logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छेड़छाड़ के मुकदमे के बाद युवक के पिता ने थाने में फांसी लगाकर दी जान, दो लोगों छेड़छाड़ के मुकदमे के बाद युवक के पिता ने थाने में फांसी लगाकर दी जान, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज गुरसराय। थाना क्षेत्र के ग्राम सिगार में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में दर्ज मुकदमे के बाद एक व्यक्ति द्वारा थाने में फांसी लगाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज झांसी में उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सिगार निवासी विनय कुमार द्विवेदी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 9 अगस्त को उसके पिता राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के खिलाफ गांव के रामकुमार कुशवाहा और प्रमोद कुशवाहा ने रामकुमार की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शांति भंग की आशंका में पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया था। विनय के मुताबिक, शाम करीब आठ बजे वह अपने पिता से मिलने थाने पहुंचा। इस दौरान पिता ने बताया कि रामकुमार की पुत्री राधा फूल तोड़ रही थी, जिसे उन्होंने डांटकर वहां से भगा दिया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुत्र के अनुसार, मुकदमे को लेकर उसके पिता काफी परेशान थे। आरोप है कि अगले दिन सुबह शौच के लिए गए राजेन्द्र प्रसाद ने गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र विनय कुमार ने रामकुमार कुशवाहा और प्रमोद कुशवाहा को अपने पिता की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

4 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

छेड़छाड़ के मुकदमे के बाद युवक के पिता ने थाने में फांसी लगाकर दी जान, दो लोगों छेड़छाड़ के मुकदमे के बाद युवक के पिता ने थाने में फांसी लगाकर दी जान, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज गुरसराय। थाना क्षेत्र के ग्राम सिगार में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में दर्ज मुकदमे के बाद एक व्यक्ति द्वारा थाने में फांसी लगाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज झांसी में उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सिगार निवासी विनय कुमार द्विवेदी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 9 अगस्त को उसके पिता राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के खिलाफ गांव के रामकुमार कुशवाहा और प्रमोद कुशवाहा ने रामकुमार की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शांति भंग की आशंका में पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया था। विनय के मुताबिक, शाम करीब आठ बजे वह अपने पिता से मिलने थाने पहुंचा। इस दौरान पिता ने बताया कि रामकुमार की पुत्री राधा फूल तोड़ रही थी, जिसे उन्होंने डांटकर वहां से भगा दिया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुत्र के अनुसार, मुकदमे को लेकर उसके पिता काफी परेशान थे। आरोप है कि अगले दिन सुबह शौच के लिए गए राजेन्द्र प्रसाद ने गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र विनय कुमार ने रामकुमार कुशवाहा और प्रमोद कुशवाहा को अपने पिता की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🎤सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों मे भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की रही भारी भीड़🖥️ जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों मे भगवान श्री भोलेनाथ के दर्शन के लिए रही भक्तों की भारी भीड़ वहीं कोटरा मे बड़े तालाब के पास स्थित लगभग 800 वर्षों से अधिक पुराना श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर जहां दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और मंदिर की प्राचीनता को देखने आते हैं मंदिर के महंत घनश्याम दास जी द्वारा बताया गया कि भगवान श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर कोटरा का पद्म पुराण में भी उल्लेख है वहीं मौजूद पंडित श्री विनोद चतुर्वेदी द्वारा मंदिर को लगभग 800 वर्षों से अधिक पुराना बताया गया और उन्होंने कहा कि ऐसे ही अति प्राचीन मंदिर कोटरा में और भी है कुछ मंदिर खंडहरों में तब्दील होते जा रहे हैं जिनके लिए शासन प्रशासन से हम मांग करते हैं की ऐसे मंदिरों पर ध्यान दिया जाए जिससे प्राचीन मंदिर के तौर पर हमारी धरोहर बनी रहे जनपद जालौन के ब्लाक डकोर कोटरा से सोनी न्यूज़ के लिए संवाददाता संजय सोनी की रिपोर्ट l
    4
    🎤सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों मे भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की रही भारी भीड़🖥️
जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों मे भगवान श्री भोलेनाथ के दर्शन के लिए रही भक्तों की भारी भीड़ वहीं कोटरा मे बड़े तालाब के पास स्थित लगभग 800 वर्षों से अधिक पुराना श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर जहां दूर-दूर से श्रद्धालु  भगवान भोलेनाथ के दर्शन और मंदिर की प्राचीनता को देखने आते हैं मंदिर के महंत घनश्याम दास जी द्वारा बताया गया कि भगवान श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर कोटरा का पद्म पुराण में भी उल्लेख है वहीं मौजूद पंडित श्री विनोद चतुर्वेदी द्वारा मंदिर को लगभग 800 वर्षों से अधिक पुराना बताया गया और उन्होंने कहा कि ऐसे ही अति प्राचीन मंदिर कोटरा में और भी है कुछ मंदिर खंडहरों में तब्दील होते जा रहे हैं जिनके लिए शासन प्रशासन से हम मांग करते हैं की ऐसे मंदिरों पर ध्यान दिया जाए जिससे प्राचीन मंदिर के तौर पर हमारी धरोहर बनी रहे 
जनपद जालौन के ब्लाक डकोर कोटरा से सोनी न्यूज़ के लिए संवाददाता संजय सोनी की रिपोर्ट l
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गरीब की झोपड़ी पर कब पड़ेगी सरकार की नजर?, नदीगांव ब्लॉक के कुठौंदा गांव से गरीब परिवार की दर्दनाक दास्तान!! आवास योजना के दावों के बीच 50 वर्षों से कच्चे मकान में जिंदगी काटने को मजबूर भूमिहीन परिवार! (जालौन)नदीगांव सरकार की योजनाओं में गरीबों को पक्का आशियाना देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद परिवारों को छत उपलब्ध कराने की बात कही जाती है। लेकिन नदीगांव ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठौंदा से सामने आई एक तस्वीर इन दावों पर कई सवाल खड़े कर रही है। गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय बाबूराम लुहार का परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर बताया जा रहा है। परिवार के मुताबिक उनके चार बच्चे थे, जिनमें एक बच्चे की मृत्यु हो चुकी है, जबकि तीन बच्चे मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बताया गया कि परिवार भूमिहीन भी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब परिवार के पास अपनी जमीन तक नहीं है और आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है, तो आखिर उसे सरकारी आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल सका? सबसे बड़ा सवाल—आखिर गरीब की सुनवाई क्यों नहीं? क्या गरीब परिवार वास्तव में आवास योजना के मानकों में पात्र नहीं है? अगर पात्र है तो अब तक आवास क्यों नहीं मिला? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिवार की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया? क्या ग्राम पंचायत स्तर पर आवास के लिए परिवार का नाम पात्रता सूची में शामिल किया गया? अगर नाम शामिल नहीं किया गया तो उसका कारण क्या है? क्या किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस परिवार के घर पहुंचकर उसकी स्थिति देखी? सरकार गरीबों को पक्की छत देने की बात कर रही है, लेकिन अगर वास्तव में कोई भूमिहीन और जरूरतमंद परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है? यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद तक पहुंच रहा है या नहीं, इस सवाल से भी जुड़ा है। वीडियो को अंत तक जरूर देखिए और सुनिए मुन्नी देवी के परिवार की पूरी दास्तान। क्या आपके गांव में भी ऐसा कोई गरीब परिवार है, जिसे पात्र होने के बावजूद अभी तक आवास नहीं मिला? कमेंट में गांव का नाम और समस्या जरूर बताइए। हमारी टीम मामले को सामने लाने का प्रयास करेगी। हो सकता है आपकी एक आवाज किसी जरूरतमंद परिवार के सिर पर पक्की छत दिलाने की वजह बन जाए। अब सवाल सिर्फ आवास का नहीं, सरकारी योजनाओं के वास्तविक लाभार्थी तक पहुंचने का है।
    1
    गरीब की झोपड़ी पर कब पड़ेगी सरकार की नजर?, नदीगांव ब्लॉक के कुठौंदा गांव से गरीब परिवार की दर्दनाक दास्तान!!
आवास योजना के दावों के बीच 50 वर्षों से कच्चे मकान में जिंदगी काटने को मजबूर  भूमिहीन परिवार!
(जालौन)नदीगांव
सरकार की योजनाओं में गरीबों को पक्का आशियाना देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। 
प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद परिवारों को छत उपलब्ध कराने की बात कही जाती है। 
लेकिन नदीगांव ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठौंदा से सामने आई एक तस्वीर इन दावों पर कई सवाल खड़े कर रही है।
गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय बाबूराम लुहार का परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर बताया जा रहा है। 
परिवार के मुताबिक उनके चार बच्चे थे, जिनमें एक बच्चे की मृत्यु हो चुकी है, जबकि तीन बच्चे मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
बताया गया कि परिवार भूमिहीन भी है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब परिवार के पास अपनी जमीन तक नहीं है और आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है, तो आखिर उसे सरकारी आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल सका?
सबसे बड़ा सवाल—आखिर गरीब की सुनवाई क्यों नहीं?
क्या गरीब परिवार वास्तव में आवास योजना के मानकों में पात्र नहीं है?
अगर पात्र है तो अब तक आवास क्यों नहीं मिला?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिवार की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया?
क्या ग्राम पंचायत स्तर पर आवास के लिए परिवार का नाम पात्रता सूची में शामिल किया गया?
अगर नाम शामिल नहीं किया गया तो उसका कारण क्या है?
क्या किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस परिवार के घर पहुंचकर उसकी स्थिति देखी?
सरकार गरीबों को पक्की छत देने की बात कर रही है, लेकिन अगर वास्तव में कोई भूमिहीन और जरूरतमंद परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद तक पहुंच रहा है या नहीं, इस सवाल से भी जुड़ा है।
वीडियो को अंत तक जरूर देखिए और सुनिए मुन्नी देवी के परिवार की पूरी दास्तान।
क्या आपके गांव में भी ऐसा कोई गरीब परिवार है, जिसे पात्र होने के बावजूद अभी तक आवास नहीं मिला?
कमेंट में गांव का नाम और समस्या जरूर बताइए। हमारी टीम मामले को सामने लाने का प्रयास करेगी। हो सकता है आपकी एक आवाज किसी जरूरतमंद परिवार के सिर पर पक्की छत दिलाने की वजह बन जाए। अब सवाल सिर्फ आवास का नहीं, सरकारी योजनाओं के वास्तविक लाभार्थी तक पहुंचने का है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • माधौगढ़ CHC की बदहाल व्यवस्था: ब्लीडिंग से तड़पती रही गर्भवती, डॉक्टर-नर्स न मिलने पर बाइक से उरई ले जाने को मजबूर हुए परिजन ल ​तीन दिन पूर्व अस्पताल आई महिला को दी गई थी दवा, ब्लीडिंग होने पर दोपहर 3 बजे से भटकते रहे परिजन ​माधौगढ़ (जालौन)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं की बदहाली के चलते एक गंभीर रूप से पीड़ित गर्भवती महिला समय पर इलाज न मिलने से घंटों तड़पती रही। स्थिति यह बनी कि इमरजेंसी में डॉक्टर और नर्स न मिलने पर परिजन मजबूरी में महिला को मोटरसाइकिल पर लादकर इलाज के लिए उरई ले गए। ​जानकारी के अनुसार, पीड़िता करीब तीन दिन पहले उपचार के लिए सीएचसी आई थी, जहां अल्ट्रासाउंड जांच के बाद उसे एबॉर्शन (गर्भपात) की सलाह दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से दवा लेने के बाद दोपहर लगभग तीन बजे महिला को अचानक अत्यधिक ब्लीडिंग शुरू हो गई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। ​घबराए परिजन आनन-फानन में उसे लेकर माधौगढ़ सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां इमरजेंसी वार्ड में सन्नाटा पसरा था। परिजनों का आरोप है कि काफी तलाशने के बाद भी न तो ड्यूटी पर तैनात कोई डॉक्टर मिला और ना ही मरीज को देखने के लिए कोई स्टाफ नर्स आई। काफी देर तक मदद की गुहार लगाने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन महिला को बाइक पर ही बैठाकर उरई की ओर रवाना हो गए। ​इमरजेंसी में ऐन मौके पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का गायब रहना सीएचसी प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं का बदहाल रहना आम बात हो चुकी है।
    1
    माधौगढ़ CHC की बदहाल व्यवस्था: ब्लीडिंग से तड़पती रही गर्भवती, डॉक्टर-नर्स न मिलने पर बाइक से उरई ले जाने को मजबूर हुए परिजन
ल
​तीन दिन पूर्व अस्पताल आई महिला को दी गई थी दवा, ब्लीडिंग होने पर दोपहर 3 बजे से भटकते रहे परिजन
​माधौगढ़ (जालौन)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं की बदहाली के चलते एक गंभीर रूप से पीड़ित गर्भवती महिला समय पर इलाज न मिलने से घंटों तड़पती रही। स्थिति यह बनी कि इमरजेंसी में डॉक्टर और नर्स न मिलने पर परिजन मजबूरी में महिला को मोटरसाइकिल पर लादकर इलाज के लिए उरई ले गए। ​जानकारी के अनुसार, पीड़िता करीब तीन दिन पहले उपचार के लिए सीएचसी आई थी, जहां अल्ट्रासाउंड जांच के बाद उसे एबॉर्शन (गर्भपात) की सलाह दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से दवा लेने के बाद दोपहर लगभग तीन बजे महिला को अचानक अत्यधिक ब्लीडिंग शुरू हो गई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। ​घबराए परिजन आनन-फानन में उसे लेकर माधौगढ़ सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां इमरजेंसी वार्ड में सन्नाटा पसरा था। परिजनों का आरोप है कि काफी तलाशने के बाद भी न तो ड्यूटी पर तैनात कोई डॉक्टर मिला और ना ही मरीज को देखने के लिए कोई स्टाफ नर्स आई। काफी देर तक मदद की गुहार लगाने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन महिला को बाइक पर ही बैठाकर उरई की ओर रवाना हो गए। ​इमरजेंसी में ऐन मौके पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का गायब रहना सीएचसी प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं का बदहाल रहना आम बात हो चुकी है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कोंच,सुभाष नगर में सीएससी संचालक का खाता फ्रीज होने और पुलिसकर्मी पर धमकी देने का आरोप, सीओ से की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मनीषा विश्वकर्मा ने सोमवार दोपहर 2 बजे सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर सीएससी संचालक पति के साथ कथित धोखाधड़ी और शिकायत के बाद पुलिसकर्मी द्वारा धमकी दिए जाने की जांच कराने की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम दो लोग कथित रूप से मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देकर सीएससी संचालक पंकज के यूपीआई खाते में 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद पंकज ने परिचित होने के कारण उन्हें 47 हजार रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि बाद में पता चला कि खाते में भेजी गई रकम संदिग्ध तरीके से ट्रांसफर हुई थी, जिसके चलते पंकज का बैंक खाता फ्रीज हो गया। मनीषा का आरोप है कि मामले की शिकायत और साक्ष्य देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि 24 जुलाई को एक सिपाही ने शिकायत आगे बढ़ाने पर पति को मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का भी दावा किया गया है। पीड़िता ने मामले की जांच चौकी स्तर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक या क्षेत्राधिकारी स्तर से कराने, आरोपों की निष्पक्ष जांच और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
    1
    कोंच,सुभाष नगर में सीएससी संचालक का खाता फ्रीज होने और पुलिसकर्मी पर धमकी देने का आरोप, सीओ से की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मनीषा विश्वकर्मा ने सोमवार दोपहर 2 बजे सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर सीएससी संचालक पति के साथ कथित धोखाधड़ी और शिकायत के बाद पुलिसकर्मी द्वारा धमकी दिए जाने की जांच कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम  दो लोग कथित रूप से मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देकर सीएससी संचालक पंकज के यूपीआई खाते में 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद पंकज ने परिचित होने के कारण उन्हें 47 हजार रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि बाद में पता चला कि खाते में भेजी गई रकम संदिग्ध तरीके से ट्रांसफर हुई थी, जिसके चलते पंकज का बैंक खाता फ्रीज हो गया।
मनीषा का आरोप है कि मामले की शिकायत और साक्ष्य देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि 24 जुलाई को एक सिपाही ने शिकायत आगे बढ़ाने पर पति को मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का भी दावा किया गया है।
पीड़िता ने मामले की जांच चौकी स्तर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक या क्षेत्राधिकारी स्तर से कराने, आरोपों की निष्पक्ष जांच और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    8 hrs ago
  • ऑनलाइन फ्रॉड के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप, कोंच में महिला ने दो पुलिसकर्मियों को घेरा!! 47 हजार रुपये के ऑनलाइन लेन-देन का विवाद पहुंचा पुलिस तक, धमकाने और आरोपियों को छोड़ने के लगाए आरोप सीओ को दोबारा शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग कोंच (जालौन)। ऑनलाइन लेन-देन के कथित विवाद के बाद कोंच में एक महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसके पति के बैंक खाते से करीब 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जिसके बाद मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पीड़िता के मुताबिक, मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी अनिल यादव ने उसकी दुकान पर पहुंचकर उसे और उसके पक्ष के लोगों को धमकाया। पीड़िता ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में एसआई अभिषेक को दी गई शिकायत और उसके आधार पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई और उसकी शिकायत के तथ्यों को उचित तरीके से सामने नहीं लाया गया। पीड़िता ने 10 अगस्त को पुलिस क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद को दोबारा शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से कथित ऑनलाइन फ्रॉड में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करते हुए अपने पति की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती है तो वह उच्च पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है फिलहाल पूरे प्रकरण में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पंकज पीड़ित
    1
    ऑनलाइन फ्रॉड के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप, कोंच में महिला ने दो पुलिसकर्मियों को घेरा!!

47 हजार रुपये के ऑनलाइन लेन-देन का विवाद पहुंचा पुलिस तक, धमकाने और आरोपियों को छोड़ने के लगाए आरोप
सीओ को दोबारा शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग
कोंच (जालौन)। ऑनलाइन लेन-देन के कथित विवाद के बाद कोंच में एक महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसके पति के बैंक खाते से करीब 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जिसके बाद मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
पीड़िता के मुताबिक, मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी अनिल यादव ने उसकी दुकान पर पहुंचकर उसे और उसके पक्ष के लोगों को धमकाया। पीड़िता ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने अपनी शिकायत में एसआई अभिषेक को दी गई शिकायत और उसके आधार पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई और उसकी शिकायत के तथ्यों को उचित तरीके से सामने नहीं लाया गया।
पीड़िता ने 10 अगस्त को पुलिस क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद को दोबारा शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से कथित ऑनलाइन फ्रॉड में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करते हुए अपने पति की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
महिला का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती है तो वह उच्च पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखेगी।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है फिलहाल पूरे प्रकरण में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पंकज पीड़ित
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पति ने पत्नी और उसके मायके वालों पर लगाया चाकू से हमले व जेवर समेटने का आरोप, एसपी से की शिकायत ​रामपुरा क्षेत्र के मानपुरा गांव का मामला; पीड़ित का आरोप— उल्टा पुलिस ने कर दिया चालान, नहीं कराया डॉक्टरी परीक्षण ​उरई (जालौन)। थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम मानपुरा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण कराने और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। ​रामपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी रोहित प्रताप सिंह पुत्र जयकरन सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 9 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे मामूली कहासुनी के दौरान उसकी पत्नी अर्चना देवी ने उस पर चाकू से वार कर पैर में चोट पहुँचा दी। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने अपने भाई दीपू, मां भूरी तथा 4-5 अन्य लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट करवाई। ​पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी घर में रखे पूरे जेवरात और कपड़े समेटकर ले गए। घटना के बाद पुलिस को बुलाकर उसका उल्टा चालान करवा दिया गया, जबकि उसका इलाज या डॉक्टरी परीक्षण तक नहीं कराया गया। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज करने और डॉक्टरी परीक्षण कराने की मांग की है।
    1
    पति ने पत्नी और उसके मायके वालों पर लगाया चाकू से हमले व जेवर समेटने का आरोप, एसपी से की शिकायत
​रामपुरा क्षेत्र के मानपुरा गांव का मामला; पीड़ित का आरोप— उल्टा पुलिस ने कर दिया चालान, नहीं कराया डॉक्टरी परीक्षण
​उरई (जालौन)। थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम मानपुरा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण कराने और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
​रामपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी रोहित प्रताप सिंह पुत्र जयकरन सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 9 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे मामूली कहासुनी के दौरान उसकी पत्नी अर्चना देवी ने उस पर चाकू से वार कर पैर में चोट पहुँचा दी। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने अपने भाई दीपू, मां भूरी तथा 4-5 अन्य लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट करवाई।
​पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी घर में रखे पूरे जेवरात और कपड़े समेटकर ले गए। घटना के बाद पुलिस को बुलाकर उसका उल्टा चालान करवा दिया गया, जबकि उसका इलाज या डॉक्टरी परीक्षण तक नहीं कराया गया। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज करने और डॉक्टरी परीक्षण कराने की मांग की है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🎤सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों द्वारा निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा🖥️ जनपद जालौन के कस्बा कोटरा मैं निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा नगर एवं क्षेत्र वासियों द्वारा सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों द्वारा पिछले कई वर्षों से भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाती है उसी तरह इस बर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई सबसे पहले सभी कावड़ यात्री बड़े शंकर जी के स्थान पर एकत्रित हुए वहां से डीजे बैंड बाजो द्वारा बेतवा नदी के तट पर जाकर कावड़ यात्रियों के महंत सुदेश यादव द्वारा सभी कांवड़ियों की कावड़ में बेतवा का पवित्र जल भरा वहीं मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी कावड़ यात्रियों का माला पहना कर स्वागत किया कावड़ यात्री बेतवा नदी से नगर के प्रमुख रास्ते से होते हुए सला घाट स्थित भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए निकल पड़े कावड़ यात्रियों की लगभग संख्या 200 से अधिक थी जिसमें महिलाएं बच्चे भी भारी संख्या में मौजूद थे जो भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे कांवड़ियों के महंत सुरेश यादव ने बताया की कोटरा से शलाघाट की दूरी 40 किलोमीटर पड़ती है जो की सभी भक्त आसानी से भोलेनाथ के जयकारों के साथ पूरी कर लेते हैं नदी पर कांवड़ियों की सुरक्षा में लगी कोटरा पुलिस के s i ओम प्रकाश द्वारा महंत सुरेश यादव को माला पहना कर स्वागत किया और सभी भक्तों की यात्रा मंगलमय हो की कामना की 🙋‍♂️जनपद जालौन के ब्लाक डकोर कोटरा से soni news के लिए संवाददाता संजय सोनी की रिपोर्ट
    4
    🎤सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों द्वारा निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा🖥️
जनपद जालौन के कस्बा कोटरा मैं निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा नगर एवं क्षेत्र वासियों द्वारा सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों द्वारा पिछले कई वर्षों से भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाती है उसी तरह इस बर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई सबसे पहले सभी कावड़ यात्री बड़े शंकर जी के स्थान पर एकत्रित हुए वहां से डीजे बैंड बाजो द्वारा बेतवा नदी के तट पर जाकर कावड़ यात्रियों के महंत सुदेश यादव द्वारा सभी कांवड़ियों की कावड़ में बेतवा का पवित्र जल भरा वहीं मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी कावड़ यात्रियों का माला पहना कर स्वागत किया कावड़ यात्री बेतवा नदी से नगर के प्रमुख रास्ते से होते हुए सला घाट स्थित भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए निकल पड़े कावड़  यात्रियों की लगभग संख्या 200 से अधिक थी जिसमें महिलाएं बच्चे भी भारी संख्या में मौजूद थे जो भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे कांवड़ियों के महंत सुरेश यादव ने बताया की कोटरा से शलाघाट की दूरी 40 किलोमीटर पड़ती है जो की सभी भक्त आसानी से भोलेनाथ के जयकारों के साथ पूरी कर लेते हैं नदी पर कांवड़ियों  की सुरक्षा में लगी कोटरा पुलिस के s i ओम प्रकाश  द्वारा महंत सुरेश यादव को माला पहना कर स्वागत किया और सभी भक्तों की यात्रा मंगलमय हो की कामना की
🙋‍♂️जनपद जालौन के ब्लाक डकोर कोटरा से soni news के लिए संवाददाता संजय सोनी की रिपोर्ट
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता से की सिरफिरे ने की मारपीट किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता से मारपीट का आरोप ग्रामीणों ने बनाया घटना का वीडियो, पुलिस को उपलब्ध कराने का दावा कालपी (जालौन)। कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर में किशोरी से कथित छेड़खानी की शिकायत करने पर उसके पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र अमरशंकर उर्फ ननकू और कन्हैया पुत्र अमरशंकर उर्फ ननकू पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, पीड़ित की नाबालिग पुत्री के साथ दोनों युवक कथित रूप से अक्सर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते थे। इस संबंध में पीड़ित ने आरोपितों के परिजनों से शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर सोमवार 10 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे दोनों युवक उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में पीड़ित के चोटें आने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना का ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है, जिसे पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। वीडियो में आरोपित बताए जा रहे लोगों के लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराने, रिपोर्ट दर्ज करने तथा आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता से की सिरफिरे ने की मारपीट
किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता से मारपीट का आरोप
ग्रामीणों ने बनाया घटना का वीडियो, पुलिस को उपलब्ध कराने का दावा
कालपी (जालौन)। कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर में किशोरी से कथित छेड़खानी की शिकायत करने पर उसके पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र अमरशंकर उर्फ ननकू और कन्हैया पुत्र अमरशंकर उर्फ ननकू पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
तहरीर के मुताबिक, पीड़ित की नाबालिग पुत्री के साथ दोनों युवक कथित रूप से अक्सर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते थे। इस संबंध में पीड़ित ने आरोपितों के परिजनों से शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर सोमवार 10 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे दोनों युवक उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में पीड़ित के चोटें आने का दावा किया गया है।
बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना का ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है, जिसे पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। वीडियो में आरोपित बताए जा रहे लोगों के लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराने, रिपोर्ट दर्ज करने तथा आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Advertising agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.