logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरियालो राजस्थान के तहत महाराजा हम्मीर महाविद्यालय में हुआ सघन पौधरोपण चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित महाराजा हम्मीर महाविद्यालय परिसर में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान संपत पहाड़िया, सारिका थॉमसन, कमलेश पहाड़िया, शिक्षाविद रूबी जादौन एवं मीनाक्षी जैन ने पौधे लगाए।अतिथियों ने कहा कि पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना पवित्र कार्य है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करते हैं। मानव जीवन और पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वृक्षों का संरक्षण बेहद आवश्यक है।इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_Irfan Rajasthan patrika
Irfan Rajasthan patrika
Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
11 hrs ago

हरियालो राजस्थान के तहत महाराजा हम्मीर महाविद्यालय में हुआ सघन पौधरोपण चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित महाराजा हम्मीर महाविद्यालय परिसर में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान संपत पहाड़िया, सारिका थॉमसन, कमलेश पहाड़िया, शिक्षाविद रूबी जादौन एवं मीनाक्षी जैन ने पौधे लगाए।अतिथियों ने कहा कि पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना पवित्र कार्य है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करते हैं। मानव जीवन और पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वृक्षों का संरक्षण बेहद आवश्यक है।इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • कोतवाली थाने पर हुई सीएलजी की बैठक,पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश सवाई माधोपुर। जिले की कोतवाली थाना परिसर में आज पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन के सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। सीएलजी बैठक में एडिशनल एसपी विजय सिंह मीणा, सीओ सिटी राजेंद्र मीणा,मान टाउन थाना अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता,कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा,महिला थानाधिकारी रुकमणि गुर्जर सहित थाना स्टाफ उपस्थित हुआ। वही बैठक में सीएलजी सदस्य,सुरक्षा सखियाँ,पुलिस मित्रों ने भाग लिया। सीएलजी बैठक में पहुंची पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी को कोतवाली थाना पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया,जिसके बाद सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। बैठक में पहुंचे सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को शहर की समस्याओं से अवगत करवाया जिसमें प्रमुख समस्या भेरू दरवाजे से बस स्टैंड तक खड़ी होने वाली बसे ओर वाहन को लेकर जानकारी दी। वही शहर में बढ़ते नशे ओर अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही सीएलजी बैठक में पहुंचे सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों को शहर में हो रही जन समस्याओं से अवगत करवाया। वही पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सभी सदस्यों की समस्याओं को सुनकर सभी की समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। वही पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने ड्रग वॉरियर एक अभियान को नाम देकर उसमें महिलाओं की विशेष भूमिका निभाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह ड्रग वॉरियर अभियान डीजीपी ओर आईजी के निर्देशन में चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस अभियान के तहत सवाई माधोपुर में थाना मान टाउन व थाना कोतवाली से पहल की गई है। एसपी ने कहा कि इसका प्रारूप यह रहेगा कि थाने की जितनी भी बिट में रहने वाली महिलाएं, बेटियां ओर सभी महिलाएं अपने अपने बीट को ड्रग फ्री बनाए। एसपी ने कहा कि इसको लेकर सभी महिलाएं अपने बीट के बारे में चाहे वो स्मैक हो,गांजा हो, सट्टा कारोबार हो या किसी भी प्रकार जानकारी हो पुलिस को बताये। उन्होंने कहा कि जो भी बिट अपने क्षेत्र को ड्रग फ्री करेगी,पुलिस को जानकारी देंगी उनको जिला स्तर पर सम्मान दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सभी शहर वासियों से इसका हिस्सा बनकर इसमें पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। बाइट - ज्येष्ठा मैत्रेयी, पुलिस अधीक्षक
    1
    कोतवाली थाने पर हुई सीएलजी की बैठक,पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश 
सवाई माधोपुर। जिले की कोतवाली थाना परिसर में आज पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन के सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। सीएलजी बैठक में एडिशनल एसपी विजय सिंह मीणा, सीओ सिटी राजेंद्र मीणा,मान टाउन थाना अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता,कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा,महिला थानाधिकारी रुकमणि गुर्जर सहित थाना स्टाफ उपस्थित हुआ। वही बैठक में सीएलजी सदस्य,सुरक्षा सखियाँ,पुलिस मित्रों ने भाग लिया। सीएलजी बैठक में पहुंची पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी को कोतवाली थाना पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया,जिसके बाद सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। बैठक में पहुंचे सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को शहर की समस्याओं से अवगत करवाया जिसमें प्रमुख समस्या भेरू दरवाजे से बस स्टैंड तक खड़ी होने वाली बसे ओर वाहन को लेकर जानकारी दी। वही शहर में बढ़ते नशे ओर अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही सीएलजी बैठक में पहुंचे सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों को शहर में हो रही जन समस्याओं से अवगत करवाया। वही पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सभी सदस्यों की समस्याओं को सुनकर सभी की समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। वही पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने   ड्रग वॉरियर एक अभियान को नाम देकर उसमें महिलाओं की विशेष भूमिका निभाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह  ड्रग वॉरियर अभियान डीजीपी ओर आईजी के निर्देशन में चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस अभियान के तहत सवाई माधोपुर में थाना मान टाउन व थाना कोतवाली से पहल की गई है। एसपी ने कहा कि इसका प्रारूप यह रहेगा कि थाने की जितनी भी बिट में रहने वाली महिलाएं, बेटियां ओर सभी महिलाएं अपने अपने बीट को ड्रग फ्री बनाए। एसपी ने कहा कि इसको लेकर सभी महिलाएं अपने बीट के बारे में चाहे वो स्मैक हो,गांजा हो, सट्टा कारोबार हो या किसी भी प्रकार जानकारी हो पुलिस को बताये। उन्होंने कहा कि जो भी बिट अपने क्षेत्र को ड्रग फ्री करेगी,पुलिस को जानकारी देंगी उनको जिला स्तर पर सम्मान दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सभी शहर वासियों से इसका हिस्सा बनकर इसमें पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
बाइट - ज्येष्ठा मैत्रेयी, पुलिस अधीक्षक
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • बहुत ही शानदार बारिश का दोर अब नहीं रुकने वाला है हमारे गांव में बहुत ही शानदार बारिश हुई है हमारे गांव में तो
    1
    बहुत ही शानदार बारिश का दोर अब नहीं रुकने वाला है हमारे गांव में 
बहुत ही शानदार बारिश हुई है हमारे गांव में तो
    user_Vikram Bhadana vlog
    Vikram Bhadana vlog
    चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • फॉलोअप शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश चौथ का बरवाड़ा। कस्बे में स्थित ग्राम पंचायत परिसर में शुक्रवार को फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलदार नीरज सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर के दौरान पशु चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। भेड़ पालन करने वाले नरसी गुर्जर को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। वहीं रामरेश गुर्जर को भैंसों के लिए निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान प्रशासक सीता सैनी सहित डॉक्टर चंद्रप्रकाश गुप्ता, नरगिस परवेज, मेघराज मीणा, नंदनी सांवरिया एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण के लिए अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
    1
    फॉलोअप शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
चौथ का बरवाड़ा। कस्बे में स्थित ग्राम पंचायत परिसर में शुक्रवार को फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलदार नीरज सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान पशु चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। भेड़ पालन करने वाले नरसी गुर्जर को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। वहीं रामरेश गुर्जर को भैंसों के लिए निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान  प्रशासक सीता सैनी सहित डॉक्टर चंद्रप्रकाश गुप्ता, नरगिस परवेज, मेघराज मीणा, नंदनी सांवरिया एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण के लिए अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। घटना के बाद विद्यालय की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुसे और ट्यूबवेल में लगी मोटर की केबल को काटकर ले गए। गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने इसी तुरंत संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को सूचना दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत शर्मा ने बताया कि ट्यूबवेल से विद्यार्थियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाता था तथा विद्यालय परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी इस ट्‌यूबवेल से होती है। केबल चोरी होने से दोनों व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय में इससे पहले भी दो बार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना मलारना स्टेशन चौकी पुलिस, संबंधित पीईईओ तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी और नई केबल उपलब्ध कराने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक केबल चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से किसानों के साथ-साथ अब सरकारी संस्थान भी प्रभावित होने लगे हैं। महंगी केबल चोरी होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि विद्यालयों जैसी सार्वजनिक सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। क्षेत्रवासियों और किसानों ने पुलिस से केबल चोर गिरोह का जल्द पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। 
मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। घटना के बाद विद्यालय की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुसे और ट्यूबवेल में लगी मोटर की केबल को काटकर ले गए। गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने
इसी तुरंत संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को सूचना दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत शर्मा ने बताया कि ट्यूबवेल से विद्यार्थियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाता था तथा विद्यालय परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी इस ट्‌यूबवेल से होती है। केबल चोरी होने से दोनों व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय में इससे पहले भी दो बार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना मलारना स्टेशन चौकी पुलिस, संबंधित पीईईओ तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी और नई केबल उपलब्ध कराने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक केबल चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं।
लगातार हो रही चोरियों से किसानों के साथ-साथ अब सरकारी संस्थान भी प्रभावित होने लगे हैं। महंगी केबल चोरी होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि विद्यालयों जैसी सार्वजनिक सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। क्षेत्रवासियों और किसानों ने पुलिस से केबल चोर गिरोह का जल्द पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • संत रविदास का समरसता संकल्प अभियान रथ, 10 अगस्त को पहुंचेगा कुस्तला, 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा, सवाई माधोपुर। संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान रथ के स्वागत एवं तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर संपन्न हुई | जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत दिनांक 10 अगस्त को सवाई माधोपुर जिले में पहुंचने वाले कलश का अभिनंदन करने की योजना को लेकर चर्चा हुई साथ ही 14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशव्यापी अभियान के तहत निकलने वाली तिरंगा यात्रा के आयोजन पर चर्चा हुई, जिलाध्यक्ष ने बताया कि 10 अगस्त से 13 अगस्त तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा रवाना किए गए संत रविदास महाराज का रथ जिले की चारों विधानसभा में रहेगा। जिसका प्रत्येक विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य अभिनन्दन किया जाएगा, मानसिंह गुर्जर ने बताया कि 10 अगस्त को पहली बार रथ जिले की सीमा कुस्तला पर पहुंचेगा जहां भाजपा कुशतला मंडल के स्थानीय पदाधिकारी रथ का स्वागत करेंगे उसके बाद रथ बजरिया स्थित अग्रसेन भवन पहुंचेगा जहां से ढोल बाजो के साथ मुख्य बाजार होते हुए रथ के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी | रथ 11 अगस्त को खंडार विधानसभा में, 12 अगस्त को बामनवास विधानसभा में और 13 अगस्त को गंगापुर विधानसभा में रहेगा, रथ के समन्वय एवं संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर भाजपा ने जिला समिति बनाई है, समिति मे जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल, जिला मंत्री प्रेमदेवी मीणा, गंगाशंकर गौतम, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, पूर्व सभापति सुनील तिलकर, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खेमराज महावर को शामिल किया है | जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के " हर घर तिरंगा अभियान " को लेकर भी जिला समिति बनाई, जिला समिति में जिला उपाध्यक्ष पंडित लालचंद गौतम, उदय सिंह गुर्जर और प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर सिंह राजावत को शामिल किया है | इसी क्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बताया कि 13 अगस्त को गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र में और 14 अगस्त को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, गंगापुर सिटी में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा का प्रभारी सभापति शिवरतन अग्रवाल और पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल को बनाया गया है वही सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष लालचंद गौतम, सत्यनारायण धाकड़, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, मुकेश शर्मा, अजय बसवाल, सतीश शर्मा को बनाया गया है, खंडार विधानसभा में प्रभारी प्रधान नरेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री बाबूलाल मीणा, बामनवास विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष विजय गुर्जर, प्रधान कृष्ण पोसवाल, शशिकला मीणा और प्रेमदेवी मीणा को बनाया गया है | बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायतराज चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई, इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, डॉ भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, गीता सैनी, विमला शर्मा, संतोष मथुरिया, सावित्री शर्मा, केशव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज बैरवा आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे |
    1
    संत रविदास का समरसता संकल्प अभियान रथ, 10 अगस्त को पहुंचेगा कुस्तला, 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा,


सवाई माधोपुर। संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान रथ के स्वागत एवं तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर संपन्न हुई | जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत दिनांक 10 अगस्त को सवाई माधोपुर जिले में पहुंचने वाले कलश का अभिनंदन करने की योजना को लेकर चर्चा हुई साथ ही 14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशव्यापी अभियान के तहत निकलने वाली तिरंगा यात्रा के आयोजन पर चर्चा हुई, जिलाध्यक्ष  ने बताया कि 10 अगस्त से 13 अगस्त तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा रवाना किए गए संत रविदास महाराज का रथ जिले की चारों विधानसभा में रहेगा। जिसका प्रत्येक विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य अभिनन्दन किया जाएगा, मानसिंह गुर्जर ने बताया कि 10 अगस्त को पहली बार रथ जिले की सीमा कुस्तला पर पहुंचेगा जहां भाजपा कुशतला मंडल के स्थानीय पदाधिकारी रथ का स्वागत करेंगे उसके बाद रथ बजरिया स्थित अग्रसेन भवन पहुंचेगा जहां से ढोल बाजो के साथ मुख्य बाजार होते हुए रथ के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी | रथ 11 अगस्त को खंडार विधानसभा में, 12 अगस्त को बामनवास विधानसभा में और 13 अगस्त को गंगापुर विधानसभा में रहेगा, रथ के समन्वय एवं संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर भाजपा ने जिला समिति बनाई है, समिति मे जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल, जिला मंत्री प्रेमदेवी मीणा, गंगाशंकर गौतम, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, पूर्व सभापति सुनील तिलकर, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खेमराज महावर को शामिल किया है | जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के " हर घर तिरंगा अभियान " को लेकर भी जिला समिति बनाई, जिला समिति में जिला उपाध्यक्ष पंडित लालचंद गौतम, उदय सिंह गुर्जर और प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर सिंह राजावत को शामिल किया है | इसी क्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बताया कि 13 अगस्त को गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र में और 14 अगस्त को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, गंगापुर सिटी में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा का प्रभारी सभापति शिवरतन अग्रवाल और पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल को बनाया गया है वही सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष लालचंद गौतम, सत्यनारायण धाकड़, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, मुकेश शर्मा, अजय बसवाल, सतीश शर्मा को बनाया गया है, खंडार विधानसभा में प्रभारी प्रधान नरेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री बाबूलाल मीणा, बामनवास विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष विजय गुर्जर, प्रधान कृष्ण पोसवाल, शशिकला मीणा और प्रेमदेवी मीणा को बनाया गया है | बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायतराज चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई, इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, डॉ भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, गीता सैनी, विमला शर्मा, संतोष मथुरिया, सावित्री शर्मा, केशव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज बैरवा आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे |
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • "गंगापुर सिटी में मेघों की मेहरबानी, झमाझम बारिश से जनजीवन हुआ तरोताज़ा" गंगापुर सिटी। शुक्रवार को गंगापुर सिटी में हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। लगातार बरसात के कारण लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी बहता दिखाई दिया, वहीं बच्चों और युवाओं ने भी वर्षा का भरपूर आनंद लिया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसम में आई ठंडक के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।
    1
    "गंगापुर सिटी में मेघों की मेहरबानी, झमाझम बारिश से जनजीवन हुआ तरोताज़ा"
गंगापुर सिटी। शुक्रवार को गंगापुर सिटी में हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। लगातार बरसात के कारण लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी बहता दिखाई दिया, वहीं बच्चों और युवाओं ने भी वर्षा का भरपूर आनंद लिया।
बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसम में आई ठंडक के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।
    user_Vipin Singhal
    Vipin Singhal
    Grain Shop सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है । सवाई माधोपुर पुराने शहर अभी दिन में भी रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है । बार-बार जंगल के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी इन लेपर्ड का अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ दिन में ही अब तो यह गाय, बकरियों को पकड़ने लगे हैं। अधिकारियों को जब भी सूचना दी जाती है वह पिंजरा लगाकर इतिश्री कर लेते हैं। उसमें किसी प्रकार का लेपर्ड को पकड़ने का साधन नहीं रखते जिससे लेपर्ड उस पिंजरे में आए और औपचारिकताओं के तौर पर बार-बार पिंजरा लगाकर अपनी जिम्मेदारियां से मुक्त हो जाते हैं। मेरा जंगलात विभाग के अधिकारियों से आग्रह है कि एक बार सही से मॉनिटरिंग करके पैंथरों को यहां से निकला जाए। अन्यथा किसी दिन बहुत बड़ा हादसा इस रामलीला मैदान परिक्षेत्र में होगा।
    1
    रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है ।  
सवाई माधोपुर पुराने शहर अभी दिन में भी रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है । बार-बार जंगल के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी इन लेपर्ड का अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ दिन में ही अब तो यह गाय, बकरियों को पकड़ने लगे हैं। अधिकारियों को जब भी सूचना दी जाती है वह पिंजरा लगाकर इतिश्री कर लेते हैं। उसमें किसी प्रकार का लेपर्ड को पकड़ने का साधन नहीं रखते जिससे लेपर्ड उस पिंजरे में आए और औपचारिकताओं के तौर पर बार-बार पिंजरा लगाकर अपनी जिम्मेदारियां से मुक्त हो जाते हैं। मेरा जंगलात विभाग के अधिकारियों से आग्रह है कि एक बार सही से मॉनिटरिंग करके पैंथरों को यहां से निकला जाए। अन्यथा किसी दिन बहुत बड़ा हादसा इस रामलीला मैदान परिक्षेत्र में होगा।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • श्योपुर में मानवता हुई शर्मशार... मासूम बच्ची को पार्क घुमाने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गया दरिंदा... घटिया हरकतों के बाद भागा...अब पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
    1
    श्योपुर में मानवता हुई शर्मशार... मासूम बच्ची को पार्क घुमाने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गया दरिंदा... घटिया हरकतों के बाद भागा...अब पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.