श्रावस्ती: चोरी के दो मामलों में 7 अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल, सोलर इन्वर्टर, मोबाइल और नकदी बरामद भिनगा पुलिस को मिली सफलता, विद्यालय और दुकान में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भिनगा पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान, एक मोटरसाइकिल, पांच किलोवाट का सोलर इन्वर्टर, पांच मोबाइल फोन और नकदी समेत विभिन्न वस्तुएं बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। विद्यालय और दुकान में हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को सिसवा निवासी राम छबीले, जो उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुहिया में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं, ने विद्यालय के कमरे की खिड़की तोड़कर सामान चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दिन खरगौरा मोड़ निवासी चंद्र प्रताप ने अपनी दुकान से सामान चोरी होने के संबंध में दूसरा मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 25 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 3:55 बजे जनता इंटर कॉलेज के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान से दोनों मामलों में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक सोनी निवासी ग्राम पटना, श्याम जी सोनी उर्फ सिब्बू निवासी रेवलिया, सचिन सोनी निवासी रेवरिया, तालीम निवासी गद्दी पूरवा सिसवा, ज्ञानेंद्र पाठक उर्फ छोटू पंडित निवासी खरगौरा, अरुण कुमार वर्मा उर्फ ननके निवासी कंकदू थाना सोनवा तथा राम तेजपाल उर्फ मुन्ने निवासी मुडफोरवा कटघरा कला, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच शामिल हैं। राम तेजपाल का वर्तमान पता बनघुसरा मोड़, थाना कोतवाली भिनगा बताया गया है। ये सामान हुआ बरामद पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से छह नए करवा लोटे, एक बंधना लोटा, पीतल एवं कांसे की एक पतीली, दो पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, एक बैंक पासबुक, एक बैंक चेकबुक, एक मोटरसाइकिल और पांच किलोवाट का एक सोलर इन्वर्टर बरामद किया गया। इसके अलावा चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से संबंधित 5,500 रुपये नकद तथा अभियुक्तों की जामा तलाशी में पांच मोबाइल फोन और 950 रुपये नकद मिले। इस प्रकार प्रेस विज्ञप्ति में कुल 6,450 रुपये नकद बरामद होने की जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से दोनों चोरी के मामलों के अनावरण में सफलता मिली है। मामले में संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।
श्रावस्ती: चोरी के दो मामलों में 7 अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल, सोलर इन्वर्टर, मोबाइल और नकदी बरामद भिनगा पुलिस को मिली सफलता, विद्यालय और दुकान में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भिनगा पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान, एक मोटरसाइकिल, पांच किलोवाट का सोलर इन्वर्टर, पांच मोबाइल फोन और नकदी समेत विभिन्न वस्तुएं बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। विद्यालय और दुकान में हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को सिसवा निवासी राम छबीले, जो उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुहिया में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं, ने विद्यालय के कमरे की खिड़की तोड़कर सामान चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दिन खरगौरा मोड़ निवासी चंद्र प्रताप ने अपनी दुकान से सामान चोरी होने के संबंध में दूसरा मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 25 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 3:55 बजे जनता इंटर कॉलेज के पास
स्थित एक निर्माणाधीन मकान से दोनों मामलों में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक सोनी निवासी ग्राम पटना, श्याम जी सोनी उर्फ सिब्बू निवासी रेवलिया, सचिन सोनी निवासी रेवरिया, तालीम निवासी गद्दी पूरवा सिसवा, ज्ञानेंद्र पाठक उर्फ छोटू पंडित निवासी खरगौरा, अरुण कुमार वर्मा उर्फ ननके निवासी कंकदू थाना सोनवा तथा राम तेजपाल उर्फ मुन्ने निवासी मुडफोरवा कटघरा कला, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच शामिल हैं। राम तेजपाल का वर्तमान पता बनघुसरा मोड़, थाना कोतवाली भिनगा बताया गया है। ये सामान हुआ बरामद पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से छह नए करवा लोटे, एक बंधना लोटा, पीतल एवं कांसे की एक पतीली, दो पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, एक बैंक पासबुक, एक बैंक चेकबुक, एक मोटरसाइकिल और पांच किलोवाट का एक सोलर इन्वर्टर बरामद किया गया। इसके अलावा चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से संबंधित 5,500 रुपये नकद तथा अभियुक्तों की जामा तलाशी में पांच मोबाइल फोन और 950 रुपये नकद मिले। इस प्रकार प्रेस विज्ञप्ति में कुल 6,450 रुपये नकद बरामद होने की जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से दोनों चोरी के मामलों के अनावरण में सफलता मिली है। मामले में संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।
- अवैध असलहे के साथ दो गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को भेजा न्यायालय श्रावस्ती। जनपद में अपराधियों और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसिया पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को थाना सिरसिया की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लालपुर कुसमहवा की ओर से सोनपथरी जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो व्यक्ति अवैध असलहे लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनोखी पुत्र भल्लर और सरवन कुमार पुत्र राकेश कुमार, निवासी रामप्रसाद पुरवा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई। तलाशी के दौरान अनोखी के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि सरवन कुमार के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 282/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में अभियोग पंजीकृत किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दूबे और पुलिस टीम ने की।1
- बहराइच। मिहींपुरवा में 7.81 करोड़ की लागत से बना अग्निशमन केंद्र, डीएम ने किया निरीक्षण बहराइच। मिहींपुरवा में ₹7.81 करोड़ की लागत से बना अग्निशमन केंद्र, डीएम ने किया निरीक्षण। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के साथ एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव और सीडीओ सुनील कुमार धनवंता भी रहे मौजूद। प्रशासनिक भवन से लेकर आवासीय और अनावासीय भवनों तक की सुविधाओं का लिया गया जायजा। डीएम ने भवन हस्तांतरण की प्रक्रिया तत्काल पूरी कर अग्निशमन केंद्र चालू करने के दिए निर्देश।1
- बहराइच में प्रशासन की कड़ी निगरानी में PET परीक्षा संपन्न, DM-SP ने 8 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण बहराइच में प्रशासन की कड़ी निगरानी में PET परीक्षा संपन्न, DM-SP ने 8 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण1
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ बांदा में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रामकेश निषाद तमाम लोगों संग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। दरअसल, रिक्शा चालक की पिटाई हुई। गुंडा टैक्स मांगा गया। वो न्याय के लिए थाने पर पहुंचा तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई।1
- प्रारम्भिक अर्हता (पीईटी) परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण बहराइच। परीक्षा नियंत्रक, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 25 व 30 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को जनपद के 8 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक सम्पन्न होने वाली परीक्षा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्र महिला पीजी कालेज, महाराज सिंह इण्टर कालेज तथा पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज बहराइच का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को भी जनपद के 8 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पॉली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा सम्पन्न होगी।3
- श्रावस्ती: चोरी के दो मामलों में 7 अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल, सोलर इन्वर्टर, मोबाइल और नकदी बरामद भिनगा पुलिस को मिली सफलता, विद्यालय और दुकान में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भिनगा पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान, एक मोटरसाइकिल, पांच किलोवाट का सोलर इन्वर्टर, पांच मोबाइल फोन और नकदी समेत विभिन्न वस्तुएं बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। विद्यालय और दुकान में हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को सिसवा निवासी राम छबीले, जो उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुहिया में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं, ने विद्यालय के कमरे की खिड़की तोड़कर सामान चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दिन खरगौरा मोड़ निवासी चंद्र प्रताप ने अपनी दुकान से सामान चोरी होने के संबंध में दूसरा मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 25 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 3:55 बजे जनता इंटर कॉलेज के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान से दोनों मामलों में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक सोनी निवासी ग्राम पटना, श्याम जी सोनी उर्फ सिब्बू निवासी रेवलिया, सचिन सोनी निवासी रेवरिया, तालीम निवासी गद्दी पूरवा सिसवा, ज्ञानेंद्र पाठक उर्फ छोटू पंडित निवासी खरगौरा, अरुण कुमार वर्मा उर्फ ननके निवासी कंकदू थाना सोनवा तथा राम तेजपाल उर्फ मुन्ने निवासी मुडफोरवा कटघरा कला, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच शामिल हैं। राम तेजपाल का वर्तमान पता बनघुसरा मोड़, थाना कोतवाली भिनगा बताया गया है। ये सामान हुआ बरामद पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से छह नए करवा लोटे, एक बंधना लोटा, पीतल एवं कांसे की एक पतीली, दो पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, एक बैंक पासबुक, एक बैंक चेकबुक, एक मोटरसाइकिल और पांच किलोवाट का एक सोलर इन्वर्टर बरामद किया गया। इसके अलावा चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से संबंधित 5,500 रुपये नकद तथा अभियुक्तों की जामा तलाशी में पांच मोबाइल फोन और 950 रुपये नकद मिले। इस प्रकार प्रेस विज्ञप्ति में कुल 6,450 रुपये नकद बरामद होने की जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से दोनों चोरी के मामलों के अनावरण में सफलता मिली है। मामले में संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।2
- जमीन की पैमाइश को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायलश्रावस्ती के रहमुनिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की सूचना; पुलिस और राजस्व विभाग की भूमिका पर उठे सवाल श्रावस्ती। जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के रायपुर बिलेला स्थित रहमुनिया गांव में जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नहर के पास खेत की जमीन को लेकर हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की सूचना है। मामला जयकला और मुंशीलाल यादव पक्ष के बीच जमीन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। पैमाइश को लेकर लंबे समय से विवाद मुंशीलाल यादव पक्ष के अनुसार, नहर के पास स्थित खेत की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका दावा है कि जयकला की जमीन का कुछ हिस्सा नहर में चला गया है और इस संबंध में कई बार पैमाइश कराई जा चुकी है। आरोप है कि पैमाइश के दौरान बार-बार विवाद उत्पन्न होने से सीमांकन की प्रक्रिया प्रभावित होती रही है। मुंशीलाल पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले पैमाइश के दौरान जयकला ने दो महिला पुलिसकर्मियों को पकड़कर नहर में कूदने की धमकी दी थी। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने आना भी बाकी है। बुजुर्ग को घसीटने का वीडियो चर्चा में घटना से संबंधित एक वीडियो को लेकर भी चर्चा हो रही है। मुंशीलाल पक्ष का दावा है कि दूसरे वीडियो में एक बुजुर्ग को घसीटते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और घटनाक्रम के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मुंशीलाल पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके घर में घुसकर मारपीट करने पहुंचे थे। उनका यह भी कहना है कि पुलिस ने उनके पक्ष के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इन आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल जमीन की पैमाइश को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के हिंसक संघर्ष में बदलने से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के सीमांकन से जुड़े विवाद कई बार गंभीर घटनाओं का कारण बन जाते हैं। ऐसे में समय रहते निष्पक्ष पैमाइश, राजस्व अभिलेखों की जांच और दोनों पक्षों के बीच नियमानुसार विवाद का समाधान जरूरी है। फिलहाल, मामले में दर्ज मुकदमे, मारपीट की परिस्थितियों और दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच महत्वपूर्ण है। पुलिस की जांच और राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद ही जमीन विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- बहराइच: चोरी के मामले में 80 हजार रुपये नकदी के साथ महिला गिरफ्तार खैरीघाट पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, गिरफ्तार महिला को न्यायालय भेजा बहराइच। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैरीघाट पुलिस को चोरी के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल एक महिला अभियुक्ता को 80 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के मार्गदर्शन में थाना खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, ग्राम संकुला निवासी शेर अली ने घर में चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के मुताबिक, 4 और 5 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि करीब दो बजे अज्ञात चोर घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और कमरे में रखे सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए सामान में चांदी की पायल, बिछिया, सोने का हार, लॉकेट, नथुनी, अंगूठी, झाला सहित अन्य आभूषण शामिल थे। मामले की जांच और चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर 2026 को नानपारा मार्ग से संकुला जाने वाले तिराहे के पास से निर्मला देवी (करीब 28 वर्ष), पत्नी बैसराम चौहान, निवासी ग्राम संकुला, थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के मामले से संबंधित 80 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक खलीक नाथ सिंह, उपनिरीक्षक रामप्रवेश यादव, हेड कांस्टेबल कमलेन्द्र श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश शाही तथा महिला आरक्षी सविता यादव और अंजुलता शामिल रहीं।3