Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक गुलदार तार में फंस गया था। वन विभाग की टीम ने इस गुलदार का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
Laxman bisht
उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक गुलदार तार में फंस गया था। वन विभाग की टीम ने इस गुलदार का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- उत्तराखंड के लोहाघाट स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक बुजुर्ग चेतराम लगातार 116वीं बार धरने पर बैठे हैं। इस बार भी उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं, जबकि उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।1
- भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), चंपावत द्वारा महिलाओं के कौशल संवर्धन और स्वरोजगार सृजन के उद्देश्य से आयोजित किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का 31 मई 2026 को समापन हो गया। इसमें 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर तथा 12 दिवसीय फास्ट फूड लघु उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल थे। इस अवसर पर उपस्थित जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास पर आधारित ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने और समाज की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक परियोजना निदेशक सुश्री विमी जोशी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाएं अपने अटूट आत्मविश्वास, सतत परिश्रम और कौशल के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने जोर दिया कि प्रतिभागी इस प्रशिक्षण को केवल प्रमाण-पत्र तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी आजीविका और आर्थिक स्वावलंबन का माध्यम बनाएं, क्योंकि स्वरोजगार आर्थिक स्वतंत्रता के साथ-साथ समाज में महिलाओं की सशक्त भागीदारी भी सुनिश्चित करता है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत, ब्यूटी पार्लर व्यवसाय से संबंधित फेशियल, मेकअप, हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर और मेहंदी जैसी सौंदर्य सेवाओं का गहन सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। फास्ट फूड लघु उद्यमी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को विभिन्न खाद्य पदार्थों के निर्माण, स्वच्छता व शुद्धता के मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पाद विपणन और लघु उद्यम प्रबंधन की महत्वपूर्ण प्रशासनिक व व्यावसायिक बारीकियों से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी महिला प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक श्री प्रांशु मैठाणी ने संस्थान की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि एसबीआई आरसेटी ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी प्रतिबद्धता के साथ संचालित कर रहा है। इस कार्यक्रम में आरसेटी के बाह्य परीक्षक जनार्दन चिलकोटी, पुष्पा मैनी, भगवती बिष्ट सहित संस्थान के फैकल्टी सदस्य, प्रशिक्षणार्थी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।4
- चम्पावत : गहरी खाई में गिरने से नानकमत्ता के युवक की मौत,चम्पावत : गहरी खाई में गिरने से नानकमत्ता के युवक की मौत,चम्पावत : गहरी खाई में गिरने से नानकमत्ता के युवक की मौत, चम्पावत : गहरी खाई में गिरने से नानकमत्ता के युवक की मौत,1
- zjhcurbhxehx ndjdrjbdhj3djjdjejedhjrjrjrrj3jrj3jjrjd3j3j rnrfnjfjcdn hfjjfcjfifirjfi3iririri4jrjrj1
- रानीखेत में आयोजित हुई महिला रामलीला प्रतियोगिता में महिलाओं ने विभिन्न प्रसंगों का मनमोहक और सुंदर अभिनय किया। इस दौरान कलाकारों ने धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, ताड़का वध और सूर्पणखा नासिका छेदन जैसे महत्वपूर्ण दृश्यों को मंच पर जीवंत किया। इस शानदार प्रदर्शन को देख दर्शकों ने महिला रामलीला की खूब सराहना की।1
- उत्तराखंड के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए, लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल देहरादून से 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर अस्पताल पहुंचे।1
- चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग अब यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारू कर दिया गया है। यह राजमार्ग अमोडी के समीप मलवा आने के कारण बंद चल रहा था, जिस कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। अब मलबा हटाए जाने के बाद मार्ग को पुनः खोल दिया गया है।1