Shuru
Apke Nagar Ki App…
Champat kharadi
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Champat kharadi1
- बीजापुर के निकट भीटवाडा ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रशासक ग्राम पंचायत भीटवाडा महेंद्र प्रताप सिंह राजावत के मुख्य आतिथ्य, विशिष्ट अतिथि सका राम भाटी पूर्व प्रधानाचार्य और बाली के निवर्तमान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओटा राम परिहार, दिलीप सिंह राजावत , भंवर लाल मेघवाल, सूर्य वीर सिंह, भामाशाहों की उपस्थिति में सरस्वती पूजा कर आयोजित किया गया। भीटवाडा ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभावान विघार्थियी का सम्मान किया गया और सास्कृतिक कार्यक्रमो की पस्तुति के दौरान देश भक्ति गीतों की प्रसासक मेहन्द्र प्रताप सिंह ने सराहना की। भीटवाडा ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सबोधित करते हुए प्रसासक महेंद्र प्रताप सिंह राजावत ने विघार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए शिक्षा को शेरनी का दूध बताया1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- फालना पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फालना गांव से रानी की तरफ मुख्य सड़क मार्ग पर देर रात आवारा पशु से टकराकर दो युवक हुए गंभीर रूप से कार्य राहत चल रहे लोगों ने दोनों युवकों को 108 की सहायता से सरकारी अस्पताल भेजो गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक रानी की ओर से फालना जा रहे थे की मुख्य सड़क मार्ग पर आवारा गए अचानक से आगे जिससे दोनों बाइक गाय से टकरा गई टक्कर इतनी भयानक थी कि गए भी घायल हो गए सड़क पर गिर गई वहीं दोनों युवक बाइक से उछलकर दूसरी तरफ चले गए आए दिन इस सड़क मार्ग पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है जिससे कई बार हादसों के शिकार वाहन चालक हो चुके हैं।1
- #sirohi : #शिवगंज भाजपा सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना निम्न वर्ग के लोगों को अपनी छत अपना आशियाना के उद्देश्य से शुरू की गई थी लेकिन सत्ता जाने से आने के बाद बीते लगभग 9 साल का समय बीतने के बाद भी अभी तक ना तो छत और ना ही आशियाना नसीब हो पाया बल्कि आवंटन करता दिन प्रतिदिन कर्ज की बोझ के तले दबता चला जा रहा..?! @bjpbhajanlal @vasundhararajeofficial @bjp4rajasthan @inc.rajasthan @dm_sirohi1
- उदयपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान डबोक से अम्बेरी की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो कार से 456 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में स्कॉर्पियो (RJ 51 UC 5112) को रोका गया, हालांकि वाहन में सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी में वाहन के भीतर 25 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला। मौके से वाहन के साथ दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद की गईं। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश सहित आगे की जांच जारी है।1
- हाल ही में राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति द्वारा एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान गाड़िया लोहार विकास समिति के प्रदेश मंत्री श्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री श्री करण भंवरलाल गाड़िया लोहार ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सोशल मीडिया की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर समाज को लेकर भ्रामक, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक गाने व वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे गाड़िया लोहार समाज की छवि और सम्मान को ठेस पहुँच रही है। प्रदेश मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज के विरुद्ध बनाए जा रहे इस प्रकार के आपत्तिजनक गानों एवं कंटेंट को शीघ्र से शीघ्र डिलीट करवाना अत्यंत आवश्यक है, साथ ही ऐसे कृत्य करने वाले कलाकारों एवं संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाना भी जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर समाज के पक्ष में सकारात्मक जानकारी साझा करें और समाज की सच्ची तस्वीर लोगों तक पहुँचाएँ। बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी निगरानी, आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान, तथा प्रशासनिक व कानूनी स्तर पर कार्रवाई हेतु सामूहिक प्रयास करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में जोधपुर प्रधान श्री जगदीश जी, श्री ओमप्रकाश बोराणा (पार्षद), श्री बीरबल जी (पुष्कर), श्री ओमप्रकाश राठौड़ (अजमेर), श्री तेजपाल जी, एवं श्री हंसराज जी (जोधपुर) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज की गरिमा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया3
- जय श्री भेरुजी बावसी मंदिर साथ में भोपाजी3