Shuru
Apke Nagar Ki App…
अगर आप रविंद्र सिंह भाटी द्वारा स्कूल में मीडिया के प्रवेश पर रोक वाले मामले की बात कर रहे हैं,RavindraBhati #SchoolNews #MediaBan #CityCablenewsjaipur
Pawan sharma
अगर आप रविंद्र सिंह भाटी द्वारा स्कूल में मीडिया के प्रवेश पर रोक वाले मामले की बात कर रहे हैं,RavindraBhati #SchoolNews #MediaBan #CityCablenewsjaipur
More news from Jaipur and nearby areas
- पदयात्रा के दौरान बावड़ी में नहाते समय एक श्रद्धालु का फिसला पैर, कांस्टेबल ने कूदकर बचाई जान जयपुर से डिग्गी कल्याणजी की ओर जा रही पैदल यात्रा में शामिल एक श्रद्धालु की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब बावड़ी में नहाते समय उसका पैर फिसल गया। मौके पर मौजूद फागी थाने के कांस्टेबल महेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बावड़ी में छलांग लगा दी और श्रद्धालु की जान बचा ली। वहीं फागी थाना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर से श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा रेनवाल और फागी होते हुए डिग्गी कल्याणजी जा रही थी। इसी दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालु दिव्यांश कुमावत बावड़ी में नहाने के लिए उतरा था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। श्रद्धालु को डूबता देख कांस्टेबल महेश कुमार ने बिना देरी किए बावड़ी में छलांग लगा दी और दिव्यांश कुमावत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कांस्टेबल की तत्परता और साहस से श्रद्धालु की जान बच गई। वहीं जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने कांस्टेबल महेश कुमार के कार्य की सराहना करते हुए उनकी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।1
- मंडावरी में 10 साल बाद नगर पालिका चुनाव का शंखनाद: कांग्रेस की बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा ने भरी हुंकार, भितरघातियों को दी खुली चेतावनी मंडावरी में 10 साल बाद नगर पालिका चुनाव का शंखनाद: कांग्रेस की बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा ने भरी हुंकार, भितरघातियों को दी खुली चेतावनी मंडावरी। लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद मंडावरी नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंडावरी नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मुख्य मार्ग स्थित स्वामी जी के आश्रम में चुनावी रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा, पूर्व प्रधान नाथूराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राड़ा, लालसोट नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कपिल पुरोहित, मंडावरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जैन, विमल बोर्डी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के चलते सभागार छोटा पड़ गया और मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बैठक के प्रमुख बिंदु व संदेश भितरघातियों को सख्त चेतावनी: पूर्व मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस तरह लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को हटाकर भाजपा का दामन थामा, वैसा आचरण मंडावरी में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में मौका नहीं मिलेगा। पारदर्शी टिकट वितरण: टिकट वितरण पर रुख साफ करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर नए चेहरों को आगे लाएं और निर्विरोध अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रयास करें। जिस दावेदार के साथ वार्ड के 20-30 लोग एकजुट होकर आएंगे, उसी का समर्थन किया जाएगा; किसी की व्यक्तिगत सिफारिश नहीं चलेगी। नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप: पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में नगर पालिका भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुकी है, जहां बिजली के बिल तक जमा नहीं हो पा रहे हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा कार्यकर्ताओं के सामने रखा। भाजपा छोड़कर कई नेता कांग्रेस में शामिल: बैठक के दौरान भारत लाल मीणा, शिवकुमार बंधु और हुकम चंद हिंडोनिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।1
- जयकारों के साथ रवाना हुई सांवालिया धाम करनावर की प्रथम पदयात्रा दौसा।। बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के पिचूपाड़ा खुर्द स्थित मीणा दंड से सांवालिया धाम करनावर के लिए प्रथम पदयात्रा गुरुवार को गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच रवाना हुई। यात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष और ग्रामीण शामिल हुए। महिलाएं भजनों पर नृत्य करती हुईं आगे बढ़ीं, वहीं पुरुष हाथों में ध्वज लेकर श्याम बाबा के जयकारे लगाते नजर आए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा गांवों के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। पायलट सर्किल गूलर चौराहे पर पदयात्रियों का माला और दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सतीश सोमाडा, विक्रम मीणा, धारासिंह चौधरी, महेश, करण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।4
- जयपुर जिले के शाहपुरा शहर में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर शहरभर से सभी राजनीतिक और अवैध पोस्टर, बैनर, और होर्डिंग्स हटाने का नियम है। प्रशासन और नगर निकाय निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक और निजी स्थानों से यह प्रचार सामग्री तुरंत हटाते हैं। [1, 2, 3] आचार संहिता केनियम1
- अरणेश्वर से गंगाजल लेकर निकले कांवड़िए, मालेश्वर नाथ महादेव का किया जलाभिषेक लालसोट। श्रावण मास में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अरणेश्वर नाथ महादेव भगवतगढ़ से कांवड़ियों ने पवित्र गंगाजल कांवड़ में लाकर गोबरया पाड़ा स्थित मालेश्वर नाथ महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। गोबरया पाड़ा स्थित मालेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में करीब एक दर्जन कांवड़िए अरणेश्वर नाथ महादेव से पवित्र जल कांवड़ में भरकर लालसोट के लिए रवाना हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया। लालसोट पहुंचने पर कांवड़ियों का श्याम मंदिर से डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस ज्योतिबा फुले सर्किल होते हुए शहर के मुख्य बाजारों से होकर मालेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचा। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर में अमित शर्मा छोटू भाई जोशी, भगवान जोशी, अजय पंडित, गिर्राज शर्मा, शिव कुमार भट्ट सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। अमित शर्मा छोटू भाई जोशी ने कांवड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत-सत्कार किया। इसके बाद पवित्र गंगाजल की आरती उतारकर विधि-विधान से भगवान मालेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।4
- 22 तारीख को राहुल गांधी जी कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवाओं के बीच जाकर उनकी बात सुनेंगे। आज का युवा सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि अपने हक-अधिकार, जवाबदेही और व्यवस्था में अपनी भागीदारी चाहता है। युवाओं की आवाज़ को सुनना और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में साझेदार बनाना बेहद जरूरी है #JaipurNews #युवा_अधिकार #युवा_शक्ति #राहुल_गांधी #CityCablenewsjaipur1
- पत्नी ने बाय फ्रेंड से मिलकर की पति की हत्या पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी2
- महेश मीणा मौत मामले में बड़ा खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में 5 अगस्त को महेश मीणा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में परिजनों ने तबीयत खराब होने से मौत की रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद मर्ग दर्ज की गई। जांच के दौरान परिजनों और अन्य लोगों के बयानों में विरोधाभास सामने आने पर पुलिस को हत्या का शक हुआ। जांच में CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मृतक की पत्नी कविता मीणा और गणेश मीणा के बीच लंबे समय से संबंध होने की जानकारी मिली। पुलिस का दावा है कि कविता और गणेश पिछले 5-7 वर्षों से संपर्क में थे और शादी करना चाहते थे। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन कविता अपने पति महेश को इलाज के बहाने बाइक से बोराज लेकर गई। इसके बाद उसे मंदिर के पास ले जाकर जूस में कथित तौर पर सल्फास की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जूस पीने के बाद महेश की तबीयत बिगड़ गई। आरोप �🥺😭1
- मण्डावरी थाना पुलिस ने अपनी पत्नी पर फावड़े से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना: 18 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे बिनौरी (काशीराम की झूपड़ी) में आरोपी राजेन्द्र मीना ने अपने साढू/परिवादी ओमप्रकाश मीना के घर आकर अपनी पत्नी करिश्मा देवी के सिर पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। घायल की स्थिति: गंभीर रूप से घायल करिश्मा को पहले मण्डावरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते जयपुर के एसएमएस (SMS) अस्पताल रेफर किया गया। मुकदमा: मण्डावरी थाने में मुकदमा संख्या 143/2026, धारा 109 (1) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी: राजेन्द्र मीना (उम्र 27 वर्ष), पुत्र गोपीलाल मीना, निवासी सुरवाल (शेरपुर जाने वाला रास्ता), जिला सवाईमाधोपुर। बरामदगी: वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई व पुलिस टीम दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशानुसार, एएसपी लालसोट विनोद कुमार सीपा और डीएसपी लालसोट सत्यनारायण यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद (उ.नि.) के नेतृत्व में मण्डावरी पुलिस और दौसा साइबर सैल ने तकनीकी सहायता से आरोपी को 19 अगस्त 2026 को सूरवाल (सवाईमाधोपुर) से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।3