Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajnish Dahiya
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Rajnish Dahiya1
- जबलपुर के गौर चौकी अंतर्गत जमतरा पुल के पास उस समय चीख-पुकार मच गई, जब जिला प्रशासन, पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत माफियाओं पर दबिश दी। टीम को देखते ही घाट पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए कुछ युवक नदी की ओर भागे, जिसमें खिरहनी बरगी निवासी आकाश बर्मन नदी की गहराई में समा गया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का बयान] "सोमवार को एसडीएम, सीएसपी और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आकाश बर्मन नामक युवक की डूबने से मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।" ग्रामीणों का हंगामा, रोते-बिलखते परिजन, पुलिस और जनता के बीच बहस1
- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान के घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों में से चोरों ने केवल नया ट्रैक्टर ही निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम तिमरी निवासी किसान नरेंद्र कुमार साह ने 16 अप्रैल की शाम अपने दोनों ट्रैक्टर घर के पास बने बाड़े में खड़े किए थे। रात करीब ढाई बजे पूरा परिवार कूलर की हवा में सो रहा था, तभी अज्ञात चोर बाड़े में घुसे और करीब डेढ़ साल पहले खरीदा गया नया ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले गए, जबकि पुराना ट्रैक्टर वहीं खड़ा रहा। सबसे हैरानी की बात यह है कि चोरों ने दोनों ट्रैक्टर देखे, लेकिन बिना किसी जल्दबाजी के सीधे नए ट्रैक्टर को ही चुना और आसानी से गेट खोलकर फरार हो गए। अगली सुबह जब किसान बाड़े में पहुंचा तो नया ट्रैक्टर गायब था। इसके बाद गांव और आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किसान और उसके साथियों ने पाटन से जबलपुर होते हुए मंडला तक करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति ट्रैक्टर को मंडला की ओर ले जाते हुए नजर आया। फिलहाल किसान अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर की तलाश में जुटा है। 18 अप्रैल को पाटन थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। साथ ही किसान ने घोषणा की है कि जो भी ट्रैक्टर के बारे में पुख्ता जानकारी देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही चोरों को पकड़कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया जाएगा।1
- - पुलिस के अनुसार आरोपी विशाल (उम्र लगभग 26 वर्ष) को शिकायत मिलते ही कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि बच्ची के साथ करीब एक साल से शोषण किया जा रहा था। बच्ची दादी के साथ रहती थी और अकेले होने पर आरोपी घर आता था। - बताया गया कि पीड़िता लंबे समय तक डर के कारण चुप रही, लेकिन बाद में हिम्मत दिखाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में सख्त धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - पुलिस का कहना है कि पीड़िता की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - जबलपुर से दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट1
- ₹10 का नोट… और कीमत ₹1,11,000! 😳🔥 बंगाल की एक साधारण सी खरीद… अब बन गई बड़ी खबर। नरेंद्र मोदी ने ₹10 देकर झालमुरी खरीदी थी… और अब वही नोट बन गया है *हाई वैल्यू आइटम!* पानीपत के रोहित खालसा का ऑफर — सीधा ₹1,11,000! कहना साफ — “वो नोट मिल जाए… तो तुरंत पैसे देने को तैयार हूं।” एक छोटा सा नोट… लेकिन उससे जुड़ी पहचान उसे खास बना देती है। सीधी बात — क्रेज का लेवल सच में अलग ही है! #NarendraModi #ViralNews #Trending #UniqueStory #IndiaSpeaks #BreakingNews #Craze #Newstrend1
- ⏩️समन्वित कार्ययोजना से स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयास जारी, नागरिक सहभागिता पर विशेष जोर ⏩️दो शिफ्ट की सफाई , नियमित निरीक्षण, दंडात्मक कार्रवाई एवं जन-जागरूकता अभियानों से स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन की दिशा में निगम के प्रयास तेज कटनी - स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़, व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु बहुआयामी कार्ययोजना के तहत सतत निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। निगम प्रशासन द्वारा लागू दो शिफ्ट आधारित सफाई व्यवस्था के माध्यम से शहर के समस्त वार्डों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है, वही रोड स्वीपिंग मशीन से धूल मिट्टी को कम कर वायु गुणवत्ता सुधार हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे है, जिसके परिणामस्वरूप स्वच्छता का स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है। ⏩️नोडल अधिकारी रोजाना कर रहे मूल्यांकन स्वच्छता कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन प्रातःकालीन वार्ड निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की गुणवत्ता, कार्य निष्पादन की स्थिति एवं फील्ड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके। ⏩️व्यवहार परिवर्तन हेतु जन जागरूकता गतिविधियां नागरिकों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन लाने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाकर नागरिकों से संपर्क कर कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई । इस दौरान निर्धारित स्थानों पर ही कचरा निष्पादन, एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने संबंधी संदेश विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किए गए, जिससे नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहन मिल रहा है। ये गतिविधियां अनवरत रूप से वार्डवार आयोजित की जा रही है। ⏩️उत्तरदायित्व की भावना पर जोर निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सार्वजनिक स्थलों में गंदगी करने वालों सहित स्वच्छता नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 4400 रुपये का स्पॉट फाइन किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से अनुशासन स्थापित करने के साथ-साथ नागरिकों में नियमों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित की जा रही है। ⏩️फागिंग एवं कीटनाशक छिड़काव इसके अतिरिक्त, निगम प्रशासन द्वारा जन स्वास्थ्य की दृष्टि से नगर क्षेत्र में नियमित रूप से शाम के समय फागिंग अभियान तथा प्रातः सफाई व्यवस्था के दौरान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे मच्छर जनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। ⏩️घुमंतू मवेशियों पर नियंत्रण नगर में घुमंतू मवेशियों की समस्या के निराकरण हेतु भी निगम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता को केवल प्रशासनिक दायित्व न मानते हुए इसे जन-सहभागिता आधारित अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। इन समन्वित एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप शहर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के प्रयास किए जा रहे है। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन की दिशा में ठोस प्रगति लाने हेतु पूरी तन्मयता के साथ निगम प्रशासन प्रयासरत है। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद #SwachhKatni #CleanCity #JanBhagidari #SwachhSurvekshan #CivicResponsibility #HealthyCity #SmartCity Department of Urban Development & Housing MP Jansampark Madhya Pradesh3
- टायर फटने से मारुति XL6 पलटी, चालक घायल घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडाल भाटा में देर रात एक मारुति XL6 कार हादसे का शिकार हो गई जानकारी के अनुसार, वाहन घंसौर से बरगी की ओर जा रहा था, तभी अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई हादसे में कार चालक दीपेश तिवारी (22 वर्ष), निवासी बरगांव, घायल हो गए उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद आज 21 अप्रैल 2026 की सुबह बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है1
- Post by Rajnish Dahiya1