केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्राम ककरा में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों से लाभ दिलाए जाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में आयुष विभाग द्वारा 18 तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनकी तत्काल स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं बीपीएल सूची में नाम जोड़ने के लिए 23 आवेदन प्राप्त किए गए। लाड़ली बहना योजना के 18 तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का 1 आवेदन प्राप्त हुआ। इसी प्रकार मुर्गी पालन के लिए 4, बकरी पालन के लिए 6, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 23, राशन पर्ची के लिए 12 तथा मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत 7 आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध लाभों की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई।
केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्राम ककरा में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों से लाभ दिलाए जाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में आयुष विभाग द्वारा 18 तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनकी तत्काल स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं बीपीएल सूची में नाम जोड़ने के लिए 23 आवेदन प्राप्त किए गए। लाड़ली बहना योजना के 18 तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का 1 आवेदन प्राप्त हुआ। इसी प्रकार मुर्गी पालन के लिए 4, बकरी पालन के लिए 6, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 23, राशन पर्ची के लिए 12 तथा मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत 7 आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध लाभों की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई।
- रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ1
- शराब के नशे में स्कूल आने और बच्चों-अभिभावकों से गाली-गलौज करने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित -- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने शासकीय प्राथमिक शाला ढङकना के प्राथमिक शिक्षक श्री देवेंद्र श्रीवास्तव को गंभीर कदाचरण के आरोपों की जांच में पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमित जैन द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ द्वारा की गई थी। जांच के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शिक्षक श्री देवेंद्र श्रीवास्तव शराब के नशे में विद्यालय आते हैं तथा बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हैं। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि शिक्षक द्वारा विद्यालय में शराब के नशे में आने एवं बच्चों तथा अभिभावकों के साथ गाली-गलौज करने की पुष्टि हुई है। उक्त कृत्य को शासकीय सेवक का अशोभनीय कृत्य मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के प्रतिकूल एवं गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत श्री देवेंद्र श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। Jansampark Madhya Pradesh Sagar Commissioner Collector Tikamgarh #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh शराब के नशे में स्कूल आने और बच्चों-अभिभावकों से गाली-गलौज करने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित -- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने शासकीय प्राथमिक शाला ढङकना के प्राथमिक शिक्षक श्री देवेंद्र श्रीवास्तव को गंभीर कदाचरण के आरोपों की जांच में पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमित जैन द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ द्वारा की गई थी। जांच के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शिक्षक श्री देवेंद्र श्रीवास्तव शराब के नशे में विद्यालय आते हैं तथा बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हैं। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि शिक्षक द्वारा विद्यालय में शराब के नशे में आने एवं बच्चों तथा अभिभावकों के साथ गाली-गलौज करने की पुष्टि हुई है। उक्त कृत्य को शासकीय सेवक का अशोभनीय कृत्य मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के प्रतिकूल एवं गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत श्री देवेंद्र श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। Jansampark Madhya Pradesh Sagar Commissioner Collector Tikamgarh #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh1
- आहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल जिम्मेदारों अधिकारीयों पर सवाल अहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल स्कूल सरकारें नियम बनाती हैं, दावे होते हैं, लेकिन अगर कुछ नहीं बदलता, तो वो है गांव के इन गरीब बच्चों की किस्मत। अहार गांव की यह हकीकत देखकर सच में दिल भर आता है और बहुत रंज होता है। जिन गुरुओं के हाथों में इन मासूमों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने शिक्षा को महज एक 'डिजिटल जुगाड़' बनाकर रख दिया है। शिक्षक सुबह आते हैं, अपने मोबाइल पर हाजिरी लगाते हैं और बच्चों को उनके हाल पर लावारिस छोड़कर चले जाते हैं। दिन ढलने पर फिर फुरसत से लौटते हैं, शाम की हाजिरी लगाते हैं और इनकी ड्यूटी पूरी हो जाती है। क्लासरूम में खाली बैठे और खेलते इन बच्चों की आँखों में झांककर देखिए, बहुत तकलीफ होती है यह सोचकर कि क्या इनके हिस्से में सिर्फ यही धोखा लिखा है? आज बेहद भारी मन से हमने अहार गांव के एक शिक्षक महोदय की इस करतूत को अपने कैमरे में कैद किया है।1
- शोशल मीडिया पर वीडियो हुआ बॉयरल बॉयरल बीडीओ में शराब के नशे में शिक्षक पहुंचा विद्यालय, बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम धड़कना, मिडिल स्कूल का अभिभावको ने वीडियो बनाकर किया बायरल. Vivek Shrotriya #viralphotochallenge#मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश #baldevgarh #tikamgarh1
- हैडलाइन– घर में घुसकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला! बृजपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, SP से न्याय की गुहार। एंकर– पन्ना | बृजपुर | ग्राम शहपुरा पुराने विवाद को लेकर तीन बुजुर्ग भाइयों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल मुन्नीलाल यादव, जवाहरलाल यादव और तुलसीदास यादव ने पुलिस अधीक्षक पन्ना से शिकायत कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही छह लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें तीनों भाई घायल हो गए। शिकायत के मुताबिक, मुन्नीलाल यादव के सिर में गंभीर चोट, जवाहरलाल यादव के हाथ में फ्रैक्चर और तुलसीदास यादव के सिर में गंभीर चोट आई। ⚖️ बृजपुर थाने में FIR क्रमांक 0172/2026 दर्ज है। पीड़ितों का आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी 24 अगस्त तक पुलिस पूछताछ के लिए उनके पास नहीं पहुंची, जबकि आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने मामले के विवेचक ASI पूर्णानंद मिश्रा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है। 👉 अब सवाल यह है कि घायल बुजुर्गों को न्याय कब मिलेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? 📢 पीड़ित परिवार ने SP पन्ना से शीघ्र कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। 🎥 देखिए तस्वीरों में पीड़ितों का दर्द और पूरी घटना की जानकारी। National News Live 📰 खबर वही, जिस पर हो भरोसा।1
- दमोह जिले के हटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।1
- कार पर 3400 किसिंग निशान, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 5500 रुपये का चाल ग्वालियर में एक कार इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कार पर प्यार के करीब 3400 किसिंग निशान देखकर लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि कार के मालिक की गर्लफ्रेंड ने करीब साढ़े तीन घंटे में कार पर 3400 किसिंग निशान बनाए। मामला सामने आने के बाद कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गए। मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना क्षेत्र का है। पुलिस की नजर जब इस अनोखी कार पर पड़ी तो उसे रोककर जांच की गई। कार पर बड़ी संख्या में बने किसिंग निशानों ने पुलिसकर्मियों का भी ध्यान आकर्षित किया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई का आधार कार पर बने निशान नहीं, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन रहा। गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस ने कार को रोककर उसके दस्तावेज और यातायात नियमों से जुड़े पहलुओं की जांच की। नियमों के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये का चालान काटा। कार पर बने 3400 किसिंग निशानों की वजह से यह मामला सामान्य ट्रैफिक कार्रवाई से हटकर चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पर प्यार जताने के लिए इतने निशान बनाए थे। कार पर जगह-जगह बने निशानों को देखकर राहगीर भी इसे कौतूहल के साथ देखते नजर आए।1
- मारपीट में गंभीर चोट के बावजूद पुलिस पर सही धाराएं नहीं लगाने का आरोप, एसपी से शिकायत टीकमगढ़। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में प्लॉट को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस पर सही धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं करने और आरोपियों के नाम रिपोर्ट में नहीं जोड़ने का आरोप लगाया गया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार 22 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे बल्देवगढ़ में प्लॉट के सामने निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी और लोहे की रॉड से मारपीट की। लोहे की रॉड से सिर पर वार किए जाने से एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। अन्य लोगों के साथ भी लाठियों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट बल्देवगढ़ थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने सही धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं किया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना में शामिल कुछ आरोपियों के नाम रिपोर्ट में दर्ज नहीं किए गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी चोट की गंभीरता के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने एसपी से मांग की है कि आवेदन स्वीकार कर सभी आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई कराई जाए। साथ ही घायल के सिर में आई गंभीर चोट का मेडिकल परीक्षण मेडिकल बोर्ड से कराने और घटना में शामिल सभी आरोपियों के नाम प्रकरण में जोड़े जाने की मांग की गई है। आवेदन के साथ एफआईआर की छायाप्रति सहित अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। #baldevgarh #mppolice #tikamgarh #sptikamgarh1
- हेडलाइन– बिसानी रोड के पास तेदूधाट डैम में मगरमच्छ से दहशत। एंकर– पन्ना जिले में बिसानी रोड के पास स्थित डैम में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मगरमच्छ डैम के पानी में तैरता हुआ नजर आ रहा है।कभी ऊपर आता है,फिर डूबता हुआ दिखाई देता है।स्थानीय व्यक्ति कह रहा है - "यहाँ कोई खतरे से खाली जगह नहीं है"।ये सड़क बिसानी के लिए गई है और बरसात के कारण डैम लबालब भरा है। ग्रामीणों में डर है कि मगरमच्छ पानी के साथ आबादी वाले इलाके में न आ जाए।वन विभाग से अपील है कि तुरंत मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ को रेस्क्यू करे और लोगों को डैम किनारे जाने से रोके।"बरसात में तेदूधाट डैम के किनारे न जाएं, मगरमच्छ खतरा बन सकता है।"1