logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खलीलाबाद में 735 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार चकदही निवासी रमेश के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 735 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में चकदही निवासी रमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत 26 अक्टूबर को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रमेश पुत्र स्वर्गीय राम शंकर, निवासी चकदही, थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 735 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 974/2026 के तहत बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(ख) में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवव्रत शर्मा, अनिल कुमार यादव तथा कांस्टेबल बलराम यादव, सत्यम सिंह, गिरजेश उपाध्याय, प्रशांत विक्रम सिंह और विशाल सिंह शामिल रहे।

10 hrs ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
10 hrs ago

खलीलाबाद में 735 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार चकदही निवासी रमेश के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 735 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में चकदही निवासी रमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत 26 अक्टूबर को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रमेश पुत्र स्वर्गीय राम

20cac543-c3a2-45ea-a53c-757d2f1ea011

शंकर, निवासी चकदही, थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 735 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 974/2026 के तहत बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(ख) में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवव्रत शर्मा, अनिल कुमार यादव तथा कांस्टेबल बलराम यादव, सत्यम सिंह, गिरजेश उपाध्याय, प्रशांत विक्रम सिंह और विशाल सिंह शामिल रहे।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • खलीलाबाद में 735 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार चकदही निवासी रमेश के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 735 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में चकदही निवासी रमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत 26 अक्टूबर को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रमेश पुत्र स्वर्गीय राम शंकर, निवासी चकदही, थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 735 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 974/2026 के तहत बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(ख) में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवव्रत शर्मा, अनिल कुमार यादव तथा कांस्टेबल बलराम यादव, सत्यम सिंह, गिरजेश उपाध्याय, प्रशांत विक्रम सिंह और विशाल सिंह शामिल रहे।
    2
    खलीलाबाद में 735 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

चकदही निवासी रमेश के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
संतकबीरनगर। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 735 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में चकदही निवासी रमेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत 26 अक्टूबर को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रमेश पुत्र स्वर्गीय राम शंकर, निवासी चकदही, थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 735 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए।
इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 974/2026 के तहत बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(ख) में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवव्रत शर्मा, अनिल कुमार यादव तथा कांस्टेबल बलराम यादव, सत्यम सिंह, गिरजेश उपाध्याय, प्रशांत विक्रम सिंह और विशाल सिंह शामिल रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    10 hrs ago
  • प्रसादपुर निकट बाल विद्यालय बाग में आम आदमी पार्टी की विशाल जनसभा का कल होगा आयोजन आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा द्वारा धनघटा में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव ने बताया कि कि कल बाल विद्यालय प्रसादपुर के निकट बाग में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह कल सभा को संबोधित करेंगे संविधान बचाओ, वोट बचाओ'* के नारे के साथ यह जनसभा *कल 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से प्रसादपुर बाग, निकट बाल विद्यालय, धनघटा* में होगी। आयोजन की जिम्मेदारी *तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष ई. जनक प्रसाद* संभाल रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियां आज से ही शुरू हो गई हैं, कार्यकर्ता बड़ी लगन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिश्रम कर रहे हैं और क्षेत्रीय लोगों से सभा में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की जा रही है कल की सभा में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
    1
    प्रसादपुर निकट बाल विद्यालय बाग में आम आदमी पार्टी की विशाल जनसभा का कल होगा आयोजन
आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा द्वारा धनघटा में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव ने बताया कि कि कल बाल विद्यालय प्रसादपुर के निकट बाग में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह कल सभा को संबोधित करेंगे  संविधान बचाओ, वोट बचाओ'* के नारे के साथ यह जनसभा *कल 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से प्रसादपुर बाग, निकट बाल विद्यालय, धनघटा* में होगी।
आयोजन की जिम्मेदारी *तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष ई. जनक प्रसाद* संभाल रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियां आज से ही शुरू हो गई हैं, कार्यकर्ता बड़ी लगन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिश्रम कर रहे हैं और क्षेत्रीय लोगों से सभा में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की जा रही है
कल की सभा में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    8 hrs ago
  • शॉर्ट सर्किट से पोल से नीचे गिरा बंदर, रविंद्र तिवारी ने पहुंचाया पशु अस्पताल घघसरा/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा अंतर्गत कोड़री उर्फ हड़ही गांव में शॉर्ट सर्किट की घटना के दौरान बिजली के पोल पर चढ़ा एक छोटा बंदर नीचे गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद किसान बीज भंडार के मालिक रविंद्र तिवारी ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल बंदर को उठाया और इलाज के लिए पशु अस्पताल हड़ही पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रविंद्र तिवारी अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट हुआ। तभी पोल पर चढ़ा एक छोटा बंदर नीचे गिर पड़ा। आसपास मौजूद कुछ बच्चों ने बंदर को गिरते देखा तो शोर मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। बच्चों की आवाज सुनकर रविंद्र तिवारी तुरंत दुकान से बाहर निकले और बंदर के पास पहुंचकर उसकी स्थिति देखी। उन्होंने बिना देर किए बंदर को उठाया और पशु अस्पताल हड़ही ले गए। पशु अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बंदर की जांच की और उसका उपचार शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार, बंदर की स्थिति खतरे से बाहर है। उसे हल्की चोटें आई हैं और इलाज किया जा रहा है। बंदर को कुछ इंजेक्शन भी लगाए गए हैं तथा आगे भी उपचार जारी रहेगा। रविंद्र तिवारी घायल बंदर को अपने घर पर रखकर उसकी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल उसे हल्दी और दूध भी पिलाया। बंदर का अगले दिन भी इलाज कराया जाएगा। रविंद्र तिवारी की इस पहल की सराहना की जा रही है। उनकी तत्परता से घायल बेजुबान जीव को समय पर उपचार मिल सका। यह घटना इंसानियत और बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण है।
    4
    शॉर्ट सर्किट से पोल से नीचे गिरा बंदर, रविंद्र तिवारी ने पहुंचाया पशु अस्पताल
घघसरा/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा अंतर्गत कोड़री उर्फ हड़ही गांव में शॉर्ट सर्किट की घटना के दौरान बिजली के पोल पर चढ़ा एक छोटा बंदर नीचे गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद किसान बीज भंडार के मालिक रविंद्र तिवारी ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल बंदर को उठाया और इलाज के लिए पशु अस्पताल हड़ही पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, रविंद्र तिवारी अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट हुआ। तभी पोल पर चढ़ा एक छोटा बंदर नीचे गिर पड़ा। आसपास मौजूद कुछ बच्चों ने बंदर को गिरते देखा तो शोर मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। बच्चों की आवाज सुनकर रविंद्र तिवारी तुरंत दुकान से बाहर निकले और बंदर के पास पहुंचकर उसकी स्थिति देखी। उन्होंने बिना देर किए बंदर को उठाया और पशु अस्पताल हड़ही ले गए।
पशु अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बंदर की जांच की और उसका उपचार शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार, बंदर की स्थिति खतरे से बाहर है। उसे हल्की चोटें आई हैं और इलाज किया जा रहा है। बंदर को कुछ इंजेक्शन भी लगाए गए हैं तथा आगे भी उपचार जारी रहेगा।
रविंद्र तिवारी घायल बंदर को अपने घर पर रखकर उसकी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल उसे हल्दी और दूध भी पिलाया। बंदर का अगले दिन भी इलाज कराया जाएगा।
रविंद्र तिवारी की इस पहल की सराहना की जा रही है। उनकी तत्परता से घायल बेजुबान जीव को समय पर उपचार मिल सका। यह घटना इंसानियत और बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    Farmer सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बाबा रघुवीर दास आश्रम जयराम पट्टी में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाया गया संत कबीर नगर जिले की नाथनगर ब्लाक अंतर्गत बाबा रघुवीर आश्रम के पांचवें महंत नागा दास ने सैकड़ो साल से प्रतिवर्ष बाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम एवं भंडारा का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से कराया जाता है इस कार्यक्रम में बड़े महंत साधु और आसपास के ग्रामीण जनता उपस्थित होकर एवं भजन कीर्तन करके अपने जीवन को धन मानते हैं
    4
    बाबा रघुवीर दास आश्रम जयराम पट्टी में महर्षि वाल्मीकि जयंती  मनाया गया 
संत कबीर नगर जिले की नाथनगर ब्लाक अंतर्गत बाबा रघुवीर आश्रम के पांचवें महंत नागा दास ने सैकड़ो साल से प्रतिवर्ष बाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम एवं भंडारा का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से कराया जाता है इस कार्यक्रम में बड़े महंत साधु और आसपास के ग्रामीण जनता  उपस्थित होकर एवं भजन कीर्तन करके अपने जीवन को धन मानते हैं
    user_Anil Chaudhary patrkar
    Anil Chaudhary patrkar
    घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मेंहदावल पुलिस ने अवैध पटाखों के भण्डारण पर की कार्रवाई, एक गिरफ्तार लगभग 600 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी । मंगलवार को थाना मेंहदावल पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अभिषेक मद्धेशिया पुत्र बैजनाथ मद्धेशिया निवासी मो0 बहबोलिया न0पं0 मेंहदावल थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के नायक टोला स्थित गोदाम से कुल 600 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 437/2026 धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस बाबत गिरफ्तारी करने में पुलिस कर्मी उ0नि0 लीला यादव, हे0का0 कामेश्वर सिंह, हे0का0 मुरली मनोहर, का0 उदयप्रताप सिंह व का0 अनुराग कुमार सिंह शामिल रहे।
    2
    मेंहदावल पुलिस ने अवैध पटाखों के भण्डारण पर की कार्रवाई, एक गिरफ्तार
लगभग 600 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी । मंगलवार को थाना मेंहदावल पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अभिषेक मद्धेशिया पुत्र बैजनाथ मद्धेशिया निवासी मो0 बहबोलिया न0पं0 मेंहदावल थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के नायक टोला स्थित गोदाम से कुल 600 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 437/2026 धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस बाबत गिरफ्तारी करने में पुलिस कर्मी उ0नि0 लीला यादव, हे0का0 कामेश्वर सिंह, हे0का0 मुरली मनोहर, का0 उदयप्रताप  सिंह व का0 अनुराग कुमार सिंह शामिल रहे।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोरखपुर अपडेट काउंटिंग के बीच निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव का बयान चर्चा में! निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव अपने एजेंट के समर्थन में उतरे। इस दौरान उन्होंने कहा, “अभी छोड़कर चला जाऊंगा, जिसे जितना हो जीता लेना।” मतगणना के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि मतगणना के अंतिम परिणाम क्या सामने आते हैं... गोरखपुर अपडेट काउंटिंग के बीच निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव का बयान चर्चा में! निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव अपने एजेंट के समर्थन में उतरे। इस दौरान उन्होंने कहा, “अभी छोड़कर चला जाऊंगा, जिसे जितना हो जीता लेना।” मतगणना के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि मतगणना के अंतिम परिणाम क्या सामने आते हैं...
    1
    गोरखपुर अपडेट 
 काउंटिंग के बीच निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव का बयान चर्चा में! निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव अपने एजेंट के समर्थन में उतरे। इस दौरान उन्होंने कहा, “अभी छोड़कर चला जाऊंगा, जिसे जितना हो जीता लेना।” मतगणना के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि मतगणना के अंतिम परिणाम क्या सामने आते हैं...
गोरखपुर अपडेट 
काउंटिंग के बीच निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव का बयान चर्चा में! निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव अपने एजेंट के समर्थन में उतरे। इस दौरान उन्होंने कहा, “अभी छोड़कर चला जाऊंगा, जिसे जितना हो जीता लेना।” मतगणना के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि मतगणना के अंतिम परिणाम क्या सामने आते हैं...
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोरखपुर के गुलरिहा में भूमि विवाद में महिला की पिटाई, पुलिस से भिड़े ग्रामीण - पुलिस की जीप के पर्दे फाड़े गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव में भूमि विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक महिला की लात-घूंसों से पिटाई की गई, उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए और दरवाजे-खिड़कियां तोड़ दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस से भी भीड़ उलझ गई। भटहट, गुलरिहा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव की घटना है। शुक्रवार सुबह पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि गांव के रामासरे उर्फ सीताराम और उनके परिवार के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर कंचन पत्नी मनोज के घर पहुंच गए। विरोध करने पर भीड़ ने कंचन को लात-घूंसों से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी धमकाया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर पर पथराव कर दरवाजे और खिड़कियों में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ पुलिसकर्मियों से भी उलझ गई। महिला को बचाकर पुलिस ले जाने लगी तो लोगों ने पुलिस की जीप रोक ली। हालात ऐसे बन गए कि पुलिस को 300 मीटर तक जीप पीछे करनी पड़ी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस की जीप के पर्दे फाड़ दिए। इसके बाद भटहट चौकी की पुलिस पहुंची और महिलाओं को भीड़ से बचाकर चौकी ले गई। पीड़ित सिंघोरवा निवासी कंचन पत्नी मनोज ने भटहट चौकी पर तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की जा रही है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
    1
    गोरखपुर के गुलरिहा में भूमि विवाद में महिला की पिटाई, पुलिस से भिड़े ग्रामीण - पुलिस की जीप के पर्दे फाड़े

गोरखपुर के  गुलरिहा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव में भूमि विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक महिला की लात-घूंसों से पिटाई की गई, उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए और दरवाजे-खिड़कियां तोड़ दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस से भी भीड़ उलझ गई।
भटहट, गुलरिहा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव की घटना है। शुक्रवार सुबह पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि गांव के रामासरे उर्फ सीताराम और उनके परिवार के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर कंचन पत्नी मनोज के घर पहुंच गए। विरोध करने पर भीड़ ने कंचन को लात-घूंसों से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी धमकाया गया।
आरोप है कि हमलावरों ने घर पर पथराव कर दरवाजे और खिड़कियों में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ पुलिसकर्मियों से भी उलझ गई। महिला को बचाकर पुलिस ले जाने लगी तो लोगों ने पुलिस की जीप रोक ली। हालात ऐसे बन गए कि पुलिस को 300 मीटर तक जीप पीछे करनी पड़ी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस की जीप के पर्दे फाड़ दिए।
इसके बाद भटहट चौकी की पुलिस पहुंची और महिलाओं को भीड़ से बचाकर चौकी ले गई। पीड़ित सिंघोरवा निवासी कंचन पत्नी मनोज ने भटहट चौकी पर तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की जा रही है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं मिला सुराग, एनडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा घघसरा/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के माट गांव निवासी 55 वर्षीय विशंभर चौहान सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब आठ बजे साइकिल से घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि वह छठ माता मंदिर बेलौहा के पास पहुंचे और अपनी साइकिल खड़ी कर गांव की परंपरा के अनुसार पूजा के लिए कमल का फूल निकालने गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनके लापता होने की सूचना से परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं ग्रामीण भी उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर स्थित चोरमा नाला काफी गहरा है। ग्रामीणों के मुताबिक, नाले की गहराई करीब 10 फीट है। आशंका के मद्देनजर नाले में उनकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम लगातार खोजबीन कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक विशंभर चौहान का कोई सुराग नहीं मिल सका था। बताया जा रहा है कि खोज अभियान में छह घंटे से अधिक समय से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, उनके लापता हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और सभी उनकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद कर रहे हैं। विशंभर चौहान के परिवार में पांच बेटे हैं। इनमें जंग बहादुर चौहान, सुनील चौहान और अनिल चौहान सूरत में रहकर पेट्रोलियम संबंधी काम करते हैं। पिता के लापता होने की खबर से परिवार के लोग परेशान हैं। मौके पर थाना एसआई अरविंद कुमार सिंह भी पहुंचे हुए हैं। पुलिस की मौजूदगी में एनडीआरएफ की टीम चोरमा नाले में तलाश अभियान चला रही है। फिलहाल, विशंभर चौहान के लापता होने के कारणों और उनके साथ हुई घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन और ग्रामीण उनके सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।
    4
    24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं मिला सुराग, एनडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा
घघसरा/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के माट गांव निवासी 55 वर्षीय विशंभर चौहान सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब आठ बजे साइकिल से घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि वह छठ माता मंदिर बेलौहा के पास पहुंचे और अपनी साइकिल खड़ी कर गांव की परंपरा के अनुसार पूजा के लिए कमल का फूल निकालने गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनके लापता होने की सूचना से परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं ग्रामीण भी उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर स्थित चोरमा नाला काफी गहरा है। ग्रामीणों के मुताबिक, नाले की गहराई करीब 10 फीट है। आशंका के मद्देनजर नाले में उनकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम लगातार खोजबीन कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक विशंभर चौहान का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
बताया जा रहा है कि खोज अभियान में छह घंटे से अधिक समय से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, उनके लापता हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और सभी उनकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद कर रहे हैं।
विशंभर चौहान के परिवार में पांच बेटे हैं। इनमें जंग बहादुर चौहान, सुनील चौहान और अनिल चौहान सूरत में रहकर पेट्रोलियम संबंधी काम करते हैं। पिता के लापता होने की खबर से परिवार के लोग परेशान हैं।
मौके पर थाना एसआई अरविंद कुमार सिंह भी पहुंचे हुए हैं। पुलिस की मौजूदगी में एनडीआरएफ की टीम चोरमा नाले में तलाश अभियान चला रही है। फिलहाल, विशंभर चौहान के लापता होने के कारणों और उनके साथ हुई घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन और ग्रामीण उनके सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    Farmer सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.