logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौर सोमवार को जिला कलेक्टर ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, सारद संस्था की सचिव सुनीता शर्मा जिले में बाल विवाह के विरुद्ध सारद संस्थान का अनूठा प्रयास बाल विवाह मुक्ति रथ जिले के 200 गांवों और सभी शहरों का करेगा भ्रमण, जिला कलेक्टर महोदय श्री प्रदीप कुमार गावड़े एवं जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कैलाश विश्नोई जी के निर्देशन में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एवं सारद संस्थान द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को जिला कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार गावड़े जी कैलाश विस्नोई ने जिला कलेक्ट्रेट भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने रथ के हस्ताक्षर बोर्ड पर शुभकामना संदेश लिखकर अपने हस्ताक्षर भी किए। अपने संदेश में उन्होंने इस अभियान की सफलता की शुभकामनाएं दी कलेक्टर प्रदीप गावड़े ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, साथ ही यह बच्चों के अधिकारों पर गंभीर कुठाराघात भी है। सारद संस्थान सचिव सुनीता शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अपने बाल विवाह मुक्त भारत के एक वर्ष पूर्ण होने पर 4 दिसम्बर से 8 मार्च तक पूरे देश में 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार के इसी अभियान का समर्थन करते हुए सारद संस्थान एवं इसके राष्ट्रीय सहयोगी जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जे.आर.सी.) ने जालौर जिले में बाल विवाह मुक्ति रथ का संचालन करने का कार्यक्रम तय किया है। *एक महीना जिले में घूमेगा रथ* सचिव सुनीता शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में यह रथ एक महीने तक घूमेगा। इस दौरान जिले के 200 गांवों के साथ-साथ जालौर जिले के बगोड़ा ,रानीवाड़ा,चितलवाना,सायला कस्बों व विभिन्न गांवो में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान को गति देने का काम करेगा। इस दौरान यह रथ जिले में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, न्यायिक परिसर, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूलों, ग्राम पंचायत, अस्पताल,धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं मार्केटो आदि प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर बाल विवाह के विरुद्ध आम लोगों, छात्रो, यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करेगा। इस रथ के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध सशक्त संदेश का प्रसारण करने के साथ-साथ पर्चे भी बांटे जाएंगे। जिला समन्वयक के अनुसार इस एक महीने के दौरान इस मुक्ति रथ के माध्यम से विधायकों, पार्षदों, सरपंचों, धार्मिक स्थल प्रमुखों, विवाह के विभिन्न हित धारकों, अधिवक्ताओं, अध्यापकों, आंगनबाड़ी वर्करों आदि से सम्पर्क किया जाएगा। इस रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कार्य क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साफंडा (सायला) में भी रथ लेकर विद्यार्थियों को भी बाल विवाह मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी व जागरूकता संदेश दिया एवं शपथ ग्रहण की कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जगदीश चौहान एवं विद्यालय के शिक्षकगणों का सहयोग रहा *रथ यात्रा में संस्था के कार्मिक शामिल रहे* सुनीता बैरवा, श्रवण कुमार सुमेर, किशोर, प्रकाश कुमार, किंकी, जैसर दी जानकारी,

2 hrs ago
user_कमलेश शर्मा
कमलेश शर्मा
Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
2 hrs ago

जालौर सोमवार को जिला कलेक्टर ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, सारद संस्था की सचिव सुनीता शर्मा जिले में बाल विवाह के विरुद्ध सारद संस्थान का अनूठा प्रयास बाल विवाह मुक्ति रथ जिले के 200 गांवों और सभी शहरों का करेगा भ्रमण, जिला कलेक्टर महोदय श्री प्रदीप कुमार गावड़े एवं जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कैलाश विश्नोई जी के निर्देशन में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एवं सारद संस्थान द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को जिला कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार गावड़े जी कैलाश विस्नोई ने जिला कलेक्ट्रेट भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने रथ के हस्ताक्षर बोर्ड पर शुभकामना संदेश लिखकर अपने हस्ताक्षर भी किए। अपने संदेश में उन्होंने इस अभियान की सफलता की शुभकामनाएं दी कलेक्टर प्रदीप गावड़े ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, साथ ही यह बच्चों के अधिकारों पर गंभीर कुठाराघात भी है। सारद संस्थान सचिव सुनीता शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अपने बाल विवाह मुक्त भारत के एक वर्ष पूर्ण होने पर 4 दिसम्बर से 8 मार्च तक पूरे देश में 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार के इसी अभियान का समर्थन करते हुए सारद संस्थान एवं इसके राष्ट्रीय सहयोगी जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जे.आर.सी.) ने जालौर जिले में बाल विवाह मुक्ति रथ का संचालन करने का कार्यक्रम तय किया है। *एक महीना जिले

में घूमेगा रथ* सचिव सुनीता शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में यह रथ एक महीने तक घूमेगा। इस दौरान जिले के 200 गांवों के साथ-साथ जालौर जिले के बगोड़ा ,रानीवाड़ा,चितलवाना,सायला कस्बों व विभिन्न गांवो में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान को गति देने का काम करेगा। इस दौरान यह रथ जिले में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, न्यायिक परिसर, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूलों, ग्राम पंचायत, अस्पताल,धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं मार्केटो आदि प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर बाल विवाह के विरुद्ध आम लोगों, छात्रो, यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करेगा। इस रथ के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध सशक्त संदेश का प्रसारण करने के साथ-साथ पर्चे भी बांटे जाएंगे। जिला समन्वयक के अनुसार इस एक महीने के दौरान इस मुक्ति रथ के माध्यम से विधायकों, पार्षदों, सरपंचों, धार्मिक स्थल प्रमुखों, विवाह के विभिन्न हित धारकों, अधिवक्ताओं, अध्यापकों, आंगनबाड़ी वर्करों आदि से सम्पर्क किया जाएगा। इस रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कार्य क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साफंडा (सायला) में भी रथ लेकर विद्यार्थियों को भी बाल विवाह मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी व जागरूकता संदेश दिया एवं शपथ ग्रहण की कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जगदीश चौहान एवं विद्यालय के शिक्षकगणों का सहयोग रहा *रथ यात्रा में संस्था के कार्मिक शामिल रहे* सुनीता बैरवा, श्रवण कुमार सुमेर, किशोर, प्रकाश कुमार, किंकी, जैसर दी जानकारी,

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ,
    1
    ,
    user_Karan
    Karan
    Doctor समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बाली उपखण्ड के भीटवाडा ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रशासक ग्राम पंचायत भीटवाडा महेंद्र प्रताप सिंह राजावत के मुख्य आतिथ्य, विशिष्ट अतिथि सका राम भाटी पूर्व प्रधानाचार्य और बाली के निवर्तमान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओटा राम परिहार, दिलीप सिंह राजावत , भंवर लाल मेघवाल, सूर्य वीर सिंह, भामाशाहों की उपस्थिति में सरस्वती पूजा कर आयोजित किया गया। भीटवाडा ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभावान विघार्थियी का सम्मान किया गया और सास्कृतिक कार्यक्रमो की पस्तुति के दौरान देश भक्ति गीतों की प्रसासक मेहन्द्र प्रताप सिंह ने सराहना की। भीटवाडा ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सबोधित करते हुए प्रसासक महेंद्र प्रताप सिंह राजावत ने विघार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए शिक्षा को शेरनी का दूध बताया
    1
    बाली उपखण्ड के भीटवाडा ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रशासक ग्राम पंचायत भीटवाडा महेंद्र प्रताप सिंह राजावत के मुख्य आतिथ्य, विशिष्ट अतिथि सका राम भाटी पूर्व प्रधानाचार्य और बाली के निवर्तमान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओटा राम परिहार, दिलीप सिंह राजावत , भंवर लाल मेघवाल, सूर्य वीर सिंह, भामाशाहों की उपस्थिति में सरस्वती पूजा कर आयोजित किया गया।
भीटवाडा ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभावान विघार्थियी का सम्मान किया गया और सास्कृतिक कार्यक्रमो की पस्तुति के दौरान देश भक्ति गीतों की प्रसासक मेहन्द्र प्रताप सिंह ने सराहना की।
भीटवाडा ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सबोधित करते हुए प्रसासक महेंद्र प्रताप सिंह राजावत ने विघार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए शिक्षा को शेरनी का दूध बताया
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    22 min ago
  • नाना थाना क्षेत्र में चामुंडेरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार शाम को एक युवक का शव मिला। घटना रविवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। नाना रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत नाना थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर नाना थाना के हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र और पहचान को लेकर जांच जारी है तथा परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    नाना थाना क्षेत्र में चामुंडेरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार शाम को एक युवक का शव मिला। घटना रविवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। नाना रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत नाना थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर नाना थाना के हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र और पहचान को लेकर जांच जारी है तथा परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • Post by Dr Ramesh sonal
    1
    Post by Dr Ramesh sonal
    user_Dr Ramesh sonal
    Dr Ramesh sonal
    पाली, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आबूरोड बंद करने की चेतावनी आबूरोड। नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से परेशान आम जनता को राहत दिलाने तथा आबूरोड शहर में व्याप्त जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को शहर भर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जे.पी. सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, पूर्व पार्षद एवं एससी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश मेघवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहर के मुख्य अंबाजी चौराहे पर विशाल प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके पश्चात तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ, कांग्रेस सेवादल, कच्ची बस्ती कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस के दौरान कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार तथा नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग और जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में विभागों के विरोध में पोस्टर लेकर चलते नजर आए। कांग्रेस नेताओं ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों तथा नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, एडवोकेट सुनील कुमार परिहार, मोहम्मद असलम एवं जसाराम मेघवाल ने कहा कि शहर का हर कोना गंदगी और गड्ढों से भरा हुआ है। आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर डबल इंजन सरकार का दावा करती है, जबकि आबूरोड की जनता ने तीन-तीन इंजन का जनादेश दिया, इसके बावजूद जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। नक्शा स्वीकृति, नामांतरण, सफाई व्यवस्था सहित हर कार्य के लिए आमजन को नगर पालिका के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान बने हैं, वे पिछले 20 वर्षों में कभी नहीं बने। इस अवसर पर पार्षद अंजली जोशी, सुमित जोशी, पूर्व पार्षद सुनील खोत सहित अन्य वक्ताओं ने भी वर्तमान नगर पालिका प्रशासन एवं भाजपा बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आबूरोड बंद करने जैसा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सैनी समाज अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, जिला सचिव भोपाल सिंह राजपुरोहित, तेज सिंह तरतोली, दिलावर खान, राहुल बारोट, गौरव परिहार, हाजी नूर मोहम्मद, नारायण परिहार, गजेंद्र काग, कपूरचंद, मुकेश कुमार, रणवीर सिंह, दलपत प्रजापत, अब्दुल कयूम, यशपाल सैनी, अमराराम गरासिया, हरीश सिंह, रोहित शर्मा, अलनूर घोसी, मनीष शर्मा, अकबर घोसी, जाकिर घोसी, लल्लन पाठक, वनजी महाराज, लक्ष्मीकांत चौहान, दलाराम जोगसन, निखिल जोशी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    1
    जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन
समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आबूरोड बंद करने की चेतावनी
आबूरोड। नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से परेशान आम जनता को राहत दिलाने तथा आबूरोड शहर में व्याप्त जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को शहर भर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जे.पी. सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, पूर्व पार्षद एवं एससी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश मेघवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहर के मुख्य अंबाजी चौराहे पर विशाल प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके पश्चात तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ, कांग्रेस सेवादल, कच्ची बस्ती कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस के दौरान कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार तथा नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग और जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में विभागों के विरोध में पोस्टर लेकर चलते नजर आए।
कांग्रेस नेताओं ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों तथा नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, एडवोकेट सुनील कुमार परिहार, मोहम्मद असलम एवं जसाराम मेघवाल ने कहा कि शहर का हर कोना गंदगी और गड्ढों से भरा हुआ है। आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर डबल इंजन सरकार का दावा करती है, जबकि आबूरोड की जनता ने तीन-तीन इंजन का जनादेश दिया, इसके बावजूद जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। नक्शा स्वीकृति, नामांतरण, सफाई व्यवस्था सहित हर कार्य के लिए आमजन को नगर पालिका के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान बने हैं, वे पिछले 20 वर्षों में कभी नहीं बने।
इस अवसर पर पार्षद अंजली जोशी, सुमित जोशी, पूर्व पार्षद सुनील खोत सहित अन्य वक्ताओं ने भी वर्तमान नगर पालिका प्रशासन एवं भाजपा बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आबूरोड बंद करने जैसा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में सैनी समाज अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, जिला सचिव भोपाल सिंह राजपुरोहित, तेज सिंह तरतोली, दिलावर खान, राहुल बारोट, गौरव परिहार, हाजी नूर मोहम्मद, नारायण परिहार, गजेंद्र काग, कपूरचंद, मुकेश कुमार, रणवीर सिंह, दलपत प्रजापत, अब्दुल कयूम, यशपाल सैनी, अमराराम गरासिया, हरीश सिंह, रोहित शर्मा, अलनूर घोसी, मनीष शर्मा, अकबर घोसी, जाकिर घोसी, लल्लन पाठक, वनजी महाराज, लक्ष्मीकांत चौहान, दलाराम जोगसन, निखिल जोशी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    1 hr ago
  • बाली। लुन्दारा ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम के दौरान धर्म सभा शोभा यात्रा भारत माता की आरती महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ। शोभायात्रा लुंदड़ा ग्राम में बस स्टैंड होते हुए विभिन्न गली मोहल्ले से भारत माता की जयकारों के साथ केसरिया ध्वजा हाथ में लेकर हिंदू संगठन के लोग गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। इसके बाद धर्म सभा का आयोजन हुआ उसमें साधु संतों हिंदू संगठन के वरिष्ठ जनों ने भी हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए हमारी संस्कृति और एकता के उत्सव को लेकर जानकारी दी।
    1
    बाली। लुन्दारा ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम के दौरान धर्म सभा शोभा यात्रा भारत माता की आरती महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ।
शोभायात्रा लुंदड़ा ग्राम में बस स्टैंड होते हुए विभिन्न गली मोहल्ले से भारत माता की जयकारों के साथ केसरिया ध्वजा हाथ में लेकर हिंदू संगठन के लोग गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए।
इसके बाद धर्म सभा का आयोजन हुआ उसमें साधु संतों हिंदू संगठन के वरिष्ठ जनों ने भी हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए हमारी संस्कृति और एकता के उत्सव को लेकर जानकारी दी।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • Post by Champat kharadi
    1
    Post by Champat kharadi
    user_Champat kharadi
    Champat kharadi
    कुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.