Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर- सहसवान में डाक बंगला पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ा युवक युवक आपसी झगड़े को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया चढ़ 3 घंटे से ज्यादा टाइम होने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा । मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को नीचे उतरने की कोशिश में लगी कोतवाली में तैनात सिपाही पर लगाए पैसे लेकर छोड़ने का आरोप मौके पर सैकड़ो की तादात मे भीड़ मौजूद परिवार के लोग नीचे उतारने के लिए मनाने में लग पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला कॉलोनी पर वनी टंकी का है।
Soyal alam DAT/MDE news
खबर- सहसवान में डाक बंगला पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ा युवक युवक आपसी झगड़े को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया चढ़ 3 घंटे से ज्यादा टाइम होने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा । मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को नीचे उतरने की कोशिश में लगी कोतवाली में तैनात सिपाही पर लगाए पैसे लेकर छोड़ने का आरोप मौके पर सैकड़ो की तादात मे भीड़ मौजूद परिवार के लोग नीचे उतारने के लिए मनाने में लग पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला कॉलोनी पर वनी टंकी का है।
More news from बिहार and nearby areas
- प्रेम विवाह Independent coverage परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, पिता ने उठाया ऐसा कदम... अब बेटी ने खोले सारे राज़! सुनिए #lovemarriage #purniya #virallovestory #पूर्णिया प्रेम विवाह Independent coverage परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, पिता ने उठाया ऐसा कदम... अब बेटी ने खोले सारे राज़! सुनिए #lovemarriage #purniya #virallovestory #पूर्णिया1
- खबर- सहसवान में डाक बंगला पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ा युवक युवक आपसी झगड़े को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया चढ़ 3 घंटे से ज्यादा टाइम होने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा । मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को नीचे उतरने की कोशिश में लगी कोतवाली में तैनात सिपाही पर लगाए पैसे लेकर छोड़ने का आरोप मौके पर सैकड़ो की तादात मे भीड़ मौजूद परिवार के लोग नीचे उतारने के लिए मनाने में लग पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला कॉलोनी पर वनी टंकी का है।1
- Post by Bihari bhai1
- अररिया जिला मुख्यालय कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल के मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान के दौरान नोकझोक । अररिया जिला मुख्यालय कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल के मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान के दौरान नोकझोक ।1
- मुरलीगंज में निकली भगवान श्रीगणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा लोगों का मन मधेपुरा जिले के मुरलीगंज शहर में शनिवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के गोलबाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए देर शाम बलुआहा नदी पहुंचा जहाँ प्रतिमा विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में कोलकाता से पहुंची त्रिकाल झांकी टीम ने भगवान भोलेनाथ, बजरंगबली तथा दैत्य-भूत के विभिन्न रूपों की आकर्षक प्रस्तुति दी। झांकी में कलाकारों के प्रदर्शन को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु लगातार ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए,वही विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुरलीगंज थानाध्यक्ष अकमल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस टीम शोभायात्रा के साथ चलती रही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। श्रीगणेश महोत्सव पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष मुरलीगंज में 23वां गणेश महोत्सव आयोजित किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुरू हुए पांच दिवसीय महोत्सव का आज शनिवार को प्रतिमा विसर्जन एवं भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ।2
- क्या ज़बरदस्त बात बोली है मोलाना ने सुनिये ओर वीडियो को शेयर करिए❣️🤔😊 नमाज़ हर हाल में अदा करना चाहिए ❣️☝️👳1
- सीमा सुरक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही एसएसबी। फुलकाहा में स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। सीमा की सुरक्षा में तैनात 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने शुक्रवार को सुरक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। आई समवाय फुलकाहा के प्रभारी सहायक कमांडेंट राणा कुमार के निर्देशन में एसएसबी जवानों ने फुलकाहा में स्वच्छता एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। अभियान की शुरुआत फुलकाहा स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से हुई। इसके बाद एसएसबी जवान गांधी चौक होते हुए शुक्रवार हाट तक पहुंचे। जवानों ने लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी सह जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव, उपमुखिया प्रतिनिधि हशिब अंसारी, उजयेन्द्र गौस्वामी, रूपचंद गौस्वामी, मुरली मेहता, प्रकाश साह, राजेश मालाकार, राजेश पोद्दार, रंजीत दास, वीरेंद्र रजक, चंद्रशेखर दत्त सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान एसएसबी जवानों ने उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई। जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेलकूद एवं समाज निर्माण की दिशा में अपनी ऊर्जा लगाने की अपील की। समाजसेवी सह जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास ने कहा कि युवाओं में मादक पदार्थों के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए चिंता का विषय है। ऐसे समय में एसएसबी द्वारा नशामुक्ति एवं स्वच्छता को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एसएसबी जवान सीमा पर सुरक्षा का दायित्व निभाने के साथ-साथ समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। जवानों ने दिखाई जिम्मेदारी, अब पंचायत प्रशासन की बारी जागरूकता अभियान के दौरान गांधी चौक एवं आसपास की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में नियमित सफाई एवं कचरा उठाव की व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण सड़क किनारे कई स्थानों पर कचरे का ढेर दिखाई देता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवान स्वच्छता का संदेश देने के लिए सड़क पर उतर सकते हैं, तो पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी एवं कर्मियों को भी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांधी चौक एवं बाजार क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कर नियमित सफाई और कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई। लोगों का कहना है कि केवल कागजों पर स्वच्छता अभियान चलाने से बदलाव संभव नहीं है। इसके लिए धरातल पर नियमित सफाई, कचरा उठाव और प्रभावी निगरानी व्यवस्था जरूरी है। ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छता और नशामुक्ति दोनों ही समाज के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के सामूहिक प्रयास से ही फुलकाहा को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में एसएसबी की ओर से एसआई रतन वर्मा, एएसआई अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल पी. राजेश, कांस्टेबल सुधीर सिंह, अरविंद सिंह, मदन कुमार सहित अन्य जवान मौजूद रहे। अभियान के दौरान जवानों ने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने का आह्वान किया।1
- दो मासूमों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में गायब ट्रैक्टर बरामद। फारबिसगंज के महिंद्रा शोरूम से फुलकाहा पुलिस ने किया जब्त, फरार आरोपी की तलाश जारी। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा पश्चिम नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में मिट्टी धंसने से दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में फुलकाहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त बताए जा रहे गायब ट्रैक्टर को 72 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार देर रात फारबिसगंज स्थित महिंद्रा शोरूम से ट्रैक्टर को जब्त किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बीते 13 सितंबर 2026, रविवार को मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या-1 स्थित बड़ी नहर से जमा मिट्टी को कथित तौर पर अवैध तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉली से काटकर ले जाने के दौरान मिट्टी धंस गई थी। हादसे में मिट्टी के नीचे दबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों की लिखित शिकायत पर फुलकाहा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात फारबिसगंज स्थित महिंद्रा शोरूम से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी राजो पासवान सहित अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद है।2