logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांढुरना में नगर पालिका संपत्तियों के अवैध डिस्मेंटलिंग का मामला गरमाया संवाददाता- निलेश कलसकर पांढुर्णा/8966053452 पांढुर्णा। नगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका की संपत्तियों को बिना नीलामी प्रक्रिया के तोड़ने और इसमें हुई वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि इस लापरवाही से नगर पालिका को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ​नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोडे और नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता सुरेश सुरजुसे ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी क्वार्टर, बोर्डिंग स्कूल, फायर स्टेशन और पुराने साइंस कॉलेज भवन को बिना किसी वैध नीलामी के डिस्मेंटल कर दिया गया। उन्होंने मांग की है कि साल 2012 से 2025 तक इन भवनों पर हुए खर्च और वहां मौजूद सागौन की बल्ली, खिड़की-दरवाजों जैसी कीमती सामग्री का मिलान किया जाए। यदि सामग्री कम पाई जाती है, तो संबंधितों से इसकी वसूली होनी चाहिए। ​नेताओं का कहना है कि इस मामले में पहले भी 24 मार्च को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी नहीं मिल पाई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्यवाही नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रमोद बांबल, प्रमोद भांगे और हरीश गयधाने सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_NILESH KALASKAR
NILESH KALASKAR
Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
21c07d26-6061-46f8-aa47-b9ca32fd4ca8

पांढुरना में नगर पालिका संपत्तियों के अवैध डिस्मेंटलिंग का मामला गरमाया संवाददाता- निलेश कलसकर पांढुर्णा/8966053452 पांढुर्णा। नगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका की संपत्तियों को बिना नीलामी प्रक्रिया के तोड़ने और इसमें हुई वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि इस लापरवाही से नगर पालिका को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ​नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोडे और नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता सुरेश सुरजुसे ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी क्वार्टर, बोर्डिंग स्कूल, फायर स्टेशन और पुराने साइंस कॉलेज भवन को बिना किसी वैध नीलामी के डिस्मेंटल कर

0cba1378-9575-4a0b-8dc2-f6e6252dbd66

दिया गया। उन्होंने मांग की है कि साल 2012 से 2025 तक इन भवनों पर हुए खर्च और वहां मौजूद सागौन की बल्ली, खिड़की-दरवाजों जैसी कीमती सामग्री का मिलान किया जाए। यदि सामग्री कम पाई जाती है, तो संबंधितों से इसकी वसूली होनी चाहिए। ​नेताओं का कहना है कि इस मामले में पहले भी 24 मार्च को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी नहीं मिल पाई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्यवाही नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रमोद बांबल, प्रमोद भांगे और हरीश गयधाने सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खेड़ी कला के एक किसान के खेत में आग लग गई थी ग्रामीण ने डायल 112 पर सूचना दी और डायल 112 ने फायर वाहन को सूचना दोनों मौके पर जाकर आग पर काबू पाए
    1
    खेड़ी कला के एक किसान के खेत में आग लग गई थी ग्रामीण ने डायल 112 पर सूचना  दी और  डायल 112 ने फायर वाहन को सूचना दोनों मौके पर जाकर आग पर काबू पाए
    user_Ajay kumre
    Ajay kumre
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • पांढुर्णा:-संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प, सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन पांढुर्णा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके महान विचारों एवं सामाजिक समरसता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सभी ने यह संकल्प लिया कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय एवं अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराते हैं। इस दौरान एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, जिला पंचायत सदस्य सुनंदा ताई डोंगरे सहित लक्ष्मीकांत बोरकर, विनोद वस्त्राणे, माधोराव पाटील, सुखदेव सोमकुवर, दिवाकर बागड़े, निलीमा शैंडे एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
    1
    पांढुर्णा:-संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प, सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन
पांढुर्णा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके महान विचारों एवं सामाजिक समरसता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में सभी ने यह संकल्प लिया कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय एवं अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराते हैं।
इस दौरान एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, जिला पंचायत सदस्य सुनंदा ताई डोंगरे सहित लक्ष्मीकांत बोरकर, विनोद वस्त्राणे, माधोराव पाटील, सुखदेव सोमकुवर, दिवाकर बागड़े, निलीमा शैंडे एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Kashinath Sahu
    1
    Post by Kashinath Sahu
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
  • आमला। बोरी घाट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक DJ वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट पीछे की ओर लुढ़क गया। घटना के दौरान वाहन में सवार लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट के खतरनाक ढलान पर वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे वाहन तेजी से पीछे की ओर खिसकने लगा। इस अप्रत्याशित स्थिति से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया और वाहन को सुरक्षित करने में मदद की। इस घटना में वाहन को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, पुलिस को सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि वाहन की रफ्तार और अधिक होती या समय पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह घटना एक गंभीर हादसे में बदल सकती थी।
    2
    आमला। बोरी घाट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक DJ वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट पीछे की ओर लुढ़क गया। घटना के दौरान वाहन में सवार लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट के खतरनाक ढलान पर वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे वाहन तेजी से पीछे की ओर खिसकने लगा। इस अप्रत्याशित स्थिति से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया और वाहन को सुरक्षित करने में मदद की।
इस घटना में वाहन को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, पुलिस को सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यदि वाहन की रफ्तार और अधिक होती या समय पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह घटना एक गंभीर हादसे में बदल सकती थी।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *अमरवाड़ा: सिंगोड़ी बाईपास पर मिला नर कंकाल, इलाके में हड़कंप* अमरवाड़ा: थाना अंतर्गत सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र के बाईपास पर नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंकाल किसका है और कितना पुराना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और शिनाख्त को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    1
    *अमरवाड़ा: सिंगोड़ी बाईपास पर मिला नर कंकाल, इलाके में हड़कंप*
अमरवाड़ा: थाना अंतर्गत सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र के बाईपास पर नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंकाल किसका है और कितना पुराना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और शिनाख्त को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। 
घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छिंदवाड़ा में रिटायर्ड कर्मचारी का घर चोरों का निशाना, लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए! छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग में सनराइज पब्लिक स्कूल के पास चोरी की सनसनीखेज वारदात। रिटायर्ड आपूर्ति विभाग कर्मचारी किशोर तंतुवाय के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। किशोर जी घर पर अकेले सो रहे थे, उनकी पत्नी विमला शादी समारोह में गई हुई थीं। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।विमला तंतुवाय ने बताया, घर लौटने पर सामान बिखरा मिला। चर्चा थी कि चोरों ने किशोर जी को बांधकर पीटा, लेकिन आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कोतवाली TI ने इनकार किया - शिकायत में ऐसी कोई बात नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
    1
    छिंदवाड़ा में रिटायर्ड कर्मचारी का घर चोरों का निशाना, लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए!
छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग में सनराइज पब्लिक स्कूल के पास चोरी की सनसनीखेज वारदात। रिटायर्ड आपूर्ति विभाग कर्मचारी किशोर तंतुवाय के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। किशोर जी घर पर अकेले सो रहे थे, उनकी पत्नी विमला शादी समारोह में गई हुई थीं। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।विमला तंतुवाय ने बताया, घर लौटने पर सामान बिखरा मिला। चर्चा थी कि चोरों ने किशोर जी को बांधकर पीटा, लेकिन आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कोतवाली TI ने इनकार किया - शिकायत में ऐसी कोई बात नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • विजयपुर के गांव घो रकवाला स्थित श्री परशुराम जी के मंदिर में जन्मोत्सव बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पावन अवसर
    1
    विजयपुर के गांव घो रकवाला स्थित श्री परशुराम जी के मंदिर में जन्मोत्सव बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पावन अवसर
    user_भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पांढुर्णा:-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली सहायता, अब बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा। पांढुर्णा जिले के काराघाट कामठी गांव की निवासी मीना परतेती आज मातृत्व सुरक्षा की एक मिसाल बनकर सामने आई हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से उनकी जिंदगी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। मीना परतेती, जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी के अभाव में कई समस्याओं का सामना कर रही थीं। इसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें योजना की जानकारी दी और उनका पंजीयन कराया। योजना के तहत उन्हें किस्तों में आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने आहार में दाल, हरी सब्जियां और फल शामिल किए। साथ ही नियमित टीकाकरण और ANC जांच करवाकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन और अपनी जागरूकता के चलते मीना ने सभी आवश्यक सावधानियां अपनाईं, जिसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। आज मीना परतेती गांव की अन्य महिलाओं को भी इस योजना के बारे में जागरूक कर रही हैं और उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं। यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    1
    पांढुर्णा:-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली सहायता, अब बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा।
पांढुर्णा जिले के काराघाट कामठी गांव की निवासी मीना परतेती आज मातृत्व सुरक्षा की एक मिसाल बनकर सामने आई हैं।
सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से उनकी जिंदगी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है।
मीना परतेती, जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी के अभाव में कई समस्याओं का सामना कर रही थीं। इसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें योजना की जानकारी दी और उनका पंजीयन कराया।
योजना के तहत उन्हें किस्तों में आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने आहार में दाल, हरी सब्जियां और फल शामिल किए। साथ ही नियमित टीकाकरण और ANC जांच करवाकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन और अपनी जागरूकता के चलते मीना ने सभी आवश्यक सावधानियां अपनाईं, जिसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।
आज मीना परतेती गांव की अन्य महिलाओं को भी इस योजना के बारे में जागरूक कर रही हैं और उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.