Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षक एम एल सी निर्वाचन-2026 में नियुक्त मतदान कार्मिकों व जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय की बाइट। शिक्षक एम एल सी निर्वाचन-2026 में नियुक्त मतदान कार्मिकों व जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय की बाइट।
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
शिक्षक एम एल सी निर्वाचन-2026 में नियुक्त मतदान कार्मिकों व जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय की बाइट। शिक्षक एम एल सी निर्वाचन-2026 में नियुक्त मतदान कार्मिकों व जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय की बाइट।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- वकील को थप्पड़ मारने वाली डीएसपी ने वकील से मांगी माफी अजमेर। अजमेर में वकील को थप्पड़ मारने वाली डीएसपी अंजू यादव ने वकील बाबूलाल से मिलकर थप्पड़ मारे जाने को लेकर उनसे माफी मांग ली है। वकील साहब ने भी डीएसपी को माफ कर दिया है, अब ये मामला शांत हो गया है।1
- मोदनवाल समाज को सशक्त बनाने की पहल: सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेशीय श्री कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न मोदनवाल समाज को सशक्त बनाने की पहल: सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेशीय श्री कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेशीय श्री कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री चिरौंजीलाल ने सुल्तानपुर में एक बड़ा और दूरदर्शी बयान दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि मोदनवाल समाज को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मोर्चे पर अभूतपूर्व रूप से मजबूत करने के लिए जल्द ही वृहद स्तर पर 18 से 35 वर्ष के युवाओं (बेटे-बेटियों) का एक सामूहिक संगठन तैयार किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सिविल लाइन स्थित अवन्तिका में हुई बैठक सोमवार को सुल्तानपुर के सिविल लाइन स्थित 'अवन्तिका' सभागार में उत्तर प्रदेशीय श्री कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल महासभा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री चिरौंजीलाल एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य के गरिमामयी नेतृत्व में जिले व तहसील स्तर के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री चिरौंजीलाल ने संगठन की जड़ों को और मजबूत करने तथा युवा मोर्चे के गठन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश व आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने याद दिलाया कि उनका यह समाज पिछले 35 वर्षों से पूरी निष्ठा और निरंतरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता आ रहा है। हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने इस अवसर पर जोर देते हुए कहा कि मोदनवाल समाज भविष्य में हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी और निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी उद्देश्य के तहत यह उच्चस्तरीय बैठक आहूत की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही एक विशाल संगठनात्मक ढांचे के रूप में सामने आएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेशीय श्री कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल महासभा का यह नया और सशक्त स्वरूप समाज सेवा में एक मील का पत्थर साबित होगा। प्रमुख रूप से इनकी रही मौजूदगी इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य रूप से संतोष मोदनवाल (अमेठी) प्रदेश मंत्री,जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मोदनवाल, जिला महामंत्री सतीश मोदनवाल,राहुल मोदनवाल (जयसिंहपुर),विजय मोदनवाल (धनपतगंज),श्यामबाबू मोदनवाल (नगर),रामचंदर मोदनवाल (लंभुआ),संजय मीडिया प्रभारीसहित मोदनवाल महासभा के तमाम गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।1
- अखिलेश को CM योगी का सीधा ऑफर: अयोध्या से आप भी लड़िए, मैं भी उतरता हूं; बोले- लड़ाई चेलों से नहीं, आमने-सामने होनी चाहिए* उत्तर प्रदेश। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या सीट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दिए जाने के बाद अब सीएम योगी ने सीधे पलटवार किया है। बलरामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि “आइए, आपको ऑफर देता हूं। आप भी अयोध्या से नामांकन करिए और मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं।” सीएम योगी ने आगे कहा कि “लड़ाई चेलों से क्यों, लड़ाई तो आमने-सामने होनी चाहिए।” उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में अयोध्या सीट को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। योगी ने यह भी कहा कि अयोध्या उनके लिए केवल चुनावी मैदान नहीं, बल्कि आस्था और विकास का केंद्र है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि वहां विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए जाते हैं। अब मुख्यमंत्री की इस खुली चुनौती के बाद सबकी निगाहें अखिलेश यादव के अगले राजनीतिक कदम पर टिक गई हैं।1
- नेपाल में बाढ का कहर बूढ़ी गंडक नदी उफान पर बीस से अधिक घर बाढ की चपेट में नेपाल में बाढ़ से मचा हड़कंप, सरकार ने जारी किया अलर्ट; लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में एक बार फिर बाढ़ आने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ पानी का बहाव बेहद तेज हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ के पानी में 20 से अधिक घर बह गए हैं, जिससे प्रभावित लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन की अपील: लोग नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखना और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना बेहद जरूरी है। खबर को ज्यादा संक्षिप्त बनाएं स्थानीय पाठकों के लिए असरदार बनाएं1
- चाहे किसान हो, बटाईदार हो या उनके परिवार का कोई सदस्य, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत किसान की दुर्भाग्यवश दुर्घटना होने पर प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी चाहे किसान हो, बटाईदार हो या उनके परिवार का कोई सदस्य, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत किसान की दुर्भाग्यवश दुर्घटना होने पर प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- पटरी पर बाइक खड़ी करने को लेकर दुकान दार ग्राहक से हाथापाई पटरी पर बाइक खड़ी करने से दुकानदार से झड़प अमेठी स्थानीय कस्बे के पोस्ट ऑफिस के पास पटरी पर लगी दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर दुकानदार और ग्राहक से पकड़ी पकड़ा झड़प होने का वीडियो वायरल हो रहा है शुरू ऐपवायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है सोमवार की शाम पोस्ट ऑफिस के पास एक दुकानदार प्याज बेच रहा था उसी के पास एक ग्राहक अपनी बाइक खड़ी कर सड़क पर सब्जी खरीदने लगा जिसको लेकर विवाद हो गया दुकानदार और ग्राहक में एक दूसरे को पकड़ने ठेलने लगे पडोसी दुकानदारो ने किसी प्रकार दोनों लोगों को अलग किया किसी ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गौरतलब अमेठी कस्बे में पटरी पर दुकान लगी रहती हैं उसके सामने ग्राहक सड़क पर बाइक खड़ी करके सामान खरीदते हैं प्राय पड़ोसी दुकानदार से और ग्राहक से मारपीट होने की घटनाएं आम तौर पर होती रहती हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते हैं2
- शिक्षक एम एल सी निर्वाचन-2026 में नियुक्त मतदान कार्मिकों व जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय की बाइट। शिक्षक एम एल सी निर्वाचन-2026 में नियुक्त मतदान कार्मिकों व जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय की बाइट।1
- *छात्राओं के कथित यौन शोषण के मामले को लेकर बीजेपी की महिला नेताओं ने विरोध प्रदर्शन* सुल्तानपुर में छात्राओं के कथित यौन शोषण के मामले को लेकर बीजेपी की महिला नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. नगर के तिकोनिया पार्क से शुरू हुआ यह प्रदर्शन जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा. इस दौरान महिला नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाए. प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी की काशी प्रांत की क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह ने किया. दरअसल, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमछा अकोईजम से जुड़ा 11 छात्राओं के कथित यौन शोषण का मामला चर्चा में है. इस मामले को लेकर सुल्तानपुर में बीजेपी की महिला नेताओं ने नाराजगी जताई. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले किसी भी तरह के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बीजेपी की महिला नेत्रियां नगर के तिकोनिया पार्क में एकत्र हुईं. यहां से जुलूस निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचीं. प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मामले को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए और पार्टी से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की. महिला नेताओं का कहना था कि छात्राओं के साथ कथित उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए. प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं काशी प्रांत की क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले ने कांग्रेस का दोगला चरित्र उजागर कर दिया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ बीजेपी आवाज उठाती रहेगी. इस पूरे मामले में प्रदर्शनकारी महिला नेताओं ने कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए. दी गई जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक कांग्रेस पार्टी की ओर से इस प्रदर्शन और लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। *बाइट -वंदना सिंह भाजपा नेत्री काशी प्रान्त*4