मऊ में जिला बदर अपराधी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 महीने के लिए जिले की सीमा से बाहर किया गया जिला बदर अपराधी मऊ में जिला बदर अपराधी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 महीने के लिए जिले की सीमा से बाहर किया गया जिला बदर अपराधी गुंडा एक्ट समेत कई मामलों में आरोपी है दिलशाद उर्फ मोनू मऊ। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिला बदर किए गए अपराधी दिलशाद उर्फ मोनू पुत्र इश्तेयाक उर्फ गामा, निवासी पठान टोला, थाना कोतवाली नगर, को 6 महीने की अवधि के लिए मऊ जिले की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक जिला मजिस्ट्रेट मऊ द्वारा 14 अगस्त 2025 को पारित आदेश के तहत दिलशाद को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने 19 अगस्त को कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिले की सीमा से बाहर किया। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की गोरखपुर जाने वाली बस में बैठाकर जनपद मऊ से रवाना किया गया।
मऊ में जिला बदर अपराधी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 महीने के लिए जिले की सीमा से बाहर किया गया जिला बदर अपराधी मऊ में जिला बदर अपराधी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 महीने के लिए जिले की सीमा से बाहर किया गया जिला बदर अपराधी गुंडा एक्ट समेत कई मामलों में आरोपी है दिलशाद उर्फ मोनू मऊ। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिला बदर किए गए अपराधी दिलशाद उर्फ मोनू पुत्र इश्तेयाक उर्फ गामा, निवासी पठान टोला, थाना कोतवाली नगर, को 6 महीने की अवधि के लिए मऊ जिले की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक जिला मजिस्ट्रेट मऊ द्वारा 14 अगस्त 2025 को पारित आदेश के तहत दिलशाद को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने 19 अगस्त को कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिले की सीमा से बाहर किया। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की गोरखपुर जाने वाली बस में बैठाकर जनपद मऊ से रवाना किया गया।
- मऊ में जिला बदर अपराधी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 महीने के लिए जिले की सीमा से बाहर किया गया जिला बदर अपराधी मऊ में जिला बदर अपराधी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 महीने के लिए जिले की सीमा से बाहर किया गया जिला बदर अपराधी गुंडा एक्ट समेत कई मामलों में आरोपी है दिलशाद उर्फ मोनू मऊ। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिला बदर किए गए अपराधी दिलशाद उर्फ मोनू पुत्र इश्तेयाक उर्फ गामा, निवासी पठान टोला, थाना कोतवाली नगर, को 6 महीने की अवधि के लिए मऊ जिले की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक जिला मजिस्ट्रेट मऊ द्वारा 14 अगस्त 2025 को पारित आदेश के तहत दिलशाद को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने 19 अगस्त को कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिले की सीमा से बाहर किया। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की गोरखपुर जाने वाली बस में बैठाकर जनपद मऊ से रवाना किया गया।1
- gorakhpur me sri krishna janmastmi mnate hue aur enjoy1
- बड़ी खबर: अयोध्या के कंदैला पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, राम लगन मौर्य हत्याकांड में 7 दिन का अल्टीमेटम कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में होगा अपनी जनता पार्टी का बड़ा आंदोलन अयोध्या। जनपद अयोध्या के ग्राम कंदैला में हुए राम लगन मौर्य हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने कंदैला पहुंचे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवंगत राम लगन मौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर परिवार की पीड़ा सुनी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष करने का आश्वासन दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने घटना को बेहद संगीन और गंभीर बताते हुए सरकार, शासन और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना में बम, गोली और बारूद से हमले जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं, इसलिए मामले में शामिल अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एनएसए सहित कानून के तहत सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। “कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में होगा बड़ा आंदोलन” अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो अपनी जनता पार्टी लखनऊ में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए और आंदोलन की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देनी चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने दिवंगत राम लगन मौर्य की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय होना चाहिए और अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने का दुस्साहस न कर सके। कंदैला की धरती से न्याय की लड़ाई का संकल्प पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी न्याय की इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। मुख्य मांगें - राम लगन मौर्य हत्याकांड के दोषियों पर कठोर कार्रवाई। - मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून के तहत सख्त कार्रवाई। - पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता। - दिवंगत की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने पर विचार। - 7 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी। अब सभी की निगाहें सरकार और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या 7 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा, या फिर अपनी जनता पार्टी लखनऊ में बड़े आंदोलन का बिगुल फूंकेगी?2
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं नई दिल्ली। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। यह पावन पर्व हमें भगवान श्री कृष्ण के सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से मानव जीवन को कर्तव्य, सत्य और निष्काम कर्म का महान संदेश दिया। जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर सभी देशवासी आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें। भगवान श्री कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद सदैव सभी देशवासियों पर बना रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा देश में एकता और सद्भाव कायम रहे। जय श्री कृष्ण! राधे-राधे!1
- रसड़ा में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस के लिए चुनौती बनी वारदात रसड़ा (बलिया)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पंचमंदिर कस्बा/कॉलोनी के वार्ड नंबर-4 में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। धूपनाथ की पत्नी संजू यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक, 3 सितंबर को सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच वह घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। करीब 30 मिनट बाद लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।पीड़िता के अनुसार, चोर तीन सोने की अंगूठियां, कान की झुमकी, कान की बाली, मंगलसूत्र, नाक की तीन कील और करीब 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।पीड़िता ने बताया कि घटना से पहले तीन लोग चंदा मांगने उसके घर आए थे। उन्होंने काली माता मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम व भंडारे तथा बगल के घर में श्रीनाथजी मठ में आयोजित कार्यक्रम के लिए चंदा मांगा। आरोप है कि तीनों लोग 500 रुपये देने की जिद कर रहे थे। महिला ने 51 रुपये देने की बात कही तो उन्होंने कथित रूप से रुपये लेने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर अनाप-शनाप बोलते हुए वहां से चले गए। पीड़िता ने इन्हीं लोगों पर संदेह जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। हालांकि, इन लोगों की चोरी में संलिप्तता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।दिनदहाड़े चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं और पूर्व की कई घटनाओं का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में दिन के समय घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना ने पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस मामले में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रही है। वहीं, दक्षिण चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। खास बात यह है कि पीड़िता के अनुसार घटना के करीब 24 घंटे बाद तक FIR दर्ज नहीं हुई थी।वहीं रसड़ा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।अब देखना यह है कि पुलिस दिनदहाड़े हुई इस चोरी का जल्द खुलासा कर पाती है या नहीं और पीड़िता के घर चंदा मांगने पहुंचे संदिग्ध लोगों की भूमिका जांच में सामने आती है या नहीं।1
- सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार। 4 सितंबर 2026 सुप्रीम कोर्ट ने 3 सितंबर 2026 को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों/पत्रकारों/YouTubers आदि की एंट्री और फोटो-वीडियो संबंधी प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया। मामला प्रिया मिश्रा की याचिका से जुड़ा था और सुनवाई जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने की। राजस्थान के 16 अगस्त 2026 के आदेश में स्कूल में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश तथा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग के लिए पूर्व अनुमति की व्यवस्था थी। यूपी के संदर्भ में अयोध्या समेत कुछ जिलों के आदेशों का भी याचिका में उल्लेख था। यह कहना कि “सुप्रीम कोर्ट ने पूरे भारत में पत्रकारों की स्कूलों में एंट्री पर रोक लगा दी” गलत होगा। सही बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को Article 32 के तहत entertain नहीं किया, इसलिए संबंधित राज्य/जिला स्तर के आदेश फिलहाल लागू बने हुए हैं। कोर्ट ने कोई ऐसा नया अखिल-भारतीय प्रतिबंध लागू नहीं किया है। सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार UP-राजस्थान में फोटो, वीडियो, इंटरव्यू और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए अनुमति जरूरी। Neelam Express रिपोर्तर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1
- तिलवा-रामपुर मार्ग पर बाढ़ का विकराल रूप: अतुल राय बोले- 10-12 डेरे डूबे, अब तक नहीं पहुंचा प्रशासन , तिलवा-रामपुर मार्ग पर बाढ़ का विकराल रूप: अतुल राय बोले- 10-12 डेरे डूबे, अब तक नहीं पहुंचा प्रशासन पूर्व सांसद अतुल राय ने क्षेत्र के दौरे के दौरान तिलवा-रामपुर मार्ग पर बाढ़ के गंभीर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रास्ते में मवेशियों के झुंड के साथ गांव की ओर जा रहे किसानों से बातचीत में पता चला कि करीब 10-12 डेरे बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। अतुल राय के मुताबिक, मौके पर दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही नजर आ रहा था और उस समय तक प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी प्रभावित लोगों के बीच नहीं पहुंचा था। उन्होंने कहा कि मां गंगा का स्वरूप विकराल हो गया है और उनकी टीम जरूरतमंदों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है।2
- मऊ में 15 साल से बदहाल रास्ता, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुश्किलें मऊ में 15 साल से बदहाल रास्ता, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी मुश्किलें मऊ जनपद के खुरहट पोस्ट क्षेत्र के चकरदेवा गांव में करीब 15 वर्षों से रास्ते की हालत खराब होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। बारिश के दौरान रास्ते पर पानी और कीचड़ होने से बच्चों के कपड़े तक खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से रास्ते की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।1