Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपने गांव मे चलाए स्वयंछ अभियान ओर हर जगह बनाये सुन्दर अपनै गांव में चलाये ऐसे अभियान
Vikram Bhadana vlog
अपने गांव मे चलाए स्वयंछ अभियान ओर हर जगह बनाये सुन्दर अपनै गांव में चलाये ऐसे अभियान
More news from Rajasthan and nearby areas
- 📢 ड्रग वॉरियर अभियान – जिला पुलिस सवाई माधोपुर नशा एक सामाजिक समस्या नहीं, पारिवारिक समस्या है – एक परिवार समाप्त होता है। और अगर आप आज भी इसे सहन करेंगे, तो कल आपका कोई अपना इसकी चपेट में अवश्य आएगा। ❤️ इस बार लड़ना है – नफरत से नहीं – सिर्फ प्रेम से – प्रेम स्वयं के जीवन से, परिवार जन के जीवन से, मिलने वालों के जीवन से। 💪 यह है क्रांति – प्रेम और अपनेपन से सवाई माधोपुर को नशामुक्त बनाने की क्रांति! 🌅 यह अभियान आपके और परिवार की मुक्ति का मार्ग है। 🎯 नशे से पीड़ित परिवार आगे आएँ – ड्रग वॉरियर बनें। 🎯 अपने परिवार, मोहल्ले, गाँव को नशामुक्त बनाएँ। 💪 अब बिल्कुल बर्दाश्त न करें। ड्रग वॉरियर कौन? 👩 महिला – माँ, पत्नी, बहन, बेटी जो नशे के दुष्परिणामों से पीड़ित है। 👨 पुरुष – जो नशे का शिकार हुआ और अब बाहर निकलना चाहता है तथा दूसरों की मदद करना चाहता है। 🧑🎓 युवा / Gen Z / Gen Alpha – जिनके परिवार / पड़ोस में पिता, भाई या कोई सदस्य नशे से पीड़ित है और वे उन्हें मुक्त कराना चाहते हैं। 👪 परिवार – जो नशे की वजह से बिखर रहा है और अब एकजुट होकर इस दानव का सामना करना चाहता है। 👨⚕️ डॉक्टर्स – जो नशा मुक्ति में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। 🏫 शिक्षक एवं प्रधानाचार्य – जो अपने स्कूल/कॉलेज परिसर को नशामुक्त बनाना चाहते हैं। 🤝 हर वह व्यक्ति जो चाहता है कि बदलाव हो। क्या करें? ✅ नशा तस्करी में शामिल लोगों और ठिकानों की गुप्त सूचना दें। ✅ नशे से पीड़ित परिवारों की जानकारी दें – ताकि उन्हें सहायता मिल सके। ✅ सबसे महत्वपूर्ण – अपने परिवार को नशामुक्त बनाएँ। "पहले अपना परिवार, फिर मोहल्ला, फिर गाँव – यही है क्रांति का मंत्र!" 🏫 शिक्षकों/प्रधानाचार्यों से अपील: ➡️ अपने स्कूल/कॉलेज परिसर को नशामुक्त बनाएँ। ➡️ नशे से ग्रसित लोगों को प्रेम करें, उनका डर समझें, अपनापन दें। ➡️ यदि कोई विद्यार्थी/परिवार नशे से पीड़ित है – हम तक पहुँचाएँ। कैसे जुड़ें? सीधे मिलें – 5, 10, 15, 20 या 25 की टोली बनाएँ और मिलें: · एसपी / अपर एसपी / डीएसपी / अपने थाने के एसएचओ/ आपकी बीट के बीट कांस्टेबल 🔒 गुप्त सूचना कैसे दें? 📱 व्हाट्सएप: 9352376939 📸 इंस्टाग्राम DM: @sawaimadhopurpolice 👍 फेसबुक DM: sawaimadhopur.smr 📱 कालिका यूनिट (WhatsApp): +91 96679 73009 आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी! 🏆 सम्मान किसे मिलेगा? जब आपकी बीट नशामुक्त होगी, तो सम्मानित होंगे: 🏅 ड्रग वॉरियर्स का पूरा परिवार 🏅 संबंधित बीट कांस्टेबल 🏅 संबंधित एसएचओ (थानाधिकारी) सभी को एसपी सवाई माधोपुर द्वारा प्रमाण-पत्र एवं विशेष सम्मान। 🏆 पहली नशामुक्त बीट – एसपी द्वारा विशेष सम्मान 🏆 सर्वाधिक नशामुक्त बीट – थानाधिकारी को विशेष सम्मान 🏆 अवधि: 7 अगस्त – 7 सितंबर 2026 (प्रथम चरण) ✅ नशामुक्त बीट के मायने? हाँ! जब ड्रग वॉरियर्स सूचना देंगी कि क्षेत्र में कोई नशा नहीं बिक रहा, तो बीट कांस्टेबल और एसपी की विशेष टीम सत्यापन करेगी। फिर "नशामुक्त बीट" का प्रमाण-पत्र जारी होगा और सभी को सम्मानित किया जाएगा । #ड्रगवॉरियर #नशामुक्तसवाईमाधोपुर #परिवार1
- बहुत ही शानदार बारिश का दोर अब नहीं रुकने वाला है हमारे गांव में बहुत ही शानदार बारिश हुई है हमारे गांव में तो1
- फॉलोअप शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश चौथ का बरवाड़ा। कस्बे में स्थित ग्राम पंचायत परिसर में शुक्रवार को फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलदार नीरज सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर के दौरान पशु चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। भेड़ पालन करने वाले नरसी गुर्जर को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। वहीं रामरेश गुर्जर को भैंसों के लिए निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान प्रशासक सीता सैनी सहित डॉक्टर चंद्रप्रकाश गुप्ता, नरगिस परवेज, मेघराज मीणा, नंदनी सांवरिया एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण के लिए अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। घटना के बाद विद्यालय की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुसे और ट्यूबवेल में लगी मोटर की केबल को काटकर ले गए। गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने इसी तुरंत संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को सूचना दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत शर्मा ने बताया कि ट्यूबवेल से विद्यार्थियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाता था तथा विद्यालय परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी इस ट्यूबवेल से होती है। केबल चोरी होने से दोनों व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय में इससे पहले भी दो बार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना मलारना स्टेशन चौकी पुलिस, संबंधित पीईईओ तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी और नई केबल उपलब्ध कराने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक केबल चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से किसानों के साथ-साथ अब सरकारी संस्थान भी प्रभावित होने लगे हैं। महंगी केबल चोरी होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि विद्यालयों जैसी सार्वजनिक सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। क्षेत्रवासियों और किसानों ने पुलिस से केबल चोर गिरोह का जल्द पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- संत रविदास का समरसता संकल्प अभियान रथ, 10 अगस्त को पहुंचेगा कुस्तला, 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा, सवाई माधोपुर। संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान रथ के स्वागत एवं तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर संपन्न हुई | जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत दिनांक 10 अगस्त को सवाई माधोपुर जिले में पहुंचने वाले कलश का अभिनंदन करने की योजना को लेकर चर्चा हुई साथ ही 14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशव्यापी अभियान के तहत निकलने वाली तिरंगा यात्रा के आयोजन पर चर्चा हुई, जिलाध्यक्ष ने बताया कि 10 अगस्त से 13 अगस्त तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा रवाना किए गए संत रविदास महाराज का रथ जिले की चारों विधानसभा में रहेगा। जिसका प्रत्येक विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य अभिनन्दन किया जाएगा, मानसिंह गुर्जर ने बताया कि 10 अगस्त को पहली बार रथ जिले की सीमा कुस्तला पर पहुंचेगा जहां भाजपा कुशतला मंडल के स्थानीय पदाधिकारी रथ का स्वागत करेंगे उसके बाद रथ बजरिया स्थित अग्रसेन भवन पहुंचेगा जहां से ढोल बाजो के साथ मुख्य बाजार होते हुए रथ के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी | रथ 11 अगस्त को खंडार विधानसभा में, 12 अगस्त को बामनवास विधानसभा में और 13 अगस्त को गंगापुर विधानसभा में रहेगा, रथ के समन्वय एवं संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर भाजपा ने जिला समिति बनाई है, समिति मे जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल, जिला मंत्री प्रेमदेवी मीणा, गंगाशंकर गौतम, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, पूर्व सभापति सुनील तिलकर, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खेमराज महावर को शामिल किया है | जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के " हर घर तिरंगा अभियान " को लेकर भी जिला समिति बनाई, जिला समिति में जिला उपाध्यक्ष पंडित लालचंद गौतम, उदय सिंह गुर्जर और प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर सिंह राजावत को शामिल किया है | इसी क्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बताया कि 13 अगस्त को गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र में और 14 अगस्त को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, गंगापुर सिटी में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा का प्रभारी सभापति शिवरतन अग्रवाल और पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल को बनाया गया है वही सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष लालचंद गौतम, सत्यनारायण धाकड़, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, मुकेश शर्मा, अजय बसवाल, सतीश शर्मा को बनाया गया है, खंडार विधानसभा में प्रभारी प्रधान नरेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री बाबूलाल मीणा, बामनवास विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष विजय गुर्जर, प्रधान कृष्ण पोसवाल, शशिकला मीणा और प्रेमदेवी मीणा को बनाया गया है | बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायतराज चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई, इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, डॉ भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, गीता सैनी, विमला शर्मा, संतोष मथुरिया, सावित्री शर्मा, केशव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज बैरवा आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे |1
- जलप्रलय में तब्दील हुई हताई वाली ढाणी: घुटने तक भरा पानी, बेबस ग्रामीण और सोया हुआ प्रशासन! जलप्रलय में तब्दील हुई हताई वाली ढाणी: घुटने तक भरा पानी, बेबस ग्रामीण और सोया हुआ प्रशासन! हाहाकार: तलवाड़ा के रामगढ़ मुराडा में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चारों तरफ फैला दलदल, बीमारियों के साये में जीने को मजबूर सैकड़ों लोग! रामगढ़ मुराडा / तलवाड़ा: तहसील क्षेत्र के रामगढ़ मुराडा स्थित हताई वाली ढाणी इस समय टापू में तब्दील हो चुकी है। जल निकासी के मुकम्मल इंतजाम न होने के कारण पूरी ढाणी में भीषण जलभराव हो गया है, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गलियों और रास्तों पर घुटनों तक भरे पानी ने आवागमन पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। जिंदगी बनी जहन्नुम, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान ढाणी के मुख्य रास्तों पर लबालब भरे पानी और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। बुजुर्गों और मरीजों के लिए तो आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचना भी असंभव सा हो गया है। जगह-जगह पानी जमा होने से बदबू और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खौफ फैल गया है। ग्रामीणों को डर है कि अगर जल्द ही पानी नहीं निकाला गया तो गांव में डेंगू, मलेरिया जैसी महामारी फैलने से कोई नहीं रोक पाएगा। आक्रोश में ग्रामीण: "प्रशासन की अनदेखी पड़ी भारी" स्थानीय निवासियों में शासन और प्रशासन की बेरुखी को लेकर भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन मिलते हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता। पक्की नालियों का निर्माण न होना और नालों की सफाई न कराया जाना इस आपदा का मुख्य कारण है। ग्रामीणों की चेतावनी और सीधी मांग: तत्काल राहत: टैंकरों या पंपसेट के जरिए जमा पानी को तुरंत बाहर निकाला जाए। स्थाई समाधान: ढाल के अनुसार पक्की नालियों और बड़े नाले का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। कीटनाशक छिड़काव: महामारी से बचाव के लिए क्षेत्र में तुरंत फोगिंग और चूने का छिड़काव हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू नहीं किए, तो वे उग्र आंदोलन करने और तहसील मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।1
- कोतवाली थाने पर हुई सीएलजी की बैठक,पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश सवाई माधोपुर। जिले की कोतवाली थाना परिसर में आज पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन के सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। सीएलजी बैठक में एडिशनल एसपी विजय सिंह मीणा, सीओ सिटी राजेंद्र मीणा,मान टाउन थाना अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता,कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा,महिला थानाधिकारी रुकमणि गुर्जर सहित थाना स्टाफ उपस्थित हुआ। वही बैठक में सीएलजी सदस्य,सुरक्षा सखियाँ,पुलिस मित्रों ने भाग लिया। सीएलजी बैठक में पहुंची पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी को कोतवाली थाना पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया,जिसके बाद सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। बैठक में पहुंचे सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को शहर की समस्याओं से अवगत करवाया जिसमें प्रमुख समस्या भेरू दरवाजे से बस स्टैंड तक खड़ी होने वाली बसे ओर वाहन को लेकर जानकारी दी। वही शहर में बढ़ते नशे ओर अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही सीएलजी बैठक में पहुंचे सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों को शहर में हो रही जन समस्याओं से अवगत करवाया। वही पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सभी सदस्यों की समस्याओं को सुनकर सभी की समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। वही पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने ड्रग वॉरियर एक अभियान को नाम देकर उसमें महिलाओं की विशेष भूमिका निभाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह ड्रग वॉरियर अभियान डीजीपी ओर आईजी के निर्देशन में चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस अभियान के तहत सवाई माधोपुर में थाना मान टाउन व थाना कोतवाली से पहल की गई है। एसपी ने कहा कि इसका प्रारूप यह रहेगा कि थाने की जितनी भी बिट में रहने वाली महिलाएं, बेटियां ओर सभी महिलाएं अपने अपने बीट को ड्रग फ्री बनाए। एसपी ने कहा कि इसको लेकर सभी महिलाएं अपने बीट के बारे में चाहे वो स्मैक हो,गांजा हो, सट्टा कारोबार हो या किसी भी प्रकार जानकारी हो पुलिस को बताये। उन्होंने कहा कि जो भी बिट अपने क्षेत्र को ड्रग फ्री करेगी,पुलिस को जानकारी देंगी उनको जिला स्तर पर सम्मान दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सभी शहर वासियों से इसका हिस्सा बनकर इसमें पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। बाइट - ज्येष्ठा मैत्रेयी, पुलिस अधीक्षक1
- श्योपुर में मानवता हुई शर्मशार... मासूम बच्ची को पार्क घुमाने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गया दरिंदा... घटिया हरकतों के बाद भागा...अब पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल1