रंका थाना मोड़ जलमीनार की टंकी फटने से रोज़ हजारों लीटर पानी बर्बाद, ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा रंका थाना मोड़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप लगे जलमीनार से पिछले एक वर्ष से लगातार पानी की बर्बादी हो रही है। जानकारी के अनुसार, जलमीनार की सिंटेक्स टंकी फट जाने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ पेयजल व्यर्थ बह रहा है, जबकि स्थानीय ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। इस संबंध में आज सोमवार एक बजे दिन में थाना मोड़ के वार्ड सदस्य दिनेश चंद्रवंशी ने बताया कि यह समस्या करीब एक साल से बनी हुई है, लेकिन अब तक न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ठोस पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी जलमीनार और चापाकलों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन रंका पंचायत में दर्जनों चापाकल खराब पड़े हैं और कई जलमीनार या तो बंद हैं या उनकी टंकियां क्षतिग्रस्त हैं।
रंका थाना मोड़ जलमीनार की टंकी फटने से रोज़ हजारों लीटर पानी बर्बाद, ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा रंका थाना मोड़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप लगे जलमीनार से पिछले एक वर्ष से लगातार पानी की बर्बादी हो रही है। जानकारी के अनुसार, जलमीनार की सिंटेक्स टंकी फट जाने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ पेयजल व्यर्थ बह रहा है, जबकि स्थानीय ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। इस संबंध में आज सोमवार एक बजे दिन में थाना मोड़ के वार्ड सदस्य दिनेश चंद्रवंशी ने बताया कि यह समस्या करीब एक साल से बनी हुई है, लेकिन अब तक न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ठोस पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी जलमीनार और चापाकलों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन रंका पंचायत में दर्जनों चापाकल खराब पड़े हैं और कई जलमीनार या तो बंद हैं या उनकी टंकियां क्षतिग्रस्त हैं।
- Post by Sunil singh1
- Post by Anit tiwary1
- दूसरे अयस्क अवैध महुआ से बानी साराब को नास्त किया गढ़वा पुलिस देखे समाचार बिस्तार से :- महुआ दारू (देशी शराब) में अवैध रूप से नशा या मात्रा बढ़ाने के लिए अक्सर हानिकारक और ज़हरीले पदार्थ मिलाए जाते हैं, जो जानलेवा हो सकते हैं। अवैध शराब में मुख्य रूप से ये चीज़ें मिलाई जाती हैं: यूरिया (Urea): इसे नशा तेज़ी से बढ़ाने और फर्मेंटेशन (खमीर) की प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए मिलाया जाता है [1]. ऑक्सीटोसिन (Oxytocin): यह भी महुआ के जल्दी सड़ने और नशा बढ़ाने के लिए मिलाया जाता है [2]. नौसादर (Ammonium Chloride): इसका इस्तेमाल अक्सर कड़वाहट और तीखापन बढ़ाने के लिए किया जाता है [1]. फिटकरी (Alum): इसे शराब को साफ (Transparent) करने के लिए मिलाते हैं [2]. सल्फ्यूरिक एसिड या अन्य केमिकल: कई बार जल्दी नशा बढ़ाने के लिए बेहद खतरनाक केमिकल मिलाए जाते हैं, जो ज़हरीली शराब का मुख्य कारण बनते हैं [2]. चेतावनी: अवैध या कच्ची शराब पीना जानलेवा हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद यूरिया और अन्य रसायन शरीर के अंगों (जैसे किडनी, लिवर) को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्या आप यह जानकारी किसी जागरूकता अभियान के लिए या स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पूछ रहे हैं?2
- चिनिया से हेमंत कुमार कीरिपोर्ट चिनिया थाना पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को थाना क्षेत्र के डोल गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जोरदार छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 50 किलो जावा महुआ बरामद किया, जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, ताकि दोबारा इस अवैध धंधे को शुरू न किया जा सके। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके से फरार होने में सफल रहे, हालांकि पुलिस उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी बीकू कुमाररजक ने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। तो वही पुलिस की इस सक्रियता से जहां अवैध कारोबारियों में डर का माहौल है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है और इस कार्रवाई की सराहना की है।1
- भीषण गर्मी को देखते हुये विश्रामपुर थाना गेट के पास पनशाला खुला। युवा समाजसेवी गोपाल सोनी के सौजन्य से पनशाला खोला गया। पनशाला का उद्घाटन थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे,राजनेता ओमप्रकाश गुप्ता गुड्डू,पंकज कुमार लाल,राजन पांडेय,एएसआई अखलेश यादव व युवा समाजसेवी गोपाल सोनी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।1
- सामाजिक बहिष्कार मामला,,,,,क्या वाकई हुआ था सामाजिक बहिष्कार..या खुद ही समाज को कहा था अलविदा..!दोनों पक्षों की दलील और सही खबर बंसल न्यूज़ पर देख लीजिए....1
- *चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। साथ ही वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग एवं अनावश्यक बर्बादी रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संकट के प्रति सचेत करना एवं भविष्य के लिए जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करना रहा।1
- विश्रामपुर नगर परिषद बोर्ड की समीक्षा बैठक हुयी। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी व संचालन नगर मिशन मैनेजर जितेंद्र सिंह ने किया। बैठक में नगर परिषद के विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुयी। इसके अलावे कई अहम निर्णय भी लिये गये।1