रामानुजगंज तहसील में उमड़ा गौ भक्तों का जनसैलाब, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन रामानुजगंज तहसील में उमड़ा गौ भक्तों का जनसैलाब, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन रामानुजगंज। गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर सोमवार को रामानुजगंज तहसील मुख्यालय में बड़ी संख्या में गौ भक्तों का जनसमूह एकत्रित हुआ। अभियान के प्रथम चरण के तहत गौ भक्तों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में शामिल गौ भक्तों ने मांग रखी कि गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए तथा देशभर में गो संरक्षण, गोशालाओं के विकास, निराश्रित गोवंश के संरक्षण और गौ सेवा से जुड़े ठोस कानून बनाए जाएं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए उन्हें उचित सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, संतजन एवं गौ प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसमें तहसील स्तर से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक शासन-प्रशासन को ज्ञापन देकर मांगों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
रामानुजगंज तहसील में उमड़ा गौ भक्तों का जनसैलाब, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन रामानुजगंज तहसील में उमड़ा गौ भक्तों का जनसैलाब, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन रामानुजगंज। गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर सोमवार को रामानुजगंज तहसील मुख्यालय में बड़ी संख्या में गौ भक्तों का जनसमूह एकत्रित हुआ। अभियान के प्रथम चरण के तहत गौ भक्तों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में शामिल गौ भक्तों ने मांग रखी कि गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए तथा देशभर में गो संरक्षण, गोशालाओं के विकास, निराश्रित गोवंश के संरक्षण और गौ सेवा से जुड़े ठोस कानून बनाए जाएं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए उन्हें उचित सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, संतजन एवं गौ प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसमें तहसील स्तर से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक शासन-प्रशासन को ज्ञापन देकर मांगों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
- रामानुजगंज तहसील में उमड़ा गौ भक्तों का जनसैलाब, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन रामानुजगंज। गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर सोमवार को रामानुजगंज तहसील मुख्यालय में बड़ी संख्या में गौ भक्तों का जनसमूह एकत्रित हुआ। अभियान के प्रथम चरण के तहत गौ भक्तों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में शामिल गौ भक्तों ने मांग रखी कि गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए तथा देशभर में गो संरक्षण, गोशालाओं के विकास, निराश्रित गोवंश के संरक्षण और गौ सेवा से जुड़े ठोस कानून बनाए जाएं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए उन्हें उचित सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, संतजन एवं गौ प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसमें तहसील स्तर से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक शासन-प्रशासन को ज्ञापन देकर मांगों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।1
- लोकेशन- बलरामपुर (छत्तीसगढ़) मो- 6266672741 स्लग: शिक्षक पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश एंकर: बरवाहीपारा के नवडीहकला स्थित स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर परिजन और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वीओ : जानकारी के मुताबिक, स्कूल में पदस्थ शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने एक छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे गंदे पेशाब किए हुए बर्तन में खाना खाने के लिए मजबूर किया। जब छात्र ने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने उसके साथ मारपीट कर जबरन खाना खिलाया। वहीं हाल ही में एक और मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि शिक्षक ने एक बच्ची के ऊपर पानी डाल दिया, जिससे परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद आज ग्रामीण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित शिक्षक का व्यवहार पहले से ही बच्चों के प्रति ठीक नहीं रहा है और वह आए दिन बच्चों के साथ अभद्रता करते रहते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच प्रक्रिया जारी है और जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।4
- लोकेशन- लखनपुर लखनपुर हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार पर आगामी 30 और 31 मई को सालाना उर्स का आयोजन,क़व्वाली के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे हजारों की संख्या में लोग लखनपुर आपसी सद्भावना और एकता के प्रतीक हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 30 और 31 मई को सालाना उर्स का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए उर्स कमेटी के बैठक के साथ ही उर्स कमेटी का गठन भी पूर्ण कर लिया गया है। उर्स कमेटी के निर्णय अनुसार आगामी 30 मई दिन शनिवार को संदलपोशी का कार्यक्रम सहित 31 मई दिन रविवार को क़व्वाली के कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस पूरे कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियो से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल कमेटी उर्स की तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गई है जहाँ बाबा का मजार पर आगामी उर्स के मद्देनज़र व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। गौरतलब है कि हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार लखनपुर के बंधा ग्राम में स्थित है जहाँ सभी धर्म के लोग आदर के साथ बाबा को नमन करने तथा अपनी मनचाही मुराद पूरी करने माथा टेकने बाबा के दर पर पहुंचते हैं। ऐसे में उर्स के आयोजन पर बड़ी संख्या में जायरीनो का हुजूम उर्स के मौके बाबा के दर पर उमड़ता है। इस वर्ष उर्स कमेटी के संचालन एवं देखरेख के लिए सदर शराफ़त अली को सर्वसहमति से नियुक्त किया गया है साथ ही नायब सदर के रूप में जसीमुद्दीन (बंधा),इरशाद ख़ान (पप्पू),सचिव नूर मोहम्मद,खजांची के रूप में ताहिर नूर,गप्पू ख़ान को मनोनीत किया गया है। इस वर्ष कमेटी के सदस्यों में इमरान हुसैन,मक़सूद हैदर, जौहर अली,सोबारक,शमीम ख़ान हासिम खान, जानिसार अख्तर,इमरान अंसारी,तबरेज खान जुनाडीह, शहदुल, ,महफूज हैदर,साबिर अंसारी को ज़िम्मेदारी दी गई1
- Post by Sunil singh1
- चिनिया से हेमंत कुमार कीरिपोर्ट चिनिया थाना पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को थाना क्षेत्र के डोल गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जोरदार छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 50 किलो जावा महुआ बरामद किया, जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, ताकि दोबारा इस अवैध धंधे को शुरू न किया जा सके। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके से फरार होने में सफल रहे, हालांकि पुलिस उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी बीकू कुमाररजक ने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। तो वही पुलिस की इस सक्रियता से जहां अवैध कारोबारियों में डर का माहौल है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है और इस कार्रवाई की सराहना की है।1
- Post by Anit tiwary1
- रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार Hot sunday: चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल-बेहाल, मौसम विभाग ने 27-30 अप्रैल के बीच गरज-चमक, बारिश व तेज हवा की चेतावनी अंबिकापुर। मौसम (Weather report) में बदलाव से पहले अंबिकापुर में गर्मी ने तेवर दिखाए। रविवार (Hot sunday) को शहर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहे। दोपहर के समय सडक़ों पर आवाजाही कम नजर आई। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग देवीगंज रोड में भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट (Hot sunday) के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 2७ से 30 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका (ट्रफ) की स्थिति बनी हुई है, जिसके प्रभाव से मौसम (Hot sunday) में यह बदलाव देखने को मिलेगा। Hot sunday: गर्मी से राहत के आसार मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी (Hot sunday) से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इधर रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हीट वेव और गर्म रात की चेतावनी मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में हीट वेव (Hot sunday) और गर्म रात (वार्म नाइट) की स्थिति बने रहने की भी चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।1
- लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत होती है, लेकिन जब यहीं के जिम्मेदार भक्षक बन जाएं, तो विकास की उम्मीदें दम तोड़ने लगती हैं। मामला बलरामपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बरदर का है जहां भ्रष्टाचार की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। यहां के सचिव पर आरोप है कि उन्होंने घर बैठे-बैठे ही पंचों के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी खजाने पर हाथ साफ कर दिया है बलरामपुर के बरदर पंचायत में इन दिनों विकास की बयार नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की दुर्गंध फैल रही है। आरोप सीधे पंचायत सचिव विष्णुपद मण्डल पर हैं। वार्ड क्रमांक 8 के निर्वाचित पंच सुदामा नागवंशी ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए उच्चाधिकारियों के पास मोर्चा खोल दिया है पंच सुदामा का आरोप है कि अगस्त 2025 में ज्वाइनिंग के बाद से सचिव महोदय ने नियम-कानूनों को ताक पर रख दिया है। पंचायत राज के नियमों के मुताबिक हर माह सूचना पंजी के माध्यम से बैठक अनिवार्य है लेकिन बरदर में सचिव की अपनी ही समानांतर सरकार चल रही है। आरोप है कि शुरुआती एक बैठक के बाद आज तक कोई आधिकारिक बैठक नहीं हुई, लेकिन कागजों पर सारे प्रस्ताव पास होते रहे। आखिर कैसे आरोप है कि सचिव साहब घर बैठे ही पंचों के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं और सरकारी राशि का आहरण कर रहे हैं। भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा नमूना मां चण्डी के धाम में देखने को मिला। 15वें वित्त की राशि से यहां एक सबमर्सिबल पंप लगाने के नाम पर 96,000 रुपये की मोटी रकम ऑनलाइन निकाल ली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस कार्य और भुगतान की भनक तक निर्वाचित पंचों को नहीं लगने दी गई। पंचों का सीधा आरोप है कि यह जनता की गाढ़ी कमाई का "बंदरबांट" है, जिसे गुपचुप तरीके से अंजाम दिया गया। .जब इस गंभीर मामले की गूँज जनपद सीईओ दीपराज कांत के कानों तक पहुंची, तो उन्होंने सख्त रुख अपनाने का दावा किया है। सीईओ का कहना है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हो चुकी है और इसके लिए एक विशेष जांच टीम गठित की जा रही है1