logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है । सवाई माधोपुर पुराने शहर अभी दिन में भी रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है । बार-बार जंगल के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी इन लेपर्ड का अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ दिन में ही अब तो यह गाय, बकरियों को पकड़ने लगे हैं। अधिकारियों को जब भी सूचना दी जाती है वह पिंजरा लगाकर इतिश्री कर लेते हैं। उसमें किसी प्रकार का लेपर्ड को पकड़ने का साधन नहीं रखते जिससे लेपर्ड उस पिंजरे में आए और औपचारिकताओं के तौर पर बार-बार पिंजरा लगाकर अपनी जिम्मेदारियां से मुक्त हो जाते हैं। मेरा जंगलात विभाग के अधिकारियों से आग्रह है कि एक बार सही से मॉनिटरिंग करके पैंथरों को यहां से निकला जाए। अन्यथा किसी दिन बहुत बड़ा हादसा इस रामलीला मैदान परिक्षेत्र में होगा।

8 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
8 hrs ago

रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है । सवाई माधोपुर पुराने शहर अभी दिन में भी रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है । बार-बार जंगल के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी इन लेपर्ड का अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ दिन में ही अब तो यह गाय, बकरियों को पकड़ने लगे हैं। अधिकारियों को जब भी सूचना दी जाती है वह पिंजरा लगाकर इतिश्री कर लेते हैं। उसमें किसी प्रकार का लेपर्ड को पकड़ने का साधन नहीं रखते जिससे लेपर्ड उस पिंजरे में आए और औपचारिकताओं के तौर पर बार-बार पिंजरा लगाकर अपनी जिम्मेदारियां से मुक्त हो जाते हैं। मेरा जंगलात विभाग के अधिकारियों से आग्रह है कि एक बार सही से मॉनिटरिंग करके पैंथरों को यहां से निकला जाए। अन्यथा किसी दिन बहुत बड़ा हादसा इस रामलीला मैदान परिक्षेत्र में होगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हरियालो राजस्थान के तहत महाराजा हम्मीर महाविद्यालय में हुआ सघन पौधरोपण चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित महाराजा हम्मीर महाविद्यालय परिसर में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान संपत पहाड़िया, सारिका थॉमसन, कमलेश पहाड़िया, शिक्षाविद रूबी जादौन एवं मीनाक्षी जैन ने पौधे लगाए।अतिथियों ने कहा कि पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना पवित्र कार्य है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करते हैं। मानव जीवन और पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वृक्षों का संरक्षण बेहद आवश्यक है।इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ मौजूद रहे।
    1
    हरियालो राजस्थान के तहत महाराजा हम्मीर महाविद्यालय में हुआ सघन पौधरोपण
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित  महाराजा हम्मीर महाविद्यालय परिसर में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत
सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  प्रधान संपत पहाड़िया,  सारिका थॉमसन,  कमलेश पहाड़िया, शिक्षाविद रूबी जादौन एवं मीनाक्षी जैन ने पौधे लगाए।अतिथियों ने कहा कि पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना पवित्र कार्य है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करते हैं। मानव जीवन और पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वृक्षों का संरक्षण बेहद आवश्यक है।इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ मौजूद रहे।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • केसे करें अपने केरियर पर फोकस अगर मानते हैं आप मेरी बात तो हो जाएगे आप सफल पुरा वीडियो देखें केसे करें अपने केरियर पर फोकस पुरी जानकारी मिलेगी
    1
    केसे करें अपने केरियर पर फोकस अगर मानते हैं आप मेरी बात तो हो जाएगे आप सफल 
पुरा वीडियो देखें केसे करें अपने केरियर पर फोकस पुरी जानकारी मिलेगी
    user_Vikram Bhadana vlog
    Vikram Bhadana vlog
    चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • जीरो डोज़ बच्चों की पहचान कर नियमित टीकाकरण से जोड़ेंगे: जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प, खंडार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजस्थान सरकार के निर्देशन एवं यूनिसेफ के सहयोग से मंजरी संस्थान द्वारा पंचायत समिति सभागार खंडार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 'जीरो डोज़' कार्यक्रम को प्रभावी बनाना और जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों (CLF) व युवा समूहों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करना रहा। कार्यशाला के दौरान ऐसे बच्चों की पहचान करने पर विशेष बल दिया गया जो अब तक किसी भी टीके से वंचित रहे हैं। विशेषज्ञों ने नियमित टीकाकरण के महत्व, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच तथा समाज में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों व अफवाहों का वैज्ञानिक तथ्यों के साथ समाधान प्रस्तुत किया। बैठक में ग्राम स्वास्थ्य समितियों, स्वयं सहायता समूहों और युवा मंडलों की भूमिका पर विस्तार से मंथन हुआ। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र बच्चे और गर्भवती महिला को समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने और टीकाकरण को एक व्यापक जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO), मंजरी संस्थान के जिला समन्वयक गौरव शर्मा, ब्लॉक समन्वयक धर्मराज जोगी, श्रीनिवास सैनी तथा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी, वार्ड पंच, स्वयं सहायता समूहों व युवा समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    जीरो डोज़ बच्चों की पहचान कर नियमित टीकाकरण से जोड़ेंगे: जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प,




खंडार।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजस्थान सरकार के निर्देशन एवं यूनिसेफ के सहयोग से मंजरी संस्थान द्वारा पंचायत समिति सभागार खंडार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 'जीरो डोज़' कार्यक्रम को प्रभावी बनाना और जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों (CLF) व युवा समूहों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करना रहा। कार्यशाला के दौरान ऐसे बच्चों की पहचान करने पर विशेष बल दिया गया जो अब तक किसी भी टीके से वंचित रहे हैं। विशेषज्ञों ने नियमित टीकाकरण के महत्व, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच तथा समाज में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों व अफवाहों का वैज्ञानिक तथ्यों के साथ समाधान प्रस्तुत किया। बैठक में ग्राम स्वास्थ्य समितियों, स्वयं सहायता समूहों और युवा मंडलों की भूमिका पर विस्तार से मंथन हुआ। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र बच्चे और गर्भवती महिला को समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने और टीकाकरण को एक व्यापक जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO), मंजरी संस्थान के जिला समन्वयक गौरव शर्मा, ब्लॉक समन्वयक धर्मराज जोगी, श्रीनिवास सैनी तथा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी, वार्ड पंच, स्वयं सहायता समूहों व युवा समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • श्योपुर के विजयपुर में खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने विजयपुर तहसील के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर खाद की मांग की
    1
    श्योपुर के विजयपुर में खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने विजयपुर तहसील के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर खाद की मांग की
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू रत्न राहुल गोयल ने गौ सेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
    1
    डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू रत्न राहुल गोयल ने गौ सेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
    user_राहुल गोयल
    राहुल गोयल
    गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ऋण दिलाने का झांसा देकर विधवा से 20 लाख की ठगी का आरोप, ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग चौथ का बरवाड़ा. ऋण दिलाने का झांसा देकर विधवा महिला से 20 लाख रुपए की नकदी व जेवरात ठगने तथा डराने-धमकाने के मामले को लेकर महिला के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचकर थाना अधिकारी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को पड़कर उनसे वसूली करवाने तथा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। रिपोर्ट में पीड़िता प्रसादी ने बताया कि आरोपी हरिसिंह मीना निवासी बोरदा से इटावा बालाजी के दरवाजे पर हुई थी। आरोप है कि हरिसिंह ने उसे पांच लाख रुपए का ऋण दिलाने का झांसा दिया और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे नकदी लेना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने रिश्वत के नाम पर भी रुपए लिए। इसके बाद डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हुआ और महिला से करीब 20 लाख रुपए की नकदी व चांदी के आभूषण ले लिए गए। तीन किस्तों में दिए तीन लाख रुपए महिला ने बताया कि आरोपी ने बाद में एक करोड़ रुपए दिलाने का भरोसा दिलाकर 10 लाख रुपए और देने के लिए कहा। महिला ने असमर्थता जताई तो एक साल में तीन किस्तों में राशि देने की बात कही। महिला का कहना है कि वह तीन किस्तों में तीन लाख रुपए दे चुकी है। आरोप है कि आरोपियों ने उसका आधार कार्ड और मोबाइल की सिम भी अपने पास ले ली। महिला ने आरोप लगाया कि गिरोह से जुड़े लोग अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उससे संपर्क करते थे और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। महिला ने बताया कि वह करीब तीन माह से कथित रूप से ठगी और धमकियों का सामना कर रही थी। परिजनों को जानकारी देने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में बताए गए स्थान से एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
    2
    ऋण दिलाने का झांसा देकर विधवा से 20 लाख की ठगी का आरोप, ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
चौथ का बरवाड़ा. ऋण दिलाने का झांसा देकर विधवा महिला से 20 लाख रुपए की नकदी व जेवरात ठगने तथा डराने-धमकाने के मामले को लेकर महिला के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचकर थाना अधिकारी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को पड़कर उनसे वसूली करवाने तथा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। 
रिपोर्ट में पीड़िता प्रसादी ने बताया कि आरोपी  हरिसिंह मीना निवासी बोरदा से इटावा बालाजी के दरवाजे पर हुई थी। आरोप है कि हरिसिंह ने उसे पांच लाख रुपए का ऋण दिलाने का झांसा दिया और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे नकदी लेना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने रिश्वत के नाम पर भी रुपए लिए। इसके बाद डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हुआ और महिला से करीब 20 लाख रुपए की नकदी व चांदी के आभूषण ले लिए गए।
तीन किस्तों में दिए तीन लाख रुपए
महिला ने बताया कि आरोपी ने बाद में एक करोड़ रुपए दिलाने का भरोसा दिलाकर 10 लाख रुपए और देने के लिए कहा। महिला ने असमर्थता जताई तो एक साल में तीन किस्तों में राशि देने की बात कही। महिला का कहना है कि वह तीन किस्तों में तीन लाख रुपए दे चुकी है। आरोप है कि आरोपियों ने उसका आधार कार्ड और मोबाइल की सिम भी अपने पास ले ली।
महिला ने आरोप लगाया कि गिरोह से जुड़े लोग अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उससे संपर्क करते थे और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। महिला ने बताया कि वह करीब तीन माह से कथित रूप से ठगी और धमकियों का सामना कर रही थी।
परिजनों को जानकारी देने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में बताए गए स्थान से एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सवाई माधोपुर सीता माता निमली से कावड़ यात्रा हुई रवाना। कामेश्वर महादेव सिंघवाडा़ जिला दौसा के लिए हुई रवाना। सवाई माधोपुर सीता माता निमली से कावड़ यात्रा हुई रवाना। कामेश्वर महादेव सिंघवाडा़ जिला दौसा के लिए हुई रवाना।
    1
    सवाई माधोपुर सीता माता निमली से कावड़ यात्रा हुई रवाना। कामेश्वर महादेव सिंघवाडा़ जिला दौसा के लिए हुई रवाना।
सवाई माधोपुर सीता माता निमली से कावड़ यात्रा हुई रवाना। कामेश्वर महादेव सिंघवाडा़ जिला दौसा के लिए हुई रवाना।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • अपने गांव मे चलाए स्वयंछ अभियान ओर हर जगह बनाये सुन्दर अपनै गांव में चलाये ऐसे अभियान
    1
    अपने गांव मे चलाए स्वयंछ अभियान ओर हर जगह बनाये सुन्दर 
अपनै गांव में चलाये ऐसे अभियान
    user_Vikram Bhadana vlog
    Vikram Bhadana vlog
    चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में हुई अनहोनी घटना जिससे एक व्यक्ति झुलसा अस्पताल में कराया भर्ती
    1
    गंगापुर सिटी में हुई अनहोनी घटना जिससे एक व्यक्ति झुलसा अस्पताल में कराया भर्ती
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.