logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचकूला चुनाव के बीच हथियार तस्कर दबोचा: 3 कट्टे-6 कारतूस बरामद, नेटवर्क की जांच तेज पंचकूला, 05 मई — नगर निगम चुनाव के बीच पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 देशी कट्टे और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में 2 मई को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय शर्मा उर्फ टीनू (21) निवासी देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिवास कविराज के निर्देश पर चुनाव के मद्देनजर सीमाओं पर सख्त निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान रायपुररानी क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बागवाला रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके बैग से अवैध हथियार बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ रायपुररानी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में सामने आया है कि यह खेप अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है और चुनाव से पहले सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उत्तर प्रदेश के एक अन्य सप्लायर का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को भेजा गया है। डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

8 hrs ago
user_DEV DARSHAN SHARMA
DEV DARSHAN SHARMA
Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
8 hrs ago

पंचकूला चुनाव के बीच हथियार तस्कर दबोचा: 3 कट्टे-6 कारतूस बरामद, नेटवर्क की जांच तेज पंचकूला, 05 मई — नगर निगम चुनाव के बीच पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 देशी कट्टे और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में 2 मई को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय शर्मा उर्फ टीनू (21) निवासी देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिवास कविराज के निर्देश पर चुनाव के मद्देनजर सीमाओं पर सख्त निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान रायपुररानी क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बागवाला रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके बैग से अवैध हथियार बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ रायपुररानी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में सामने आया है कि यह खेप अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है और चुनाव से पहले सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उत्तर प्रदेश के एक अन्य सप्लायर का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को भेजा गया है। डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • रायपुर रानी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी: 5 स्पेशल टीमें, 120 घंटे ऑपरेशन व 400 सीसीटीवी खंगालने के बाद पंचकूला पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार तीनों बद्दी स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में बने थे दोस्त, वहां से छुट्टी मिलने के बाद फिर से करने लगे थे नशा नशे के सेवन के बाद हुई कहासुनी के बाद की हत्या, मृतक हरिन्द्र सिंह रैपिडो चालक के रूप में करता था कार्य वारदात में प्रयुक्त मृतक की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद, दोनों आरोपियों को आज 1 दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा पंचकूला/ 05 मई:- पंचकूला पुलिस ने अपनी मुस्तैदी, तकनीकी दक्षता और सतत प्रयासों के दम पर एक ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए महज कुछ ही दिनों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रायपुररानी क्षेत्र में दिनांक 28/29 अप्रैल 2026 की रात गांव खेतपराली पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव के पास किसी प्रकार का मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं मिला था, जिससे यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर के रूप में सामने आया। पुलिस ने तत्काल मौके को सुरक्षित करते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला के शवगृह में रखवाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों, बस अड्डों और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान के लिए व्यापक प्रयास किए गए। जांच के दौरान मृतक की पहचान हरिंदर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी गांव तिड़ा, जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई, जो पहले रैपिडो चालक के रूप में कार्य करता था। मृतक की पहचान उसके भाई सतिंदर सिंह द्वारा की गई। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर थाना रायपुररानी में धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में 5 विशेष टीमों का गठन किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आगे बताया कि ब्लाइंड मर्डर होने के कारण जांच में कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन हमारी टीम ने अथक प्रयास करते हुए 120 घंटे चले ऑपरेशन में 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर 3 मई 2026 को दो आरोपियों संगम कुमार, उम्र 23 वर्ष और विजय कुमार उर्फ दीनानाथ, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी मोहाली, को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे तथा तीनों नशे के आदी थे। ये पहले बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के एक नशा मुक्ति केंद्र में साथ रहे थे, जहां से 11 अप्रैल को छुट्टी मिलने के बाद ये फिर संपर्क में आए और नशे का सेवन करने लगे। 28 अप्रैल को नया गांव में तीनों ने मिलकर नशा किया, जिसके दौरान आपसी कहासुनी हो गई। मृतक हरिंदर सिंह को ओवरडोज देने के कारण वह बेसुध हो गया। जिसके बाद उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। इसके बाद वे उसे स्विफ्ट डिजायर कार में डालकर खेतपराली पुल के पास ले गए और करीब 120 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंक दिया, ताकि उसकी मृत्यु सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है, जिसमें खून के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा खून से सने कपड़े, अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य तथा वह स्थान भी बरामद किया गया जहां आरोपियों ने मृतक की पगड़ी और जूते फेंके थे। आरोपियों को 4 मई को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए। आज दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज का बयान: यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, लेकिन हमारी टीमों ने अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से कार्य करते हुए सीमित सुरागों को मजबूत साक्ष्यों में बदला। 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी इनपुट से इस केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराध को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, हम समाज से भी अपील करते हैं कि नशे जैसी बुराई से दूर रहें, क्योंकि यह न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज के लिए घातक साबित हो सकती है।
    1
    रायपुर रानी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी: 5 स्पेशल टीमें, 120 घंटे ऑपरेशन व 400 सीसीटीवी खंगालने के बाद पंचकूला पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
तीनों बद्दी स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में बने थे दोस्त, वहां से छुट्टी मिलने के बाद फिर से करने लगे थे नशा
नशे के सेवन के बाद हुई कहासुनी के बाद की हत्या, मृतक हरिन्द्र सिंह रैपिडो चालक के रूप में करता था कार्य
वारदात में प्रयुक्त मृतक की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद, दोनों आरोपियों को आज 1 दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा
पंचकूला/ 05 मई:- पंचकूला पुलिस ने अपनी मुस्तैदी, तकनीकी दक्षता और सतत प्रयासों के दम पर एक ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए महज कुछ ही दिनों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रायपुररानी क्षेत्र में दिनांक 28/29 अप्रैल 2026 की रात गांव खेतपराली पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव के पास किसी प्रकार का मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं मिला था, जिससे यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर के रूप में सामने आया। पुलिस ने तत्काल मौके को सुरक्षित करते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला के शवगृह में रखवाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों, बस अड्डों और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान के लिए व्यापक प्रयास किए गए।
जांच के दौरान मृतक की पहचान हरिंदर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी गांव तिड़ा, जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई, जो पहले रैपिडो चालक के रूप में कार्य करता था। मृतक की पहचान उसके भाई सतिंदर सिंह द्वारा की गई। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर थाना रायपुररानी में धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में 5 विशेष टीमों का गठन किया गया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आगे बताया कि ब्लाइंड मर्डर होने के कारण जांच में कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन हमारी टीम ने अथक प्रयास करते हुए 120 घंटे चले ऑपरेशन में  400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर 3 मई 2026 को दो आरोपियों संगम कुमार, उम्र 23 वर्ष और विजय कुमार उर्फ दीनानाथ, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी मोहाली, को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
जांच में यह भी सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे तथा तीनों नशे के आदी थे। ये पहले बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के एक नशा मुक्ति केंद्र में साथ रहे थे, जहां से 11 अप्रैल को छुट्टी मिलने के बाद ये फिर संपर्क में आए और नशे का सेवन करने लगे। 28 अप्रैल को नया गांव में तीनों ने मिलकर नशा किया, जिसके दौरान आपसी कहासुनी हो गई। मृतक हरिंदर सिंह को ओवरडोज देने के कारण वह बेसुध हो गया। जिसके बाद उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। इसके बाद वे उसे स्विफ्ट डिजायर कार में डालकर खेतपराली पुल के पास ले गए और करीब 120 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंक दिया, ताकि उसकी मृत्यु सुनिश्चित हो सके।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है, जिसमें खून के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा खून से सने कपड़े, अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य तथा वह स्थान भी बरामद किया गया जहां आरोपियों ने मृतक की पगड़ी और जूते फेंके थे। आरोपियों को 4 मई को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए। आज दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज का बयान: यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, लेकिन हमारी टीमों ने अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से कार्य करते हुए सीमित सुरागों को मजबूत साक्ष्यों में बदला। 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी इनपुट से इस केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराध को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, हम समाज से भी अपील करते हैं कि नशे जैसी बुराई से दूर रहें, क्योंकि यह न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज के लिए घातक साबित हो सकती है।
    user_देश खबरनामा
    देश खबरनामा
    रिपोर्टर पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    9 min ago
  • पंचकूला, 05 मई — नगर निगम चुनाव के बीच पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 देशी कट्टे और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में 2 मई को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय शर्मा उर्फ टीनू (21) निवासी देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिवास कविराज के निर्देश पर चुनाव के मद्देनजर सीमाओं पर सख्त निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान रायपुररानी क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बागवाला रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके बैग से अवैध हथियार बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ रायपुररानी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में सामने आया है कि यह खेप अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है और चुनाव से पहले सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उत्तर प्रदेश के एक अन्य सप्लायर का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को भेजा गया है। डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
    1
    पंचकूला, 05 मई — नगर निगम चुनाव के बीच पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 देशी कट्टे और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में 2 मई को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय शर्मा उर्फ टीनू (21) निवासी देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शिवास कविराज के निर्देश पर चुनाव के मद्देनजर सीमाओं पर सख्त निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान रायपुररानी क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बागवाला रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके बैग से अवैध हथियार बरामद हुए।
आरोपी के खिलाफ रायपुररानी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में सामने आया है कि यह खेप अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है और चुनाव से पहले सप्लाई की जानी थी।
पुलिस ने आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उत्तर प्रदेश के एक अन्य सप्लायर का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को भेजा गया है।
डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
    user_DEV DARSHAN SHARMA
    DEV DARSHAN SHARMA
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • Post by Rohit yadav
    1
    Post by Rohit yadav
    user_Rohit yadav
    Rohit yadav
    अंबाला छावनी, अंबाला, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • अर्की-शिमला मुख्य मार्ग पर एक बस और कार की टक्कर पवन सिंघ सोलन
    1
    अर्की-शिमला मुख्य मार्ग पर एक बस और कार की टक्कर 
पवन सिंघ
सोलन
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    Local News Reporter कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Balvinder singh
    2
    Post by Balvinder singh
    user_Balvinder singh
    Balvinder singh
    शाहबाद, कुरुक्षेत्र, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • यमुनानगर गुरुजी का सत्संग ओ साथी गुरु जी की पाल की निकल गई
    3
    यमुनानगर गुरुजी का सत्संग ओ साथी गुरु जी की पाल की निकल गई
    user_SATYAM NAGAPL
    SATYAM NAGAPL
    जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    1 hr ago
  • शिक्षा विभाग में कार्यरत दिव्यांग कर्मियों ने प्रदेश सरकार से चार फ़ीसदी कोटे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस मामले को इससे पहले भी उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा गया है लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा है कि यह कोटा नहीं मिलने के चलते कर्मचारियों को समस्याएं झेलनी पड़ रही है। इस मसले को लेकर दिव्यांग कर्मचारी संघ ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अरुण गौतम के साथ मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द दिव्यांग कर्मियों को चार फीसदी कोटा मुहैया करवा कर उन्हें राहत पहुंचाई जाए। उधर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अरुण गौतम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि नियमानुसार इसके लिए जल्द ही आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ताकि पात्र कर्मियों को लाभ मिल सके।
    1
    शिक्षा विभाग में कार्यरत दिव्यांग कर्मियों ने प्रदेश सरकार से चार फ़ीसदी कोटे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस मामले को इससे पहले भी उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा गया है लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा है कि यह कोटा नहीं मिलने के चलते कर्मचारियों को समस्याएं झेलनी पड़ रही है। इस मसले को लेकर दिव्यांग कर्मचारी संघ ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अरुण गौतम के साथ मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द दिव्यांग कर्मियों को चार फीसदी कोटा मुहैया करवा कर उन्हें राहत पहुंचाई जाए। उधर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अरुण गौतम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि नियमानुसार इसके लिए जल्द ही आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ताकि पात्र कर्मियों को लाभ मिल सके।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जगाधरी सिविल अस्पताल में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध,ये जानकारी शहरी प्रधान देवेन्द्र सिंह ने दी। मौके पर ग्रामीण प्रधान नरपाल सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर बत्रा व अन्य कांग्रेसी नेता थे।
    1
    सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जगाधरी सिविल अस्पताल में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध,ये जानकारी शहरी प्रधान देवेन्द्र सिंह ने दी। मौके पर ग्रामीण प्रधान नरपाल सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर बत्रा व अन्य कांग्रेसी नेता थे।
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.