Singrauli News: महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एनसीएल की सार्थक पहल एनसीएल की सीएसआर पहल से ‘पाखी’ सैनिटरी पैड का उत्पादन और आपूर्ति Singrauli News: महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एनसीएल की सार्थक पहल एनसीएल की सीएसआर पहल से ‘पाखी’ सैनिटरी पैड का उत्पादन और आपूर्ति Singrauli News: महिला स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनसीएल ने सोमवार को एनसीएल ने अवंतीबाई स्वयं सहायता समूह, पीपरखड़ के साथ एमओयू किया। इस एमओयू के तहत एनसीएल द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सिंगरौली एवं सोनभद्र के 28 विद्यालयों में तीन वर्ष की अवधि तक ‘पाखी’ सैनिटरी पैड की नि: शुल्क नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। एनसीएल की इस पहल से लगभग 8,000 छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता का लाभ मिलेगा एवं स्थानीय महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के अवसर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि ग्राम पीपरखड़ स्थित 'पाखी’ सैनिटरी पैड निर्माण इकाई की स्थापना एनसीएल झिंगुरदा द्वारा आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी के सहयोग से की गई है। इस इकाई का संचालन आजीविका मिशन के अंतर्गत अवंती बाई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं, जहाँ उन्हें सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण के साथ मासिक धर्म एवं उससे जुड़े मिथ्यो के प्रति जागरूक किया जाता है । इस केन्द्र के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
Singrauli News: महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एनसीएल की सार्थक पहल एनसीएल की सीएसआर पहल से ‘पाखी’ सैनिटरी पैड का उत्पादन और आपूर्ति Singrauli News: महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एनसीएल की सार्थक पहल एनसीएल की सीएसआर पहल से ‘पाखी’ सैनिटरी पैड का उत्पादन और आपूर्ति Singrauli News: महिला स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनसीएल ने सोमवार को एनसीएल ने अवंतीबाई स्वयं सहायता समूह, पीपरखड़ के साथ एमओयू किया। इस एमओयू के तहत एनसीएल द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सिंगरौली एवं सोनभद्र के 28 विद्यालयों में तीन वर्ष की अवधि तक ‘पाखी’ सैनिटरी पैड की नि: शुल्क नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। एनसीएल की इस पहल से लगभग 8,000 छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता का लाभ मिलेगा एवं स्थानीय महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के अवसर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि ग्राम पीपरखड़ स्थित 'पाखी’ सैनिटरी पैड निर्माण इकाई की स्थापना एनसीएल झिंगुरदा द्वारा आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी के सहयोग से की गई है। इस इकाई का संचालन आजीविका मिशन के अंतर्गत अवंती बाई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं, जहाँ उन्हें सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण के साथ मासिक धर्म एवं उससे जुड़े मिथ्यो के प्रति जागरूक किया जाता है । इस केन्द्र के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
- Singrauli News: पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में फ़ैली अव्यवस्था, प्राचार्य पर मनमानी के गंभीर आरोप, छात्रों में नाराज़गी Singrauli News: सिंगरौली। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के दावों के बीच जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में भारी अव्यवस्थाओं के आरोप सामने आए हैं। छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य सिद्दीकी पर मनमानी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि सरकार से मिलने वाले फंड के बावजूद कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। परिसर में साफ-सफाई बदहाल है, कई कक्षाओं में बिजली के बोर्ड नीचे लटके हुए हैं और तार खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। शौचालयों में गंदगी के कारण छात्राएं विशेष रूप से परेशान हैं। डीजी सेट जंग खाया, सीसीटीवी गायब छात्रों के अनुसार आपात स्थिति के लिए रखा गया डीजी सेट पूरी तरह अनुपयोगी हो चुका है। वहीं सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी गायब बताए जा रहे हैं। डिजिटल क्लासरूम बनने के बावजूद उनका कोई उपयोग नहीं हो रहा और कमरे धूल से भरे पड़े हैं। कॉलेज की नई इमारत में पानी टपकने जैसी समस्याएं सामने आने से निर्माण गुणवत्ता पर संदेह जताया जा रहा है। साथ ही मुख्य गेट निर्माण में करीब 10 लाख रुपये खर्च दिखाए जाने को लेकर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का दावा है कि कम राशि में यह कार्य संभव था। छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन इन सभी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। प्रमुख मांगों में शामिल हैं नियमित सफाई व्यवस्था, गर्ल्स टॉयलेट में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, बस सुविधा में वृद्धि, बाउंड्री वॉल निर्माण, लाइब्रेरी में नई किताबें, कैंटीन संचालन, सीसीटीवी कैमरे पुनः लगाना, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, APS सेंटर की स्थापना, विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्राचार्य ने नहीं दिया जवाब जब पत्रकारों ने आरोपों पर प्राचार्य सिद्दीकी से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की तो उन्होंने कथित तौर पर लंबे समय तक इंतजार कराया और बिना कोई बयान दिए चैंबर छोड़कर चले गए, जिससे छात्रों की नाराजगी और बढ़ गई। फिलहाल, इन आरोपों ने कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करता है।4
- नगर निगम अधिकारी का रिश्वत वीडियो वायरल सिंगरौली में नगर निगम के राजस्व अधिकारी आरपी बैस का कथित रिश्वत लेते वीडियो वायरल। आधिकारिक पुष्टि नहीं, लेकिन मामले ने प्रशासन में हलचल और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए।1
- आप देख पा चितरंगी ब्लाक के बेलहवा में मैच हो रहा है पिपरवार बेलहवा1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- ब्रेकिंग: सोनभद्र.... - पारिवारिक कलह में परिवार के सदस्यों का आपस में मारपीट - बीच बाजार में आपस में लाठी डंडे और पत्थर से मारपीट करते दिखे परिवार के सभी सदस्य - मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल - मारपीट के दौरान स्थानीय लोग सहमे, पत्थर चलने के दौरान घायल होने से बचे राहगीर - घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की कही जारी है बात - स्थानी लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस - कुछ घायल सदस्य खुद से नजदीकी सीएससी चोपन पहुंचे तो कुछ को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती - अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है प्राथमिक इलाज घायलों का कर दिया गया है - पिता के संपत्ति के बंटवारे में बराबर के हिस्सा मांगने पर विवाद - चोपन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड की घटना।2
- सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ जंगल में पेड़ से लटकता खोपड़ी का अवशेष मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चरवाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मिले अवशेषों की पहचान 16 वर्षीय मंगला प्रसाद के रूप में हुई है, जो 19 जनवरी से लापता था। परिजनों ने 26 जनवरी को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब करीब एक महीने बाद जंगल से खोपड़ी का अवशेष मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। यह पूरा मामला ग्राम पंचायत कोटा के टोला पतगड़ी स्थित जवारीडाड़ जंगल का है। मंगलवार को चरवाहों ने जंगल में पेड़ से लटकते अवशेष देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। जंगल में मिले अवशेषों की पहचान मृतक के बड़े भाई रवि कुमार ने कपड़ों और बेल्ट के आधार पर की। पुलिस ने खोपड़ी समेत अन्य अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है कि यह हत्या है, आत्महत्या या कोई और वजह। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।2
- Post by Mustaf Ahamad1
- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं का आरोप, प्राचार्य पर मनमानी के गंभीर आरोप... मध्य प्रदेश सरकार जहां शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में व्यवस्थाएं बदहाल होने के आरोप सामने आए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सिद्दीकी पर छात्रों ने मनमानी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि सरकार द्वारा कॉलेज को मिलने वाले फंड के बावजूद मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। छात्र-छात्राओं के अनुसार कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। कई कक्षाओं में बिजली के बोर्ड नीचे लटके हुए हैं और तार खुले पड़े हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण छात्राएं विशेष रूप से परेशान हैं। आरोप है कि लंबे समय से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। छात्रों ने यह भी बताया कि आपातकालीन स्थिति के लिए रखा गया डीजी सेट जंग खा चुका है और अनुपयोगी हो गया है। वहीं निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी गायब हो चुके हैं, लेकिन इस ओर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। डिजिटल क्लासरूम बनाए जाने के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो रहा और कमरों में धूल जमी हुई है। नई बिल्डिंग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। छात्रों का आरोप है कि भवन में पानी टपकने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो रहा है। वहीं कॉलेज में लगाए गए मुख्य गेट की लागत को लेकर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का दावा है कि लगभग 10 लाख रुपये खर्च दिखाए गए, जबकि कम राशि में कार्य संभव था। छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कई मांगें रखी हैं। प्रमुख मांगों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था, गर्ल्स टॉयलेट में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, कॉलेज में राजनीतिक कार्यक्रमों पर नियंत्रण, बस सुविधा बढ़ाने, नई बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल निर्माण, पुस्तकालय में नई किताबें, कैंटीन संचालन, सीसीटीवी कैमरे स्थापना, APS सेंटर की स्थापना, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और कॉलेज की गिरती छवि सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग शामिल है। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो छात्र हित में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्राचार्य से जवाब नहीं मिला इन सभी आरोपों को लेकर जब पत्रकारों ने कॉलेज प्राचार्य सिद्दीकी से पक्ष जानने का प्रयास किया तो आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों को लंबे समय तक इंतजार कराया और बाद में बिना प्रतिक्रिया दिए चैंबर से चले गए। इससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई है। फिलहाल, छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है।4