logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Singrauli प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं का आरोप, प्राचार्य पर मनमानी के गंभीर आरोप... प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं का आरोप, प्राचार्य पर मनमानी के गंभीर आरोप... मध्य प्रदेश सरकार जहां शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में व्यवस्थाएं बदहाल होने के आरोप सामने आए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सिद्दीकी पर छात्रों ने मनमानी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि सरकार द्वारा कॉलेज को मिलने वाले फंड के बावजूद मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। छात्र-छात्राओं के अनुसार कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। कई कक्षाओं में बिजली के बोर्ड नीचे लटके हुए हैं और तार खुले पड़े हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण छात्राएं विशेष रूप से परेशान हैं। आरोप है कि लंबे समय से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। छात्रों ने यह भी बताया कि आपातकालीन स्थिति के लिए रखा गया डीजी सेट जंग खा चुका है और अनुपयोगी हो गया है। वहीं निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी गायब हो चुके हैं, लेकिन इस ओर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। डिजिटल क्लासरूम बनाए जाने के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो रहा और कमरों में धूल जमी हुई है। नई बिल्डिंग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। छात्रों का आरोप है कि भवन में पानी टपकने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो रहा है। वहीं कॉलेज में लगाए गए मुख्य गेट की लागत को लेकर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का दावा है कि लगभग 10 लाख रुपये खर्च दिखाए गए, जबकि कम राशि में कार्य संभव था। छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कई मांगें रखी हैं। प्रमुख मांगों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था, गर्ल्स टॉयलेट में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, कॉलेज में राजनीतिक कार्यक्रमों पर नियंत्रण, बस सुविधा बढ़ाने, नई बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल निर्माण, पुस्तकालय में नई किताबें, कैंटीन संचालन, सीसीटीवी कैमरे स्थापना, APS सेंटर की स्थापना, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और कॉलेज की गिरती छवि सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग शामिल है। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो छात्र हित में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्राचार्य से जवाब नहीं मिला इन सभी आरोपों को लेकर जब पत्रकारों ने कॉलेज प्राचार्य सिद्दीकी से पक्ष जानने का प्रयास किया तो आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों को लंबे समय तक इंतजार कराया और बाद में बिना प्रतिक्रिया दिए चैंबर से चले गए। इससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई है। फिलहाल, छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है।

2 hrs ago
user_Journalist Manu Kumar shah
Journalist Manu Kumar shah
News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

Singrauli प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं का आरोप, प्राचार्य पर मनमानी के गंभीर आरोप... प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं का आरोप, प्राचार्य पर मनमानी के गंभीर आरोप... मध्य प्रदेश सरकार जहां शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में व्यवस्थाएं बदहाल होने के आरोप सामने आए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सिद्दीकी पर छात्रों ने मनमानी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि सरकार द्वारा कॉलेज को मिलने वाले फंड के बावजूद मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। छात्र-छात्राओं के अनुसार कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। कई कक्षाओं में बिजली के बोर्ड नीचे लटके हुए हैं और तार खुले पड़े

हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण छात्राएं विशेष रूप से परेशान हैं। आरोप है कि लंबे समय से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। छात्रों ने यह भी बताया कि आपातकालीन स्थिति के लिए रखा गया डीजी सेट जंग खा चुका है और अनुपयोगी हो गया है। वहीं निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी गायब हो चुके हैं, लेकिन इस ओर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। डिजिटल क्लासरूम बनाए जाने के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो रहा और कमरों में धूल जमी हुई है। नई बिल्डिंग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। छात्रों का आरोप है कि भवन में पानी टपकने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं,

जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो रहा है। वहीं कॉलेज में लगाए गए मुख्य गेट की लागत को लेकर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का दावा है कि लगभग 10 लाख रुपये खर्च दिखाए गए, जबकि कम राशि में कार्य संभव था। छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कई मांगें रखी हैं। प्रमुख मांगों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था, गर्ल्स टॉयलेट में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, कॉलेज में राजनीतिक कार्यक्रमों पर नियंत्रण, बस सुविधा बढ़ाने, नई बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल निर्माण, पुस्तकालय में नई किताबें, कैंटीन संचालन, सीसीटीवी कैमरे स्थापना, APS सेंटर की स्थापना, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और कॉलेज की गिरती छवि

सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग शामिल है। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो छात्र हित में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्राचार्य से जवाब नहीं मिला इन सभी आरोपों को लेकर जब पत्रकारों ने कॉलेज प्राचार्य सिद्दीकी से पक्ष जानने का प्रयास किया तो आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों को लंबे समय तक इंतजार कराया और बाद में बिना प्रतिक्रिया दिए चैंबर से चले गए। इससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई है। फिलहाल, छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं का आरोप, प्राचार्य पर मनमानी के गंभीर आरोप... मध्य प्रदेश सरकार जहां शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में व्यवस्थाएं बदहाल होने के आरोप सामने आए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सिद्दीकी पर छात्रों ने मनमानी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि सरकार द्वारा कॉलेज को मिलने वाले फंड के बावजूद मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। छात्र-छात्राओं के अनुसार कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। कई कक्षाओं में बिजली के बोर्ड नीचे लटके हुए हैं और तार खुले पड़े हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण छात्राएं विशेष रूप से परेशान हैं। आरोप है कि लंबे समय से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। छात्रों ने यह भी बताया कि आपातकालीन स्थिति के लिए रखा गया डीजी सेट जंग खा चुका है और अनुपयोगी हो गया है। वहीं निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी गायब हो चुके हैं, लेकिन इस ओर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। डिजिटल क्लासरूम बनाए जाने के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो रहा और कमरों में धूल जमी हुई है। नई बिल्डिंग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। छात्रों का आरोप है कि भवन में पानी टपकने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो रहा है। वहीं कॉलेज में लगाए गए मुख्य गेट की लागत को लेकर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का दावा है कि लगभग 10 लाख रुपये खर्च दिखाए गए, जबकि कम राशि में कार्य संभव था। छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कई मांगें रखी हैं। प्रमुख मांगों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था, गर्ल्स टॉयलेट में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, कॉलेज में राजनीतिक कार्यक्रमों पर नियंत्रण, बस सुविधा बढ़ाने, नई बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल निर्माण, पुस्तकालय में नई किताबें, कैंटीन संचालन, सीसीटीवी कैमरे स्थापना, APS सेंटर की स्थापना, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और कॉलेज की गिरती छवि सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग शामिल है। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो छात्र हित में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्राचार्य से जवाब नहीं मिला इन सभी आरोपों को लेकर जब पत्रकारों ने कॉलेज प्राचार्य सिद्दीकी से पक्ष जानने का प्रयास किया तो आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों को लंबे समय तक इंतजार कराया और बाद में बिना प्रतिक्रिया दिए चैंबर से चले गए। इससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई है। फिलहाल, छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है।
    4
    प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं का आरोप, प्राचार्य पर मनमानी के गंभीर आरोप...
मध्य प्रदेश सरकार जहां शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में व्यवस्थाएं बदहाल होने के आरोप सामने आए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सिद्दीकी पर छात्रों ने मनमानी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि सरकार द्वारा कॉलेज को मिलने वाले फंड के बावजूद मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
छात्र-छात्राओं के अनुसार कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। कई कक्षाओं में बिजली के बोर्ड नीचे लटके हुए हैं और तार खुले पड़े हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण छात्राएं विशेष रूप से परेशान हैं। आरोप है कि लंबे समय से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है।
छात्रों ने यह भी बताया कि आपातकालीन स्थिति के लिए रखा गया डीजी सेट जंग खा चुका है और अनुपयोगी हो गया है। वहीं निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी गायब हो चुके हैं, लेकिन इस ओर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। डिजिटल क्लासरूम बनाए जाने के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो रहा और कमरों में धूल जमी हुई है।
नई बिल्डिंग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। छात्रों का आरोप है कि भवन में पानी टपकने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो रहा है। वहीं कॉलेज में लगाए गए मुख्य गेट की लागत को लेकर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का दावा है कि लगभग 10 लाख रुपये खर्च दिखाए गए, जबकि कम राशि में कार्य संभव था। 
छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कई मांगें रखी हैं। प्रमुख मांगों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था, गर्ल्स टॉयलेट में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, कॉलेज में राजनीतिक कार्यक्रमों पर नियंत्रण, बस सुविधा बढ़ाने, नई बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल निर्माण, पुस्तकालय में नई किताबें, कैंटीन संचालन, सीसीटीवी कैमरे स्थापना, APS सेंटर की स्थापना, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और कॉलेज की गिरती छवि सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग शामिल है।
विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो छात्र हित में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
प्राचार्य से जवाब नहीं मिला
इन सभी आरोपों को लेकर जब पत्रकारों ने कॉलेज प्राचार्य सिद्दीकी से पक्ष जानने का प्रयास किया तो आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों को लंबे समय तक इंतजार कराया और बाद में बिना प्रतिक्रिया दिए चैंबर से चले गए। इससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई है।
फिलहाल, छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है।
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नगर निगम अधिकारी का रिश्वत वीडियो वायरल सिंगरौली में नगर निगम के राजस्व अधिकारी आरपी बैस का कथित रिश्वत लेते वीडियो वायरल। आधिकारिक पुष्टि नहीं, लेकिन मामले ने प्रशासन में हलचल और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए।
    1
    नगर निगम अधिकारी का रिश्वत वीडियो वायरल
सिंगरौली में नगर निगम के राजस्व अधिकारी आरपी बैस का कथित रिश्वत लेते वीडियो वायरल। आधिकारिक पुष्टि नहीं, लेकिन मामले ने प्रशासन में हलचल और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए।
    user_Saud pathan patrakar
    Saud pathan patrakar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • आप देख पा चितरंगी ब्लाक के बेलहवा में मैच हो रहा है पिपरवार बेलहवा
    1
    आप देख पा चितरंगी ब्लाक के बेलहवा में मैच हो रहा है पिपरवार बेलहवा
    user_Chhotelal jaiswal
    Chhotelal jaiswal
    Photographer सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आरटीओ कार्यालय के बाहर ऑनलाइन दुकानों में चोरी का खुलासा: लैपटॉप-प्रिंटर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद।
    1
    आरटीओ कार्यालय के बाहर ऑनलाइन दुकानों में चोरी का खुलासा: लैपटॉप-प्रिंटर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद।
    user_Devendra Journalist_Singrauli
    Devendra Journalist_Singrauli
    पत्रकार Singrauli, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
  • सोनभद्र के हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एसबीआई के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के बाद परिवार और बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
    1
    सोनभद्र के हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एसबीआई के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की मौत हो गई।
ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद परिवार और बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • सोनभद्र। जनपद के हाथीनाला–रेणुकूट मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम आशरफ यादव ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके। मृतक राम आशरफ यादव स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं और वे लंबे समय से एसबीआई शाखा में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बैंक कर्मचारियों व परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सोनभद्र। जनपद के हाथीनाला–रेणुकूट मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के सुरक्षा गार्ड राम आशरफ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम आशरफ यादव ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके।
मृतक राम आशरफ यादव स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं और वे लंबे समय से एसबीआई शाखा में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बैंक कर्मचारियों व परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाथीनाला–रेणुकूट मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kiran Gound
    Kiran Gound
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोनभद्र.... - चोरों ने तीन घरों में सेंधमारी कर नकदी समेत हजारों की संपत्ति चुरा ली - चोर एक अन्य घर का ताला तोड़ने में असफल रहे - घटना की सूचना पर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है - चोरों ने चकमा देने के लिए कंपनी में काम के दौरान पहने जाने वाले हाफ हेलमेट पहन रखे थे - चोरी किये हुए मोबाइल को चोरों ने पास के घर के पास फेंका, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया - घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों ने जल्द खुलासे का आह्वान किया है - पुलिस ने कहा जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी - चोपन थाना क्षेत्र के डाला मलिन बस्ती में बीती रात चोरी का मामला।
    3
    सोनभद्र....
- चोरों ने तीन घरों में सेंधमारी कर नकदी समेत हजारों की संपत्ति चुरा ली
- चोर एक अन्य घर का ताला तोड़ने में असफल रहे
- घटना की सूचना पर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है 
- चोरों ने चकमा देने के लिए कंपनी में काम के दौरान पहने जाने वाले हाफ हेलमेट पहन रखे थे
- चोरी किये हुए मोबाइल को चोरों ने पास के घर के पास फेंका, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया
- घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों ने जल्द खुलासे का आह्वान किया है 
- पुलिस ने कहा जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
- चोपन थाना क्षेत्र के डाला मलिन बस्ती में बीती रात चोरी का मामला।
    user_Manoj Verma
    Manoj Verma
    Photographer ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Singrauli कमिश्नर की समीक्षा बैठक में सख्ती, लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के आदेश...
    1
    Singrauli कमिश्नर की समीक्षा बैठक में सख्ती, लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के आदेश...
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.