logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Dum Dum में BJP की ऐतिहासिक रैली, Bengal में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज

19 hrs ago
user_Pradesh Khabar
Pradesh Khabar
Media company Ambikapur, Surguja•
19 hrs ago

Dum Dum में BJP की ऐतिहासिक रैली, Bengal में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार Hot sunday: चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल-बेहाल, मौसम विभाग ने 27-30 अप्रैल के बीच गरज-चमक, बारिश व तेज हवा की चेतावनी अंबिकापुर। मौसम (Weather report) में बदलाव से पहले अंबिकापुर में गर्मी ने तेवर दिखाए। रविवार (Hot sunday) को शहर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहे। दोपहर के समय सडक़ों पर आवाजाही कम नजर आई। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग देवीगंज रोड में भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट (Hot sunday) के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 2७ से 30 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका (ट्रफ) की स्थिति बनी हुई है, जिसके प्रभाव से मौसम (Hot sunday) में यह बदलाव देखने को मिलेगा। Hot sunday: गर्मी से राहत के आसार मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी (Hot sunday) से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इधर रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हीट वेव और गर्म रात की चेतावनी मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में हीट वेव (Hot sunday) और गर्म रात (वार्म नाइट) की स्थिति बने रहने की भी चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
    1
    रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार
Hot sunday: चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल-बेहाल, मौसम विभाग ने 27-30 अप्रैल के बीच गरज-चमक, बारिश व तेज हवा की चेतावनी
अंबिकापुर। मौसम (Weather report) में बदलाव से पहले अंबिकापुर में गर्मी ने तेवर दिखाए। रविवार (Hot sunday) को शहर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहे। दोपहर के समय सडक़ों पर आवाजाही कम नजर आई। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग देवीगंज रोड में भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट (Hot sunday) के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 2७ से 30 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका (ट्रफ) की स्थिति बनी हुई है, जिसके प्रभाव से मौसम (Hot sunday) में यह बदलाव देखने को मिलेगा।
Hot sunday: गर्मी से राहत के आसार
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी (Hot sunday) से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इधर रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
हीट वेव और गर्म रात की चेतावनी
मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में हीट वेव (Hot sunday) और गर्म रात (वार्म नाइट) की स्थिति बने रहने की भी चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • West Bengal Politics: Dum Dum में BJP की मेगा रैली, जीत का दावा तेज West Bengal के Dum Dum में BJP की विशाल रैली, जनता का जबरदस्त समर्थन
    1
    West Bengal Politics: Dum Dum में BJP की मेगा रैली, जीत का दावा तेज
West Bengal के Dum Dum में BJP की विशाल रैली, जनता का जबरदस्त समर्थन
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Ambikapur, Surguja•
    17 hrs ago
  • घटिया निर्माण किया गया है, सही तरिके से सीमेंट, गिट्टी, बालू, का मात्रा ठीक से नहीं मिलाया गया? जिसमें नहर के टूटना चालू हो गया, महीना भर भी नहीं हुआ है, स्थिति आपके सामने है रात के अंधेरे में काम कराया गया, जिसमें लोग आवाज़ न उठा सकें, किसानों के खेतो में पानी कैसे पहुंचेगा, नहर अभी से टूटना शुरू हो गया हैं?
    1
    घटिया निर्माण किया गया है, सही तरिके से सीमेंट, गिट्टी, बालू, का मात्रा ठीक से नहीं मिलाया गया? जिसमें नहर के टूटना चालू हो गया, महीना भर भी नहीं हुआ है, स्थिति आपके सामने है रात के अंधेरे में काम कराया गया, जिसमें लोग आवाज़ न उठा सकें, किसानों के खेतो में पानी कैसे पहुंचेगा, नहर अभी से टूटना शुरू हो गया हैं?
    user_Shivnath bagheL
    Shivnath bagheL
    Newspaper publisher सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • Post by Arvind tirkey
    1
    Post by Arvind tirkey
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • रामानुजगंज तहसील में उमड़ा गौ भक्तों का जनसैलाब, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन रामानुजगंज। गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर सोमवार को रामानुजगंज तहसील मुख्यालय में बड़ी संख्या में गौ भक्तों का जनसमूह एकत्रित हुआ। अभियान के प्रथम चरण के तहत गौ भक्तों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में शामिल गौ भक्तों ने मांग रखी कि गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए तथा देशभर में गो संरक्षण, गोशालाओं के विकास, निराश्रित गोवंश के संरक्षण और गौ सेवा से जुड़े ठोस कानून बनाए जाएं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए उन्हें उचित सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, संतजन एवं गौ प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसमें तहसील स्तर से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक शासन-प्रशासन को ज्ञापन देकर मांगों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
    1
    रामानुजगंज तहसील में उमड़ा गौ भक्तों का जनसैलाब, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रामानुजगंज। गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर सोमवार को रामानुजगंज तहसील मुख्यालय में बड़ी संख्या में गौ भक्तों का जनसमूह एकत्रित हुआ। अभियान के प्रथम चरण के तहत गौ भक्तों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में शामिल गौ भक्तों ने मांग रखी कि गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए तथा देशभर में गो संरक्षण, गोशालाओं के विकास, निराश्रित गोवंश के संरक्षण और गौ सेवा से जुड़े ठोस कानून बनाए जाएं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए उन्हें उचित सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, संतजन एवं गौ प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसमें तहसील स्तर से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक शासन-प्रशासन को ज्ञापन देकर मांगों से अवगत कराया जाएगा।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • लोकेशन- बलरामपुर (छत्तीसगढ़) मो- 6266672741 स्लग: शिक्षक पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश एंकर: बरवाहीपारा के नवडीहकला स्थित स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर परिजन और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वीओ : जानकारी के मुताबिक, स्कूल में पदस्थ शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने एक छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे गंदे पेशाब किए हुए बर्तन में खाना खाने के लिए मजबूर किया। जब छात्र ने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने उसके साथ मारपीट कर जबरन खाना खिलाया। वहीं हाल ही में एक और मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि शिक्षक ने एक बच्ची के ऊपर पानी डाल दिया, जिससे परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद आज ग्रामीण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित शिक्षक का व्यवहार पहले से ही बच्चों के प्रति ठीक नहीं रहा है और वह आए दिन बच्चों के साथ अभद्रता करते रहते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच प्रक्रिया जारी है और जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
    4
    लोकेशन- बलरामपुर (छत्तीसगढ़)
मो- 6266672741
स्लग: शिक्षक पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
एंकर:
बरवाहीपारा के नवडीहकला स्थित स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर परिजन और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
वीओ :
जानकारी के मुताबिक, स्कूल में पदस्थ शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने एक छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे गंदे पेशाब किए हुए बर्तन में खाना खाने के लिए मजबूर किया। जब छात्र ने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने उसके साथ मारपीट कर जबरन खाना खिलाया।
वहीं हाल ही में एक और मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि शिक्षक ने एक बच्ची के ऊपर पानी डाल दिया, जिससे परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद आज ग्रामीण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित शिक्षक का व्यवहार पहले से ही बच्चों के प्रति ठीक नहीं रहा है और वह आए दिन बच्चों के साथ अभद्रता करते रहते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच प्रक्रिया जारी है और जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • लोकेशन- लखनपुर लखनपुर हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार पर आगामी 30 और 31 मई को सालाना उर्स का आयोजन,क़व्वाली के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे हजारों की संख्या में लोग लखनपुर आपसी सद्भावना और एकता के प्रतीक हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 30 और 31 मई को सालाना उर्स का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए उर्स कमेटी के बैठक के साथ ही उर्स कमेटी का गठन भी पूर्ण कर लिया गया है। उर्स कमेटी के निर्णय अनुसार आगामी 30 मई दिन शनिवार को संदलपोशी का कार्यक्रम सहित 31 मई दिन रविवार को क़व्वाली के कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस पूरे कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियो से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल कमेटी उर्स की तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गई है जहाँ बाबा का मजार पर आगामी उर्स के मद्देनज़र व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। गौरतलब है कि हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार लखनपुर के बंधा ग्राम में स्थित है जहाँ सभी धर्म के लोग आदर के साथ बाबा को नमन करने तथा अपनी मनचाही मुराद पूरी करने माथा टेकने बाबा के दर पर पहुंचते हैं। ऐसे में उर्स के आयोजन पर बड़ी संख्या में जायरीनो का हुजूम उर्स के मौके बाबा के दर पर उमड़ता है। इस वर्ष उर्स कमेटी के संचालन एवं देखरेख के लिए सदर शराफ़त अली को सर्वसहमति से नियुक्त किया गया है साथ ही नायब सदर के रूप में जसीमुद्दीन (बंधा),इरशाद ख़ान (पप्पू),सचिव नूर मोहम्मद,खजांची के रूप में ताहिर नूर,गप्पू ख़ान को मनोनीत किया गया है। इस वर्ष कमेटी के सदस्यों में इमरान हुसैन,मक़सूद हैदर, जौहर अली,सोबारक,शमीम ख़ान हासिम खान, जानिसार अख्तर,इमरान अंसारी,तबरेज खान जुनाडीह, शहदुल, ,महफूज हैदर,साबिर अंसारी को ज़िम्मेदारी दी गई
    1
    लोकेशन- लखनपुर 
लखनपुर हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार पर आगामी 30 और 31 मई को सालाना उर्स का आयोजन,क़व्वाली के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे हजारों की संख्या में लोग 
लखनपुर आपसी सद्भावना और एकता के प्रतीक हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 30 और 31 मई को सालाना उर्स का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए उर्स कमेटी के बैठक के साथ ही उर्स कमेटी का गठन भी पूर्ण कर लिया गया है। उर्स कमेटी के निर्णय अनुसार आगामी 30 मई दिन शनिवार को संदलपोशी का कार्यक्रम सहित 31 मई दिन रविवार को क़व्वाली के कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस पूरे कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियो से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल कमेटी उर्स की तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गई है जहाँ बाबा का मजार पर आगामी उर्स के मद्देनज़र व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। गौरतलब है कि हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार लखनपुर के बंधा ग्राम में स्थित है जहाँ सभी धर्म के लोग आदर के साथ बाबा को नमन करने तथा अपनी मनचाही मुराद पूरी करने माथा टेकने बाबा के दर पर पहुंचते हैं। ऐसे में उर्स के आयोजन पर बड़ी संख्या में जायरीनो का हुजूम उर्स के मौके बाबा के दर पर उमड़ता है। इस वर्ष उर्स कमेटी के संचालन एवं देखरेख के लिए सदर शराफ़त अली को सर्वसहमति से नियुक्त किया गया है साथ ही नायब सदर के रूप में जसीमुद्दीन (बंधा),इरशाद ख़ान (पप्पू),सचिव नूर मोहम्मद,खजांची के रूप में ताहिर नूर,गप्पू ख़ान  को मनोनीत किया गया है। इस वर्ष कमेटी के सदस्यों में इमरान हुसैन,मक़सूद हैदर, जौहर अली,सोबारक,शमीम ख़ान हासिम खान, जानिसार अख्तर,इमरान अंसारी,तबरेज खान जुनाडीह, शहदुल, ,महफूज हैदर,साबिर अंसारी को ज़िम्मेदारी दी गई
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • अंबिकापुर: मुकेश प्लास्टिक एवं पटाखा दुकान में भीषण आग के बाद जर्जर हुए भवन को 24 घंटे के भीतर ढहाने का नोटिस जारी अंबिकापुर नगर निगम ने ब्रह्मपारा क्षेत्र में राम मंदिर के पास स्थित व्यावसायिक परिसर में हुई भीषण आगजनी के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए मुकेश प्लास्टिक एवं पटाखा दुकान और गोदाम वाले इस भवन को पूरी तरह असुरक्षित घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 310 के तहत जारी इस आदेश में भवन स्वामी मुकेश अग्रवाल को निर्देशित किया गया है कि वे इस खतरनाक ढांचे को तत्काल प्रभाव से हटा लें। यह कार्रवाई 23 अप्रैल को दुकान और गोदाम में लगी उस विनाशकारी आग के बाद की गई है, जिसने पूरी इमारत की नींव हिला दी थी। ​विस्तृत विवरण के अनुसार, 23 अप्रैल को ब्रह्मपारा स्थित मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के कारण उत्पन्न हुए अत्यधिक ताप और दबाव ने भवन के स्ट्रक्चर को बुरी तरह प्रभावित किया है। तकनीकी मुआयने में यह बात सामने आई है कि आग की तपिश से भवन के मुख्य कॉलम और बीम के भीतर लगा स्टील अपनी मजबूती खो चुका है और काफी कमजोर हो गया है। इस कारण भवन का एक बड़ा हिस्सा एक तरफ झुक गया है, जिससे इसके किसी भी समय ढहने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने माना है कि यह भवन अब सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है और इससे जन-धन की भारी हानि होने की संभावना है। ​नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त ने नोटिस के माध्यम से भवन स्वामी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर इस असुरक्षित और अनुपयुक्त भवन को सुरक्षित तरीके से हटा लिया जाए। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि तय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो नगर निगम अपनी टीम भेजकर खुद भवन को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। ऐसी स्थिति में ध्वस्तीकरण के दौरान आने वाला पूरा खर्च और उसकी वसूली भवन स्वामी से ही की जाएगी। वर्तमान में ब्रह्मपारा और राम मंदिर के आसपास के इस इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके। ​
    1
    अंबिकापुर: मुकेश प्लास्टिक एवं पटाखा दुकान में भीषण आग के बाद जर्जर हुए भवन को 24 घंटे के भीतर ढहाने का नोटिस जारी
अंबिकापुर नगर निगम ने ब्रह्मपारा क्षेत्र में राम मंदिर के पास स्थित व्यावसायिक परिसर में हुई भीषण आगजनी के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए मुकेश प्लास्टिक एवं पटाखा दुकान और गोदाम वाले इस भवन को पूरी तरह असुरक्षित घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 310 के तहत जारी इस आदेश में भवन स्वामी मुकेश अग्रवाल को निर्देशित किया गया है कि वे इस खतरनाक ढांचे को तत्काल प्रभाव से हटा लें। यह कार्रवाई 23 अप्रैल को दुकान और गोदाम में लगी उस विनाशकारी आग के बाद की गई है, जिसने पूरी इमारत की नींव हिला दी थी।
​विस्तृत विवरण के अनुसार, 23 अप्रैल को ब्रह्मपारा स्थित मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के कारण उत्पन्न हुए अत्यधिक ताप और दबाव ने भवन के स्ट्रक्चर को बुरी तरह प्रभावित किया है। तकनीकी मुआयने में यह बात सामने आई है कि आग की तपिश से भवन के मुख्य कॉलम और बीम के भीतर लगा स्टील अपनी मजबूती खो चुका है और काफी कमजोर हो गया है। इस कारण भवन का एक बड़ा हिस्सा एक तरफ झुक गया है, जिससे इसके किसी भी समय ढहने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने माना है कि यह भवन अब सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है और इससे जन-धन की भारी हानि होने की संभावना है।
​नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त ने नोटिस के माध्यम से भवन स्वामी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर इस असुरक्षित और अनुपयुक्त भवन को सुरक्षित तरीके से हटा लिया जाए। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि तय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो नगर निगम अपनी टीम भेजकर खुद भवन को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। ऐसी स्थिति में ध्वस्तीकरण के दौरान आने वाला पूरा खर्च और उसकी वसूली भवन स्वामी से ही की जाएगी। वर्तमान में ब्रह्मपारा और राम मंदिर के आसपास के इस इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।
​
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.