Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुढ़ीअम्बाड़ा राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित जन सेवा हेतु संकल्पित और भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी का 47 वां
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
गुढ़ीअम्बाड़ा राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित जन सेवा हेतु संकल्पित और भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी का 47 वां
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत इकलहरा में गायत्री परिवार परासिया द्वारा आयोजित 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।1
- छिंदवाड़ा में इक्कीस मदिरा दुकानों की नीलामी आज – दो हज़ार एक करोड़ से ज़्यादा का दांव छिंदवाड़ा से आबकारी विभाग आज सोमवार बाईसवें समूहों में बची इक्कीस शराब दुकानों और सौंसर की एक दुकान की नीलामी हो रही है। सुबह 10 बजे बताया गया कि इन इक्कीस दुकानों का आरक्षित मूल्य दो करोड़ एक लाख चार हजार सात सौ नौ रुपये, जबकि सौंसर दुकान का सोलह करोड़ पांच लाख इक्यानवे हज़ार सात सौ साठ नौ रुपये। कुल दो हज़ार एक करोड़ से ज़्यादा। ठेकेदार तीस प्रतिशत तक कम-ज़्यादा बोली लगा सकते हैं। अंतिम फैसला विभाग लेगा।1
- Post by Dhiraj Chandel1
- पेंच टाइगर रिजर्व में 'सुपरमॉम' का जलवा, शावकों संग मस्ती का वीडियो वायरल1
- *सिवनी में कानून के रखवालों पर आरोप: युवक की थाने में बेरहमी से पिटाई* *न्याय मांगने गया युवक बना शिकार? सिवनी पुलिस पर गंभीर आरोप* *थाने में ही टूटी इंसाफ की उम्मीद, युवक ICU में—पुलिस पर उठे सवाल* *रक्षक बने भक्षक? सिवनी में पुलिस की कथित क्रूरता का मामला गर्माया* *सिस्टम, इंसाफ और मानवाधिकार फोकस* *इंसाफ की गुहार बनी जानलेवा? सिवनी में युवक की हालत नाजुक* *लोकतंत्र पर सवाल: शिकायतकर्ता युवक अस्पताल में, पुलिस पर आरोप* *मानवाधिकारों पर चोट! सिवनी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल* *वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज—सिवनी मामला बना सुर्खियों में*1
- *ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: आईपीएल मैच पर दांव लगाते एक सटोरिया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार* सिवनी - सिवनी.जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के सख्त रुख के बाद कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे घेराबंदी कर एक युवक को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी और सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 5 अप्रैल 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बिंझावाड़ा रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोबाइल पर आईपीएल मैच देख रहा है और इंटरनेट साइट के माध्यम से रुपयों का लेनदेन कर रहा है। सूचना मिलते ही एसपी सुनील मेहता एवं एएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने अपना मोबाइल छिपाने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा। चेन्नई और बैंगलोर के मैच पर लग रहा था दांव पकड़े गए आरोपी की पहचान अभय तिडके (उम्र 36 वर्ष), निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, सिवनी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा था। उसने बताया कि सट्टे के लिए ऑनलाइन आईडी उसे सागर सुराना नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराई थी। जब्ती और फरार आरोपी की तलाश पुलिस ने आरोपी अभय के पास से ₹5000 नगद और एक रेडमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग ₹15,000 बताई जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी सागर सुराना (उम्र 37 वर्ष), निवासी गायत्री मंदिर के पास, फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उल्लेखनीय है कि फरार आरोपी सागर सुराना एक आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी जुआ एवं सट्टा एक्ट के तहत 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहना इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि जयवंत ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनोज पाल, आरक्षक प्रदीप चौधरी, सुधीर डहेरिया और मुकेश चौरिया की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।1
- गुढ़ीअम्बाड़ा राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित जन सेवा हेतु संकल्पित और भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी का 47 वां1
- छिंदवाड़ा में प्री-मानसून मेंटेनेंस शुरू रोज 6 घंटे बिजली बंद छिंदवाड़ा से बिजली विभाग की महत्वपूर्ण सूचना। प्री-मानसून मेंटेनेंस आज 6 अप्रैल से शुरू। लिंगा के 33/11 केवी उपकेंद्र सरोरा व इमलीखेड़ा से 10 अप्रैल तक चरणबद्ध काम।सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रोज 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद। सोमवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार इमलीखेड़ा, शिकारपुर, नागपुर रोड, देवर्धा, लिंगा, बडगोना जोशी प्रभावित। बारिश से पहले लाइन सुधार का काम। मानसून में बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा में4 अप्रेल 2026 तक का समय रेलवे को अंडर ब्रिज बनाकर शुरू करने का समय मध्य रेलवे सीविल विभाग इजी जुन्नादेव द्वारा दिनांक 24/10/2025 को पत्र क्रमांक W K C जारी प्रति श्रीमान एसडीएम महोदय मध्य प्रदेश शासन छिन्दवाड़ा को जारी करके जानकारी और समय अवधि का उल्लेख करके रेलवे द्वारा समय की मांग दिनांक 14-11-2025 से 4-4-2026 तक के लिए जारी किया गया था जिसमें बिज क्रमांक 960/4 परासिया पिपरिया रोड पुल एवं नाली निर्माण के लिए समय बताया गया था कांग्रेस अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने कहा कि 4 अप्रेल बीत जाने के बाद भी रेलवे अंडर ब्रिज को शुरू करने का छोड़िए निर्माण कार्य आधा अधूरा है समय अवधि दिए हुए लगभग 5 बीत गया है मगर निर्माण कार्य की समय को देखकर लगता है और कई माह लग सकते कांग्रेस अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह इसको लेकर एक पत्र डी आर एम नागपुर को लिखा है जिस पर उन्होंने कहा कि बिज क्रमांक 960/4 का पुल एवं नाली निर्माण का कार्य मध्य रेलवे के सीविल विभाग इजी( कार्य ) जुन्नारदेव के द्वारा रेलवे किलोमीटर 960/15 और 960/16 के मध्य करना है जिसमें पुल नाली निर्माण है जिसके लिए यातायात बंद करने के लिए समय14-11-2025 से 4-4-2026 कुल 5 माह लिया गया था मगर आज दिनांक 5/4/2026 बीत जाने के बाद निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ और आवागमन अभी तक बाधित है वही इस आवागमन से आम जनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्हें अन्य वैकल्पिक मार्गो से होकर लाइंस क्लब के सामने से एवं पानी टंकी जमाई रोड से होकर जाना पड़ रहा है महोदय जी वही अंडर ब्रिज शुरू न होने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों को हो रहा है लगभग 6 माह काम शुरू होने के पहले भी से रास्ता बंद होने से व्यापारियों का काम धंधा ठप है सबसे ज्यादा नुकसान सप्ताहिक बाजार के छोटे व्यापारियों को हो रहा है जिन्हें अधिक दूरी पूरी करके आने पर भी रोड़ बंद होने पर ग्राहक नहीं मिल पाते हैं ऐसे में निर्माण निर्माण कार्य समय अवधि पर ना होना और आगे भी शंका होना कहीं ना कहीं आम जनों सहित व्यापारियों को भविष्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है आमजनों को बायपास होकर आना पड़ता है पेट्रोल डीजल सहित समय भी ज्यादा खर्च होता है वहीं 15 जून के बाद मानसून आने की स्थिति पर स्थिति और भी गंभीर होने का अंदेशा बना हुआ है अतः आपसे निवेदन है कि समय सीमा मैं ध्यान रखकर आगे के निर्माण कर कराया जाए वही भविष्य में बारिश आने पर दोनों वैकल्पिक लायंस क्लब के सामने पानी निकासी रेलवे पुलिया को आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है जो की बरसात में मार्ग बंद होने का भी अंदेशा बना हुआ है।1