Shuru
Apke Nagar Ki App…
जागो देशवासियों
MANNU SIDAR ji
जागो देशवासियों
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोटा निवासी तीन युवक दुबई घूमने गए थे, लेकिन मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण उनकी भारत वापसी मुश्किल हो गई है। 28 फरवरी और 3 मार्च की उनकी फ्लाइट लगातार रद्द हो चुकी है। अमेरिका और इजरायल की ईरान पर कार्रवाई के बाद कई एयरलाइंस ने दुबई, शारजाह, रियाद और अबू धाबी की उड़ानें रोक दी हैं, जिससे कई भारतीय यात्री अलग-अलग शहरों में फंस गए हैं।1
- छत्तीसगढ़ मे सरकार का दोहरा चरित्र एक ओर नशामुक्ति केंद्र के लिए करोड़ो का बजट दूसरी ओर लगातार शराब दुकान मे बढ़ोत्तरी ।बजट 2026-2027, ओ.पी. चौधरी, नशामुक्ति केंद्र, शराब नीति छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ राजनीति, शराब दुकान विरोध, जन आक्रोश, राजस्व बनाम स्वास्थ्य, विकसित छत्तीसगढ़ रोडमैप। LiquorPolicy NashaMuktChhattisgarh DoubleStandard PoliticalSatire ChhattisgarhNews CGSarkar JantaSabDekhRahiHai #Chhattisgarh #CGPolitics #OPChoudhary #CGBudget1
- निहारिका घंटाघर में निर्माण कार्य के दौरान निकला कोबरा, सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना कोरबा। शहर के व्यस्त क्षेत्र निहारिका घंटाघर में उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक कोबरा बाहर निकल आया। मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय नागरिकों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी बरती। तुरंत ही क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और लोगों को पास जाने से रोका गया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) के अध्यक्ष एवं अनुभवी सर्प रेस्क्यूर Avinash Yadav को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही Avinash Yadav अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी तथा पेशेवर तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब कुछ ही समय में कोबरा को सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस दौरान न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा और न ही सांप को कोई चोट आई। स्थानीय नागरिकों की समझदारी, समय पर दी गई सूचना और RCRS टीम की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम के कार्य की सराहना की। वन्यजीव या सर्प दिखाई देने की स्थिति में आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और तुरंत RCRS विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: अविनाश यादव 9827917848, 9009996789, 7987957958 यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि जागरूकता, संयम और सही समय पर लिया गया निर्णय बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकता है।1
- होली का मुख्य संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, एकता और भाईचारे का है, जो हमें सामाजिक सद्भाव, क्षमा और नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करता है, साथ ही यह वसंत ऋतु के आगमन और जीवन में खुशियों के रंगों को भरने का उत्सव भी है, जो सभी भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का संदेश देता है. आज होली का त्यौहार ग्राम कुरुडीह में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, देखिए नरेंद्र कश्यप की ग्राउंड रिपोर्ट1
- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक छोटे से गांव मेढ़की में ग्रामसभा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गांव में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए तय किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति चुगली करता है, अफवाह फैलाता है, बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है या लोगों के बीच विवाद बढ़ाता है, तो उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि छोटी-छोटी गलतफहमियां अक्सर बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। शिकायत मिलने पर ग्राम समिति मामले की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने या शराब लेकर आने पर भी पहले से निर्धारित नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाता है।1
- धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। चोर 49 बोरा चावल, 10 बोरी शक्कर और 8 बोरा चना लेकर फरार हो गए। मौके पर चारपहिया वाहन के टायरों के निशान मिले हैं, जिससे वाहन उपयोग की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।4
- कोरबा के बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर चोरी की वारदात अंजाम दिया गया था। साडा अड्डा कैफे सहित चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 24-25 फरवरी की दरमियानी रात आरोपियों ने कैफे सहित चार दुकानों पर धावा बोला था और कैश पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अरेस्ट किया है।जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी के पैसे से ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी की थी। इसके अलावा उन्होंने गोवा जाकर अय्याशी में पैसे उड़ाए थे।1
- अच्छी महिलाएं अच्छे लोग यदि संगठित होएं तो विश्व जगत में अच्छाईयों में अभिवृद्धि हों सकतीं हैं। जिससे यकीनन दुर्ग में बेहतर वातावरण निर्माण हो सकता हैं पर मैं काम धाम करता नहीं निर्धन हूं इसलिए मर भी जाऊं तो भी लोगों में कोई हलचल जागरूकता नहीं होने वालीं यह बात मुझे बहुत पहले से पता थी पर मैं यह सब तामझाम करता हूं तो एक तरह से अतीत में जितने भी महापुरुष हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए करता। मेरे दृष्टिकोण में यदि कोई भारत के महान समाजसेवी आदर्श के रूप में रहें तो वें राजाराम मोहन राय जी क्योंकि वर्तमान समय में महिलाओं को उनके बारे में ना तो पता हैं ना उनके बारे में जानने के इच्छुक होते हैं उन्हें सिर्फ मजा जीवन में आनंद लेनें से मतलब यदि वें और डॉ भीमराव अंबेडकर जी भी उनके अधिकारों के लिए भी संघर्ष ना किएं होतें तो महिलाओं को इतना महत्व व सम्मान नहीं दिया जाता पर यकीन मानिए ज्यादातर महिलाओं को राजाराम मोहन राय जी के बारे में पता भी नहीं कितना अफसोसजनक।.1
- ठेलका चौक के पास भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में दो घायल धमधा थाना क्षेत्र के ठेलका चौक स्थित इंडिया पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की पहचान चंदन यादव, निवासी ग्राम हीरेतारा के रूप में हुई है। कार सवार रायपुर से खैरागढ़ की ओर जा रहे थे, जबकि चंदन यादव बिडोरी से अपने गांव हीरेतारा लौट रहे थे। इसी दौरान आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए धमधा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1