Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद लखीमपुर खीरी निघासन क्षेत्र दक्षिण वन रेंज लुधौरी वन विभाग टीम को मिली बड़ी सफलता,तेंदुए को पिंजड़े में किया कैद ग्रामीणों में खुशी की लहर वन विभाग टीम की ग्रामीणों में सराहना देखी गई दक्षिण निघासन रेंज में बिहारीपुरवा गांव के अलावा गोविंदपुर फार्म में लगातार तेंदुए का आतंक ग्रामीणों को सता रहा था,कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाने के बाद वन दरोगा अखिलेश रावत ने ठीक निशाने पर तेंदुए को पकड़ने का बिछाया जाल,आखिरकार वन दरोगा अखिलेश रावत की टीम को मिली सफलता, लगभग दो घंटे में ही तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद,आस पास के ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत,वन विभाग अपने दावे पर खरा उतरा,वन दरोगा अखिलेश रावत समेत वन कर्मियों की सराहना कर रहे ग्रामीण
यज्ञराज
जनपद लखीमपुर खीरी निघासन क्षेत्र दक्षिण वन रेंज लुधौरी वन विभाग टीम को मिली बड़ी सफलता,तेंदुए को पिंजड़े में किया कैद ग्रामीणों में खुशी की लहर वन विभाग टीम की ग्रामीणों में सराहना देखी गई दक्षिण निघासन रेंज में बिहारीपुरवा गांव के अलावा गोविंदपुर फार्म में लगातार तेंदुए का आतंक ग्रामीणों को सता रहा था,कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाने के बाद वन दरोगा अखिलेश रावत ने ठीक निशाने पर तेंदुए को पकड़ने का बिछाया जाल,आखिरकार वन दरोगा अखिलेश रावत की टीम को मिली सफलता, लगभग दो घंटे में ही तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद,आस पास के ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत,वन विभाग अपने दावे पर खरा उतरा,वन दरोगा अखिलेश रावत समेत वन कर्मियों की सराहना कर रहे ग्रामीण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश @Manmohan Tiwari Journalisht आप सभी ग्रामीणों को सूचित करना पड़ रहा है कि कृपया डीजल पेट्रोल को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों से बचे और फर्जी लोगों के कहने पर मत आइए। आप बुद्धिजीवी और योग ग्रामीण हैं। देखिए आलोक ट्रेडिंग कंपनी गिरिजापुरी पेट्रोल पंप पर किस तरह पुलिस काबू में कर रही डरे हुए ग्रामीणा क्षेत्र के चालकों को।1
- Post by Manoj kumar chursya1
- लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए यह घटना निघासन रकेहटी मार्ग पर महुआ मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर से हुए स्थानीय राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी एम्बुलेंस की सहायता से दोनों बाइक सवार तीनों घायलों को निघासन समुदाय निघासन CHC ले जाया गया1
- फरधान-खीरी – थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम बरसेन निवासी प्रदीप वर्मा ने गांव के कुछ मुस्लिम लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनका परिवार पलायन करने को मजबूर है। प्रदीप वर्मा ने थाना फरधान में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और हिंदू संगठनों से भी न्याय की गुहार लगाई है। वहीं वीडियो में भी उन्होंने आरोपियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।⤵️2
- *दबँगई वा तानाशाही दिखाते हुए युवती को लाठी डंडे व धारदार हथियार से वार कर किया लहुलूहान* जनपद लखीमपुर खीरी कोतवाली निघासन क्षेत्र झंडी चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर गांव मझली पुरवा में दिनांक 06/03/2026 को सुबह लगभग 7:00 बजे रानी देवी का पुत्र किराना की दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था तभी पुरानी रंजिश चलते विपक्षियों ने अचानक लाठी डंडो से वार कर दिया जिससे संदीप को भी शरीर में कई चोटे आई हैं जब संदीप के परिजनों को पता चला तो परिजन बीच बचाव करने में जुट गये बीच बचाव करते समय अचानक से मौका पाकर पाँचो भाईयों ने धारदार हथियार से सर पर वार कर घायल कर दिया किसी तरह से जान बचाकर वहां से निकले तो झण्डी चौकी पहुंचकर चौकी इंचार्ज को प्रार्थनापत्र देकर न्याय दिलाये जाने की आशंका जताई न्याय झण्डी चौकी इंचार्ज के द्वारा प्राथी के घर पर पहुंच कर नही लिया किसी भी प्रकार का जायजा प्रार्थी आहत होकर जब निघासन थाने पर जाकर प्रार्थना पत्र दिया तो प्राथी से थाने के पुलिस कर्मियों ने 10,000 हजार रुपये मांगे प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया हैं कि विपक्षी बालक राम,अच्छे लाल, जगदीश, नीरज,अंकित पाँचो भाइयो ने तानाशाही वा दबँगई दिखाते हुए संदीप कुमार व रानी देवी पर लाठी डंडे वा धारदार हथियारों से लेश होकर वार कर रानी देवी को किया घायल जिसके सर में भी गंभीर चोटे आयी हैं एक सोने का मंगलसूत्र पहन रखा था जिसकी कीमत लगभग 20000 हजार रुपया थी उपरोक्त विपक्षियों ने उसे गले से छीन लिया हैं अब देखना यह होगा की क्या पीड़ित गरीब मजबूर को पुलिस द्वारा कुछ न्याय मिलेगा या फिर प्राथी को दर दर की ठोकरे खानी पड़ेंगी1
- लखीमपुर-खीरी। सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के गांव खेरानी में छेड़छाड़ का विरोध करना एक महिला और उसके परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम खेरानी निवासी प्रियंका पत्नी बाल गोविंद ने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखती हैं। आरोप है कि 4 मार्च 2026 को गांव का ही अजय पुत्र राम प्रसाद उसके घर आया और पान पुड़िया मांगा। जब प्रियंका ने बताया कि उसके पास पान नहीं है और देने से मना कर दिया, तो आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और विरोध किया तो आरोपी ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर प्रियंका व अन्य महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ देर बाद आरोपी एक कार व कई मोटरसाइकिलों से दोबारा मौके पर पहुंचे और घर में घुसकर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता के बारे में अश्लील बातें करते हुए उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की भी कोशिश की। विरोध करने पर महिलाओं के साथ दोबारा मारपीट की गई। मारपीट में प्रियंका पत्नी बाल गोविंद, सोनमती पत्नी बाबूलाल, संतोषी पत्नी नेबूलाल और सविता पत्नी अजय समेत घर की अन्य लड़कियां भी घायल हो गईं। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में नूरैन, सहवान, अजय, गट्टू, टेना, राम आशीष, भूपेन्द्र, अजय, रोहित एवं मोहित सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- थाना खमरिया पुलिस की जन सूचना सरकारी डीजल व पेट्रोल को लेकर फैल रही झूठी अफवाहों पर ध्यान न देंथाना खमरिया प्रभारी ओ पी राय द्वारा आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि क्षेत्र में सरकारी डीजल एवं पेट्रोल को लेकर कुछ भ्रामक और झूठी अफवाहें फैलायी जा रही हैं। ये सूचनाएं पूरी तरह असत्य हैं और इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। थाना खमरिया पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाने या भ्रामक सूचना प्रसारित करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। – थाना खमरिया पुलिस यूपी ग्राम क्रांति न्यूज चैनल आप सभी लोगों से अनुरोध कर्ता है की डीजल पैट्रोल की कोई कमी नहीं है अधिक से अधिक भंडार ना करें जितनी की अवशयकता है उतना ही खरीदे1
- थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश जंगली जानवर तेंदुए ने मासूम बच्चे को मा की आंखों के सामने बनाया अपना निवाला आंगन में खेल रहा था मासूम तभी तेंदुए ने किया घातक हमला और बच्चे को धर दबोच बनाया अपना शिकार यूपी के जनपद बहराइच अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के ग्राम आजमगढ़ पुरवा में मासूम बच्चे को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला। मासूम बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था वहीं बैठी थी बच्चे की मां। तभी मां की आंखों के सामने तेंदुए ने बच्चे पर मारा झपट्टा और बनाया अपना निवाला बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बच्चों के परिवार वाले व ग्रामीण बच्चे के शव को लेकर मुख्य मार्ग पर बैठकर वन विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी। वही सुजौली पुलिस मौके पर पहुंच सुरक्षा व्यस्थ का एहसास दिलाया साथ ही भारी आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को काबू किया।1
- Post by अमित कुमार1