logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संपूर्णता अभियान के कार्यों की हुई समीक्षा बैठक कवर्धा - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम विनय कुमार पोयाम द्वारा समय सीमा की बैठक के दौरान संपूर्णता अभियान 2.0 की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी 6 इंडिकेटर को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों के लिए निर्धारित क्षेत्रों में कार्य को प्राथमिकता के साथ समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने निर्देशित किया गया।इसके साथ ही लक्ष्य की पूर्ति के लिए मैदानी कर्मचारियों के कार्यो की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिया गए। सीईओ विनय कुमार पोयाम ने संबंधित विभाग शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा की लक्ष्य के अनुरूप कार्य को गति दें और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करें। आकांक्षी बोड़ला विकासखंड में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत निम्नलिखित लक्ष्य निर्धारित है! 1. स्वास्थ्य और पोषण- 6 महीने से 6 वर्ष के आयु के बच्चों का प्रतिशत जो आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण प्राप्त कर रहे हैं। 2. आंगनबाड़ी - आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि और बच्चों का वजन कर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जुड़ी अन्य गतिविधियां। 3. स्वास्थ्य और सुविधा- सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत स्वच्छता हेतु शौचालय की व्यवस्था करना। 4- आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेय जल सुविधाओं की शत प्रतिशत उपलब्धता । 5. शिक्षा- छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालय की सुविधा स्कूलों में उपलब्ध कराना। 6. कृषि और पशुपालन- टीकाकृत पशुओं (एफएमडी) का प्रतिशत बढ़ाना। इन गैप्स को भरने के लिए संपूर्णता अभियान 2.0 को ध्यान में रखते हुए तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयास के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर जिला पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान विभाग से संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Vishvnath Sahu
Vishvnath Sahu
Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
4efb741e-97e3-4661-8c39-f2229f029905

संपूर्णता अभियान के कार्यों की हुई समीक्षा बैठक कवर्धा - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम विनय कुमार पोयाम द्वारा समय सीमा की बैठक के दौरान संपूर्णता अभियान 2.0 की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी 6 इंडिकेटर को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों के लिए निर्धारित क्षेत्रों में कार्य को प्राथमिकता के साथ समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने निर्देशित किया गया।इसके साथ ही लक्ष्य की पूर्ति के लिए मैदानी कर्मचारियों के कार्यो की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिया गए। सीईओ विनय कुमार पोयाम ने संबंधित विभाग शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा की लक्ष्य के अनुरूप कार्य को गति दें और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करें। आकांक्षी बोड़ला विकासखंड में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत निम्नलिखित लक्ष्य निर्धारित है! 1. स्वास्थ्य और पोषण- 6 महीने से 6 वर्ष के आयु के बच्चों का प्रतिशत जो आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण प्राप्त कर रहे हैं। 2. आंगनबाड़ी - आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि और बच्चों का वजन कर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जुड़ी अन्य गतिविधियां। 3. स्वास्थ्य और सुविधा- सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत स्वच्छता हेतु शौचालय की व्यवस्था करना। 4- आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेय जल सुविधाओं की शत प्रतिशत उपलब्धता । 5. शिक्षा- छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालय की सुविधा स्कूलों में उपलब्ध कराना। 6. कृषि और पशुपालन- टीकाकृत पशुओं (एफएमडी) का प्रतिशत बढ़ाना। इन गैप्स को भरने के लिए संपूर्णता अभियान 2.0 को ध्यान में रखते हुए तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयास के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर जिला पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान विभाग से संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Manoj yadav बी जे पी
    1
    Post by Manoj yadav बी जे पी
    user_Manoj yadav बी जे पी
    Manoj yadav बी जे पी
    पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • Post by Mukesh Awasthi
    1
    Post by Mukesh Awasthi
    user_Mukesh Awasthi
    Mukesh Awasthi
    कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • ट्रक ड्राइवर से हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल आज बुधवार की शाम 6:45 पर सीएसपी हिर्री थाना द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आरोपीगण : - 1. जय दिवाकर उर्फ छोटू पिता बबला विवाकर उम्र 20 साल निवासी बजरंग नगर आवासपारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. 2. सूरज साहू उर्फ दादू साहू पिता सुरेश साहू उम्र 20 साल निवासी बहरामुडा तिफरा राममंदिर के पास थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग., 3. प्रदीप धुरी उर्फ संजू बाबा पिता परसराम धुरी उम्र 19 साल निवासी काली मंदिर के सामने नया मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. विवरणः- मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.03.2025 को पेण्ड्रीडीह चौक राज ढाबा के पास ट्रक चालक से मारपीट कर लूटपाट करने की शिकायत पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण सदर में थाना कोनी के अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103(1),309(4),309(6), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के विवेचना के दौरान थाना हिरीं के उक्त अपराध के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया। विवेचना दौरान मेमोरण्डम, जप्ती कार्यवाही किया गया बाद आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक 18.02.2026 को जेल भेजा गया।
    1
    ट्रक ड्राइवर से हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज बुधवार की शाम 6:45 पर सीएसपी हिर्री थाना द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार 
आरोपीगण :
- 1. जय दिवाकर उर्फ छोटू पिता बबला विवाकर उम्र 20 साल निवासी बजरंग नगर आवासपारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
2. सूरज साहू उर्फ दादू साहू पिता सुरेश साहू उम्र 20 साल निवासी बहरामुडा तिफरा राममंदिर के पास थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.,
3. प्रदीप धुरी उर्फ संजू बाबा पिता परसराम धुरी उम्र 19 साल निवासी काली मंदिर के सामने नया मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
विवरणः- मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.03.2025 को पेण्ड्रीडीह चौक राज ढाबा के पास ट्रक चालक से मारपीट कर लूटपाट करने की शिकायत पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण सदर में थाना कोनी के अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103(1),309(4),309(6), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के विवेचना के दौरान थाना हिरीं के उक्त अपराध के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया। विवेचना दौरान मेमोरण्डम, जप्ती कार्यवाही किया गया बाद आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक 18.02.2026 को जेल भेजा गया।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    1 hr ago
  • होली में भी खुलेगी शराब दुकान!" अब नही होगी स्टांक की कमी ​#BreakingNews ​#HoliSpecial ​#darudukanNews​#BilaspurUpdates ​#ExciseDepartment
    1
    होली में भी खुलेगी शराब दुकान!" अब नही होगी स्टांक की कमी
​#BreakingNews ​#HoliSpecial
​#darudukanNews​#BilaspurUpdates
​#ExciseDepartment
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    8 hrs ago
  • 🔸*कैरियर काउंसलिंग के विद्यार्थियों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण* ➡️*गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से भूमि, पर्यावरण व स्वास्थ्य में होगा सुधार* डिण्डौरी/शहपुरा पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल बिलगांव, विकासखंड शहपुरा में कैरियर काउंसलिंग के कार्यक्रम का आयोजित अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गौवंश आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक कृषि के साथ आधुनिक, टिकाऊ एवं पर्यावरण-सम्मत खेती पद्धतियों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में नर्मदांचल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री बिहारी लाल साहू ने रासायनिक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बीच अंतर को सरल भाषा में समझाया। प्रशिक्षण के दौरान केंचुआ खाद निर्माण, बीजोपचार की वैज्ञानिक प्रक्रिया, बीज को उक्ठा जैसे रोग से बचाने के उपाय, जीवामृत, अग्नि अस्त्र के माध्यम से कीट नियंत्रण तथा मृदा परीक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री साहू ने कहा कि गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से मृदा की उर्वरता बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण होता है और मानव स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आदिवासी बहुल्य जिला डिण्डौरी जैसे क्षेत्रों में यह खेती स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन सकती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे विद्यालय के प्राचार्य श्री कन्हैया लाल साहू, शिक्षक श्री ओमप्रकाश साहू, शांति राम साहू, राहुल पाठक,अमित साहू, डिया साहू,आशा साहू तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग के 40 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण में गहरी रुचि लेते हुए भविष्य में प्राकृतिक खेती अपनाने की इच्छा व्यक्त की। यह पहल विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में दक्ष बनाने के साथ-साथ उन्हें रोजगारोन्मुखी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। दिनांक - 16 फरवरी 2026
    5
    🔸*कैरियर काउंसलिंग के विद्यार्थियों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण*
➡️*गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से भूमि, पर्यावरण व स्वास्थ्य में होगा सुधार*
डिण्डौरी/शहपुरा
पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल बिलगांव, विकासखंड शहपुरा में कैरियर काउंसलिंग के कार्यक्रम का आयोजित अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गौवंश आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक कृषि के साथ आधुनिक, टिकाऊ एवं पर्यावरण-सम्मत खेती पद्धतियों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम में नर्मदांचल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री बिहारी लाल साहू ने रासायनिक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बीच अंतर को सरल भाषा में समझाया। 
प्रशिक्षण के दौरान केंचुआ खाद निर्माण, बीजोपचार की वैज्ञानिक प्रक्रिया, बीज को उक्ठा जैसे रोग से बचाने के उपाय, जीवामृत, अग्नि अस्त्र के माध्यम से कीट नियंत्रण तथा मृदा परीक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई।
श्री साहू ने कहा कि गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से मृदा की उर्वरता बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण होता है और मानव स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आदिवासी बहुल्य जिला डिण्डौरी जैसे क्षेत्रों में यह खेती स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन सकती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मे विद्यालय के प्राचार्य श्री कन्हैया लाल साहू, शिक्षक श्री ओमप्रकाश साहू, शांति राम साहू, राहुल पाठक,अमित साहू, डिया साहू,आशा साहू तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग के 40 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण में गहरी रुचि लेते हुए भविष्य में प्राकृतिक खेती अपनाने की इच्छा व्यक्त की।
यह पहल विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में दक्ष बनाने के साथ-साथ उन्हें रोजगारोन्मुखी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
दिनांक - 16 फरवरी 2026
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 18 फरवरी बुधवार को शाम सात बजे मिली जानकारी अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण भारद्वाज ने किया। निरीक्षण के दौरान जनऔषधि केंद्र समय से पहले बंद मिला, जिस पर नाराज़गी जताते हुए इसे 24 घंटे संचालित करने की मांग की गई। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने वार्डों में मरीजों से चर्चा कर दवा, इलाज, साफ-सफाई और डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर विवेक बिसेन एवं डॉक्टर पंकज वैष्णव उपस्थित रहे। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने रात्रिकालीन दवा अनुपलब्धता को गंभीर कमी बताया। अंत में कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।
    1
    18 फरवरी बुधवार को शाम सात बजे मिली जानकारी अनुसार 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों ने  जिला अस्पताल खैरागढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण भारद्वाज ने किया।
निरीक्षण के दौरान जनऔषधि केंद्र समय से पहले बंद मिला, जिस पर नाराज़गी जताते हुए इसे 24 घंटे संचालित करने की मांग की गई। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने वार्डों में मरीजों से चर्चा कर दवा, इलाज, साफ-सफाई और डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर विवेक बिसेन एवं डॉक्टर पंकज वैष्णव उपस्थित रहे।
विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने रात्रिकालीन दवा अनुपलब्धता को गंभीर कमी बताया। अंत में कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता जी श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि आज बुधवार की शाम 6:26 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सिन्हा का 15 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रीमती सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि माता जी का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। श्रीमती कुसुम सिन्हा का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीगण, अधिवक्तागण, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक,संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    1
    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता जी श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
आज बुधवार की शाम 6:26 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सिन्हा का 15 फरवरी को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने  बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रीमती सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों  से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि माता जी का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। श्रीमती कुसुम सिन्हा का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीगण, अधिवक्तागण, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक,संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.