logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत रविदास का समरसता संकल्प अभियान रथ, 10 अगस्त को पहुंचेगा कुस्तला, 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा, सवाई माधोपुर। संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान रथ के स्वागत एवं तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर संपन्न हुई | जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत दिनांक 10 अगस्त को सवाई माधोपुर जिले में पहुंचने वाले कलश का अभिनंदन करने की योजना को लेकर चर्चा हुई साथ ही 14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशव्यापी अभियान के तहत निकलने वाली तिरंगा यात्रा के आयोजन पर चर्चा हुई, जिलाध्यक्ष ने बताया कि 10 अगस्त से 13 अगस्त तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा रवाना किए गए संत रविदास महाराज का रथ जिले की चारों विधानसभा में रहेगा। जिसका प्रत्येक विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य अभिनन्दन किया जाएगा, मानसिंह गुर्जर ने बताया कि 10 अगस्त को पहली बार रथ जिले की सीमा कुस्तला पर पहुंचेगा जहां भाजपा कुशतला मंडल के स्थानीय पदाधिकारी रथ का स्वागत करेंगे उसके बाद रथ बजरिया स्थित अग्रसेन भवन पहुंचेगा जहां से ढोल बाजो के साथ मुख्य बाजार होते हुए रथ के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी | रथ 11 अगस्त को खंडार विधानसभा में, 12 अगस्त को बामनवास विधानसभा में और 13 अगस्त को गंगापुर विधानसभा में रहेगा, रथ के समन्वय एवं संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर भाजपा ने जिला समिति बनाई है, समिति मे जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल, जिला मंत्री प्रेमदेवी मीणा, गंगाशंकर गौतम, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, पूर्व सभापति सुनील तिलकर, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खेमराज महावर को शामिल किया है | जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के " हर घर तिरंगा अभियान " को लेकर भी जिला समिति बनाई, जिला समिति में जिला उपाध्यक्ष पंडित लालचंद गौतम, उदय सिंह गुर्जर और प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर सिंह राजावत को शामिल किया है | इसी क्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बताया कि 13 अगस्त को गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र में और 14 अगस्त को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, गंगापुर सिटी में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा का प्रभारी सभापति शिवरतन अग्रवाल और पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल को बनाया गया है वही सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष लालचंद गौतम, सत्यनारायण धाकड़, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, मुकेश शर्मा, अजय बसवाल, सतीश शर्मा को बनाया गया है, खंडार विधानसभा में प्रभारी प्रधान नरेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री बाबूलाल मीणा, बामनवास विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष विजय गुर्जर, प्रधान कृष्ण पोसवाल, शशिकला मीणा और प्रेमदेवी मीणा को बनाया गया है | बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायतराज चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई, इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, डॉ भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, गीता सैनी, विमला शर्मा, संतोष मथुरिया, सावित्री शर्मा, केशव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज बैरवा आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे |

9 hrs ago
user_Bhagwan sharma
Bhagwan sharma
खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•

More news from Rajasthan and nearby areas
  • रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है । सवाई माधोपुर पुराने शहर अभी दिन में भी रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है । बार-बार जंगल के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी इन लेपर्ड का अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ दिन में ही अब तो यह गाय, बकरियों को पकड़ने लगे हैं। अधिकारियों को जब भी सूचना दी जाती है वह पिंजरा लगाकर इतिश्री कर लेते हैं। उसमें किसी प्रकार का लेपर्ड को पकड़ने का साधन नहीं रखते जिससे लेपर्ड उस पिंजरे में आए और औपचारिकताओं के तौर पर बार-बार पिंजरा लगाकर अपनी जिम्मेदारियां से मुक्त हो जाते हैं। मेरा जंगलात विभाग के अधिकारियों से आग्रह है कि एक बार सही से मॉनिटरिंग करके पैंथरों को यहां से निकला जाए। अन्यथा किसी दिन बहुत बड़ा हादसा इस रामलीला मैदान परिक्षेत्र में होगा।
    1
    रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है ।  
सवाई माधोपुर पुराने शहर अभी दिन में भी रामलीला मैदान, 72 सीडी स्कूल के ऊपर पहाड़ों में लेपर्ड का मूवमेंट बरकरार है । बार-बार जंगल के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी इन लेपर्ड का अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ दिन में ही अब तो यह गाय, बकरियों को पकड़ने लगे हैं। अधिकारियों को जब भी सूचना दी जाती है वह पिंजरा लगाकर इतिश्री कर लेते हैं। उसमें किसी प्रकार का लेपर्ड को पकड़ने का साधन नहीं रखते जिससे लेपर्ड उस पिंजरे में आए और औपचारिकताओं के तौर पर बार-बार पिंजरा लगाकर अपनी जिम्मेदारियां से मुक्त हो जाते हैं। मेरा जंगलात विभाग के अधिकारियों से आग्रह है कि एक बार सही से मॉनिटरिंग करके पैंथरों को यहां से निकला जाए। अन्यथा किसी दिन बहुत बड़ा हादसा इस रामलीला मैदान परिक्षेत्र में होगा।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • हरियालो राजस्थान के तहत महाराजा हम्मीर महाविद्यालय में हुआ सघन पौधरोपण चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित महाराजा हम्मीर महाविद्यालय परिसर में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान संपत पहाड़िया, सारिका थॉमसन, कमलेश पहाड़िया, शिक्षाविद रूबी जादौन एवं मीनाक्षी जैन ने पौधे लगाए।अतिथियों ने कहा कि पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना पवित्र कार्य है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करते हैं। मानव जीवन और पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वृक्षों का संरक्षण बेहद आवश्यक है।इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ मौजूद रहे।
    1
    हरियालो राजस्थान के तहत महाराजा हम्मीर महाविद्यालय में हुआ सघन पौधरोपण
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित  महाराजा हम्मीर महाविद्यालय परिसर में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत
सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  प्रधान संपत पहाड़िया,  सारिका थॉमसन,  कमलेश पहाड़िया, शिक्षाविद रूबी जादौन एवं मीनाक्षी जैन ने पौधे लगाए।अतिथियों ने कहा कि पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना पवित्र कार्य है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करते हैं। मानव जीवन और पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वृक्षों का संरक्षण बेहद आवश्यक है।इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ मौजूद रहे।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • केसे करें अपने केरियर पर फोकस अगर मानते हैं आप मेरी बात तो हो जाएगे आप सफल पुरा वीडियो देखें केसे करें अपने केरियर पर फोकस पुरी जानकारी मिलेगी
    1
    केसे करें अपने केरियर पर फोकस अगर मानते हैं आप मेरी बात तो हो जाएगे आप सफल 
पुरा वीडियो देखें केसे करें अपने केरियर पर फोकस पुरी जानकारी मिलेगी
    user_Vikram Bhadana vlog
    Vikram Bhadana vlog
    चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • श्योपुर के विजयपुर में खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने विजयपुर तहसील के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर खाद की मांग की
    1
    श्योपुर के विजयपुर में खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने विजयपुर तहसील के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर खाद की मांग की
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू रत्न राहुल गोयल ने गौ सेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
    1
    डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू रत्न राहुल गोयल ने गौ सेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
    user_राहुल गोयल
    राहुल गोयल
    गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ऋण दिलाने का झांसा देकर विधवा से 20 लाख की ठगी का आरोप, ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग चौथ का बरवाड़ा. ऋण दिलाने का झांसा देकर विधवा महिला से 20 लाख रुपए की नकदी व जेवरात ठगने तथा डराने-धमकाने के मामले को लेकर महिला के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचकर थाना अधिकारी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को पड़कर उनसे वसूली करवाने तथा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। रिपोर्ट में पीड़िता प्रसादी ने बताया कि आरोपी हरिसिंह मीना निवासी बोरदा से इटावा बालाजी के दरवाजे पर हुई थी। आरोप है कि हरिसिंह ने उसे पांच लाख रुपए का ऋण दिलाने का झांसा दिया और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे नकदी लेना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने रिश्वत के नाम पर भी रुपए लिए। इसके बाद डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हुआ और महिला से करीब 20 लाख रुपए की नकदी व चांदी के आभूषण ले लिए गए। तीन किस्तों में दिए तीन लाख रुपए महिला ने बताया कि आरोपी ने बाद में एक करोड़ रुपए दिलाने का भरोसा दिलाकर 10 लाख रुपए और देने के लिए कहा। महिला ने असमर्थता जताई तो एक साल में तीन किस्तों में राशि देने की बात कही। महिला का कहना है कि वह तीन किस्तों में तीन लाख रुपए दे चुकी है। आरोप है कि आरोपियों ने उसका आधार कार्ड और मोबाइल की सिम भी अपने पास ले ली। महिला ने आरोप लगाया कि गिरोह से जुड़े लोग अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उससे संपर्क करते थे और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। महिला ने बताया कि वह करीब तीन माह से कथित रूप से ठगी और धमकियों का सामना कर रही थी। परिजनों को जानकारी देने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में बताए गए स्थान से एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
    2
    ऋण दिलाने का झांसा देकर विधवा से 20 लाख की ठगी का आरोप, ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
चौथ का बरवाड़ा. ऋण दिलाने का झांसा देकर विधवा महिला से 20 लाख रुपए की नकदी व जेवरात ठगने तथा डराने-धमकाने के मामले को लेकर महिला के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचकर थाना अधिकारी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को पड़कर उनसे वसूली करवाने तथा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। 
रिपोर्ट में पीड़िता प्रसादी ने बताया कि आरोपी  हरिसिंह मीना निवासी बोरदा से इटावा बालाजी के दरवाजे पर हुई थी। आरोप है कि हरिसिंह ने उसे पांच लाख रुपए का ऋण दिलाने का झांसा दिया और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे नकदी लेना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने रिश्वत के नाम पर भी रुपए लिए। इसके बाद डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हुआ और महिला से करीब 20 लाख रुपए की नकदी व चांदी के आभूषण ले लिए गए।
तीन किस्तों में दिए तीन लाख रुपए
महिला ने बताया कि आरोपी ने बाद में एक करोड़ रुपए दिलाने का भरोसा दिलाकर 10 लाख रुपए और देने के लिए कहा। महिला ने असमर्थता जताई तो एक साल में तीन किस्तों में राशि देने की बात कही। महिला का कहना है कि वह तीन किस्तों में तीन लाख रुपए दे चुकी है। आरोप है कि आरोपियों ने उसका आधार कार्ड और मोबाइल की सिम भी अपने पास ले ली।
महिला ने आरोप लगाया कि गिरोह से जुड़े लोग अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उससे संपर्क करते थे और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। महिला ने बताया कि वह करीब तीन माह से कथित रूप से ठगी और धमकियों का सामना कर रही थी।
परिजनों को जानकारी देने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में बताए गए स्थान से एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सवाई माधोपुर सीता माता निमली से कावड़ यात्रा हुई रवाना। कामेश्वर महादेव सिंघवाडा़ जिला दौसा के लिए हुई रवाना। सवाई माधोपुर सीता माता निमली से कावड़ यात्रा हुई रवाना। कामेश्वर महादेव सिंघवाडा़ जिला दौसा के लिए हुई रवाना।
    1
    सवाई माधोपुर सीता माता निमली से कावड़ यात्रा हुई रवाना। कामेश्वर महादेव सिंघवाडा़ जिला दौसा के लिए हुई रवाना।
सवाई माधोपुर सीता माता निमली से कावड़ यात्रा हुई रवाना। कामेश्वर महादेव सिंघवाडा़ जिला दौसा के लिए हुई रवाना।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • अपने गांव मे चलाए स्वयंछ अभियान ओर हर जगह बनाये सुन्दर अपनै गांव में चलाये ऐसे अभियान
    1
    अपने गांव मे चलाए स्वयंछ अभियान ओर हर जगह बनाये सुन्दर 
अपनै गांव में चलाये ऐसे अभियान
    user_Vikram Bhadana vlog
    Vikram Bhadana vlog
    चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में हुई अनहोनी घटना जिससे एक व्यक्ति झुलसा अस्पताल में कराया भर्ती
    1
    गंगापुर सिटी में हुई अनहोनी घटना जिससे एक व्यक्ति झुलसा अस्पताल में कराया भर्ती
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.