन विभाग टीम को मिली बड़ी सफलता,तेंदुए को पिंजड़े में किया कैद ग्रामीणों में खुशी की लहर वन विभाग टीम की ग्रामीणों में सराहना देखी गई दक्षिण निघासन रेंज में बिहारीपुरवा गांव के अलावा गोविंदपुर फार्म में लगातार तेंदुए का आतंक ग्रामीणों को सता रहा था,कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाने के बाद वन दरोगा अखिलेश रावत ने ठीक निशाने पर तेंदुए को पकड़ने का बिछाया जाल,आखिरकार वन दरोगा अखिलेश रावत की टीम को मिली सफलता, लगभग दो घंटे में ही तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद,आस पास के ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत,वन विभाग अपने दावे पर खरा उतरा,वन दरोगा अखिलेश रावत समेत वन कर्मियों की सराहना कर रहे ग्रामीण1
- धौरहरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: एक शाम, चार हादसे इलाज के अभाव में गई जान धौरहरा क्षेत्र में एक ही शाम चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी के समय डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे घायल को तत्काल इलाज नहीं मिल सका। सभी घायलों को बिना प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान एक मरीज ने दम तोड़ दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. हाशमी पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कई घंटों तक चला हंगामा मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में आक्रोश फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंचे: आदित्य विशाल (तहसीलदार) शमशेर बहादुर सिंह (क्षेत्राधिकारी) रविंद्र सोनकर (एसओ) गोपाल शंकर अवस्थी (विधायक प्रतिनिधि) अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। ⚖️ प्रशासन का आश्वासन अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब धौरहरा सीएससी में लापरवाही सामने आई हो। पहले भी कई बार मरीजों को समय पर इलाज न मिलने की शिकायतें हो चुकी हैं। जनता का सवाल जब सरकार स्वास्थ्य पर करोड़ों खर्च कर रही है, तो गरीबों को इलाज क्यों नहीं? ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद क्यों नहीं रहते? क्या ऐसे ही हर बार किसी गरीब की जान जाती रहेगी? अगर हालात नहीं सुधरते, तो क्या धौरहरा सीएससी को बंद कर देना चाहिए? जनता में आक्रोश की लहर त्योहार के समय हुई इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा है। क्षेत्र में आक्रोश की लहर है और लोग स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यही है — क्या प्रशासन सिर्फ आश्वासन देगा, या सच में दोषियों पर कार्रवाई होगी? या फिर यूं ही गरीबों की जान लापरवाही की भेंट चढ़ती रहेगी? हक की आवाज न्यूज़ चैनल प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 8948 98 3388 हर खबर के लिए संपर्क करें1
- ईराक-अमेरिका तनाव की मार: महसी में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, अफवाहों के बीच उमड़ी भारी भीड़ बहराइच/महसी: मिडिल ईस्ट (ईराक-अमेरिका) में छिड़े युद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलते हालातों का सीधा असर जनपद बहराइच की महसी तहसील में देखने को मिल रहा है। शनिवार को क्षेत्र की पेट्रोल टंकियों पर अभूतपूर्व अफरा-तफरी का माहौल रहा। पेट्रोल और डीजल की किल्लत की खबरों के बीच उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे प्रशासन और आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अफवाहों का बाजार गर्म, जमाखोर सक्रिय युद्ध की खबरों के साथ ही क्षेत्र में यह अफवाह तेजी से फैल गई है कि आने वाले दिनों में पेट्रोलियम पदार्थों की भारी किल्लत होगी और कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। इस स्थिति का फायदा उठाने के लिए स्थानीय जमाखोर सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी कर इसे ऊंचे दामों पर बेचने की जुगत लगाई जा रही है। यदि शासन-प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए, तो माफिया आम जनता का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राजी चौराहा पर घंटों मची रही धक्का-मुक्की महसी के राजी चौराहा स्थित भगवान दास पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह से ही दोपहिया और चौपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। पेट्रोल पंप पर मौजूद मैनेजर ब्रजमोहन यादव ने बताया कि "बीते कल ही स्टॉक समाप्त हो चुका था। युद्ध की खबरों के कारण लोग भविष्य की चिंता में जरूरत से ज्यादा ईंधन संग्रह करना चाहते हैं, जिससे मांग अचानक बढ़ गई है और यह भीड़ लगी है।" प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग हजारों किलोमीटर दूर चल रहे युद्ध का असर आज महसी की गलियों में दिख रहा है, जहाँ आम जनमानस एक-एक लीटर तेल के लिए लाइन में लगने को मजबूर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अफवाह फैलाने वालों और जमाखोरी करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। तेल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ बाजार में फैले भ्रम को दूर करना अब प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।2
- माह रमजान के दृष्टिगत कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह वा मय पुलिस बल द्वारा नगर नानपारा पेट्रोलिंग गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich1
- बहराइच: खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डल्लापुरवा ग्राम पंचायत के मुजेहना गांव निवासी 25 वर्षीय मीना देवी की शनिवार सुबह करीब आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने बताया कि गांव निवासी मुन्नालाल पुत्र छोटकऊ के साथ अपनी बेटी का विवाह हिंदू रीतिरिवाज के साथ किया था। स्थानीय लोगों ने कथित रूप से बताया कि विवाहिता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।।1
- डीएम लखीमपुर खीरी ने बताया कि डीजल पेट्रोल का स्टॉक पर्याप्त है बराबर सप्लाई की जा रही है किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें आवश्यकता से ज्यादा डीजल पेट्रोल स्टोर ना करें जिले के अधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल आप सभी से अनुरोध करता है कि डीजल पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में सरकार के पास उपलब्ध है किसी गलत अफवाह में ध्यान ना दें जितना डीजल पेट्रोल की आवश्यकता है उतना ही खरीद के रखें तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य1