logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोते समय पत्नी पर पति का जानलेवा हमला, डायल-112 ने बचाई जान सोते समय पत्नी पर पति का जानलेवा हमला, डायल-112 ने बचाई जान दमोह दमोह जिले के थाना तारादेही अंतर्गत ग्राम सनाई में आज प्रातः लगभग 5 बजे एक महिला पर उसके पति द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति हुकम आदिवासी द्वारा अपनी पत्नी रश्मि आदिवासी पर सोते समय धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 21-04-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 एफआरवी वाहन क्रमांक 19 को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। एफआरवी स्टाफ आरक्षक 665 देवकरण एवं पायलट नीरज वर्मा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक राम नरेश द्वारा भी तत्परता से कार्यवाही करते हुए एफआरवी को रवाना किया गया।

2 hrs ago
user_Reeport 100
Reeport 100
Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
2ea7d347-16c4-45cf-a17b-efb9e52c7926

सोते समय पत्नी पर पति का जानलेवा हमला, डायल-112 ने बचाई जान सोते समय पत्नी पर पति का जानलेवा हमला, डायल-112 ने बचाई जान दमोह दमोह जिले के थाना तारादेही अंतर्गत ग्राम सनाई में आज प्रातः लगभग 5 बजे एक महिला पर उसके पति द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति हुकम आदिवासी द्वारा अपनी पत्नी रश्मि आदिवासी पर सोते समय धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 21-04-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 एफआरवी वाहन क्रमांक 19 को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। एफआरवी स्टाफ आरक्षक 665 देवकरण एवं पायलट नीरज वर्मा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक राम नरेश द्वारा भी तत्परता से कार्यवाही करते हुए एफआरवी को रवाना किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *mp news juction* # **कटनी: नगर निगम की बदहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ 'समर्थ युवा शक्ति' ने खोला मोर्चा** **महापौर को सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन; 5 दिन में जांच न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी** **कटनी।** शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अधूरे चुनावी वादों को लेकर आज 'समर्थ युवा शक्ति' संगठन ने महापौर के नाम एक तीखा शिकायती पत्र सौंपा। संगठन के प्रमुख सागर तोमर के नेतृत्व में युवाओं ने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए 12 बिंदुओं पर तत्काल जांच की मांग की है। ### **ज्ञापन के मुख्य बिंदु:** युवाओं ने नगर निगम प्रशासन पर जनता के साथ वादाखिलाफी और संसाधनों के दुरुपयोग के निम्नलिखित आरोप लगाए हैं: * **अधूरे चुनावी वादे:** चुनाव के दौरान किए गए संकल्प पत्र के वादों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, जनता इसका हिसाब चाहती है। * **जल संकट और भ्रष्टाचार:** जलकर के नाम पर वसूली हो रही है, लेकिन जनता को दुर्गंधयुक्त पानी पीने पर मजबूर किया जा रहा है। * **सड़कों की दुर्दशा:** नई बनी सड़कें पहली ही बारिश में उखड़ रही हैं, जिसमें पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति की गई है। * **सफाई और वसूली:** सफाई शुल्क की मोटी रकम वसूलने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। * **भ्रष्टाचार और अवैध नियुक्तियां:** स्वास्थ्य विभाग में मनमानी नियुक्तियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा फाइलों के संचालन पर जांच की मांग की गई है। * **रेहड़ी-पटरी वालों का शोषण:** 'बैठकी शुल्क' लेने के बाद भी छोटे दुकानदारों के लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि अतिक्रमण विभाग केवल गरीबों पर कार्रवाई करता है। * **गौ-वंश की दुर्दशा:** सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं और कांजी हाउस में मवेशियों को भूखा-प्यासा रखा जा रहा है। ### **5 दिन का अल्टीमेटम** 'समर्थ युवा शक्ति' के प्रमुख **सागर तोमर** ने स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि इन 12 बिंदुओं पर अगले 5 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो संगठन पूरे शहर में **उग्र आंदोलन** करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा, *"कटनी हमारी है और इसकी जिम्मेदारी भी हमारी है। हम भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को और बर्दाश्त नहीं करेंगे।"* इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    *mp news juction*
# **कटनी: नगर निगम की बदहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ 'समर्थ युवा शक्ति' ने खोला मोर्चा**
**महापौर को सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन; 5 दिन में जांच न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी**
**कटनी।** शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अधूरे चुनावी वादों को लेकर आज 'समर्थ युवा शक्ति' संगठन ने महापौर के नाम एक तीखा शिकायती पत्र सौंपा। संगठन के प्रमुख सागर तोमर के नेतृत्व में युवाओं ने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए 12 बिंदुओं पर तत्काल जांच की मांग की है।
### **ज्ञापन के मुख्य बिंदु:**
युवाओं ने नगर निगम प्रशासन पर जनता के साथ वादाखिलाफी और संसाधनों के दुरुपयोग के निम्नलिखित आरोप लगाए हैं:
* **अधूरे चुनावी वादे:** चुनाव के दौरान किए गए संकल्प पत्र के वादों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, जनता इसका हिसाब चाहती है।
* **जल संकट और भ्रष्टाचार:** जलकर के नाम पर वसूली हो रही है, लेकिन जनता को दुर्गंधयुक्त पानी पीने पर मजबूर किया जा रहा है।
* **सड़कों की दुर्दशा:** नई बनी सड़कें पहली ही बारिश में उखड़ रही हैं, जिसमें पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति की गई है।
* **सफाई और वसूली:** सफाई शुल्क की मोटी रकम वसूलने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
* **भ्रष्टाचार और अवैध नियुक्तियां:** स्वास्थ्य विभाग में मनमानी नियुक्तियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा फाइलों के संचालन पर जांच की मांग की गई है।
* **रेहड़ी-पटरी वालों का शोषण:** 'बैठकी शुल्क' लेने के बाद भी छोटे दुकानदारों के लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि अतिक्रमण विभाग केवल गरीबों पर कार्रवाई करता है।
* **गौ-वंश की दुर्दशा:** सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं और कांजी हाउस में मवेशियों को भूखा-प्यासा रखा जा रहा है।
### **5 दिन का अल्टीमेटम**
'समर्थ युवा शक्ति' के प्रमुख **सागर तोमर** ने स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि इन 12 बिंदुओं पर अगले 5 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो संगठन पूरे शहर में **उग्र आंदोलन** करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा, *"कटनी हमारी है और इसकी जिम्मेदारी भी हमारी है। हम भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को और बर्दाश्त नहीं करेंगे।"*
इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rajnish Dahiya
    1
    Post by Rajnish Dahiya
    user_Rajnish Dahiya
    Rajnish Dahiya
    Taxi Driver पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • जबलपुर के गौर चौकी अंतर्गत जमतरा पुल के पास उस समय चीख-पुकार मच गई, जब जिला प्रशासन, पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत माफियाओं पर दबिश दी। टीम को देखते ही घाट पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए कुछ युवक नदी की ओर भागे, जिसमें खिरहनी बरगी निवासी आकाश बर्मन नदी की गहराई में समा गया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का बयान] "सोमवार को एसडीएम, सीएसपी और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आकाश बर्मन नामक युवक की डूबने से मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।" ग्रामीणों का हंगामा, रोते-बिलखते परिजन, पुलिस और जनता के बीच बहस
    1
    जबलपुर के गौर चौकी अंतर्गत जमतरा पुल के पास उस समय चीख-पुकार मच गई, जब जिला प्रशासन, पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत माफियाओं पर दबिश दी। टीम को देखते ही घाट पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए कुछ युवक नदी की ओर भागे, जिसमें खिरहनी बरगी निवासी आकाश बर्मन नदी की गहराई में समा गया।
एएसपी सूर्यकांत शर्मा का बयान]
"सोमवार को एसडीएम, सीएसपी और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आकाश बर्मन नामक युवक की डूबने से मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।"
ग्रामीणों का हंगामा, रोते-बिलखते परिजन, पुलिस और जनता के बीच बहस
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अक्षय तृतीया पर निकली भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस जनों ने किया स्वागत पन्ना। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा श्री राम जानकी मंदिर पन्ना से भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा, शंखध्वनि और आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। अंबेडकर चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी गई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल विप्र बंधुओ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिवजीत सिंह (भैया राजा), परसोत्तम जड़िया, राजबहादुर पटेल, रामगोपाल शिवहरे, श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती विमला सिंगरौल, श्रीमती रानो साहू, दीप्ति साहू, कदीर खान, महमूद खान, रियासत मोहम्मद, इजरायल खान, जाहिद खान, रामेश्वर शिवहरे एवं शहवाज खान (शालू) सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    अक्षय तृतीया पर निकली भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस जनों ने किया स्वागत
पन्ना। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा श्री राम जानकी मंदिर पन्ना से भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा, शंखध्वनि और आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
अंबेडकर चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी गई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल विप्र बंधुओ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।  कार्यक्रम में शिवजीत सिंह (भैया राजा), परसोत्तम जड़िया, राजबहादुर पटेल, रामगोपाल शिवहरे, श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती विमला सिंगरौल, श्रीमती रानो साहू, दीप्ति साहू, कदीर खान, महमूद खान, रियासत मोहम्मद, इजरायल खान, जाहिद खान, रामेश्वर शिवहरे एवं शहवाज खान (शालू) सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    36 min ago
  • मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान के घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों में से चोरों ने केवल नया ट्रैक्टर ही निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम तिमरी निवासी किसान नरेंद्र कुमार साह ने 16 अप्रैल की शाम अपने दोनों ट्रैक्टर घर के पास बने बाड़े में खड़े किए थे। रात करीब ढाई बजे पूरा परिवार कूलर की हवा में सो रहा था, तभी अज्ञात चोर बाड़े में घुसे और करीब डेढ़ साल पहले खरीदा गया नया ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले गए, जबकि पुराना ट्रैक्टर वहीं खड़ा रहा। सबसे हैरानी की बात यह है कि चोरों ने दोनों ट्रैक्टर देखे, लेकिन बिना किसी जल्दबाजी के सीधे नए ट्रैक्टर को ही चुना और आसानी से गेट खोलकर फरार हो गए। अगली सुबह जब किसान बाड़े में पहुंचा तो नया ट्रैक्टर गायब था। इसके बाद गांव और आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किसान और उसके साथियों ने पाटन से जबलपुर होते हुए मंडला तक करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति ट्रैक्टर को मंडला की ओर ले जाते हुए नजर आया। फिलहाल किसान अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर की तलाश में जुटा है। 18 अप्रैल को पाटन थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। साथ ही किसान ने घोषणा की है कि जो भी ट्रैक्टर के बारे में पुख्ता जानकारी देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही चोरों को पकड़कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया जाएगा।
    1
    मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान के घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों में से चोरों ने केवल नया ट्रैक्टर ही निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम तिमरी निवासी किसान नरेंद्र कुमार साह ने 16 अप्रैल की शाम अपने दोनों ट्रैक्टर घर के पास बने बाड़े में खड़े किए थे। रात करीब ढाई बजे पूरा परिवार कूलर की हवा में सो रहा था, तभी अज्ञात चोर बाड़े में घुसे और करीब डेढ़ साल पहले खरीदा गया नया ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले गए, जबकि पुराना ट्रैक्टर वहीं खड़ा रहा।
सबसे हैरानी की बात यह है कि चोरों ने दोनों ट्रैक्टर देखे, लेकिन बिना किसी जल्दबाजी के सीधे नए ट्रैक्टर को ही चुना और आसानी से गेट खोलकर फरार हो गए।
अगली सुबह जब किसान बाड़े में पहुंचा तो नया ट्रैक्टर गायब था। इसके बाद गांव और आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किसान और उसके साथियों ने पाटन से जबलपुर होते हुए मंडला तक करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति ट्रैक्टर को मंडला की ओर ले जाते हुए नजर आया।
फिलहाल किसान अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर की तलाश में जुटा है। 18 अप्रैल को पाटन थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। साथ ही किसान ने घोषणा की है कि जो भी ट्रैक्टर के बारे में पुख्ता जानकारी देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
अधिकारियों का कहना है कि मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही चोरों को पकड़कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया जाएगा।
    user_Hussain khan
    Hussain khan
    News Anchor जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • कड़ी धूप ने आज फिर इम्तिहान ले लिया, छांव भी दूर रही, वक्त ने क्या दे दिया। 💯😍❤️‍🔥🙏😀
    3
    कड़ी धूप ने आज फिर इम्तिहान ले लिया,
छांव भी दूर रही, वक्त ने क्या दे दिया।
💯😍❤️‍🔥🙏😀
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star Sagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • हटा में भगवान श्री परशुराम जी की विधि-विधान पूजा के साथ संपन्न हुआ भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम
    1
    हटा में भगवान श्री परशुराम जी की विधि-विधान पूजा के साथ संपन्न हुआ भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *शारदा कॉलोनी नाला निर्माण में लापरवाही का आरोप, नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने जांच की उठाई मांग* मैहर। नगर के शारदा कॉलोनी क्षेत्र में पुराने एनएच से लगे नाले के निर्माण कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही दिनों में नाले के क्षतिग्रस्त हो जाने पर नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नगर अध्यक्ष ने नगर पालिका प्रशासन पर निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और गुणवत्ता से समझौते का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों से किए जा रहे विकास कार्यों में इस तरह की अनियमितता चिंताजनक है और यह सीधे तौर पर व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। प्रभात द्विवेदी ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि रेत के नाम पर शुद्ध नदी की रेत की जगह मिट्टी युक्त सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती पर गंभीर असर पड़ रहा है।उन्होंने नवागत कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। नगर अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।स्थानीय लोगों ने भी नाले की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई है और जल्द सुधार कार्य की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बरसात में समस्या और बढ़ सकती है।
    1
    *शारदा कॉलोनी नाला निर्माण में लापरवाही का आरोप, नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने जांच की उठाई मांग*
मैहर। नगर के शारदा कॉलोनी क्षेत्र में पुराने एनएच से लगे नाले के निर्माण कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही दिनों में नाले के क्षतिग्रस्त हो जाने पर नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नगर अध्यक्ष ने नगर पालिका प्रशासन पर निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और गुणवत्ता से समझौते का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों से किए जा रहे विकास कार्यों में इस तरह की अनियमितता चिंताजनक है और यह सीधे तौर पर व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। प्रभात द्विवेदी ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि रेत के नाम पर शुद्ध नदी की रेत की जगह मिट्टी युक्त सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती पर गंभीर असर पड़ रहा है।उन्होंने नवागत कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। नगर अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।स्थानीय लोगों ने भी नाले की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई है और जल्द सुधार कार्य की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बरसात में समस्या और बढ़ सकती है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जय श्री राम
    1
    जय श्री राम
    user_Rajnish Dahiya
    Rajnish Dahiya
    Taxi Driver पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.